Saturday, July 4, 2026 3:00 am

जल्द ही शहर की सड़कों में दौड़ेगी ई-बस

बिलासपुर संभवत आने वाले एक से दो महिने के भीतर यह सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए कलेक्टर ने बिजली सब स्टेशन और चार्जिंग पाइंट बनाने और सेवा शुरू करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार जल्द ही सीटी बस भी शहर पहुंच जाएगी। जानकारी के अनुसार ई चार्जिंग प्वाइंट और बसों को चार्ज करने के लिए 2500 किलोवाट के विद्युत सब स्टेशन की स्थापना की जा रही है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के अंशदान से फंड उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में कोनी स्थित सिटी बस डिपो में भी जरुरी बदलाव किया जा रहा है। कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने भी साफ किया है इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्य तेज गति से पूरा होना चाहिए, क्योंकि जल्द ही ई-बस पहुंचने वाली है, ऐसे में इन्हें सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए है। साफ है कि जल्द ही यह बड़ी सौगात शहरवासियों को मिलने वाली है। ई-बस के आने से होने वाली फायदे     इलेक्ट्रिक बसों का किराया सामान्य बस से कम रहेगा।     इलेक्ट्रिक बसों से सफ़र करने में यात्रियों को शुद्ध वातावरण मिलता है।     इलेक्ट्रिक बस चलने में कम शोर करेगी।     इलेक्ट्रिक बसों से सफ़र सार्वजनिक परिवहन का आकर्षक विकल्प बनेगा।     इलेक्ट्रिक बसों से ध्वनि और वायु प्रदूषण कम होगा।     इलेक्ट्रिक बसों से कार्बन उत्सर्जन कम मात्रा में होगा। इलेक्ट्रिक बसों की यह भी खास बात इलेक्ट्रिक बसों में अतिरिक्त पुर्ज़े नहीं होते, इसलिए इनमें टेस्टिंग, इंजन फ़िल्टर में बदलाव, इंजन आयल में बदलाव, काइल और स्पार्क प्लग बदलने, और ट्रांसमिशन मेंटेनेंस की ज़रूरत नहीं होगी। खेप में आएगी बसें पीएम ई बस योजना के तहत बिलासुपर में 50 बस चलेगी, लेकिन इन्हें एक साथ नहीं भेजा जाएगा, इसे कई खेप में भेजा जाएगा और धीरे-धीरे 50 बस की संख्या पूरी की जाएगी।बसे आने और चलाने की तिथि निर्धारण के बाद ही रूट तय किया जाएगा। हालाकि पहले जिन रूटों में सिटी बस चली है, उन्हीं रूट में इन्हें चलाया जाएगा। साथ ही कुछ नए रूट भी इसमे शामिल होंगे। recent visitors 74

बंगाल की खाड़ी में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ‘फेंजल’ नामक चक्रवात के बनने की संभावना जताई

कोलकाता बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय स्थिति बन चुकी है, जिससे मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में 'फेंजल' नामक चक्रवात के बनने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार रात को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण अंडमान और निकोबार के पास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय दबाव क्षेत्र बन चुका है। इसके प्रभाव से आस-पास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो धीरे-धीरे तेज होकर 'गहरे दबाव' और फिर चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को कहा है कि चक्रवातीय दबाव अगले 24 घंटे में और मजबूत हो सकता है। समुद्री परिस्थितियों और हवाओं की गति के चलते यह चक्रवातीय दबाव शनिवार या रविवार को मुख्य भारतीय भूभाग के तटीय क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। इसके चलते तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में इसका असर पड़ सकता है। श्रीलंका के उत्तरी तटीय इलाकों में भी इसके प्रभाव की आशंका जताई गई है। अगर यह चक्रवात पूर्ण रूप लेता है, तो इसे 'फेंजल' नाम दिया जाएगा। यह नामकरण सऊदी अरब द्वारा किया गया है। इससे पहले अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में इसी क्षेत्र में बने 'दाना' चक्रवात ने भारी प्रभाव डाला था, जिसका नाम कतर द्वारा दिया गया था। हालांकि, आईएमडी ने अब तक इस संभावित चक्रवात की सटीक दिशा, तीव्रता या उससे होने वाले नुकसान के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है। मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी ऐहतियाती कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समुद्र में मछुआरों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।   recent visitors 80

रायपुर दक्षिण उपचुनाव मतगणना कल , 19 राउंड में होगी काउंटिंग

रायपुर  रायपुर दक्षिण के उपचुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां की जा रही हैं। कल सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में होने वाली मतगणना के लिए कुल 15 टेबल लगाए जाएंगे। जिनमें से एक टेबल पोस्टल बैलेट के लिए आरक्षित रहेगा, जबकि अन्य 14 टेबलों पर मशीनों से गिनती की जाएगी। पूरी मतगणना 19 राउंडों में होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से गिनती की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी। इसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम मशीनों से गिनती शुरू की जाएगी। वहीं, इस पूरी प्रक्रिया में लगभग पांच सौ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें प्रत्येक टेबल पर चार कर्मचारियों के हिसाब से 60 कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना स्थल के अंदर रहेगी, जबकि सुरक्षाकर्मी सहित अन्य स्टाफ मतगणना हाल के बाहर मोर्चा संभालेंगे। 19 राउंडों में होने वाली इस मतगणना में शाम पांच से छह बजे तक नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पूर्व मंगलवार को सभी मतगणना दलों को प्रशिक्षण दिया गया और इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से लेकर अन्य प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मतगणना के लिए तैयारी     500 कर्मचारियों की मतगणना स्थल पर लगाई ड्यूटी।     15 टेबलों पर वोटों की गिनती की जाएगी।     14 टेबलों पर ईवीएम से होगी वोटों की गिनती।     1 टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती होगी।     4 कर्मचारी हर मतगणा टेबल पर रहेंगे मौजूद। हर राउंड के बाद टेबुलेशन चार्ट पर एजेंटों के हस्ताक्षर : कलेक्टर मंगलवार को मतगणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा गौरव सिंह ने कहा कि हर राउंड के बाद राजनैतिक अभिकर्ता के टेबुलेशन चार्ट पर अवश्य हस्ताक्षर लें। मतगणना कार्य संवेदनशील है और बहुत ही सावधानीपूर्वक इस कार्य का क्रियान्वित करें। संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी पीएस ध्रुव ने कहा कि सभी कर्मचारी बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें। साथ ही मतगणना का कार्य कुशलतापूर्वक किया जाए। प्रशिक्षण की बारिकियों को समझा जाए और उसी के अनुरूप कार्य किया जाए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, रिटर्निंग आफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 72

प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी को एक लाख रुपए जीतने का अवसर

 भोपाल मध्यप्रदेश सरकार एवं संस्था इस्कॉन द्वारा श्रीमद भागवत गीता पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नैतिक मूल्य शिक्षा के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले  प्रतिभागी को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 51 हजार रुपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस्कॉन उज्जैन के प्रतिनिधि रामशरण दास एवं आकाश पाल द्वारा शासकीय पीएमश्री अहिल्याश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 इंदौर में छात्राओं को विस्तार से इस प्रतियोगिता के बारे में अवगत कराया गया। 26 से 29 नवंबर ऑनलाइन होगी प्रतियोगिता प्राचार्य दीपक हलवे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी नि:शुल्क भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता आगामी 26 से 29 नवंबर 2024 के मध्य प्रतिदिन दोपहर 12 से 1 बजे तक ऑनलाइन आयोजित होगी। गीता जयंती पर उज्जैन में बड़ा आयोजन होगा परीक्षा की नियमावली और पाठ्यक्रम www.gitacontest.in पर उपलब्ध है। प्रदेश के प्रत्येक जिले से कक्षा 9वी से 12वीं तक की कक्षा से एक-एक प्रतिभागी का चयन होगा। ये प्रतिभागी आगामी 12 दिसंबर को गीता जयंती उत्सव पर उज्जैन में परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रदेश स्तरीय परीक्षा के प्रतिभागियों को शासन द्वारा टीए डीए का भुगतान भी किया जाएगा। recent visitors 72

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर आज सफाई मित्रों को सहायक उपकरण सौंपेंगे

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह आज ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री तोमर इस दिन प्रात: 10 बजे कांचमिल कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के सफाई मित्रों को सहायक उपकरण व सामग्री का वितरण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे शहर के वार्ड-4 में स्थित विक्टर स्कूल के सामने वाली गली मेवाती मोहल्ला में लगभग 12 लाख रूपए से अधिक लागत की सीसी रोड़ का भूमि-पूजन करेंगे।   recent visitors 61

भोपाल से हैदराबाद-बेंगलुरु की अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को कम किराये में सीट मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा

भोपाल  भोपाल का दक्षिण भारत के साथ हवाई कनेक्शन जल्द ही पहले से मजबूत हो जाएगा। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भोपाल से हैदराबाद एवं बेंगलुरु उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। जल्द ही बुकिंग शुरू हो जाएगी। 15 दिसंबर से नई उड़ाने संभावित हैं। इस रूट पर अभी तक इंडिगो की उड़ानें संचालित हैं। अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को कम किराये में सीट मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। प्रतिस्पर्धा का मिलेगा लाभ भोपाल का दक्षिण भारत से हवाई कनेक्शन लंबे समय से है, लेकिन उड़ानों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को लो-फेयर का लाभ नहीं मिल पाता। हैदराबाद उड़ान में स्पाट फेयर 10 से 12 हजार रुपये तक है। बेंगलुरु तक दो उड़ाने होने के बावजूद स्पाट फेयर 10 से 12 हजार एवं अग्रिम बुकिंग किराया छह से आठ हजार रुपये तक है। उड़ानों की संख्या बढ़ने से एयरलाइंस में प्रतिस्पर्धा होगी और यात्रियों को कम किराये का लाभ मिल सकता है। यहां पर यह बता दें कि भोपाल से सबसे अधिक उड़ानें दिल्ली तक हैं। इस रूट पर इंडिगो तीन एवं एयर इंडिया की दो नियमित उड़ानें हैं। एक साप्ताहिक उड़ान है। यही कारण है कि तीन से चार हजार रुपये में सीट मिल जाती है। जल्द शुरू होगी बुकिंग एयर इंडिया एक्सप्रेस ने विंटर सीजन के लिए हैदराबाद एवं बेंगलुरु के अलावा दिल्ली एवं मुंबई के लिए स्लॉट लिया था। कंपनी इसकी शुरुआत हैदराबाद एवं बेंगलुरु उड़ान के साथ कर रही है। कंपनी ने एयरपोर्ट पर कार्यालय खोलने के लिए अनुमति शुल्क भी जमा कर दिया है। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक दोनों शहरों की बुकिंग शुरू होगी। कंपनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को 15 दिसंबर से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू करने की जानकारी दी है। रीवा उड़ान की बुकिंग भी जल्द फ्लायबिग की रीवा उड़ान की बुकिंग भी जल्द शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। कंपनी ने पहले 15 नवंबर से बुकिंग शुरू की थी। बाद में बुकिंग रोक दी गई। इंडिगो की प्रस्तावित कोलकाता उड़ान की बुकिंग भी अभी शुरू नहीं हुई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्पेस के लिए शुल्क जमा करा दिया है। शुरुआत हैदराबाद एवं बेंगलुरु उड़ान के साथ होगी। अगले साल दिल्ली एवं मुंबई की उड़ानें भी शुरू हो सकती है। – रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर recent visitors 77

स्टूडेंट से महिला टीचर ने बनाया यौन संबंध, ऐसे खुला राज, अब कोर्ट ने सुनाई सजा

मैरीलैंड  अमेरिका की एक पूर्व महिला टीचर को स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ यौन संबंध बनाने के मामले में दोषी पाया गया है। उसे 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। मामला मैरीलैंड का है। 32 साल की मेलिसा कर्टिस को तीसरे दर्जे के यौन अपराध के मामले में ये सजा मिली है। उसने 14 साल के लड़के के साथ 20 से अधिक बार सेक्स किया था। मेलिसा कर्टिस को तीन मामलों में रिहा किया गया। उन्हें तीन दशक तक जेल में रहना होगा। इसमें से 12 महीने को छोड़कर बाकी सभी सजाएं निलंबित रहेंगी। महिला को पांच साल तक निगरानी में रहना होगा। रिहा होने के बाद कर्टिस को 25 साल के लिए यौन अपराधी के रूप में रजिस्टर्ड कराना होगा। निगरानी के शर्त के अनुसार उसे अपने बच्चों के अलावा अन्य नाबालिगों के साथ बिना निगरानी के संपर्क रखने की अनुमति नहीं होगी। उसे कम उम्र के बच्चों से दूर रहने के लिए कहा गया है। आठवीं क्लास के छात्र के साथ 20 अधिक बार बनाए यौन संबंध कर्टिस ने 7 नवंबर 2023 को पुलिस के सामने सरेंडर किया था। उसपर नाबालिग के यौन शोषण और तीसरे और चौथे दर्जे के यौन उत्पीड़न के कई मामलों में आरोप लगाए गए थे। कर्टिस ने जनवरी और मई 2015 के बीच बच्चों के साथ संबंध बनाए थे। उसने आठवीं कक्षा के छात्र को शराब और मारिजुआना दिया था। उसके साथ 20 से अधिक बार यौन संबंध बनाए थे। कर्टिस लगभग दो साल तक टीचर रही थीं। उन्होंने लेकलैंड्स पार्क मिडिल स्कूल में भी पढ़ाया था। कर्टिस आफ्टर-स्कूल कार्यक्रम चलाती थीं। वह इसमें आने वाले छात्रों के साथ संबंध बनाती थीं। पुलिस ने अक्टूबर 2023 में जांच शुरू की। पीड़ित छात्रों ने महिला पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। recent visitors 96