Sunday, July 5, 2026 11:05 am

टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका, पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुभमन गिल नहीं आए नजर

नई दिल्ली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार तीसरे फाइनल में पहुंचने का सपना संजोय भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है, जहां उसे 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हाल ही में होम टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 के क्लीनस्वीप ने भारतीय टीम की उम्मीदों को तगड़ा झटका जरूर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाली बन चुकी है। भारतीय टीम को अगर बिना किसी और टीम के रिजल्ट पर आश्रित हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराना होगा। टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) मैदान पर भारतीय टीम ने वॉर्म-अप के लिए एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला था, जिसमें शुभमन गिल और केएल राहुल चोटिल भी हो गए थे। केएल राहुल हालांकि अपनी चोट से उबर गए, लेकिन गिल का पहला टेस्ट से बाहर होना लगभग तय हो चुका है। पर्थ के नए टेस्ट वेन्यू ऑप्टस स्टेडियम में जब भारतीय टीम पहुंची, तो टीम बस में शुभमन गिल नजर नहीं आए। कप्तान रोहित शर्मा और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पहले ही पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं और अब ऐसे में गिल का बाहर होना भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। गिल ने उस इंट्रा स्क्वॉड मैच की दोनों पारियों में 28 और 42 रन बनाए थे। गिल बैटिंग के दौरान काफी सजह भी नजर आ रहे थे। गिल को फील्डिंग के दौरान स्लिप में बाएं अंगूठे में चोट लगी थी। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय टीम टीम बस से ऑप्टस स्टेडियम में उतरती हुई नजर आ रही है। बस से सबसे पहले विराट कोहली बाहर निकले और उसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर, यशस्वी जायसवाल और बाकी खिलाड़ी नीचे आए। भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज बहुत ज्यादा अहम है और इस टेस्ट सीरीज में कई खिलाड़ियों का फ्यूचर भी दांव पर लगा होगा, जिसमें विराट कोहली, हेड कोच गंभीर के साथ-साथ आर अश्विन, मोहम्मद सिराज जैसे नाम भी शामिल हैं। recent visitors 51

नौराजाबाद स्टेशन में तीसरी लाइन जोड़ने का कार्य, कटनी-शहडोल मार्ग पर रेल यातायात रहेगा प्रभावित, 20 ट्रेनें निरस्त

जबलपुर  बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस एवं जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी सहित 20 ट्रेनें 21 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य निरस्त की गई है। इस दौरान बिलासपुर रेल मंडल के नौराजाबाद स्टेशन में तीसरे रेल लाइन जोड़ने का कार्य होगा। ट्रेन को गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलाया जाएगा इस दौरान बिलासपुर-शहडोल-कटनी होकर चलने वाली बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15231/32) परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। 23 से 29 नवंबर के मध्य ट्रेन को गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलाया जाएगा। रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति जानें रेलवे की ओर से अचानक ट्रेन निरस्त किए जाने से यात्रियों को झटका लगा है। पश्चिम मध्य रेल की आेर से यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा आरंभ करने का परामर्श जारी किया गया है। पश्चिम मध्य रेल की यह गाड़ियां निरस्त…     23 नवंबर से दो दिसंबर – 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस।     21 से 30 नवंबर – 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस।     23 से 30 नवंबर – 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस।     24 नवंबर से एक दिसंबर – 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस।     22 से 30 नंवबर – 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस।     23 नवंबर से एक दिसंबर – 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस।     25, 27 एवं 29 नवंबर – 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस।     26, 28 एवं 30 नवंबर -11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस।     23 से 30 नवंबर – 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस।     24 नवंबर से एक दिसंबर – 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस। अभी वैवाहिक सीजन चल रहा, नियमित सीधी ट्रेन है जबलपुर से अंबिकापुर और उज्जैन के लिए इंटरसिटी और नर्मदा एक्सप्रेस ही नियमित सीधी ट्रेन है। अभी वैवाहिक सीजन चल रहा है। ट्रेनों का परिचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई विवाह कार्यक्रमों के लिए कई यात्रियों ने पहले से सीट आरक्षित कराया था। वैवाहिक तिथियों के दौरान ही ट्रेनों का परिचालन निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इन ट्रेनों का परिचालन भी रहेगा प्रभावित…     23 नवंबर से एक दिसंबर – 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस।     22 से 30 नवंबर – 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस।     25 एवं 28 नवंबर – 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस।     26 एवं 29 नवंबर – 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस।     26 एवं 29 नवंबर – 22867 दुर्ग-नज़मुद्दीन एक्सप्रेस।     27 एवं 30 नवंबर – 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस।     24 एवं 26 नवंबर – 18203 दुर्ग-कानपूर एक्सप्रेस।     25 एवं 27 नवंबर – 18204 कानपूर-दुर्ग एक्सप्रेस।     24 नवंबर – 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस।     25 नवंबर – 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस। जबलपुर-हावड़ा 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस रीशेड्यूल जबलपुर-हावड़ा 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस सोमवार को रीशेड्यूल की गई। हावड़ा से जबलपुर आने वाली गाड़ी सोमवार को विलंब से पहुंची थी। रैक रखरखाव और सफाई के बाद देर रात को ट्रेन प्लेटफार्म पर वापस पहुंची। अपने निर्धारित समय रात 22:20 बजे के स्थान पर लगभग दो घंटे के विलंब से गंतव्य को रवाना हुई। आसपास के नगरों से आए यात्री ट्रेन के रीशेड्यूल किए जाने से परेशान हुए। पमरे को सात में 1414 करोड़ का राजस्व पश्चिम मध्य रेल ने इस वित्तीय वर्ष के सात माह में 1414 करोड़ 65 लाख रुपये का आेरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया है। महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग ने राजस्व प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास किए। यात्री यातायात से 629 लाख 6 हजार बुक किए गए यात्रियों से 1414 करोड़ 65 लाख रूपये आरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया, जो गत वर्ष इसी अवधि में यात्री यातायात से 1393 करोड़ 3 लाख रुपये की तुलना में राजस्व दो प्रतिशत अधिक है। recent visitors 91

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम एक्टर सिद्दीकी को दी अग्रिम जमानत

 मलयालम सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम एक्टर सिद्दीकी को अग्रिम जमानत दे दी है। मंगलवार को अदालत ने एक्टर को राहत दी लेकिन उन्हें ट्रायल कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता 8 साल तक पुलिस के पास नहीं गई और उसने हेमा कमेटी को भी कथित हमले की सूचना नहीं दी। इसलिए, SC ने सिद्दीकी को अग्रिम जमानत देते हुए एक्टर को जांच में सहयोग करने के लिए कहा है। इस बीच, सुनवाई के दौरान सिद्दीकी के वकील ने भी यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि वह कथित पीड़िता से कभी अकेले नहीं मिले। उन्होंने यह भी दलील दी कि रेप का आरोप झूठा है। मलयालम एक्टर सिद्दिकी को जमानत इस साल अगस्त में, मलयालम अभिनेता सिद्दीकी के खिलाफ एक एक्ट्रेस के आरोप के बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था कि उन्होंने 2016 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। उनके खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपों के बाद सिद्दीकी ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) के महासचिव पद से भी इस्तीफा दे दिया। कोर्ट ने मानी शिकायतकर्ता की गलती यह शिकायत न्यायमूर्ति हेमा आयोग की रिपोर्ट का नतीजा थी, जिसमें मलयालम सिनेमा में महिला कलाकारों द्वारा सामना किए जाने वाले यौन उत्पीड़न और भेदभाव का विवरण दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने में आठ साल की देरी को जमानत देने का आधार माना। सिद्दिकी को कहा गया ये सिद्दीकी को अपना पासपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा कराने और जांच में सहयोग करने को कहा गया है। recent visitors 62

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को मिला मौका

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट सिलेक्शन कमिटी ने इस सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है। दो मैचों की ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 साइकिल का हिस्सा है। WTC के फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला अभी नहीं हुआ है। ये सीरीज थोड़ी बहुत एक तस्वीर फाइनल की साफ कर सकती है। इस समय श्रीलंका की टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे और साउथ अफ्रीका पांचवें स्थान पर है। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से होने वाली है। इस सीरीज की मेजबान साउथ अफ्रीका है। सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड में खेला जाना है। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 5 दिसंबर से गकबेर्हा में खेला जाएगा। पिछले सप्ताह, दस श्रीलंकाई खिलाड़ी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले प्री-सीरीज कैंप में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए थे। श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डिसिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल और प्रभात जयसूर्या उन 10 खिलाड़ियों में शामिल थे, जो दक्षिण अफ्रीका के डरबन के लिए रवाना हुए, जहां खिलाड़ियों के ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की व्यवस्था की गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया है कि सीरीज में शामिल बाकी खिलाड़ी 22 नवंबर 2024 को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगे। कुछ दिन उनको अभ्यास के लिए मिलेंगे और फिर पहले टेस्ट मैच में वे सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। सनत जयसूर्या जब से श्रीलंका की टीम के कोच बने हैं, उन्होंने टीम में एक नई आग फूंक रखी है। अगर वे साउथ अफ्रीका में भी टीम को सफलता दिलाते हैं तो ये उनके लिए और उनकी टीम के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। श्रीलंका की टेस्ट टीम इस प्रकार है धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, ओशाडा फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, लसित एम्बुलडेनिया, मिलन रथनायके, असिता फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा और कसुन रजिता recent visitors 60

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘The Sabarmati Report’ की टैक्स फ्री, बोले- ‘दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए’

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म देखने जाएंगे। उनके साथ-साथ सांसद और विधायक भी फिल्म देखेंगे। सीएम ने कहा कि घटना का दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वोटों की राजनीति के लिए गंदा खेल खेला गया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साबरमती बहुत अच्छी फिल्म बनी है। टैक्स फ्री इसलिए की गई ताकि अधिकांश लोग देख सकें। यह एक काला अध्याय है। इस फिल्म को देखने से दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए। वोटों की राजनीति के लिए गंदा खेल खेला गया। हमारे प्रधानमंत्री ने उस समय मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात की इज्जत बचाई, देश की इज्जत बचाई। यह सच सामने आना ही चाहिए। सीएम ने की भारत के इतिहास की तारीफ मुख्यमंत्री आज भोपाल में आयोजित AUAP के 17 वें सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि इतिहास देखेंगे तो हिंदुस्तान के अतीत में। बांग्लादेश भी अपने ही करीब है। भारत का इतिहास शिक्षा क्षेत्र से जुड़ा है। 1000 से 2000 साल तक देश-दुनिया के लोगों ने भारत आकर शिक्षा ग्रहण की। जीवन मूल्य और मेरिट का सबसे बेहतर तालमेल भारत में रहा है। नैतिक मूल्य का अंतर कौरव-पांडव में दिखाई देता है। रावण की महारथी था, लेकिन नैतिक मूल्य नहीं थे। रावण ने पूरी लंका ही सोने की बना ली थी। जिस बात की कमी थी वह हमारे सामने है। राम जी आम लोगों के साथ नैतिक मूल्य स्थापित करते हैं। 2 हजार साल से अपनी जमीन ढूंढ रहा इजरायल मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इजरायल लगातार संघर्ष कर रहा है। 2 हजार साल से अपनी जमीन ढूंढ रहा है। इसकी भी बात होनी चाहिए। लड़ कौन रहा है लड़वा कौन रहा है? मर कौन रहा है मरवा कौन रहा है? यह भी हमें देखना पड़ेगा। इस बीच जीवन मूल्य और शांति की बात कौन कर रहा है? यह सिर्फ भारत कर रहा है। जनता की योजनाओं के लिए भागीदारी का भाव लेकर चलना, यह भाव लेकर कौन आया? मनमोहन सिंह पर साधा निशाना मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैं यहां राजनीति के लिए नहीं कह रहा। मेरे अंदर भाव आ रहा है इसलिए कह रहा। जो वित्त मंत्री रहे, जिनके पास फाइनेंस की डिग्रियां रहीं, लेकिन उनसे क्या चूक हुई? एक चाय वाले के दिमाग में आई कि बगैर पैसे के खाता खुल सकता है। यह शिक्षा व्यवस्था की चूक है? व्यवस्था की चूक है? भाव की चूक है या नैतिकता की चूक है? मुझे लगता है यह अंदर के आग की चूक है। ज्ञान की कोई सीमा नहीं सीएम ने आगे कहा कि हमारे देश का संबंध बांग्लादेश से अलग ही प्रकार का है। हमारे देश की गंगा बहते हुए बांग्लादेश से होते हुए समुद्र में मिलती है। मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई। ज्ञान की कोई सीमा नहीं, इसलिए डिग्री की बाध्यता और उम्र की बाध्यता को खत्म किया। मध्य प्रदेश में किसी भी उम्र में चाहे जितनी डिग्री चाहे उतनी कर सकते हैं। recent visitors 69

wedding parties: में खाना बनाने और बनवाने वाले हो जाएं सावधान,शासन ने जारी की गई नई एडवाइजरी

Those who prepare or prepare food for wedding parties should be careful, government has issued a new advisory. शिवपुरी: बीते दिनों शिवपुरी के एक शादी समारोह में खाना खाने से 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी. इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. जिला कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शादी समारोह समेत विभिन्न आयोजनों में खाना बनाने को लेकर एक खास एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में मैरिज गार्डन संचालक, होटल संचालक, रेस्टोरेंट और डेयरी मालिकों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है. खाने की क्वालिटी को लेकर जिम्मेदारी तय कलेक्टर द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि होटल और मैरिज गार्डन संचालक अथवा कार्यक्रम आयोजक ऐसे लोगों को खाना बनाने का ठेका देंगे जो खाद्य सुरक्षा और मानव प्राधिकरण के पोर्टल पर रजिस्टर्ड सामान का इस्तेमाल करते हैं. आयोजक खाना बनाने वालों या केटरर के साथ एग्रीमेंट करेंगे कि क्या-क्या चीजें खाने में बनाई जाएंगी. भोजन को गुणवत्ता पूर्ण रखने की जिम्मेदारी खाना बनाने वाले और कार्यक्रम संचालक दोनों की होगी. साथ ही आदेश में कहा गया है कि खाना बनाने वाले (केटरर) और कार्यक्रम संचालक दोनों को खाना बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री में से 2 किलो 7 दिनों तक बचाकर रखना होगा, जिससे जरूरत पड़ने पर इन नमूनों की जांच की जा सके. पैक सामग्री को लेकर भी नियम इसी के साथ पैक सामग्री के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है. पैक सामग्री का इस्तेमाल करने के बाद एक्सपायरी डेट, लॉट नंबर और बैच नंबर को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 7 दिनों बाद तक सुरक्षित रखा जाएगा. वहीं, दूध, दही, पनीर, मावा इत्यादि को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर फ्रिजर में रखने को कहा गया है. खाना बनकर तैयार होने के बाद 4 घंटे के कंज्यूम करना होगा. बासा खाना किसी को खाने के लिए नहीं दिया जाएगा और ना ही बांटा जाएगा. अगर 500 सौ से अधिक लोगों का खाना एक साथ बनाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित किया जाए कि खाना बनाने वाला व्यक्ति या उस कार्य में शामिल किसी व्यक्ति को कोई संक्रामक रोग न हो. recent visitors 163

‘बिग बॉस 18’ में यामिनी मल्होत्रा ने की वाइल्ड कार्ड एंट्री

नई दिल्ली सलमान खान का होस्ट किया जाने वाला शो 'बिग बॉस 18' सुर्खियां बटोर रहा है। शो में तीन नए वाइल्डकार्ड्स अदिति मिस्त्री, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा की धमाकेदार एंट्री के साथ शो और भी रोमांचक होने के लिए तैयार है। सोमवार, 18 नवंबर को मेकर्स ने 3 लड़कियों वाले एक नए प्रोमो को दिखाया और ऐसा लग रहा है कि वे बिग बॉस के घर का माहौल बदलने के लिए तैयार हैं। हाल ही में, मेकर्स ने कुछ हफ्ते पहले दो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर को पेश किया था, जिन्हें आखिरी बार 'स्प्लिट्सविला 15' में एक साथ देखा गया था। जब से यामिनी मल्होत्रा का धमाकेदार प्रोमो रिलीज़ हुआ है, फैंस उनके बारे में अधिक जानने के लिए एक्साइटेड हैं। कौन हैं यामिनी मल्होत्रा? यामिनी मल्होत्रा को हिट टेलीविजन शो 'गुम है किसी के प्यार में' में उनके रोल के लिए जाना जाता है, जहां उन्होंने शिवानी चव्हाण का किरदार निभाया था। हालांकि, उन्होंने शो छोड़ दिया। बाद में उनका रोल तन्वी ठक्कर को मिला। अब लगभग तीन साल के बाद वो हिंदी टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं। यामिनी मल्होत्रा 'बिग बॉस 18' यामिनी एक डेंटिस्ट और एक्ट्रेस हैं। वह एक एन्फ्लुएंसर भी हैं। एक्टिंग से पहले, यामिनी एलजी मोबाइल, गुडनाइट, क्लब महिंद्रा और हायर जैसे ब्रांडों के लिए कई ऐड्स का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कई पंजाबी गानों में भी काम किया। यामिनी की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह यामिनी मल्होत्रा वर्ल्ड नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसे उन्होंने 2011 में लॉन्च किया था। यामिनी मल्होत्रा की नेटवर्थ कथित तौर पर, यामिनी मल्होत्रा की कुल नेटवर्थ लगभग 4 करोड़ रुपये है, जिसमें उनकी एक्टिंग और डेंटिस्ट का काम दोनों है। यामिनी की लव लाइफ में वह फिलहाल सिंगल हैं और खुद को 'सैपियोसेक्शुअल' बताती हैं। घर में जाने से पहले ही यामिनी ने ईटाइम्स को इंटरव्यू दिया है जिसमें कई लोगों पर निशाना साधा है। recent visitors 190