उज्जैन में पुलिस लाइन सरोवर पर सिंहस्थ- 2028 को आपदामुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को उज्जैन में पुलिस लाइन सरोवर पर सिंहस्थ- 2028 को आपदामुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 हजार पुलिस, एसडीआरएफ, होमगार्ड जवान एवं सिविल वॉलिंटियर्स को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान डीप डाइवर्स, तैराकों, बोट हैंडलर्स के कार्यों का अवलोकन किया तथा ब्रीदिंग अप्रैटस, स्नेक कैचर एवं आपदा प्रबंधन के कार्य में आने वाले अन्य उपकरणों का निरीक्षण भी किया। उपकरणों की जानकारी डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड श्री रोहतीश पाठक एवं जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष कुमार जाट द्वारा दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया,विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, श्री जितेंद्र सिंह पंड्या, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। recent visitors 113

23 नवम्बर को होगी किशोर न्याय समिति की समीक्षा बैठक

भोपाल प्रदेश में बाल संरक्षण बाल अधिकार एवं बाल सुरक्षा के लिए लागू विभिन्न अधिनियम /नियमों एवं बालकों को प्रदाय की जा रही विभिन्न सेवाओं के क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय किशोर न्याय समिति का गठन किया गया है। शनिवार 23 नवम्बर 2024 को  उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री आनन्द पाठक की अध्यक्षता में किशोर न्याय समिति की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में मध्यप्रदेश में बाल संरक्षण के लिए तैयार वर्ष 2023-27 की वार्षिक कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी। बैठक में किशोर न्याय समिति के सदस्य एवं उच्च न्यायालय ग्वालियर एवं  जबलपुर के न्यायाधीश श्री जी एस अहलूवालिया तथा श्रीमति अनुराधा शुक्ला के अतिरिक्त बाल संरक्षण के मुद्दों पर कार्य करने वाली शासन के विभिन्न विभागों तथा महिला एवं बाल विकास, गृह, स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय, श्रम, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति ,पंचायत ग्रामीण विकास सहित 16 विभागों के प्रमुख सचिव तथा जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने भी उपस्थित रहेंगे।   recent visitors 66

आज सुबह मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टेम्पो ने बस को मारी टक्कर, 14 लोग घायल

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टेम्पो ने एक निजी बस में टक्कर मार दी जिससे 14 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना तड़के करीब तीन बजे हुई। बस सांगोला से मुंबई जा रही थी, जिसमें 11 लोग सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मुर्गियां ले जा रहे टेम्पो के ब्रेक खराब हो गए जिसके चलते वह बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि बस राजमार्ग से पलटकर सड़क किनारे 20 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि बस में चालक सहित 11 लोग और टेम्पो में सवार तीन घायल हो गए। बस यात्रियों का खोपोली में स्थित सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। अधिकारी ने बताया कि टेम्पो में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। उनका पनवेल के पास कलंबोली के एमजीएम अस्पताल में इलाज हो रहा है। अधिकारी ने बताया कि खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है। recent visitors 78

किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल, जलकर खाक

बीजापुर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीती रात एक किसान की महीनों की मेहनत से हुई फसल जलकर खाक हो गई. यह घटना जिले के उसूर क्षेत्र की है जहां किसान रमेश चापडी ने 2 लाख रुपये कर्ज लेकर खेती की थी और कटाई के बाद लाखों का धान ब्यारे में रखा था. सुबह जब वे वापिस ब्यारे में गए तो पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी और आग तब भी जल रहा था. किसान ने घटना की जानकारी पटवारी और पुलिस में दी. जिसके बाद पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है. इस घटना को लेकर एसडीएम भूपेंद्र गावरे ने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है. खेत में कितनी जमीन और फसल जली है, इसका आंकलन किया जा रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आरबीसी 6(4) के तहत उचित मुआवजा दिलाया जाएगा. वहीं फसल बर्बाद होने से किसान अब कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित है. हालांकि प्रशासन की ओर से जल्द मदद मिलने की उम्मीद है. recent visitors 84

संविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेगी संविधान दिवस पद-यात्रा

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में गुरूवार मंत्रालय में 26 नवंबर को संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 'संविधान दिवस पदयात्रा' की तैयारियों संबंधी बैठक हुई। मंलगवार 26 नवंबर को राजधानी भोपाल में संविधान दिवस पद-यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2000 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। युवा और विद्यार्थी होंगे शामिल मंत्री श्री सारंग ने बताया कि संविधान दिवस पद-यात्रा शौर्य स्मारक से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन कर शौर्य स्मारक पर समापन होगी। उन्होंने पद-यात्रा के आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। यात्रा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय में होगी। इसमें नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के युवा शामिल होंगे। पद-यात्रा में खेल एवं युवा कल्याण के खिलाड़ी और आदिम जाति कल्याण विभाग के संबंधित छात्रावासों के विद्यार्थी भी सम्मिलित होंगे। सुचारू हो व्यवस्थाएं मंत्री श्री सारंग ने बताया कि संविधान दिवस पद-यात्रा मंगलवार 26 नवंबर को पूर्वाहन में आयोजित होगी। इसमें स्कूली और कॉलेज के बच्चे भी शामिल होंगे। मंत्री श्री सारंग ने आयोजन स्थल एवं रूट के आसपास आवश्यक साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के लिये संबंधित को निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिये भी संबंधित को कहा। पद-यात्रा के दौरान पुलिस बैण्ड की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये। साथ ही पद-यात्रा के रूट पर आवश्यक पुलिस तैनाती और आयोजन स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था करने को भी कहा गया। युवाओं को संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पद-यात्रा पूर्ण अनुशासन में और व्यवस्थित निकाली जाये। पद-यात्रा में हजारों लोग आये और बाबा साहेब के संविधान संबंधी स्लोगन और युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने वाले संदेश दें। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक श्री बी.एल. यादव, जिला प्रशासन और पुलिस सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 78

भारतीय वन सेवा के दो अधिकारी स्थानांतरित

भोपाल राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा के दो अधिकारियों को प्रशासकीय हित में स्थानांतरित किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री व्ही.एन. अम्बाडे मुख्यालय भोपाल को प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य वन विकास निगम, भोपाल (प्रतिनियुक्ति पर) और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वित्त एवं बजट) श्री शुभरंजन सेन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) मुख्यालय, भोपाल स्थानांतरित किया गया है।   recent visitors 64

NIA द्वारा जम्मू-कश्मीर में रेड के दौरान अधिकारियो ने आतंकियों के 9 ठिकानों का पता लगाया है और सामान भी बरामद किया

कश्मीर श्रीनगर आतंकवाद के विरुद्ध चलाए अभियान के तहत NIA द्वारा जम्मू-कश्मीर में सुबह से ही रेड की जा रही है। इस रेड के दौरान अधिकारियो ने आतंकियों के 9 ठिकानों का पता लगाया है और वहां से सामान भी बरामद किया है। लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम), हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम), अल-बद्र, अल-कायदा आदि प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के नवगठित शाखाओं और सहयोगियों से जुड़े हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के परिसरों पर की गई छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा और दस्तावेज वाले कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। इन संगठनों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं के परिसरों की भी गहन तलाशी ली गई। NIA की टीमों ने 21 जून 2022 को आतंकवाद विरोधी एजेंसी द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज मामले आरसी-05/2022/एनआईएवीजेएमयू में अपनी जांच के हिस्से के रूप में आज सुबह इन संपत्तियों पर कार्रवाई की और विस्तृत तलाशी ली। यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और उनकी नई शाखाओं द्वारा जम्मू-कश्मीर में चिपचिपे बम, आईईडी और छोटे हथियारों आदि का उपयोग करके हिंसा फैलाने की योजनाओं से संबंधित एक आतंकी साजिश से संबंधित है। अपने पाकिस्तान स्थित आकाओं और आकाओं के समर्थन से, ये संगठन स्थानीय युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर और ओवरग्राउंड वर्करों को जुटाकर जम्मू-कश्मीर में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए भौतिक और साइबर दोनों जगहों पर साजिश रच रहे हैं। इन संगठनों में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF), यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट जम्मू और कश्मीर (ULFJ&K), मुजाहिदीन गजवत-उल-हिंद (MGH), जम्मू और कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स (JKFF), कश्मीर टाइगर्स, PAAF और अन्य शामिल हैं।  ये सभी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं और भारत सरकार द्वारा मुख्य आतंकवादी समूहों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उनके नापाक एजेंडे को पूरा करने के लिए इन्हें फ्रंटल संगठन के रूप में पेश किया गया था।  तलाशी के दौरान बरामद डिजिटल उपकरणों और अन्य डेटा की जांच की जा रही है ताकि पूरी साजिश को उजागर किया जा सके और उसे ध्वस्त किया जा सके। recent visitors 76