Sunday, July 5, 2026 8:48 am

ग्राम पंचायत सचिव दुलहरा के साथ जातिसूचक गाली गलौच एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर          ग्राम पंचायत दुलहरा, अनूपपुर के सचिव श्री बोधन सिहं पिता सीताराम सिहं उम्र 43 साल निवासी ग्राम खांड़ा, अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 09/11/2024 को दिन में पंचायत कार्यालय में साथी कर्मचारियों के साथ शासकीय काम कर रहा था,  तभी अजय श्रीवास्तव पंचायत कार्यालय आया और अपने हाथ में पकड़े पालीथीन में रखे समोसा व मूंगफली कार्यालय में फैलाने लगा तब उसको गंदगी न फैलाने को बोला तो अजय श्रीवास्तव मां  – बहन की गंदी-गंदी गालियां एवं जातिगत गलियां देने लगा एवं कार्यालय से संबंधित कागज फाड़ दिये एवं मोबाईल फोन पर भी ग्राम पंचायत सचिव को मां बहन की गंदी गंदी गालियां दी गई, जिसकी रिकार्डिंग ग्राम पंचायत सचिव द्वारा थाना पहुंचकर टी. आई. अरविन्द जैन के समक्ष प्रस्तुत की गई जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया जाकर अजय श्रीवास्तव निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर के विरुद्ध लोक सेवक, ग्राम पंचायत सचिव के साथ जातिसूचक गंदी गंदी गालियां देकर धमकी दिये जाने एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने का अपराध क्रमांक 483/24 धारा 296,132,221,351(2) बीएनएस एवं 3(1) (द),3(1) (घ),3(2)va अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर मंगलवार की सुबह उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठोर के द्वारा आरोपी अजय श्रीवास्तव पिता बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव उम्र करीब 43 साल निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया है। recent visitors 118

225 बोरा अवैध धान की जब्त, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही रायगढ़ जिले मे एक के बाद एक अवैध धान के मामले सामने आने लगे हैं। ताज़ा घटना क्रम उड़नदस्ता की टीम ने दो कोचियों के गोदाम में अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 225 बोरा अवैध धान को जब्त किया है। उक्त मामला खरसिया विधानसभा क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में धान खरीदी की शुरुआत होते ही विभागीय टीम धान मंडियो तक अवैध धान न पहुंच सके। इसके लिए निगरानी बनाते हुए जिले में अवैध धान का कारोबार करने वाले लोगों पर नजरें जमाए हुए है। जिसके परिणाम स्वरुप उड़नदस्ता की टीम कोचिंयो पर एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। इसी बीच राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता निगरानी को सूचना मिली थी कि रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देहजरी व डोमनारा में दो कोचियों के द्वारा गोदाम में अवैध रूप से धान भंडारण कर रखा गया है। इस सूचना के आधार पर पहले विभागीय टीम ने देहजरी के रहने वाले रमेश कुमार गर्ग के गोदाम में छापा मारा। जहां उन्हें जांच के दौरान 25 बोरा में 10 क्विंटल अवैध धान मिला। इसके बाद टीम ने खरसिया क्षेत्र के ही डोमनारा में रहने वाले भविक्षण साव के गोदाम में भी छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को यहां 200 बोरी में 80 क्विंटल अवैध धान मिला। धान के सम्बन्ध में पूछताछ के दौरान भविक्षण साव के द्वारा जवाब नहीं दे पाने के कारण उक्त धान को जब्त कर लिया गया। recent visitors 70

रोहित शर्मा के पहले टेस्ट से हटने को लेकर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं, अब संभावना काम

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा संभावित तौर पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच से बाहर हैं। पर्थ में 22 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा अभी तक भारत से निकले नहीं हैं। वे दूसरी बार पिता बने हैं और वे अपनी बेटी समायरा और पत्नी रितिका सजदेह और नवजात बेटे के साथ मुंबई में हैं। रोहित शर्मा के पहले टेस्ट से हटने को लेकर तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा के फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि टेस्ट मैच आते-जाते रहेंगे, लेकिन कुछ चीजें एक बार ही आपके जीवन में आती हैं। साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि पिता बनने का अनुभव करना वर्ल्ड कप जीतने से भी ज्यादा खुशी देता है। उन्होंने ये बात अपनी निजी अनुभव के आधार पर कही। उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज पर कहा, "मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन वह था जब मेरी बेटी का जन्म हुआ। टेस्ट मैच या जीत या यहां तक ​​कि विश्व कप से भी ज्यादा, आप इसे किसी और चीज से नहीं जोड़ सकते। परिवार पहले आता है, टेस्ट मैच फिर से होगा, लेकिन यह एक बहुत ही अलग पल है।" क्लार्क ने ये भी माना कि पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कमी एक बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर खलेगी, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अगर वे रोहित की जगह होते तो यही फैसला करते और अपने परिवार के साथ रहते। उन्होंने कहा, "बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में रोहित शर्मा की कमी खलेगी। उनकी लीडरशिप की भी कमी खलेगी, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं भी ठीक वैसा ही करता।" रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह कप्तान होंगे और रोहित शर्मा पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले वे दो दिवसीय वॉर्मअप मैच भी खेलेंगे। recent visitors 90

CG लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष 45 लाख की रिश्वत लेने में गिरफ्तार, जानें क्या मामला

रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर सीबीआई ने सीजीपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पॉवर एंड इस्पात के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया है। पीएससी घोटाले में यह पहली गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी बजरंग इस्पात के डायरेक्टर पर अपने रिश्तेदार को नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख रुपए रिश्वत देने के मामले में हुई है। सीबीआई का ताबड़तोड़ एक्शन  बताया जाता है कि राज्य सेवा परीक्षा के जरिए नौकरी लगाने के नाम पर लेनदेन हुई थी। जांच के दौरान इसकी पुष्टि होने पर बजरंग इस्पात के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान आयोजित रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए पीएससी में हुए घोटाले पर कार्रवाई की गारंटी दी थी। जिसके बाद विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री बनते ही मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए। सीबीआई सोमवार को प्रदेश में एक्शन मोड में दिखी। सीबीआई ने सीजीपीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को पीएससी घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर शराब घोटाले में आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी से सीबीाई की पूछताछ का रास्ता साफ हो गया है। वहीं कोरबा में सीबीआई की टीम ने श्रमिक नेता के घर आर्थिक गड़बड़ी के मामले में छापा मारा।  ईओडब्ल्यू ने सीबीआई को सौंपी थी फाइल पीएससी घोटाले में एफआईआर दर्ज करने के बाद ईओडब्ल्यू वर्ष 2019 से 2022 में आयोजित सीजीपीएस परीक्षा में अफसर, नेताओं तथा प्रभावशाली लोगों के 18 रिश्तेदार, परिजन तथा करीबियों से रिश्वत लेकर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य पदों पर चयन करने के आरोप के बाद एफआईआर की थी। इसके अलावा सीजीपीएसी के एक प्रतिभागी ने बालोद, अर्जुंदा थाने में फरवरी में एफआईआर दर्ज कराई थी। मिली अनुमति: एपी त्रिपाठी से होगी पूछताछ रायपुर में सीबीआई 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा के शराब घोटाले में आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी से पूछताछ करेगी। राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद जल्दी ईडी और ईओडब्ल्यू के बाद सीबीआई भी एफआईआर दर्ज कर सकती है। साथी इस प्रकरण में बनाए गए अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने रिमांड पर लिया जा सकता है। बता दे कि आबकारी विभाग के विशेष सचिव रहे एपी त्रिपाठी के खिलाफ झारखंड में शराब घोटाला करने के अपराध दर्ज है। इस समय एपी त्रिपाठी को रायपुर से जगदलपुर जेल शिफ्ट किया गया है। कोरबा: श्रमिक नेता के घर सीबीआई की रेड सीबीआई की टीम ने कोरबा के हरदीबाजार और दीपका क्षेत्र में छापेमारी की। इंटक के जिलाध्यक्ष श्यामू (खुशाल जायसवाल) के निवास व दीपका के एक व्यवसायी राजेश जायसवाल के घर व दुकान में दबिश दी। उनके संपत्ति सहित आय के अन्य स्रोतों की जांच की। सीबीआई की यह कार्यवाही सुबह 6 बजे से शुरू हुई जो दोपहर बाद तक जारी रही। लेकिन सीबीआई ने इस मामले को लेकर दोनों ही स्थानों पर कई घंटे तक तलाशी ली और परिवार की आय और संपत्ति के स्रोत का पता लगाया। मुआवजा वितरण में गड़बड़ी का मामला बताया जाता है कि यह पूरा मामला एसईसीएल की दीपका खदान के लिए अधिग्रहित गांव सुआभोड़ी और मलगांव की जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा वितरण से जुड़ा है। कई पात्र लोगों को अफसरों ने अलग-अलग कारणों का हवाला देकर अपात्र कर दिया है तो कई अपात्र लोगों को ज्यादा मुआवजा मिला है। ये है विवाद CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। EOW और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी। इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है। 171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई। recent visitors 69

सरकार ने रविवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक, संसद के शीतकालीन सत्र की तैयारी तेज

नई दिल्ली सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 24 नवंबर को पारंपरिक सर्वदलीय बैठक बुलायी है।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि बैठक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के परिप्रेक्ष्य में बुलायी गयी है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर को समाप्त होगा। बैठक का उद्देश्य विपक्षी दलों को विधायी एजेंडे के बारे में जानकारी देना और बहस के लिए विषयों पर चर्चा करना है। इसके अलावा संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुराने संसद भवन में संविधान सदन में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने एक्स पर मंगलवार को गई की एक पोस्ट में बताया कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर 24 नवंबर की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर को समाप्त होगा। संविधान अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान सदन या पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरकार द्वारा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है ताकि विपक्ष को सरकार के विधायी एजेंडे की जानकारी दी जा सके और साथ ही उन मुद्दों पर चर्चा की जा सके जिन पर राजनीतिक दल संसद में बहस करना चाहते हैं। इन मुद्दों पर हंगामा तय इस संसद सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है और इसी के चलते सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इस सत्र में सबसे अहम विधेयक होगा वक्फ संशोधन विधेयक जिस पर संसद में लंबी चर्चा होगी। इसे लेकर संसद समिति का गठन भी किया गया था और इसी रिपोर्ट पर सदन में चर्चा होगी। समूचे विपक्ष इस विधेयक का विरोध कर रहा है, जिसके कारण सदन में भारी हंगामा होने के आसार हैं। वहीं, संसद में इस बार एक देश-एक चुनाव पर भी चर्चा होनी है। विपक्ष के विरोध के कारण इस पर भी हंगामे की संभावना है। recent visitors 63

दुनिया के सबसे अमीर हिंदू मंदिर का फरमान, 300 स्टाफ में मची खलबली, VRS लो या ट्रांसफर…

तिरुपति TTD यानी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने गैर हिन्दुओं को VRS यानी इच्छा से रिटायरमेंट या किसी अन्य विभाग में तबादला कराने के लिए कहा है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इससे करीब 300 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं। सोमवार को इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। टीटीडी एक स्वतंत्र सरकारी ट्रस्ट है, जो तिरुपति में तिरुमाला वेंकटेश्वरा मंदिर का प्रबंधन संभालती है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट के अध्यक्ष बीआर नायडू ने बताया है कि गैर-हिन्दुओं को लेकर यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बोर्ड के 7 हजार स्थाई कर्मचारियों में से यह करीब 300 को प्रभावित कर सकता है। टीटीडी में करीब 14 हजार ऐसे कर्मचारी भी हैं, जो कॉन्ट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं। खबर है कि इस फैसले को कई कर्मचारी यूनियनों से भी समर्थन मिल रहा है। 31 अक्टूबर को टीटीडी के अध्यक्ष बने नायडू का कहना है कि सिर्फ हिन्दुओं को ही मंदिर का काम देखना चाहिए। खास बात है कि अब तक टीटीडी एक्ट तीन बार संशोधित हो चुका है, ताकि मंदिर बोर्ड और उससे जुड़े संस्थानों में सिर्फ हिन्दुओं को ही नौकरी दी जा सके। इसके अलावा साल 1989 में सरकार की तरफ से आदे भी जारी हुआ था, जिसमें टीटीडी के पदों पर सिर्फ हिन्दुओं की नियुक्ति की बात कही गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का दावा है कि इन प्रावधानों के बाद भी गैर हिन्दुओं का काम करना जारी है। खबर है कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही हिन्दू कर्मचारियों की तरफ से कथित तौर पर गैर हिन्दुओं के काम करने की शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में नायडू सरकार ने आरोप लगाए थे कि वाईएसआरसीपी सरकार में तिरुपति के प्रसाद के लड्डू बनाने में लगने वाले घी में जानवर की चर्बी मिलाई जा रही है। recent visitors 72

अजमेर में खादिम होटल का नाम बदलकर अजयमेरु कर दिया गया, संचालक मंडल ने किया निर्णय

 अजमेर चार दशक से भी अधिक समय से अजमेर की पहचान रहा राजस्थान सरकार का होटल ख़ादिम अब अजयमेरू के नाम से जाना जाएगा . बीजेपी सरकार ने राजस्थान पर्यटन विभाग के इस सरकारी होटल का नाम बदलने के लिए आदेश जारी कर दिया है. बीजेपी के नेता लंबे समय से 45 साल पुराने अजमेर के इस सरकारी होटल का नाम बदलने की मांग कर रहे थे. सोमवार को आरटीडीसी की मैनेजिंग डायरेक्टर सुषमा अरोड़ा ने इसका नाम बतलने के आदेश दिए. जिसके बाद जिला प्रशासन ने नाम बदलने की घोषणा की. प्रशासन का कहना है कि होटल का नया नाम अजमेर के गौरवशाली हेरिटेज और संस्कृति को प्रदर्शित करनेवाला है. खादिम का मतलब सेवक होता है जो अजमेर के सूफी संत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की वजह से रखा गया था. अजमेर उत्तर से विधायक और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मांग की थी कि इसका नाम बदला जाए और अजयमेरू रखा जाए. अजयमेरू मतलब वो दुर्ग पर्वत जो जीता ना सके. ये भी कहा जाता है कि सातवीं सदी में इस शहर को अजयराज चौहान ने बसाया था. बीजेपी की पुरानी मांग रही है कि अजमेर का नाम ही अजयमेरू रखा जाए . इनका दावा है कि पृथ्वी राज चौहान के समय इसका नाम अजयमेरू था लेकिन मुस्लिम हमलावरों ने इसका नाम बदल दिया. गौरतलब है कि बीते दिनों जयपुर में बीजेपी सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा मुहल्लों, सड़कों और चौक के मुस्लिम नाम बदले हैं. बता दें कि पहली बार होटल का नाम बदलने से पहले बीते कुछ समय से लगातार देश के कई शहरों के नाम सरकार ने बदले हैं. अभी दो माह पहले ही भारत सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया था. सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर 'श्री विजयपुरम' कर दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी.     recent visitors 125