Wednesday, July 8, 2026 8:56 am

मोदी ने गुरुकुलम में छात्रों द्वारा संस्कृत में रामायण की प्रस्तुत की गयी झलकियां को देखकर उनकी सराहना की

रियो डि जनेरियो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में विश्व विद्या गुरुकुलम में छात्रों द्वारा संस्कृत में रामायण की प्रस्तुत की गयी झलकियां को देखकर उनकी सराहना की है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा 'जोनास मैसेट्टी और उनकी टीम से मुलाकात हुई। मैंने मनकीबात कार्यक्रम के दौरान वेदांत और गीता के प्रति उनके जुनून के लिए उनका उल्लेख किया था। उनकी टीम ने संस्कृत में रामायण की झलकियाँ प्रस्तुत कीं। यह सराहनीय है कि कैसे भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में प्रभाव डाल रही है।' श्री मोदी ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए थे।   recent visitors 108

RGPV में घोटाला: स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर बड़ा घपला, छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Scam in RGPV: Big scam in the name of sports complex, ABVP students submitted memorandum to Higher Education Minister भोपाल। राजधानी भोपाल का राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। अब यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया है। जिसकी शिकायत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपकर की है। साथ ही इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ABVP के छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि RGPV यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि 2015 में विश्वविद्यालय द्वारा आउटडोर-इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण के लिए 16 करोड़ 50 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। साल 2019 में इस राशि को बढ़ाकर 19 करोड़ 16 लाख रुपए कर दिया गया। इसके निर्माण की जिम्मेदारी सीपीए को दी गई थी। वह निर्माण कार्य आज भी चल रहा है। ABVP के छात्रों का कहना है कि कोटेशन में दिखाए गए 10 एग्जॉस्ट फैन के स्थान पर एक भी एग्जॉस्ट फैन नहीं लगाया गया। वुडन फ्लोरिंग मे भी खराब प्लास्टिक का उपयोग किया गया है। उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। recent visitors 109

क्रिप्टो करेंसी घोटाले मामले में गौरव मेहता के रायपुर स्थित घर पहुंची ED की टीम

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच बिटकॉइन विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. खबर है कि बिटकॉइन विवाद मामले में ईडी की टीम रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंची है. 2018 के क्रिप्टो करेंसी घोटाले मामले में ईडी की टीम ऑडीटि कंपनी के कर्मचारी गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित घर पर तलाशी कर रही है. बता दें कि गौरव मेहता का नाम पूर्व आईपीएस अधिकारी रविंद्रनाथ पाटिल के खुलासे के बाद आया है. पाटिल ने 2018 के इस घोटाले में मुख्य गवाह के तौर पर मेहता का नाम लिया था. दरअसल गौरव मेहता उस कंसल्टेंसी के लिए काम कर रहे थे जो 6600 करोड़ रुपये के क्रिप्टो करेंसी घोटाले में पुणे पुलिस की मदद कर रही थी. पूर्व आईपीएस अधिकारी रविंद्रनाथ पाटिल ने मंगलवार को दावा किया था कि सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने बिटकॉइन के बदले कैश के लिए गौरव मेहता से संपर्क किया था और इस पैसे का इस्तेमाल महाराष्ट्र चुनाव में किया था. सुप्रिया सुले ने आरोपों से किया था इनकार सुप्रिया सुले ने बिटकॉइन पर चल रहे विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि मीडिया में चल रही ऑडियो क्लिप में उनकी आवाज नहीं है. उसे बेशक चेक कराया जाए. सुप्रिया ने कहा कि उन्होंने साइबर क्राइम में इसकी शिकायत की है. सुप्रिया ने कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता ने PC की, मुझे कई लोगों ने फोन किया, मैंने सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का नोटिस दिया है. बता दें कि बीजेपी ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर बिटकॉइन ट्रांजैक्शन का आरोप लगाया था. सुले ने कहा कि मैं उनके (सुधांशु त्रिवेदी) के पांच सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हूं. वह जहां भी चाहे, जगह और प्लेटफॉर्म भी वही चुन लें. मैं उनकी सभी आरोपों का जवाब देने के लिए तैयार हूं. BJP नेता ने आरोप लगाए थे बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और वोटिंग से ठीक पहले महाविकास अघाड़ी (MVA) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वे बिटकॉइन के किसी ट्रांजैक्शन में शामिल हैं? इसके अलावा बीजेपी नेता ने सुप्रिया सुले और नाना पटोले पर भी आरोप लगाया. त्रिवेदी ने कहा कि बहुत गंभीर और चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं, जो एमवीए के भ्रष्टाचार को धीरे-धीरे उजागर कर रहे हैं. यह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर एक गंभीर सवाल है. उन्होंने व्हाट्सएस चैट का प्रिंट आउट दिखाते हुए कहा कि इन चैट्स और नोट्स से पता चलता है कि कैसे सुप्रिया सुले और नाना पटोले द्वारा बिटकॉइन ट्रांजैक्शन किया जा रहा था. बीजेपी की तरफ से दावा किया गया कि नाना पटोले, सुप्रिया सुले, पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता और डीलर अमिताभ के बीच वॉयस नोट्स का आदान-प्रदान हुआ है. recent visitors 68

मध्य प्रदेश के 20 जिलों के 50 ब्लॉक्‍स में 2-2 ट्राइबल छात्रावासों बनाए जाएंगे: मंत्री शाह

भोपाल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में केन्द्र सरकार द्वारा देशभर में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा-दीक्षा एवं उनकी आवासीय सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके तहत केन्द्र सरकार ने देश के सभी प्रदेशों से प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार ट्राइबल छात्रावासों के निर्माण के लिये स्वीकृति दी है. मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को मान्य करते हुए 20 जिलों में 100 ट्राइबल छात्रावासों के निर्माण की मंजूरी दी गई है.अब मध्य प्रदेश के 20 जिलों के 50 ब्लॉक्‍स में (हर ब्लॉक में) 2-2 ट्राइबल छात्रावासों बनाए जाएंगे. यह सभी ट्राइबल छात्रावासों 4-4 करोड़ रूपये की लागत और 100-100 सीटर होंगे.     देश के 60 हजार से अधिक आदिवासी ग्रामों के विकास के लिए धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान आरंभ किया गया है। इसका उद्देश्य जनजातीय समाज का समग्र विकास करना है, इसके अंतर्गत 80 हजार करोड़ रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे     -प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/Fmx1XJjzeF     — Jansampark MP (@JansamparkMP) November 15, 2024 कहां-कहां बनेंगे हॉस्टल? जनजातीय कार्य मंत्री डॉ विजय शाह ने बताया कि अभियान के तहत अलीराजपुर जिले के अलीराजपुर, जोबट, कट्ठीवाड़ा, सोण्डवा एवं उदयगढ़, बड़वानी जिले के पानसेमल एवं पाटी, बैतूल जिले के भीमपुर, मुल्ताई एवं शाहपुर, छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा, बिछुआ, हर्रई, जुन्नारदेव, परासिया एवं तामिया, दमोह जिले के तेंदूखेडा, डिंडोरी जिले के डिंडोरी, मेहंदवानी, समनापुर एवं शाहपुरा, जबलपुर जिले के कुंडम, झाबुआ जिले के पेटलावद, रामा, रानापुर एवं थांदला, खरगोन जिले के भगवानपुरा, भीकनगांव एवं झिरन्या, मंडला जिले के नारायणगंज, नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर, पन्ना जिले के पवई, सतना जिले के रामपुर-बघेलान, सीहोर जिले के नसरूल्लागंज, सिवनी जिले के छपारा, धनौरा, कहानापस (घन्सौर) एवं लखनादौन, शहडोल जिले के ब्यौहारी, बुढ़ार एवं जयसिंहनगर, श्योपुर जिले के कराहल एवं विजयपुर, शिवपुरी जिले के खनियांधाना एवं शिवपुरी, सीधी जिले के सीधी एवं सिंहावल तथा सिंगरौली जिले के बैढ़न, चितरंगी एवं देवसर में यह हॉस्टलस् बनाये जाएंगे. मंत्री ने बताया कि यह ट्राइबल छात्रावासों ऐसे स्थान पर (संभवत: सीएम राइज स्कूल परिसर में या इसके समीप) बनाए जायेंगे, जिससे आस-पास के गांवों के जनजातीय विद्यार्थियों को रहने और शिक्षा पाने की स्थायी सुविधा मिल सके. MP में इतनों को मिलेगा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का फायदा मंत्री डॉ विजय शाह ने बताया कि देश के सभी जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास एवं कल्याण के लिये केन्द्र सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में प्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखंडों में स्थित 11 हजार 377 जनजातीय बहुल गांवों का संर्वागीण विकास किया जायेगा. इन 51 जिलों में 43 जनजातीय समुदायों के 18 लाख 58 हजार परिवार निवास करते हैं, जिनकी कुल 93 लाख 23 हजार आबादी इस अभियान से सीधे तौर पर लाभान्वित होगी. recent visitors 63

गुरमीत चौधरी ने बताया सफलता का सहज सा मंत्र

मुंबई, अभिनेता गुरमीत चौधरी ने ईट, स्लीप, वर्क, रिपीट (खाओ, सोओ, काम करो और दोहराओ) को अपनी सफलता का मंत्र बताया है। गुरमीत ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में अभिनेता अवॉर्ड संग पोज देते देखे जा सकते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इट, स्लीप, वर्क, रिपीट (खाओ, सोओ, काम करो, दोहराओ)।” गुरमीत जल्द ही ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 2 में नजर आएंगे। 13 नवंबर को रिलीज ट्रेलर में उनकी झलक दिखी थी। ट्रेलर के मुताबिक- ताहिर राज भसीन के किरदार विक्रांत के इशारे पर पूर्वा के मुख्य किरदार की हत्या करने के बजाय उसका अपहरण कर लिया जाता है। अपहरणकर्ता को 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि विक्रांत कई लोगों की जान जोखिम में डालता है। इस सीजन में गुरमीत चौधरी की भी एंट्री होती है, जो पूर्वा का दोस्त है और उसे सुरक्षित घर वापस लाने की कसम खाता है। यह अस्तित्व का एक घातक खेल है, और इस सीजन में गुरमीत चौधरी की दमदार एंट्री के साथ, दांव और भी ऊंचे हो गए हैं। सीरीज में अंचल सिंह, सौरभ शुक्ला, अरुणोदय सिंह, वरुण बडोला, बृजेंद्र काला, अनंत जोशी, सूर्या शर्मा, शशि वर्मा, अंजुमन सक्सेना और हेतल गडा भी हैं, जो दर्शकों को हर मोड़ पर रोमांच का एहसास कराते हैं। सीरीज का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने किया है। सीजन 2 में रोमांच और बेहतर कहानी का मेल होगा। इसमें बताया गया है कि प्यार या बदला लेने के लिए कोई किस हद तक जा सकता है। एजस्टॉर्म वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, ‘ये काली काली आंखें’ का दूसरा सीजन 22 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। गुरमीत ने 2009 की टेलीविजन सीरीज रामायण में देबिना बनर्जी के साथ राम की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाई। देबिना ने माता सीता की भूमिका निभाई थी। दोनों ने बाद में शादी कर ली। इसके बाद अभिनेता ‘गीत-हुई सबसे पराई’, ‘पुनर्विवाह’, ‘झलक दिखला जा’, ‘नच बलिए 6’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीजन 5)’ जैसे शो में भी दिखाई दिए। बॉलीवुड में गुरमीत ने 2015 की फिल्म: “खामोशियां” से डेब्यू किया था। recent visitors 77

पुलिस पब्लिक स्कूल के लिए आवंटित भूमि को लेकर विवाद, जनदर्शन में शिकायत करने पहुंचे अजिरमा गांव के प्रभावित लोग

अंबिकापुर नगर से लगे ग्राम अजिरमा में नवीन पुलिस पब्लिक स्कूल के लिए प्रशासन ने जिस भूमि को आवंटित किया है उसको लेकर यहां चालीस वर्ष से निवासरत भूमिहीन जरूरतमंद परिवार के काबिज लोगों के लिए नई समस्या खड़ी हो गई है। कई परिवारों में हड़कंप इनमें अधिकांश बांग्लादेशी शरणार्थी हैं। इन लोगों ने वर्षों से इस भूमि पर काबिज होकर मकान, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य संसाधन स्थापित किया है। प्रशासन के द्वारा भूमि आवंटित होते ही यहां पुलिस विभाग ने अपनी भूमि होने का सूचना बोर्ड लगा दिया है। जिससे कई परिवारों में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में अजिरमा के बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि ग्राम अजिरमा में भारत सरकार पुनर्वास विभाग द्वारा शासकीय भूमि के विभिन्न खसरा नंबर की भूमि उपलब्ध है। इस पर तत्कालीन समय अनुसार 20 से लेकर 40 वर्षों से लोग जिनके पास भूमि नहीं है वे निवासरत हैं। सभी ने मकान, बाड़ी, शौचालय, बाउंड्री वाल बनाया है और परिवार के साथ सुरक्षित निवासरत हैं। जीवनयापन कर रहे हैं। ग्रामीणाें ने कहा है कि हम भूमिहीन हैं और यहीं हमने जीवन यापन के लिए मकान निर्माण किया है। इसके अलावा हमारे पास कोई भूमि नहीं है। पुलिस विभाग ने बोर्ड लगाया शासन की ओर से बगैर किसी सूचना के 17 नवंबर को पुलिस विभाग ने एक बोर्ड लगा दिया है। कलेक्टर से आग्रह किया गया है कि इस पर यदि कार्रवाई हुई तो हम बेघर हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में आनंदी एक्का, मीना, विकास, अंजु खत्री, शीतल खत्री, रुक्मणि, योगेंद्र, रंजीत कुमार, संजय कुमार, गणेश कुमार कसेर, शोभनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।   recent visitors 85

ईरान ने कॉलेज में अंडरवियर में घूमने वाली महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की, आया बड़ा अपडेट

ईरान ईरान ने कॉलेज में अंडरवियर में घूमने वाली महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की है। कहा जा रहा है कि वह बीमार है। तेहरान की एक यूनिवर्सिटी में महिला के अर्धन्गन घूमने का वीडियो वायरल हुआ था। खबरें थी कि महिला ने विरोध के रूप में अंडरवियर में घूमने का फैसला किया था। खास बात है कि 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान गर्दन और सिर कवर करना जरूरी हो गया है। ईरान की न्यायपालिका ने बताया है कि उसने कपड़े उतारकर घूमने वाली छात्रा के खिलाफ कार्यवाही नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने कहा, 'यह देखते हुए कि उसे अस्पताल ले जाया गया था और पता चला कि वह बीमार है। उसे परिवार के हवाले कर दिया गया है…। और कोई भी कानूनी मामला उसके खिलाफ दाखिल नहीं किया गया है।' नवंबर की शुरुआत में वीडियो सामने आया था। बताया जा रहा था कि घटना तेहरान के इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारस महिला ने यूनिवर्सिटी में सुरक्षाबलों की तरफ से मारपीट किए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन के तौर पर यह कदम उठाया था। खबरें थीं कि सुरक्षाबलों ने पाया था कि महिला ने हिजाब नहीं पहना रखा था। साथ ही महिला घायल भी हो गई थी। ईरानी पत्रकार मसीह अलिनेजाद ने घटना का वीडियो शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'ईरान में एक छात्रा का उसकी यूनिवर्सिटी की मोरल पुलिस ने हिजाब को लेकर उत्पीड़न किया। उसने कपड़े उतारकर कैम्पस में अंडरवियर में घूमकर विरोध प्रदर्शन किया…। उनका फैसला ईरान की महिलाओं की आजादी की जंग याद दिलाता है। हां हम अपने शरीर का इस्तेमाल एक हथियार की तरह शासन से लड़ने के लिए कर सकते हैं, जो बाल दिखने के कारण महिलाओं को मार देता है।' recent visitors 74