MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 7:54 pm

जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी, देहरादून में कराया भर्ती

देहरादून
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मंगलवार की शाम को जगद्गुरु को सांस लेने में समस्या हुई। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद से एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रामभद्राचार्य को सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य इससे पहले फरवरी में भी तबीयत खराब होने के चलते देहरादून के इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय अस्पताल में उनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे हैं। स्वामी जी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही उनके भक्त और प्रशंसक लगातार स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रहे हैं। तब स्वामी रामभद्राचार्य को उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथा सुनाते वक्त सांस लेने में परेशानी हुई। उस दौरान भी उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया था। उस समय परीक्षण के बाद उनमें निमोनिया के लक्षण मिले थे। बाद में वे दिल्ली एम्स से स्वस्थ होकर गए थे। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य भारतीय हिंदू आध्यात्मिक गुरु हैं। जो कि संस्कृत विद्वान, दार्शनिक और राम कथाकार के रूप में समाज में प्रसिद्ध हैं। स्वामी रामभद्राचार्य उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रहते हैं और तुलसी पीठ धार्मिक और सामाजिक सेवा संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। स्वामी रामभद्राचार्य का वास्तविक नाम गिरधर मिश्रा है और जन्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जन्म हुआ।
 

Loading spinner

Leave a Comment