Sunday, July 5, 2026 9:54 am

तापमान में लगातार गिरावट, छत्तीसगढ़ में सुबह-रात के साथ अब दिन में भी ठंडी हवाएं

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के समय कोहरा छाने लगे हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में ठंड बढ़ने से कई जगहों पर गर्म कपड़ों की स्टार लगने शुरू हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरेगा, जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में रात का तापमान और गिरेगा, जिससे ठंड बढ़ने लगेगी। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में  मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 5 दिनों में एक से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं आगामी 5 दिनों में सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। प्रदेश में रात और सुबह के साथ ही अब दिन में भी ठंड लगने लगी है। आधी सर्दी और आधी गर्मी का मौसम चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चली गई है। प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। यहां 9.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है वही सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट में 14 दुर्ग में 13.4 पेंड्रा रोड में 11.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। जो की सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस कम है। recent visitors 53

दिलजीत उन फैंस से सवाल पूछ रहे हैं, जो उनका शो बिना टिकट खरीदे, होटल की बालकनी से देख रहे शो

नई दिल्ली पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने 'दिल-लुमिनाटी' टूर पर हैं और कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद मे परफॉर्म किया। उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। अब कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत उन फैंस से सवाल पूछ रहे हैं, जो उनका शो बिना टिकट खरीदे, होटल की बालकनी से देख रहे हैं। वायरल वीडियो में दिलजीत स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इसके बाद बीच में वह सामने देखते हैं और खड़े हो जाते हैं और हैरानी के कारण उनका मुंह खुला का खुला रह जाता है। इसके बाद वह अपनी टीम से म्यूजिक को बंद करने के लिए कहते हैं। सामने की तरफ इशारा करते हुए वह बोलते हैं, 'ये जो होटल की बालकनी में बैठे हैं। आप का तो बड़ा अच्छा हो गया। ये होटल वाले गेम कर गए।' दिलजीत दोसांझ ने जारी रखा गाना इसके बाद कैमरा भी होटल रूम्स की तरफ घूमता है, जहां कई लोग बालकनी में बैठे हुए दिलजीत का कॉन्सर्ट सुनते हुए नजर आते हैं। हालांकि बाद में सिंगर अपना गाना जारी रखते हैं। और बालकनी की तरफ फ्री में देख रहे लोगों की तरफ इशारा करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गिफ्ट सिटी क्लब वाले गेम खेल गए।' दिलजीत का वीडियो देख लोगों का रिएक्शन अब इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, 'अगली बार से दिलजीत दोसांझ होटल बुक करेंगे।' एक ने कहा, 'होटल फिर टिकट प्राइज से ज्यादा दाम पर मिलेंगे।' एक ने कहा, 'दिलजीत को भारी नुकसान हो गया।' बता दें कि इसके पहले दिलजीत ने इसी कॉन्सर्ट में देशभर में शराब के खिलाफ एक मुहिम शुरू करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि देशभर में अगर शराब की दुकानें बंद हो जाएं तो वह इस पर आधारित गाने गाना बंद कर देंगे। recent visitors 55

3 सदस्‍यीय कमेटी में दो रिटायर्ड जज भी शामिल, छत्तीसगढ़-गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग के सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। हाई कोर्ट के सीटिंग जज नरेन्द्र कुमार व्‍यास की अध्‍यक्षता में गठित बोर्ड में दो रिटायर्ड जजों के नाम शामिल किए गए हैं। गृह विभाग की सलाहकार बोर्ड में सेवा निवृत्‍त जज नवल किशोर अग्रवाल और विमला सिंह कपूर सदस्य बनाए गए हैं। गृह विभाग के उप-सचिव डीपी कौशल ने अधिसूचना जारी की है। वहीं राज्य सरकार ने मूलवासी बचाओ मंच संगठन की गतिविधियों को राज्य में बैन कर दिया गया है। इस संगठन पर सुरक्षा बल के कैंपों का विरोध और लोगों को उकसाने के आरोप है। वहीं अब राज्‍य सरकार ने अधिसूचना जारी कर बैन कर दिया है।  राज्यपाल के उप-सचिव डी.पी. कौशल ने आदेश जारी किया है। विधि विरुद्ध गतिविधियों का आरोप केन्द्र और राज्य सरकारों के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कामों के संचालन का किया जा रहा है। जिस पर मूलवासी बचाओ मंच संगठन सुरक्षा बल के कैंपों का लगातार विरोध करने और आम जनता को उसके विरुद्ध उकसाने का काम कर रहा है। न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप और विधि द्वारा स्थापित संस्थाओं की अवज्ञा को बढ़ावा देते हुए लोक व्यवस्था, शांति में बाधा पैदा किया जा रहा है। जिसके कारण नागरिकों की सुरक्षा में खतरा है, जो कि राज्य की सुरक्षा के प्रतिकूल है। एक साल के लिए किया गया बैन राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 (क. 14 सन् 2006) की धारा 3 की उप-धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार, द्वारा, मूलवासी बचाओ मंच को, इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से एक साल के लिए बैन किया है। recent visitors 61

वॉट्सऐप ने रोलआउट किया नया फीचर

नई दिल्ली WhatsApp की तरफ से एक नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है। इस फीचर का लंबे वक्त से इंतजार था, जिसे फाइनली वॉट्सऐप ने रोलआउट करना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस फीचर को इस हफ्ते पेश कर सकती है। वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा। ऐसे में भारत में नए फीचर को रोलआउट होने में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन सवाल उठता है कि इससे आम यूजर्स को क्या फायदा होगा? क्या होगा फायदा? WhatsApp का नया मैसेज ड्रॉफ्ट फीचर गूगल ओन्ड जीमेल की तरह होगा। इस फीचर की मदद से अधूरे मैसेज ड्रॉफ्ट हो जाएंगे। मतलब आपको बार-बार एक ही मैसेज को लिखना नहीं पड़ेगा। यूजर पहले के लिखे मैसेज में सुधार करके उसे भेज सकते हैं। इससे पहले तक कई बार आप मैसेज टाइप करते थे, फिर किसी काम के सिलसिले में कोई दूसरा ऐप ओपन कर देते थे, जिससे मैसेज डिलीट हो जाता था। लेकिन नए मैसेज ड्रॉफ्ट फीचर से काफी सुविधा होने वाली है। कैसे काम करेगा मैसेज ड्रॉफ्ट फीचर जब आप कोई मैसेज वॉट्सऐप पर टाइप करना शुरू करते हैं, लेकिन उसे भेजते नहीं हैं, तो अब वॉट्सऐप की ओर से ऐसी चैट को बोल्ड ग्रीन लेवल की मदद से हाइलाइट करेगा। साथ ही वॉट्सऐप की ओर से ड्रॉफ्ट मैसेज को भेजने को लेकर अलर्ट भेजा जाएगा, जिससे आपको कोई अधूरा मैसेज नहीं छूटेगा। ड्रॉफ्ट लिस्ट से हटा पाएंगे चैट इस फीचर को ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए अनसेंड चैट को ऑटोमेटिक तरीके से ड्रॉफ्ट में भेज दिया जाएगा। साथ ही ऐसी ड्रॉफ्ट चैट को टॉप पर लिस्ट कर दिया जाएगा, जिससे जब आप वॉट्सऐप को स्क्रॉल करेंगे, तो सबसे पहले आपको ड्रॉफ्ट चैट दिखेंगी। इस तरीके से आप अधूरी चैट को दोबारा से विजिट कर पाएंगे। साथ ही अगर उसे नहीं भेजना है, तो उसे ड्रॉफ्ट लिस्ट से हटा सकेंगे। इस फीचर को ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है, जो मौजूदा वक्त में सभी यूजर्स को उपलब्ध करा दिया गया है। 100 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर मौजूदा वक्त में WhatsApp के दुनिया भर में मंथली एक्टिव यूजर्स 100 मिलियन से ज्यादा हैं। वॉट्सऐप की ओर से जल्द ही नए फीचर को रोलआउट किया जाएगा। इसमें बिल्ड इन एड्रेस बुक और कस्टम चैट लिस्ट जैसे फीचर शामिल हैं। इस तरह के नए अपडेट के बाद वॉट्सऐप पर बातचीत करना बेहतर हो जाएगा। recent visitors 58

सीआरपीएफ जवानों जल्द मिलेंगे, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में पहुंचे सीएम साय

जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने चित्रकोट पहुंचने पर बस्तरिया अंदाज में स्वागत हुआ। उनके स्वागत में जनजातीय लोक नर्तक दलों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक गौर सिंग मुकुट पहनाकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही बस्तर के सीआरपीएफ कैंप में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात सीआरपीएफ जवानों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर बस्तर हाट की थीम पर आधारित एक्सपीरियंस जोन एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। प्राधिकरण के  बैठक स्थल पर संभाग के सात जिलों बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को स्टॉल के जरिए साझा किया गया। इन स्टालों में विकास और नवाचार की विस्तृत झलक दिखी। 'बस्तर कॉफी' के सफर की दिखी झलक बस्तर जिले के स्टाल में 'बस्तर कॉफी'  की प्रक्रिया और उसके प्रसार को रोचक ढंग से दिखाया गया है। प्रदर्शनी में कॉफी उत्पादन, ताजा चेरी उत्पादन से लेकर कॉफी की धुलाई, भुनाई, पिसाई और पाउडर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया है। 'बस्तर कैफे' की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया गया है। बस्तर कॉफी ब्रांड को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयास भी जारी है। कला और नवाचार का संगम कोण्डागांव जिले ने स्टाल के माध्यम से अपनी पारंपरिक शिल्पकला और आधुनिक विकास परियोजनाओं को सामने रखा है। झिटकू मिटकी आर्टिसन प्रोड्यूसर ने बेल मेटल कला से अयोध्या के श्रीराम मंदिर के स्थापत्य को प्रदर्शित किया। इस दौरान जिले में हो रहे पर्यटन विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने गारमेंट फैक्ट्री, एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, 'मावा कोण्डानार' मोबाइल ऐप: पारदर्शी प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जानकारी दी। शिक्षा और बाल विकास में नवाचार दंतेवाड़ा जिले ने शिक्षा और बाल कल्याण के क्षेत्र में किए गए नवाचारों को साझा किया। बाल मित्र कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल से बाहर और अप्रवेशी बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए पहल शुरू की गई है। बाल मित्र पुस्तकालय एवं पंचायत के जरिए बच्चों को नेतृत्व और निर्णय लेने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास के लिए भी अहम साबित हो रहा है। लघु वनोपज से बढ़ती आजीविका कांकेर जिले में लघुवनोपज आधारित परियोजनाओं और उद्यानिकी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। फ्रेश सीताफल परियोजना स्थानीय किसानों सहित स्वसहायता समूह की दीदियों के लिए आय का प्रमुख स्रोत बनी है। पोषण और रोजगार, लघु धान के मछली पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन में रोजगार के नए अवसर और आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई है। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण नारायणपुर जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। स्वसहायता समूहों की दीदियों ने हर्बल गुलाल, मशरूम उत्पादन, कड़कनाथ पालन और बटेर पालन जैसी गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है। इन गतिविधियों से महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिली है।पोषण आहार और एकीकृत कृषि, कृषि में नवीन तकनीकों के समावेश का प्रदर्शन किया गया है। यातायात और आवासीय योजनाओं की प्रगति सुकमा जिले के स्टाल में आधारभूत संरचना और ग्रामीण विकास पर जोर दिया गया है। हक्कुम मेल अंतर्गत यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में हो रहे कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना,आवासीय परियोजनाओं से सकारात्मक बदलाव, लखपति दीदी योजना मरईगुड़ा (वन) पंचायत, महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक सशक्तिकरण में हो रहे सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित किया गया। 'नियद नेल्ला नार' योजना के सकारात्मक परिणाम बीजापुर जिले में प्रदेश सरकार द्वारा माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित 'नियद नेल्ला नार' योजना के माध्यम से समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें ग्रामीणों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए तकनीकी और स्थानीय संसाधनों का उपयोग, जिले के प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन के माध्यम से दुनिया के पटल पर रखने के प्रयासों की जानकारी दी गई है। सुशील मौर्य ने कहा, 'मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट में पेड़ों की कटाई की गई है। यह भी निंदनीय है, इसलिए हमने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का पुरजोर तरीके से विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन करने अनेक कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। चौक पर जमा होकर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेता सुशील मौर्य और अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी कांग्रेसियों को बस में बिठाकर बोधघाट थाने ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों में हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विरोध कर रहे कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी भी पुलिस हिरासत में हैं।' recent visitors 89

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, बन जाएंगे बिगड़े काम

हनुमान जी भक्ति और शक्ति के अद्भुत प्रतीक हैं. ये सरल भक्ति और प्रेम से शीघ्र प्रसन्न होते हैं. हनुमान जी ने ही संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राणों की रक्षा की थी इसलिए इन्हें लक्ष्मण प्राणदाता भी कहा जाता है. हनुमान जी के विशेष मंत्र और स्तुतियों के पाठ से लाभ होता है. इनमें भी अगर विशेष तरीके से हनुमान बाहुक का पाठ किया जाए तो हर बीमारी में सुधार हो सकता है. इसके अलावा हनुमान जी को कुछ चीजें भी अर्पित करना चाहिए जिनमें से एक है सिंदूर. तो चलिए जानते हैं कि हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने से क्या लाभ और इसे अर्पित करने का सही तरीका क्या है. हनुमान जी को करें सिंदूर करें अर्पित हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाता है. हनुमान जी को जो सिंदूर अर्पित करते हैं वो शुद्ध सिंदूर नारंगी रंग का होना चाहिए. हर मंगलवार को अगर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित किया जाए तो आपके ग्रह दोष दूर होते हैं, दुर्घटनाओं से आपकी रक्षा होती है और कर्जों से आपको मुक्ति मिलती है. हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करने का सही तरीका 1. सिंदूर पीपल के पत्ते पर या पान के पत्ते पर रखकर के उनके चरणों में अर्पित करना चाहिए. 2. पुरुष अगर चाहे तो अपने हाथों से हनुमान जी के चरणों में या उनके शरीर पर सिंदूर लगा सकते हैं. 3. महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर अर्पित नहीं करेंगी और महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर के स्थान पर अगर लाल फूल चढ़ा कर के प्रार्थना करे तो लाभ होगा. 4. कर्ज के मामले में मंगल दोष के मामले में या ग्रहों की बड़ी बाधा के मामले में हर मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करना शुभ होता है. चमेली का तेल हनुमान जी को जो दूसरी चमत्कारी वस्तु सबसे ज्यादा अर्पित की जाती है वो है चमेली का तेल. हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने की परंपरा भी पाई जाती है. लेकिन, चमेली का तेल सिंदूर के बिना न चढ़ाएं. दरअसल, चमेली के तेल के अंदर विशेष प्रकार की सुगंध पाई जाती है और ये औषधि के रूप में भी प्रयोग की जाती है. हनुमान जी को चमेली का तेल चढ़ाने से मन एक विशेष तरीके से एकाग्र होता है और आंखों की ज्योति बढ़ जाती है. चमेली के तेल का दीपक जलाने से शत्रु बाधा शांत होती है. लाल झंडा हनुमान जी के मंदिर में लाल झंडा चढ़ाना लाल ध्वज चढ़ाना विशेष लाभकारी होता है. ये लाल ध्वज तिकोना होना चाहिए और इस पर राम लिखा होना चाहिए. 1. मंगलवार को अगर आप हनुमान जी के मंदिर में ध्वज यानी झंडा चढ़ाते हैं तो संपत्ति का लाभ होता है और संपत्ति संबंधी अगर कोई समस्या है तो वो समस्या दूर होती है. 2. लाल रंग का ध्वज अगर आप अपने वाहन पर लगाते हैं तो आप हमेशा दुर्घटना से बचे रहेंगे. तुलसी दल हनुमान जी को तुलसी दल अर्पित करना एक अत्यंत विशेष प्रयोग है. हनुमान जी को आप कुछ भी अर्पित कर दीजिए लड्डू, मिठाई छप्पन पकवान लेकिन हनुमान जी तुलसी दल से ही तृप्त होते हैं. हनुमान जी को तुलसी दल की बनी हुई माला हर मंगलवार को अगर आप अर्पित करें तो जीवन में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी. तुलसी दल का सेवन करने से आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.   recent visitors 136

पॉवर कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-पीएससी घोटाले में CBI ने कैसा शिकंजा

रायपुर. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती अनियमितता 2021 मामले में अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बहू-बेटे को डिप्टी कलेक्टर बनाने के एवज में 45 लाख रुपये रिश्वत देने के आरोप में रायपुर के एक निजी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक की ये पहली गिरफ्तारी है। चर्चा है कि अन्य पर भी सीबीआई जल्द शिकंजा कसेगी। इस घोटाले मामले में श्रवण कुमार गोयल ने अपने बहु और बेटे को डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयन कराने के लिये सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को कथित रूप से 45 लाख रुपये रिश्वत के रूप में दिये थे। आरोप है कि उन्होंने ग्रामीण विकास समिति के माध्यम से दो किश्तों में 20 लाख और 25 लाख रुपये कथित रूप से रिश्वत राशि का भुगतान किया था। ये रिश्वत गोयल के बेटे शशांक गोयल और बहु भूमिका कटारिया का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उप जिलाधिकारी के रूप में चयन करने के लिये दी गई थी। 48 शिकायतों के बाद हुई थी कार्रवाई पिछली सरकार (कांग्रेस कार्यकाल) में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में 48 मामलों की शिकायत राज्यपाल, सीएम और मुख्य सचिव से की गई थी। आयोग ने सीजीपीएससी 2021 के लिए 171 पदों पर प्रारंभिक भर्ती परीक्षा 13 फरवरी 2022 को ली थी। इसमें 2565 लोग उत्तीर्ण हुए थे। 26 से 29 मई 2022 को हुई मुख्य परीक्षा में कुल 509 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई थी। इस भर्ती में अनियमितता और भाई भतीजावाद के आरोप में सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जीवनकिशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई थी। पूर्व मंत्री की शिकायत को बनाया आधार इस भर्ती घोटाले को लेकर रमन सरकार में पूर्व मंत्री रहे और बीजेपी के सीनियर नेता ननकीराम कंवर ने पीएससी परीक्षा 2021-22 में अनियमित की शिकायत राज्यपाल से लिखित में की थी। इसके बाद महानिदेशक ईओडब्ल्यू/एसीबी रायपुर को अपराध पंजीबद्ध करने के लिए राज्य शासन की ओर से 2 फरवरी 2024 को पत्र मिला था। शिकायत में राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष सोनावानी, सचिव, राजनेता और अन्य ने मिलीभगत कर अपने बेटे-बेटियों, रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर समेत अन्य पदों पर फर्जी तरीके से भर्ती किए जाने पर केंद्रीय एजेंसी से जांच कराकर क्रमांक 1 से 71 की चयन सूची को निरस्त कर मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए कार्रवाई करने के लिये राज्यपाल से अनुरोध किया था। भाई-भतीजावाद का खेल! आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष सोनवानी के बेटे नितेश सोनवानी का चयन कथिततौर पर डिप्टी कलेक्टर, उनके बड़े भाई के बेटे साहिल सोनवानी का चयन डीएसपी और उनकी बहन की बेटी सुनीता जोशी का चयन श्रम पदाधिकारी, बेटे नितेश सोनवानी की पत्नी निशा कोसले का चयन डिप्टी कलेक्टर और भाई की बहू दीपा आदिल का चयन जिला आबकारी अधिकारी के रूप में हुआ था। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि सीजीपीएससी के तत्कालीन सचिव किशोर ने अपने बेटे सुमित ध्रुव का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर कराया। इसके साथ ही आरोप ये भी है कि उस दौरान कांग्रेस सरकार के तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों के बेटा-बेटियों, रिश्तेदारों, नेताओं और पदाधिकारी को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी आदि पद के रूप में चयनित किया गया । विधानसभा चुनाव 2023 में उठा था ये मामला विधानसभा चुनाव 2023 में सीजीपीएससी भर्ती घोटाला मामला काफी गरमाया हुआ था। इस मामले को लेकर प्रदेश के युवा आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गये थे। विधानसभा चुनाव दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के कई राष्ट्रीय नेताओं ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गारंटी दी थी। पांच साल की भूपेश सरकार के सत्ता से बाहर होने और राज्य में चौथी बार बीजेपी की सरकार बनने पर सीएम विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने 3 जनवरी 2024 को मामले की सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया था। राज्य सरकार की समिति के बाद केंद्र से जांच के लिए अधिसूचना जारी किया गया और मामला सीबीआई को सुपुर्द कर दिया गया। इन धाराओं में केस दर्ज सीजीपीएससी घोटाला मामले में सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव समेत कई अधिकारियों, राजनेताओं के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी, 420 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1998 तथा संशोधित 2018 की धारा 7,7 (क) व 12 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद सीबीआई ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। recent visitors 69