उत्तराखंड रोडवेज की बसें दिल्ली रूट पर बढ़ेंगी, सौ नई बीएस-6 बसें खरीदने की तैयारी

देहरादून. दिल्ली में रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए दिल्ली रूट पर उत्तराखंड रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बसें यूपी के मोहननगर और कौशांबी तक चलाई जाएंगी। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने गुरुवार को बताया कि बीएस-3 और बीएस-4 बसों पर लगे नए नियमों के चलते दिल्ली में इन बसों का संचालन बंद है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने दिल्ली के लिए बस सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल दिल्ली रूट पर निगम की करीब 300 बसें चल रही हैं, जिनमें 181 सीएनजी, 12 वॉल्वो और 103 नई बीएस-6 बसें शामिल हैं। प्रबंध निदेशक डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम यूपी के मोहननगर और कौशांबी तक बसें संचालित करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत जारी है। इसके अलावा, निगम ने शासन को 100 नई बीएस-6 मॉडल बसों की खरीद का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद इन बसों को दिल्ली रूट पर शामिल किया जाएगा। recent visitors 66

गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ गस्त में मिली सिंगल शॉट रायफल और नक्सल सामग्री

गरियाबंद नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत आज गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद डी.आर.जी., कोबरा-207BN, ओडिसा एसओजी (नुआपाडा एवं नवरंगपुर), सी.आर.पी.एफ.-211BN और 65BN की संयुक्त टीम ने थाना जुगाड़ क्षेत्र अंतर्गत अमाढ़ जंगल में गस्त निकाली थी. सुबह लगभग 07:00 बजे जब पुलिस पार्टी ने जंगल में सर्चिंग शुरू की, तो नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को देख फायरिंग की. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में फायरिंग की. पुलिस पार्टी की भारी तैनाती देख नक्सली अपने ठिकाने से भाग गए. सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई. पुलिस ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली और सभी पुलिस बल सकुशल अपने-अपने ठिकानों की ओर लौट आए. इस अभियान में पुलिस की तत्परता और साहस को देखते हुए नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. recent visitors 47

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को श्री महामृत्यूंजय द्वार समीप श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह लड्डू प्रसाद ले जा रहे वाहन को केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया। लड्डू प्रसाद श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव, मिथिला नेपाल में वितरण के लिए अयोध्या श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट रवाना किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ डमरूवादन, शंखनाद और वेद ऋचाओं की गूंज से हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत नेपाल के धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्री सम्बन्ध बहुत पुराने हैं। मिथिला नेपाल में भगवान श्री महाकाल का लड्डू प्रसाद वितरण का कदम भारत नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जनप्रतिनिधि श्री विवेक जोशी, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री संजय अग्रवाल, मंदिर समिति सदस्य श्री प्रदीप गुरुजी, श्री राजेन्द्र गुरुजी, श्री राजेश गुरुजी, श्री राम गुरुजी, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, एडीजीपी श्री उमेश जोगा, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, एसपी श्री प्रदीप शर्मा, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक श्री गणेश धाकड़, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें। recent visitors 117

इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने इजरायल के PM नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट

इजरायल अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के न्यायाधीशों ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के साथ-साथ हमास के सैन्य कमांडर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं. एक बयान में कहा गया है कि एक प्री-ट्रायल चैंबर ने अदालत के अधिकार क्षेत्र में इजरायल की चुनौतियों को खारिज कर दिया था और बेंजामिन नेतन्याहू और योआव गैलेंट के लिए वारंट जारी किए थे. मोहम्मद देइफ के लिए एक वारंट भी जारी किया गया था, हालांकि इजरायली सेना ने कहा है कि वह जुलाई में गाजा में एक हवाई हमले में मारा गया था. इसमें पाया गया कि इस बात के 'उचित आधार' हैं कि तीनों लोग इजराइल और हमास के बीच युद्ध के दौरान कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए 'आपराधिक जिम्मेदारी' लेते हैं. इजरायल और हमास दोनों ने आरोपों को खारिज कर दिया है.   recent visitors 72

दिल्ली में 4 करोड़ की ड्रग्स जब्त, नाइजीरियन नागरिक को भी किया गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पार्टी ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद करते हुए 4 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद की है। इसमें एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स उत्तम नगर से पकड़ी गई है। एक घर से तकरीबन 7 हजार ड्रग्स की गोलियां MDMA क्वालिटी में (6790 गोलियां) बरामद हुईं, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट वैल्यू 4 करोड़ है। आरोपी चुकू ने बताया कि उसका साथी भी है, जो उसके साथ ड्रग्स सप्लाई में शामिल है। वहीं,  अहमदाबाद में 1 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार हुआ है। क्राइम ब्रांच ने 40 जिंदा कारतूस समेत 18 लाख जब्त किए हैं। 1.23 किलोग्राम एमडी से ज्यादा ड्रग्स है। recent visitors 71

यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में पहली बार रूस ने इंटर कॉ​न्टिनेंटल मिसाइलों से हमला किया

कीव रूस ने यूक्रेन पर एक इंटर कॉ​न्टिनेंटल यानी अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल दागी है। यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में पहली बार रूस ने इंटर कॉ​न्टिनेंटल मिसाइलों से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, आज (21 नवंबर) की सुबह 5 से 7 बजे के बीच रूस की ओर से यह हमला किया गया। आशंका जताई जा रही है कि रूस ने RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। इस मिसाइल की रेंज 5,800 किमी है। यूक्रेन की वायुसेना ने इस हमले की पुष्टि की है। इस मिसाइल के अलावा किंझल हापरसोनिक और केएच-101 क्रूज मिसाइलों से भी हमला किया गया है। यूक्रेन की इंटेलिजेंस ने किया था आगाह गौरतलब है कि 20 नवंबर को यूक्रेन की इंटेलिजेंस ने दावा किया था कि रूसी सेना इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल RS-26 Rubezh को दागने की तैयारी कर रही है।  हाल ही में रूस ने दावा किया था कि उसके हवाई डिफेंस सिस्टम ने दो ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो मिसाइलों को मार गिराया है। निप्रो शहर को रूस ने बनाया निशाना रूस ने बीती रात यूक्रेनी शहर निप्रो (Dnipro) को निशाना बनाया है। क्रेन की वायुसेना ने बृहस्पतिवार को टेलीग्राम पर एक बयान में कहा गया कि रूस के अस्त्रखान क्षेत्र से यह मिसाइल दागी गई है। हाल ही में अमरेकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को अमेरिका निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग को हरी झंडी दी थी। इसके बाद यूक्रेन ने रूस पर मिसाइलें दागी थी। माना जा रहा है यूक्रेन के हमले का रूस ने जवाब दिया है। कितना खतरनाक है ICBM? बता दें कि आईसीबीएम रणनीतिक हथियार हैं, जिन्हें परमाणु हथियार पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है और ये रूस के परमाणु निवारक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 में युद्ध छिड़ गया था। हाल ही में युद्द के 1000 दिन पूरे हो गए। recent visitors 65

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मरीजों को 3 साल तक झेलनी पड़ेगी परेशानी? अस्पताल में बढ़ाए गए 250 बेड

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अभी तीन साल का वक्त लगेगा, ऐसे में पुराने अस्पताल के 250 बेड को चरक भवन में शिफ्ट कर दिया गया है. इन बेड को शिफ्ट करने से क्राउड मैनेजमेंट करने के साथ साथ मरीजों के इलाज में दिक्कतें आ रही हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या 3 साल तक उज्जैन में मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा? नया मेडिकल कॉलेज बनने से हो रही है दिक्कत धार्मिक नगरी उज्जैन में मेडिकल कॉलेज और प्रदेश की पहली मेडीसिटी बनने जा रही है. इसी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्माण कार्य से पहले भूमि पूजन भी करने वाले हैं. इन्हीं सबके बीच मेडिकल स्टाफ के साथ मरीज और उनके घरवालों को दिक्कते आ रही है. दरअसल उज्जैन में माधवराव सिंधिया चिकित्सालय की पुराने भवन को तोड़कर मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है. इसके अलावा कैंसर यूनिट को भी तोड़ दिया गया है. सभी 250 बेड अब चरक अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए हैं. चरक भवन अस्पताल साल 2016 से पहले बनकर तैयार हुआ था. यह अस्पताल 450 बेड क्षमता वाला है. इसे अब बढ़ाकर 700 बेड क्षमता वाला कर दिया गया है. अस्पताल के चिकित्सक संजय राणा ने कहा कि बेड को शिफ्ट करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना तो करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे सब सुचारू रूप से चलने लगेगा. चिकित्सकीय स्टाफ का कहना है कि 1 साल में नया अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा तब तक थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं अस्पताल में भर्ती राधेश्याम के परिवार की महिला सुशीला बाई ने कहा कि अभी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऊपर नीचे जाने के लिए लिफ्ट भी उपलब्ध नहीं है. अस्पताल में बेड को लेकर काफी मारामारी भी है.   जेल वार्ड भी बना समस्या का कारण माधवराव सिंधिया अस्पताल के पुराने भवन को तोड़ने के कारण चरक भवन अस्पताल में सभी बेड शिफ्ट हो चुके हैं. चरक भवन की चौथी मंजिल पर जेल वार्ड भी बना दिया गया है, हालांकि अभी जेल वार्ड में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाना बाकी है. इसके अलावा पोस्टमार्टम रूम भी अभी शिफ्ट नहीं हो पाया है. महिलाओं के लिए बनाया गया था अस्पताल चरक भवन अस्पताल को महिलाओं के लिए बनाया गया था. यहां पर गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया जाता है. इसके साथ ही शिशु वार्ड भी बनाया गया था यहां पर प्रसव भी कराए जाते थे. अब महिलाओं के लिए 6 मंजिला अस्पताल में एक मंजिल आरक्षित कर दिया गया है. बाकी मंजिलों पर अलग-अलग वार्ड को संचालित किया जा रहा है. recent visitors 88