रविवार से स्वर्ग रथ, फ्रीजर व एम्बुलेंस के लिए करें 7566171124 पर कॉल

रायपुर बढ़ते कदम संस्था से प्रेरणा लेकर तेलगु वेलफेयर सोसायटी ने जरुरतमंदों की मदद करने के लिए रविवार से स्वर्ग रथ, फ्रीजर, एम्बुलेंस के साथ ही टाटा एस गाड़ी की सुविधा देने जा रही है, इसके लिए नागरिकों को 7566171124 पर कॉल करना होगा, यह सभी सुविधा नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। चारों सुविधाओं का लोकार्पण रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन के मुख्य आतिथ्य में शिवानंद नगर में स्थित सांई लक्ष्मी भवन के सामने होगा। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, नगर निगम के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, खम्हारडीह वार्ड के पार्षद मोहन उपारकर के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहेंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए सोसायटी के अध्यक्ष टी. गोपी, महासचिव के. सत्या बाबू, पूर्व पार्षद मोहन उपारकर, एस. धीनकर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ललिता माता की आरती के साथ होगा, इसके बाद वेद पंडितों के द्वारा पूजा-अर्चना किया जाएगा फिर स्वर्ग रथ, फ्रीजर, एम्बुलेंस और टाटा एस गाड़ी का लोकार्पण किया जाएगा। recent visitors 56

दिसंबर को सीहोर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए मतदान

सीहोर  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधनी विधानसभा उपचुनाव के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मतदान 9 दिसंबर को होगा। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ नाम निर्देशन पत्र 18 नवम्बर से 25 नवम्बर तक लिए जाएंगे नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 26 नवम्बर को होगी। वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 नवम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। मतदान नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक और पंचायतों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना नगरीय निकायों में 12 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। पंच पद के लिये मतगणना मतदान केन्द्र पर ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। सरपंच पद के लिये मतगणना 13 दिसम्बर को विकासखण्ड मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से होगी। इन पंचायतों में रिक्त पदों के लिए होगा चुनाव उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले की ग्राम पंचायतों बिजलोन, जहांगीरपुरा, महोड़िया, बरखेडीसीहोर, सातनबाडी, हसनपुरतिनोनिया, भानाखेडी, मेहतवाड़ा, बरछापुरा, हुसैनपुरखेड़ी, बरखेड़, कुर्मी, आर्या, धाईखेड़ा, गिल्लौर, दिगवाड़, पीलीकरार में पंच के पद रिक्त हैं। जहां निर्वाचन होना है। recent visitors 51

महाराष्ट्र में 158 निर्वाचन क्षेत्र तय करेंगे कि राज्य की सत्ता की चाबी महायुति के पास जाएगी या महाविकास अघाड़ी के पास

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 158 निर्वाचन क्षेत्र तय करेंगे कि राज्य की सत्ता की चाबी महायुति के पास जाएगी या महाविकास अघाड़ी के पास. इन 158 निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी बनाम कांग्रेस, शिंदे की शिवसेना बनाम, ठाकरे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी बनाम शरद पवार की एनसीपी है. लेकिन, आरएसएस को चिंता बीजेपी की नहीं, बल्कि उन 83 सीटों की है, जहां शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित पवार का शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद पवार से मुकाबला है. ये 83 सीटें तय करेंगी कि राज्य में बीजेपी कांग्रेस से बेहतर है या नहीं, असली शिवसेना शिंदे की है या ठाकरे की और असली राष्ट्रवादी अजित पवार है या शरद पवार. 2019 के बाद बदले समीकरण 2019 के विधानसभा चुनावों की अगर बात करें तो महायुति और महा विकास अघाड़ी में दो पार्टियां थीं, जो मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी और एनसीपी शिवसेना के खिलाफ चुनाव लड़ रही थी. लेकिन, 2019 के बाद बदले समीकरण में महायुति और महा विकास अघाड़ी में तीन-तीन पार्टियों का गठबंधन बन गया. इसलिए 2024 के विधानसभा चुनाव में सीधी लड़ाई का समीकरण बन गया है. कहां किसके बीच होगी सीधी टक्कर • विदर्भ की 35, मराठवाड़ा की 10, पश्चिमी महाराष्ट्र की 12, मुंबई की 8, उत्तरी महाराष्ट्र की 6 और कोंकण की 4 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है. • महाराष्ट्र की 75 सीटों पर बीजेपी बनाम कांग्रेस का मुकाबला है. • दूसरी सीधी लड़ाई दोनों शिवसेना के बीच हो रही है. शिंदे की शिव सेना 46 सीटों पर ठाकरे की सेना के खिलाफ खड़ी है. विदर्भ में 5 सीटों पर दोनों शिवसेना आमने-सामने हैं, जबकि मराठवाड़ा में 10, पश्चिम महाराष्ट्र में 8, मुंबई में 10, उत्तर महाराष्ट्र में 4 और कोंकण में 9 सीटों पर दोनों शिवसेना आमने-सामने हैं. • महाराष्ट्र की 37 विधानसभा सीटों पर एनसीपी अजित पवार और एनसीपी शरद पवार के बीच मुकाबला है. वे दोनों विदर्भ में 3 सीटों, मराठवाड़ा में 6 सीटों, पश्चिम महाराष्ट्र में 21 सीटों, मुंबई में 1, उत्तरी महाराष्ट्र में 3 और कोंकण में 3 सीटों पर लड़ने जा रहे हैं. • 38 विधानसभा सीटों पर शरद पवार की एनसीपी का बीजेपी उम्मीदवारों के साथ मुकाबला है.   • 19 सीटों पर कभी सहयोगी रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना के उम्मीदवार कांग्रेस के खिलाफ खड़े हैं. इन सीटों पर सीधी लड़ाई यह तय करेगी कि राज्य की सत्ता पर कौन बैठेगा. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी को आरएसएस को शिंदे और अजित पवार की 83 सीटों की चिंता है. अगर इन 83 सीटों पर दोनों पार्टियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो खेल बिगड़ सकता है. इसलिए बीजेपी ने इन सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. recent visitors 56

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व में विश्व तमिल प्रवासी दिवस का आयोजन 12 जनवरी 2025 में किया जाएगा

चेन्नई विश्व तमिल प्रवासी दिवस 2025 का आयोजन 12 जनवरी 2025 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के नेतृत्व में चेन्नई में किया जाएगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रतिष्ठित तमिल ममानी पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जिन्होंने विदेश में तमिल समुदाय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके अलावा, सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक राजदूत पुरस्कार रीचिंग योर रूट्स कार्यक्रम के असाधारण पूर्व छात्रों को उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए दिया जाएगा। प्रतिष्ठित कनियान पूंगुंद्रनार पुरस्कार छह विशिष्ट श्रेणियों में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, सामाजिक विकास, महिला, व्यवसाय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और चिकित्सा शामिल हैं। ये पुरस्कार मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, विश्व तमिल डायस्पोरा दिवस की शुरुआत 12 जनवरी को 2022 को हुई थी और यह 12 जनवरी को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। लगातार चौथे वर्ष, विश्व तमिल डायस्पोरा दिवस का आयोजन दो दिनों तक 11 और 12 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। यह कार्यक्रम "एथिसैयुम तमिलानंगे" (सभी दिशाओं में तमिल) विषय पर आधारित होगा। इस कार्यक्रम में पैनल चर्चाओं, सांस्कृतिक प्रदर्शनों, व्यावसायिक कार्यक्रमों, संवादात्मक सत्रों और विशेष प्रदर्शनियों की एक विविध श्रृंखला का प्रदर्शन होगा। विभिन्न श्रेणियों में तमिल डायस्पोरा की असाधारण उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए, कार्यक्रम के एक भाग के रूप में एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। तदनुसार, अनिवासी तमिल कल्याण विभाग उन तमिलों की पहचान करने की दिशा में काम कर रहा है, जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक विकास, महिला, व्यवसाय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है, नामांकन प्राप्त करके और उन्हें कनियान पूंगुंद्रनार पुरस्कार'प्रदान करके सम्मानित किया है।   recent visitors 52

फेसबुक मार्केटिंग में करियर बनाने में मदद करेंगे ये टूल्स, होगी अच्छी अर्निंग

कॉलेज, मार्केट, ट्रेन या फिर बस-स्टॉप, कहीं भी आप जाइए, वहां दिखाई देने वाला एक आम नजारा यह है कि ज्यादातर लोग लगभग हर कुछ मिनट में अपना मोबाइल फोन जरूर चेक करते हैं। वे खबरें पढ़ रहे हों, वाट्सएप मैसेज देख रहे हों या फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों का सिर्फ स्टेटस चेक कर रहे हों। रिसर्च के मुताबिक, लोग सप्ताह में लगभग एक पूरा दिन केवल सोशल मीडिया पर लगा देते हैं। अगर इसे दूसरे नजरिए से देखें, तो मोबाइल पर लगाया जाने वाला यह ज्यादा समय विज्ञापनदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जिन्हें अपने सामान और सेवाओं को बेचने के लिए इन लोगों को टारगेट करना होता है। माना कि हर किसी को सोशल मीडिया और इसके काम करने के तरीके की जानकारी नहीं है, लेकिन यह भी सही है कि इसकी बारीकियां सीखकर आजकल अच्छा पैसा भी कमाया जा सकता है। इसलिए फेसबुक आप जैसे युवाओं के लिए पैसा कमाने और बिजनेस का निर्माण करने का अवसर भी है। आइए जानें, फेसबुक मार्केटिंग में करियर बनाने के लिए क्या किया जाना चाहिए… टूल्स की समझ: इस फील्ड में आने के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और कारोबार की समझ काफी मददगार साबित होगी। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि फेसबुक मार्केटिंग टूल्स का इस्तेमाल शुरू करने के लिए आपको किसी योग्यता की जरूरत ही नहीं है। हां, यह मीडियम आपको मालूम होना चाहिए। इसके बाद एक फेसबुक बिजनेस एकाउंट खोलिए (जिसमें कोई भी खर्चा नहीं लगता है) और आप कमाई करने या इसे लाभदायक बिजनेस बनाने के लिए फेसबुक मार्केटिंग टूल इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। संसाधन की जरूरत: शुरुआत करने के लिए आपको बस एक इंटरनेट कनेक्शन, फेसबुक पर एक वैलिड बिजनेस एकाउंट और एक क्रेडिट कार्ड (क्योंकि फेसबुक क्रेडिट कार्ड के जरिये पैसे चार्ज करता है) की जरूरत है। बहरहाल, जब आपका बिजनेस बढ़ता है तो आप फेसबुक के साथ फॉर्मल कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं। टारगेटिंग टूल्स की जानकारी: फेसबुक प्रीसाइज मार्केटिंग टूल्स पेश करती है, जिनमें आप किसी क्लाइंट के लिए लगभग हर लोकेशन पर कैंपेन कर सकते हैं-जैसे, अगर आप दिल्ली में हैं और आप सिर्फ पटपड़गंज को टारगेट करना चाहते हैं या आप इलाहाबाद में हैं और केवल सिविल लाइंस के लोगों को टारगेट करना चाहते हैं तो आप फेसबुक के साथ ऐसा कर सकते हैं। इससे आप आयु वर्ग और जेंडर आधारित टारगेटिंग भी सकते हैं। तजुर्बा और क्लाइंट की जरूरतें: यह सही है कि कोई भी व्यक्ति फेसबुक मार्केटिंग टूल्स इस्तेमाल करना शुरू कर सकता है, लेकिन फिर भी मार्केटिंग, सेल्स और प्रोडक्ट डिजाइन की पूर्व जानकारी भी होनी चाहिए। आखिरकार, आप अपने ग्राहकों के लिए कैंपेन करने के लिए इस जानकारी और एप्लीकेशन को इस्तेमाल करेंगे। अगर आपके क्लाइंट्स को नतीजे नहीं मिलते हैं तो आपका बिजनेस आगे नहीं बढ़ेगा। सर्टिफिकेशंस: जैसे गूगल एडवर्ड्स सर्टिफिकेशन पेश करता है, वैसे ही फेसबुक ब्लूप्रिंट सर्टिफिकेशन कराता है, जो फेसबुक मार्केटिंग और एडवर्टाइजिंग फीचर्स में दिलचस्पी रखने वालों के लिए उपलब्ध है। यह सर्टिफिकेशन दो तरह का है। इसमें मीडिया बाइंग और मीडिया प्लानिंग शामिल हैं।   recent visitors 137

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, सुबह के समय छाने लगा कोहरा

रायपुर छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय कोहरा छाने लगे हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके साथ ही आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर के कई जगहों पर गर्म कपड़ों के स्टॉल लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 32.3, बिलासपुर और दुर्ग में 30.6, जगदलपुर में 32.3 और राजनांदगांव में 31  डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। दिसंबर में तेज सर्दी की शुरुआत की संभावना नवंबर में इस बार दिन- रात का पारा सामान्य या उससे थोड़े ज्यादा रह सकते हैं। ऐसे में नवंबर में बहुत ज्यादा सर्दी की संभावना नहीं है। दिसंबर से ही तेज सर्दी की शुरूआत होगी। वहीं नवंबर के दूसरे व चौथे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश हो सकती है। कोहरे का असर शुरू  हालांकि छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में कोहरे का असर शुरू हो गया है, सुबह के वक्त कई जिलों में घना कहरा छाया हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कोहरे की वजह से विजिविलिटी भी कम नजर आ रही है.  recent visitors 68

महाराष्ट्र के चुनाव के बाद यूपी में छिन जाएगी सीएम योगी की कुर्सी, अखिलेश यादव ने एक बड़ा दावा किया

लखनऊ उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच नेताओं की बयानबाजी अब आए दिन तेज होते जा रही है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को करहल में उपचुनाव को लेकर एक जनसभा को संबोधित किया. अखिलेश यादव ने अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधे जुबानी हमला बोला तो एक बड़ा दावा भी कर दिया. अखिलेश यादव ने करहल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'महाराष्ट्र के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की कुर्सी भी छिन जाएगी. यह हमारे मुख्यमंत्री जी समाज में अंदर ही अंदर बारूद बिछा रहे हैं लेकिन उनके नीचे सुरंग खुद रही है. यह जो बारूद बिछा रहे हैं वह इसलिए बिछा रहे हैं कि उनकी कुर्सी भी खतरे में है. सभी लोग आप मदद करना.' सपा प्रमुख ने कहा कि करहल से ऐतिहासिक जीत होगी. बांटने की राजनीति कामयाब नहीं होगी. यहां जनता और किसानों को परेशान किया जा रहा है. नौजवानों को उलझाकर नौकरी नहीं दिया जा रहा है. उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. सभी सीट हार रही BJP- सपा प्रमुख उन्होंने कहा कि बीजेपी सभी 9 सीटों पर हारने जा रही है. बीजेपी के अंदर के लोग, सहयोगी दल भी बटेंगे तो कटेंगे के नारे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. बुलडोजर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं, अधिकारियों को कार्रवाई का सामान करना पड़ेगा. नौजवानों की बातों को मानना चाहिए, जो दावे करते हैं कि हम रिकार्ड परीक्षा करवा सकते हैं तो उनकी मांगों को मानना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा कि डिवाइड एंड रूल यहां की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती है, यह अंग्रेजों के रास्ते पर चल रहे है इसे देश कभी स्वीकार नहीं कर सकती है. बता दें कि अखिलेश यादव ने बीते 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. उनके इस्तीफा देने के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है. वह अब लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सांसद बन गए हैं.   recent visitors 67