Wednesday, July 8, 2026 10:10 am

चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा- सभी दलों को इस मामले में एकजुट होकर साथ आना चाहिए

चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा में राजधानी चंडीगढ़ पर नियंत्रण का सवाल उठा है। नया विधानसभा परिसर चंडीगढ़ में बनाने के फैसले का पंजाब सरकार ने विरोध किया है और इसे लेकर हरियाणा विधानसभा में भी चर्चा हुई है। इस बारे में लंबा मंथन चला और सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी दलों को इस मामले में एकजुट होकर साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में नई विधानसभा बनने का विरोध करना गंभीर मामला है। इसमें आप सभी लोग दल से परे होकर साथ दें। वहीं इस पर बात करते हुए पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार को चंडीगढ़ पर दावा नहीं छोड़ना चाहिए। भूपिंदर हुड्डा ने कहा, 'सरकार को चंडीगढ़ पर अपने अधिकार से पीछे नहीं हटना चाहिए। विधानसभा वहीं बननी चाहिए, जहां जमीन का आवंटन हुआ है। उसे दूर नहीं ले जाना चाहिए। इसके अलावा पंजाब के साथ पानी के बंटवारे और हिंदी भाषी गांवों पर अधिकार के मसले को भी जोरदारी से रखना चाहिए।' उनके अलावा कांग्रेस के सीनियर लीडर अशोक अरोड़ा ने भी कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का भी बराबर अधिकार है। अरोड़ा ने कहा, 'चंडीगढ़ दोनों राज्यों की साझा राजधानी है। यह तब रहेगी, जब तक पंजाब हमें अबोहर और फाजिल्का के 107 हिंदी भाषी गांव नहीं दे देता। उन्होंने हमारे पानी के हिस्से को भी नियंत्रण में रखा है।' अरोड़ा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक नहर के माध्यम से ऐसा हो रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश भी जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नेता अकसर गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने नए विधानसभा परिसर के बदले में पंजाब को किसी तरह के धन या फिर जमीन नहीं देनी चाहिए। इस बहस पर विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने कहा कि इस पर सभी दलों को मंथन करना चाहिए। जब तक सर्वदलीय मीटिंग में इस पर चर्चा नहीं होती, तब तक असेंबली में भी इस पर चर्चा नहीं कराई जा सकती। सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब के नेताओं ने तो सतलुज-यमुना लिंक नहर के मसले का भी राजनीतिकरण किया है। ऐसा तब हुआ है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के किसानों के हित में फैसला सुनाते हुए कहा है कि उनका भी जल पर अधिकार है। इस तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी किनारे लगाने का मामला देश में पहली बार दिखता है। अब तो वे लोग चंडीगढ़ में हमारी नई विधानसभा बनने का भी विरोध कर रहे हैं। हमारे यहां 2026 में परिसीमन होना है और उससे पहले हम नई विधानसभा बना रहे हैं ताकि ज्यादा संख्या में विधायकों के बैठने की व्यवस्था बन सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एकमत से जो फैसला होगा, उस पर हम आगे बढ़ेंगे। recent visitors 77

नाना पाटेकर ने फिल्म वनवास के को-स्टार उत्कर्ष शर्मा की तारीफ की

मुंबई, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने फिल्म वनवास के को-स्टार उत्कर्ष शर्मा की तारीफ की है। ज़ी स्टूडियोज और अनिल शर्मा की आने वाली फिल्म वनवास एक भावनात्मक पारिवारिक कहानी है, जिसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं। नाना पाटेकर जल्द ही अनिल कपूर के साथ एक दिलचस्प बातचीत करते दिखेंगे। नाना पाटेकर, अनिल कपूर एक पॉडकास्ट पर आने के लिए तैयार हैं। बातचीत के दौरान के सामने आए एक क्लिप में नाना पाटेकर को अनिल कपूर से उत्कर्ष शर्मा को किसी फिल्म में कास्ट करने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। अनिल शर्मा द्वारा निर्मित, निर्देशित और लिखित फिल्म वनवास, ज़ी स्टूडियोज़ के तहत दुनिया भर में रिलीज़ के लिए तैयार है। फिल्म वनवास 20 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। recent visitors 112

अजित पवार को चार बार उपमुख्यमंत्री पद मिला, कई वर्षों तक मंत्री रहे और सत्ता उनके पास रही: शरद पवार का तीखा तंज

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने बारामती के मालेगाव में मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अजित पवार पर हमला बोला। दरअसल, अजित पवार के समर्थन में उनके परिवार की ओर से एक पत्र पढ़ा गया था, जिसमें यह कहा गया था कि उनके साथ बड़ा अन्याय हुआ है। इस पर शरद पवार ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, "अजित पवार को चार बार उपमुख्यमंत्री पद मिला, कई वर्षों तक मंत्री रहे और सत्ता उनके पास रही। फिर भी वे कह रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ?" शरद पवार ने कहा, "उनको तो कई बार सत्ता मिली, फिर भी अगर वे कह रहे हैं कि उनके साथ अन्याय हुआ तो यह सवाल उठता है कि क्या उनके साथ वास्तव में अन्याय हुआ?" शरद पवार ने यह भी कहा कि युगेंद्र पवार को भी अपने कार्यक्षेत्र में संधी मिलनी चाहिए, क्योंकि वे इस परिवार में नए हैं और उन्हें भी अपना अवसर मिलना चाहिए। महाविकास आघाड़ी की बनेगी सरकार पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार बनने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा, "महाविकास आघाड़ी की सरकार बनेगी और यह सरकार बहुमत वाली होगी। मैं ज्योतिषी नहीं हूं, इसलिए सीटों की संख्या पर कोई दावा नहीं कर सकता, लेकिन मुझे यकीन है कि महाविकास आघाड़ी सरकार बहुमत से बनेगी।" अजित पवार के 175 सीटों के दावे पर शरद पवार की प्रतिक्रिया अजित पवार ने काटेवाड़ी में महायुती के बारे में दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में 175 सीटें जीतेगी। इस पर शरद पवार ने कहा, "अजित पवार ने 175 सीटों का दावा किया है, लेकिन उन्हें 280 सीटें बतानी चाहिए थी।" पवार ने यह भी कहा कि अगर अजित पवार की गणना सही होती तो उनके द्वारा बताए गए आंकड़े और अधिक होने चाहिए थे। बिटकॉइन घोटाले पर अजित पवार ने दी प्रतिक्रिया हाल ही में भाजपा द्वारा बिटकॉइन घोटाले से संबंधित एक ऑडियो क्लिप वायरल की गई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, "यह प्रकरण निस्पक्ष जांच का विषय है। मैं नाना पटोले और सुप्रिया सुळे के आवाज को पहचानता हूं, इसलिए मैं कह सकता हूं कि यह आवाज उनकी ही है। जांच के बाद हम जान पाएंगे कि इस घोटाले के पीछे की असल सच्चाई क्या है।" शरद पवार ने किया मतदान आज के मतदान के दौरान शरद पवार ने अपनी पत्नी प्रतिभा पवार, रेवती सुले, सदानंद सुले और विजय सुले के साथ शंभू सिंह हाई स्कूल और कॉलेज में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर अपने विचार साझा किए। recent visitors 77

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी, देहरादून में कराया भर्ती

देहरादून जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मंगलवार की शाम को जगद्गुरु को सांस लेने में समस्या हुई। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रामभद्राचार्य को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य इससे पहले फरवरी में भी तबीयत खराब होने के चलते देहरादून के इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय अस्पताल में उनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे हैं। स्वामी जी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके भक्त और प्रशंसक लगातार स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रहे हैं। तब स्वामी रामभद्राचार्य को उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथा सुनाते वक्त सांस लेने में परेशानी हुई। उस दौरान भी उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उस समय परीक्षण के बाद उनमें निमोनिया के लक्षण मिले थे। बाद में वे दिल्ली एम्स से स्वस्थ होकर गए थे। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य भारतीय हिंदू आध्यात्मिक गुरु हैं। जो कि संस्कृत विद्वान, दार्शनिक और राम कथाकार के रूप में समाज में प्रसिद्ध हैं। स्वामी रामभद्राचार्य उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रहते हैं और तुलसी पीठ धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। स्वामी रामभद्राचार्य का वास्तविक नाम गिरधर मिश्रा है और जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जन्म हुआ।   recent visitors 177

इजरायल के खिलाफ सुरक्षा परिषद में खड़े हुए 10 देश, अब अमेरिका पर सबकी नजर, आज ही वोटिंग

संयुक्त राष्ट्र इजरायल और हमास के बीच पिछले 13 महीनों से भीषण जंग का दौर जारी है। इसके चलते गाजा में लाखों लोगों को पलायन करना पड़ा है और करीब 45 हजार लोग मारे गए हैं। दुनिया भर के कई देशों और संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष विराम की अपील की है, लेकिन इजरायल ने हमास के खात्मे तक जंग न रुकने की बात कही है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस संबंध में प्रस्ताव लाने की तैयारी है। इस प्रस्ताव को सुरक्षा परिषद के चुने हुए 10 सदस्यों ने आगे बढ़ाया है, जिसे रूस और चीन जैसे देश समर्थन कर सकते हैं। वहीं आशंका है कि अमेरिका अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए इसे रोक सकता है। यह वोटिंग आज ही होनी है और इस प्रस्ताव को अमेरिका की ओर से रोके जाने की आशंका है। यह प्रस्ताव अल्जीरिया, इक्वाडोर, गुयाना, जापान, मालटा, मोजाम्बिक, साउथ कोरिया, सिएरा लियोन, स्लोवेनिया और स्विट्जरलैंड जैसे देशों ने बढ़ाया है। इन देशों ने सुरक्षा परिषद से मांग की है कि हमास और इजरायल के बीच जंग को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और संघर्ष विराम घोषित हो। वहीं सुरक्षा परिषद के ही सूत्रों का कहना है कि इस प्रस्ताव के अमेरिका खिलाफ जा सकता है। माना जा रहा है कि अमेरिका शांति प्रस्ताव का समर्थक है, लेकिन इजरायल पर किसी तरह से दबाव के साथ इसे लागू नहीं करना चाहता। इस बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के पास बंधक इजरायली लोगों को छुड़ाने के लिए इनाम का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को निकालकर लाता है तो प्रति व्यक्ति 5 मिलियन डॉलर तक का कैश इनाम देने के लिए हम तैयार हैं। नेतन्याहू ने फिलिस्तीन के ही किसी इलाके में तैयार किए गए वीडियो में कहा गया कि इन लोगों को कोई छुड़ाता है और उन्हें परिवार के पास पहुंचने में मदद करता है तो हम उसे प्रति बंधक 5 मिलियन डॉलर तक का इनाम देंगे। यही नहीं उन्होंने हमास के खिलाफ जंग जारी रहने की बात कही है। उनका कहना है कि यह लड़ाई तब तक नहीं रुकेगी, जब तक कि हमास को सत्ता से बेदखल नहीं किया जाता। recent visitors 63

सरकार ने लिया ये एक्शन, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों से दिल्ली की यात्रा में नहीं होगी परेशानी

उत्तराखंड दिल्ली में परिवहन निगम की बसों पर लगे प्रतिबंध और आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार तुंरत एक्शन में आ गई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एक्शन लेते हुए सचिव परिवहन को 175 बसों के खरीद के प्रस्ताव के निर्णय पर उचित स्तर पर वार्ता के निर्देश दिए हैं। यूटीसी को तत्काल शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान पर कार्य करते हुए दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने, विशेषकर वीकेंड पर बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के भी सीएस ने निर्देश दिए हैं। सीएस ने रोडवेज को मिली 30 नई बसों के शीघ्र संचालन के निर्देश दिए हैं। फौरी राहत देने के लिए यूटीसी की बसों का संचालन गाजियाबाद में मोहन नगर के साथ ही कौशाम्बी तक करने के लिए उत्तर प्रदेश से समन्वय करने को भी कहा है। उत्तराखण्ड परिवहन निगम की पुराने मॉडल की डीजल बसों पर दिल्ली पर लगे प्रतिबन्ध से आमजन की असुविधा के तत्काल समाधान को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने यूटीसी को तत्काल शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान पर कार्य करते हुए दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने, विशेषकर वीकेंड पर बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए यूपी से भी समन्वय हेतु निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सचिव परिवहन को 175 बसों के खरीद के प्रस्ताव के निर्णय पर उचित स्तर पर आज ही वार्ता हेतु निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस ने निर्देश दिए हैं कि जिन 100 सीएनजी बसों की खरीद की टेण्डर प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं तथा 30 बसें प्राप्त हो चुकी हैं, उनका संचालन शीघ्र शुरू किया जाए। प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूरा करने वाली बसें सीधा दिल्ली में प्रवेश करेगी। सामान्य बसें दिल्ली सीमा मोहन नगर व कौशाम्बी तक जा सकेगी। बैठक में उत्तराखण्ड परिवहन निगम ने जानकारी दी कि दिल्ली में प्रदूषण के कारण पुराने मॉडल की डीजल बसों पर लगी रोक से पहले रोडवेज की दिल्ली रूट पर 504 सेवाएं प्रतिदिन संचालित होती थी, लेकिन अभी प्रदूषण नियंत्रण के मानक पूरे करने वाली 310 बसें संचालित हो रही हैं।  194 बसें प्रतिबन्धित की गई हैं। प्रतिबन्ध से पूर्व रोडवेज की बसों का लोड फैक्टर लगभग 40 प्रतिशत था जो अभी बस सेवाओं की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से लोड फैक्टर 90 से 100 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की विशेष असुविधा नही हो रही हैं। मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में भ्रामक सूचनाओं को स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 57

व्हाट्सएप ग्रुप में बिना मर्जी से शामिल किए जाने से हैं परेशान, तो आजमाएं ये तरीका

मैसेंजिंग एप व्हाट्सएप काफी लोकप्रिय है। हर स्मार्टफोन यूजर इस मैसेंजिंग एप का यूज करता है। व्हाट्सएप में ग्रुप बनाने की सुविधा भी होती है जिसमें कई सारे यूजर्स अलग-अलग तरह के कंटेंट वाले ग्रुप बनाते हैं। ऐसे में कई लोगों को ये पसंद नहीं होता कि उन्हें बिना उनकी मर्जी के किसी ग्रुप में एड किया जाए। कई बार यूजर द्वारा ग्रुप एग्जिट करने के बाद भी ग्रुप में एड कर दिया जाता है। अगर आप भी जबरदस्ती व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किए जाने से परेशान है तो आज हम आपको व्हाट्सएप में मौजूद उस फीचर के बारे में बताएंगे जिससे आप लोगों को ग्रुप में शामिल करने से रोक सकते हैं. स्टेप 1.-व्हाट्सएप खोलें और ऊपर दाएं ओर दिए मैन्यू में टैप करें और सेंटिंग में जाएं। स्टेप 2.-इसके बाद अकाउंट्स में टैप कर प्राइवेसी वाले ऑप्शन पर जाएं। स्टेप 3.-प्राइवेसी ऑप्शन में जाने के बाद ग्रुप पर टैप करें। स्टेप 4.-यहां आपको ऑप्शन मिलेंगे की कौन आपको ग्रुप में एड कर सकता है-ये ऑप्शन होंगे-कोई भी, आपके व्हाट्सएप कांटेक्ट और कोई नहीं। इन ऑप्शन में से अगर आप कोई नहीं (नोबडी) को चुनते हैं तो आपको ग्रुप में एड करने केलिए ग्रुप एडमिन को आपको ग्रुप में एड होने के लिए रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इस रिक्वेस्ट में आप ग्रुप मैंमबर्स और ग्रुप डिस्क्रिप्शन देखकर ग्रुप में एड या फिर ग्रुप जॉइन करने की रिक्वेस्ट को कैंसल कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कोई एक यूजर हमें अलग-अलग ग्रुप में एड करता है। ऐसे अगर केवल एक यूजर को खुद को ग्रुप में शामिल करने के लिए ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप उस पर्टिकूलर कॉन्टेक्ट को ब्लॉक भी कर सकते हैं। बता दें कि ग्रुप प्राइवेसी फीचर व्हाट्सएप ने हाल में एड किया है। ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल व्हाट्सएप का पुराना वर्जन है तो आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर व्हाट्सएप अपडेट करना होगा।   recent visitors 91