Sunday, July 5, 2026 9:53 am

सोनवानी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के आरोप पर सीएम साय ने किया पलटवार, कोर्ट में कर सकते हैं अपील

रायपुर छत्तीसगढ़ पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें (कांग्रेसियों) लगता है कि फंसाया जा रहा है, तो वे कोर्ट जा सकते हैं, वहां अपील कर सकते हैं. बस्तर दौरे से लौटने के बाद रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि मोदी की गारंटी पर विश्वास कर जनता ने हमें चुना. प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती है तो पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई करेगी. कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएससी घोटाले को हमने सीबीआई को सौंपा है. सीबीआई जांच कर रही है. कल ही पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष के साथ एक और व्यक्ति, जिन्होंने बेटे- बहू की नियुक्ति कराई थी, को गिरफ्तार गया है. यह सब प्रमाणित है. सीबीआई अपना काम कर रही है, कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा. उनके ऊपर कार्रवाई होगी. बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक पर कांग्रेस के बयान पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह लोग तरह-तरह के तरीके से दुष्प्रचार करने का प्रयास कर रहे हैं. यह भी बताया है कि गर्मी में धान नहीं लगाना है. गर्मी में किसान धान लगाएंगे तो उन पर कार्रवाई होगी, जबकि शासन की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं है. उन्होंने कहा कि हम किसानों के हितैषी पार्टी वाली सरकार हैं. बीजेपी ने जितना सबको किसानों के हित में काम किया है, उतना किसी ने नहीं किया. फिर पेड़ काटने की बात कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. हमारी सरकार लगातार पेड़ लगा रही है. प्रधानमंत्री के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम हम 2-4 करोड़ पौधे लगा चुके हैं. recent visitors 51

राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों के स्टॉल्स का अवलोकन और कारीगरों से किया संवाद

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि ग्रामीण विकास उत्सव, देश भर के कारीगरों और प्रसिद्ध उत्पादों के प्रोत्साहन का प्रभावी मंच है। ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। राज्यपाल पटेल नाबार्ड द्वारा भोपाल हॉट बाजार में आयोजित ग्रामीण विकास उत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 19 से 27 नवम्बर तक आयोजित हो रहे ग्रामीण विकास उत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। राज्यपाल पटेल ने विगत 6 वर्षों से देशभर के कारीगरों के प्रोत्साहन के लिए उत्सव का आयोजन करने पर नाबार्ड को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड ऐसे आयोजनों का व्यापक और सघन स्तर पर प्रचार-प्रसार करें। राज्यपाल पटेल ने स्थानीय मीडिया से भी अपील की कि देश के कारीगरों के उत्पादों के प्रचार-प्रसार में भरपूर सहयोग करें। राज्यपाल पटेल ने कहा कि नाबार्ड, सूक्ष्म उद्यमिता विकास कार्यक्रम, आजीविका एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम और गैर कृषि उत्पादक संगठन बनवाने जैसे विकास के महत्वपूर्ण प्रयास कर रहा है। कृषि, कुटीर, ग्रामीण एवं लघु उद्योगों हस्तशिल्प के विकास परक कार्यों के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और समृद्धि में प्रभावी योगदान दे रहा है। नाबार्ड द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं, हस्तशिल्पियों और कृषक उत्पादक संघों के सदस्यों के लिए कौशल विकास की कई योजनाएं भी चलाई जा रही है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हमारे देश की आत्मा गांवों में बसती है। जब आत्मा मजबूत होगी तभी पूरा शरीर यानि हमारा देश मजबूत, सक्षम और आत्म-निर्भर होगा। उन्होंने नाबार्ड के ग्रामीण युवाओं के कौशल उन्नयन के द्वारा सम्मानजनक आजीविका पाने के प्रयास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती की दिशा में सार्थक कदम बताया। राज्यपाल पटेल ने योजनाओं में प्रशिक्षित ग्रामीण किसानों, महिलाओं के समूहों और कृषक उत्पादक संघो के उत्पादों की बिक्री के लिए रूरल मार्ट, रूरल हाट और रूरल मार्ट ऑन व्हील्स जैसी पहल के लिए नाबार्ड की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन के दौर में ग्रामीण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्व-सहायता समूहों की भूमिका को विस्तारित किया जाना चाहिए। राज्यपाल पटेल ने ग्रामीण विकास उत्सव के शुभारम्भ अवसर पर देश के प्रसिद्ध उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने अलग-अलग राज्यों के कारीगरों से संवाद करते हुए उनके उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। राज्यपाल पटेल ने कारीगरों का उत्साह वर्धन कर शुभकामनाएं और बधाई भी दी। राज्यपाल पटेल का नाबार्ड के महाप्रबंधक कमर जावेद ने पुष्प-गुच्छ से स्वागत कर स्मृति-चिन्ह भेंट किया। स्वागत उद्बोधन नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार ने दिया। कार्यक्रम को आर.बी.आई. की क्षेत्रीय निदेशक सुरेखा चंदना बेदी, एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक सीएस शर्मा और एसएलबीसी के संयोजक नरसीम सिंह जीरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष आर.सी. बेहरा और मध्यान्चल ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष प्रवीण अवस्थी उपस्थित थे।       recent visitors 71

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भरी बवाल!, मतदान से ठीक पहले विनोद तावड़े पर 5 करोड़ बांटने का लगा आरोप

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। पालघर में विरार के पास एक होटल में भारतीय जनता पार्टी और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है जिसमें भारी हंगामा होता नजर आ रहा है। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े पर आरोप लगाया गया कि वे पैसे बांट रहे थे, जिसे लेकर बवाल मचा। बीवीए के प्रमुख हितेंद्र ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा नेता के पास से एक डायरी भी मिली है। नालासोपारा सीट से बीवीए ने मौजूदा विधायक क्षितिज ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने राजन नाईक को यहां से टिकट दिया है। नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता विनोद तावड़े 5 करोड़ रुपये नकद लेकर आए थे। यह रकम भाजपा उम्मीदवार राजन नाईक को बांटने के लिए दी जानी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान तावड़े की गाड़ी की भी जांच की गई। ठाकुर की ओर से चुनाव आयोग से भी शिकायत की गई है। यह घटना विरार पूर्व के होटल विवांता में हुई, जहां तावड़े चुनावी योजना बनाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि हंगामा अभी जारी है। बीवीए के कार्यकर्ताओं ने होटल का घेराव कर लिया है। पुलिस तावड़े को रिसॉर्ट से बाहर निकालने की कोशिश में है जिसके लिए एक बड़ा सा दल भेजा गया है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का इस घटना पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का खेल खत्म हो गया है। जो काम चुनाव आयोग को करना था वह क्षितिज ठाकुर ने किया है। हालांकि, बीजेपी ने पैसे बांटने के आरोपों से इनकार किया है। भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने बीवीए के आरोपों को गलत बताया।उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप हास्यास्पद है। एमवीए को यह लग रहा है कि वे चुनाव हार गए हैं। इसलिए इस तरह की कहानियां बना रहे हैं।' क्षितिज ठाकुर ने दावा किया कि डायरी से 15 करोड़ रुपये के लेनदेन की पुष्टि होती है। इस बीच, उनके पिता हितेंद्र ठाकुर का कहना है कि विनोद तावड़े ने उन्हें कई बार फोन किया और माफी मांगी है। होटल में हंगामे वाली पूरी घटना मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस के क्षेत्राधिकार की है। मालूम हो कि बीवीए एक स्थानीय संगठन है और उनके तीन विधायक हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 20 नवंबर को मतदान होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इससे पहले, राज्य में राजनीतिक हिंसा से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। पूर्व मंत्री और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात को पथराव किया गया। इस संबंध में 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। recent visitors 63

सुनीता ने खुद बताया अपना हाल, कहा-मेरा वजन कम हो रहा है, स्पेस स्टेशन में बिगड़ी तबीयत

नई दिल्ली भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स जून से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में फंसी हुई हैं। बीते दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं जिनमें वह काफी पतली नजर आ रही थीं। इसे देखकर उनकी सेहत को लेकर लोगों को चिंता होने लगी। हालांकि, अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। न्यू इंग्लैंड स्पोर्ट्स नेटवर्क (NESN) को दिए इंटरव्यू में उन्होंने खुद ही सारी बातें साफ कर दी हैं। सुनीता ने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरा शरीर थोड़ा बदल गया है मगर वजन उतना ही है। ये बातें अफवाह हैं कि मेरा वजन कम हो रहा है। मैं बताना चाहती हूं कि मेरा वजन उतना ही है जितना यहां आने पर था।' सुनीता विलियम्स ने कहा कि माइक्रोग्रैविटी के चलते उनके शरीर में कुछ बदलाव हुए हैं। ऐसी स्थिति में शारीरिक तरल पदार्थ ऊपर की ओर बढ़ने लगते हैं। इससे अक्सर अंतरिक्ष यात्रियों के चेहरे फूल जाते हैं और उनके शरीर के निचले हिस्से दुबले दिखाई देने लगते हैं। लंबे समय तक चलने वाले अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा बनने की कुछ अनूठी चुनौतियां हैं। उन्होंने इसे समझाते हुए कहा, 'यह ठीक उसी तरह है जैसे आपका शरीर पर्यावरण के साथ तालमेल बिठाता है।' भारहीन वातावरण में रहने के शारीरिक प्रभाव पड़ते हैं। इसका सामना करने के लिए खास तरह की फिटनेस डाइट लेनी होती है। सुनीता विलियम्स ने बताईं चुनौतियां अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने इंटरव्यू में कहा, 'मेरी जांघें थोड़ी बड़ी हैं। मेरा शरीर थोड़ा अलग मालूम होता है। हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने के लिए हम बहुत सारे उपाय करते हैं, कूल्हों और पैरों पर विशेष ध्यान देना होता है।' अगर अंतरिक्ष स्टेश में सुनीता के वर्कआउट की बात करें तो इसमें साइकिल चलाना, ट्रेडमिल दौड़ना और खास उपकरणों से प्रशिक्षण शामिल हैं। मालूम हो कि माइक्रोग्रैविटी में अंतरिक्ष यात्री हर महीने 1-2% हड्डी का द्रव्यमान खो देते हैं। विशेष रूप से रीढ़, कूल्हों और पैरों जैसी वजन सहने वाली हड्डियों पर असर पड़ता है। सवालों के जवाब देते हुए विलियम्स ने यह स्वीकार किया कि अस्थि घनत्व को पूरी तरह से रोकना चुनौती जरूर है। recent visitors 120

कैलाश गहलोत ने कहा- मैंने पार्टी छोड़ने की हिम्मत जुटाई है, आने वाले दिनों में हो सकता है कुछ और लोग भी ऐसा करें

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी में सात साल तक मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने अचानक पार्टी से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी ज्वाइन कर ली। अब बीजेपी में शामिल होने के एक दिन बाद, पूर्व आप नेता ने कहा कि मैं एक विचारधारा और सिद्धांत की वजह से आप से जुड़ा था। लेकिन अब इसमें डायल्यूशन (कमजोर) आ रहा है। ऐसा रातोंरात नहीं हुआ है। दिल्ली के पूर्व मंत्री ने कहा कि कुछ चीजें समझने में समय लगता है। मैंने पार्टी छोड़ने की हिम्मत जुटाई है। आने वाले दिनों में हो सकता है कुछ और लोग भी ऐसा करें। विचारधारा-मूल्यों की वजह से आप से जुड़ा गहलोत ने कहा, 'मैंने अपने पत्र में (आप छोड़ने का) मुख्य कारण विस्तार से बताया है। मुख्य मुद्दे वही हैं… जिन मूल्यों के कारण हम आप में शामिल हुए – मैंने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि मैं उन कार्यकर्ताओं में से एक था जो एक विचारधारा से जुड़े थे। मेरे जैसे लाखों लोग हैं। मेरा मानना ​​है कि पार्टी कभी भी सिर्फ एक व्यक्ति द्वारा नहीं बनाई जाती है। यह असंभव है। जब लाखों-करोड़ों लोग एक पार्टी में शामिल होते हैं और आम लोग एकजुट होते हैं, तो वे आम आदमी पार्टी (आप) की विचारधाराओं, मूल्यों और सिद्धांतों से जुड़ते हैं। लेकिन अब यह कमजोर होती दिखाई दे रही है। विचारधारा-सिद्धांत का कमजोर होना रातोंरात नहीं होता, इसमें समय लगता है। जब मुझे ऐसा लगा तो मैंने पार्टी छोड़ दी।' डरकर नहीं छोड़ी पार्टी पार्टी छोड़ने पर आप की पहली प्रतिक्रिया पर भाजपा नेता कैलाश गहलोत ने कहा. '2018 में मेरे घर पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई थी, लेकिन मैं डरा नहीं। उस समय भी मुझपर दबाव रहा होगा। सीबीआई ने मुझसे पूछताछ की और जितनी बार बुलाया गया, मैं उनके सामने पेश हुआ। मैंने उनके सभी सवालों के जवाब दिए। तो उस समय भी डर रहा होगा। मेरी ईडी-सीबीआई पूछताछ के बारे में कोई नहीं जानता, मेरा मानना ​​है कि हर बात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताना या हर छोटी-छोटी बात पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना जरूरी नहीं है। जब ईडी ने मुझे समन भेजा तो मैं उनके सामने पेश हुआ। मैंने उनके सवालों के जवाब दिए और हर संभव तरीके से सहयोग किया। तो उस समय भी डर रहा होगा। अभी मेरे खिलाफ कोई समन लंबित नहीं है। अभी कोई जांच लंबित नहीं है। तो यह डर किस बात का है। कल भी मैंने कहा था कि मैंने कभी डर या दबाव में काम नहीं किया और मुझ पर कोई दबाव नहीं है।' recent visitors 60

घने कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम गाड़ी से एक के बाद एक चार कार टकराई, एक घायल

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के चलते सड़क किनारे खड़ी खराब डीसीएम गाड़ी से एक के बाद एक चार कार टकरा गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के नसीरपुर कट के पास हुई। इस घटना में एक कार सवार में सवार व्यक्ति घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में एक कार चालक आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। एक के बाद एक कारों के टकराने के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पंहुचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले फिरोजाबाद में एक अलग घटना में बीते 13 नवंबर को दक्षिण थाना क्षेत्र के मीरा चौराहे पर एक मिनी ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें 45 वर्षीय बृज किशोर की मौत हो गई और उसका साथी 38 वर्षीय रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं 9 नवंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया था। जहां सवारियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उल्लेखनीय है कि तापमान गिरने के साथ ही धुंध और कोहरे की परत ने उत्तर भारत को चपेट में ले लिया है। दिल्ली एनसीआर में भी भारतीय मौसम विभाग ने आगे भी घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे ने दृश्यता को काफी कम करके स्थिति को और भी खराब कर दिया है। कोहरे और जहरीली हवा के संयोजन ने उड़ान संचालन को भी बाधित कर दिया है, जिससे बड़े पैमाने पर देरी हो रही है।   recent visitors 77

महाराष्ट्र: अर्चना रोठे पर अमरावती जिले में 2 लोगों ने चाकू से हमला किया, बाएं हाथ पर तीन जगह घाव, मचा हड़कंप

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार प्रताप अडसाद की बहन चाकू से हमला हुआ है। इस अटैक में वह घायल हो गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे की यह घटना है। अर्चना रोठे पर अमरावती जिले में 2 लोगों ने चाकू से हमला किया। सोमवार को महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का आखिरी दिन था। अडसाद धामनगांव रेलवे निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं और उन्हें भाजपा ने इस सीट से फिर से टिकट दिया है। अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि अडसाद की बहन अर्चना रोठे एक कार से जा रही थीं और बीच रास्ते में रुकी थीं। आनंद के अनुसार, तभी पीछे से 2 लोग आए और सतेफल फाटा के पास उन पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हमले में अर्चना के बाएं हाथ पर तीन घाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की जा रही है। मौके पर जो लोग मौजूद थे, उनसे पूछताछ जारी है। हमलावर कौन थे और किस मकसद से अटैक किया गया, यह पता लगाया जा रहा है। अनिल देशमुख पर हमला मामले में 4 के खिलाफ केस दर्ज गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नेता अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात पथराव हुआ था। इस संबंध में 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अनिल देशमुख नारखेड गांव में जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब 8 बजे कटोल लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनसीपी (एसपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। recent visitors 149