कांकेर में दिनदहाड़े बीच-बाजार में घुसा भालू, युवक पर किया हमला, लोगों में दहशत

कांकेर छत्‍तीसगढ़ के कांकेर शहर में भालुओं का आतंक दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। भालू के हमले का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार को आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दिनदहाड़े एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। गनीमत रही कि भालू के इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भय और दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि जंगलों में बढ़ती मानवीय गतिविधियों और वन्य जीवों के लिए भोजन की कमी के कारण ये जंगली जानवर अब शहरी इलाकों में घुसने लगे हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।   recent visitors 56

मध्य प्रदेश के अगले डीजीपी के लिए कैलाश मकवाना का नाम आगे, आखिरी फैसला मुख्यमंत्री ही करेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन को लेकर आज, गुरुवार को दिल्ली में बैठक हुई। शाम 4:30 बजे DGP के लिए तीन नामों के पैनल पर पीएससी ने मोहर लगा दी है। इस तीन आईपीएस अफसरों में अरविंद कुमार (DG होमगार्ड), कैलाश मकवाना (पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन) और 1999 बैच के अजय शर्मा (DG EOW)  हैं। 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं सुधीर कुमार   यूपीएससी के चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के दो जॉइंट सेक्रेटरी के अलावा एमपी के मुख्य सचिव अनुराग जैन और मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में भेजे गए 9 आईपीएस अधिकारियों में से तीन नामों के पैनल पर मोहर लगी। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव इनमें से एक नाम पर मोहर लगाएंगे। आपको बता दें कि सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। ये तीन नाम तय किए नए DGP के पद के लिए यूपीएससी ने तीन नामों के पैनल पर मोहर लगाई है। ये तीन नाम 1988 बैच के आईपीएस अफसर अरविंद कुमार (DG होमगार्ड), कैलाश मकवाना (पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन) और 1999 बैच के अजय शर्मा (DG EOW)  हैं। डीजी-आईजी कांफ्रेंस और महत्वपूर्ण निर्णय बता दें कि 28 से 30 नवंबर तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में डीजी-आईजी कान्फ्रेंस भी आयोजित होगी। इस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मौजूदा DGP सुधीर कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त होंगे। माना जा रहा है कि OSD के रूप में कार्यरत अधिकारी इस कांफ्रेंस में प्रदेश पुलिस का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश जाएंगे सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने कार्यकाल की पहली विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। 24 से 30 नवंबर तक उनका ब्रिटेन और जर्मनी का दौरा प्रस्तावित है। 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में OSD (Officer on Special Duty) कौन होगा, इसकी घोषणा करके ही मुख्यमंत्री जाएंगे, ताकि 30 नवंबर को वर्तमान DGP सुधीर कुमार सक्सेना की विदाई और नए DGP की कुर्सी संभालने की रस्म पूरी हो सके। अब MP DGP की रेस में सबसे आगे हैं IPS कैलाश मकवाना मध्य प्रदेश के ईमानदार पुलिस अफसरों में शुमार भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी कैलाश मकवाना मध्य प्रदेश पुलिस के नए मुखिया यानि डीजीपी बनने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मध्य प्रदेश के नए डीजीपी पद के लिए तीन आईपीएस अफसरों के पैनल पर अपनी मुहर लगा दी है, जिसमें कैलाश मकवाना का नाम शामिल है। अन्य दो नामों में डीजी होमगार्ड अरविंद कुमार, ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा का नाम है। सीएम पर टिकी है निगाहें पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन कैलाश मकवाना और ईओडब्ल्यू के अजय शर्मा के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिख रही है। अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर टिक गई हैं, नए डीजीपी के नाम का ऐलान वे ही करेंगे। तीन नाम हुए हैं फाइनल मध्य प्रदेश सरकार ने नए डीजीपी के लिए 9 वरिष्ठ अधिकारियों के नामों का पैनल यूपीएससी को भेजा था। 21 नवंबर को देर शाम यूपीएससी दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें 9 में से 3 नाम फाइनल किए गए। मौजूदा डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इसके बाद 1 दिसंबर को नए डीजीपी कार्य करना शुरू कर देंगे। रेस में कैलाश मकवाना सबसे आगे कैलाश मकवाना का नाम सबसे उपर इसलिए दिख रहा है क्योंकि फरवरी 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी बिगड़ी सीआर को सुधारा था। बताया जाता है कि उन्हें तब 10 में 10 अंक दिए गए। इससे पहले सीआर खराब होने की स्थिति में वह डीजीपी की दावेदारी से बाहर हो रहे थे। साढ़े तीन साल में हुआ था सात बार तबादला मकवाना ने अपनी एसीआर( गोपनीय चरित्रावली) सुधरवाने के लिए मप्र शासन से 9 महीने पहले अपील की थी। उन्होंने रिप्रेजेंटेशन भेजते हुए सरकार से कहा था कि लोकायुक्त संगठन में डीजी रहने के 6 महीने के दौरान उनकी एसीआर खराब कर दी गई। कमल नाथ सरकार में महज एक साल में उनका तीन बार तबादला किया गया था। साढ़े 3 साल में उनका 7 बार तबादला किया गया था। लोकायुक्त का बनाया गया था महानिदेशक मकवाना को वर्ष 2022 में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक बनाया गया था। वे यहां इमानदारी से काम कर रहे थे, भी उन्होंने महाकाल लोक की एक फाइल खोल ली। इसके बाद तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें हटाकर मप्र पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन बना दिया था। तब शिवराज के ओएसडी योगेश चौधरी को एडीजी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त पदस्थ किया गया था। तब उनकी सीआर कम कर दी गई थी। क्या है महाकाल कॉरिडोर 'घोटाला' उज्जैन के महाकाल लोक कॉरिडोर के प्रथम चरण के कामों में भ्रष्टाचार की शिकायत लोकायुक्त तक पहुंची थी। लोकायुक्त संगठन में कांग्रेस विधायक महेश परमार ने शिकायत की है कि तीन आईएएस अफसरों के अलावा 15 अफसरों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। लोकायुक्त के नोटिस में तीन आईएएस उज्जैन कलेक्टर और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष सिंह, स्मार्ट सिटी उज्जैन के तत्कालीन कार्यपालक निदेशक क्षितिज सिंघल और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता शामिल थे। शिकायर्ताओं ने आरोप लगाया था कि ठेकेदार को करोड़ों का लाभ पहुंचाने के लिए एसओआर की दरें और आइटम को बदला गया है। recent visitors 192

ट्रूडो सरकार ने अपने ऐलान के बाद पलटी, कनाडा में एयरपोर्ट पर भारतीयों की नहीं होगी अतिरिक्त जांच

ओटावा कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त जांच के अपने फैसले को वापस ले लिया है। कनाडा की ट्रांसपोर्ट मंत्री अनीता आनंद के कार्यालय ने गुरुवार को सीबीसी न्यूज को बताया कि उन प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। नए नियम पिछले सप्ताह ही लागू किए गए थे। कनाडा ने सोमवार को कहा था कि भारत जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है। एयर कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए एक नोटिस भी जारी किया था। नोटिस में कहा गया था, "भारत जाने वाले सभी यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी कड़े आदेशों के कारण आपकी आगामी फ्लाइट के लिए प्रतीक्षा समय अपेक्षा से अधिक होने की उम्मीद है।" सोमवार को एयर कनाडा के प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए इस बात की पुष्टि की जिसमें कहा गया कि ट्रांसपोर्ट कनाडा ने भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा संबंधी जांच को देखते हुए आदेश जारी किए हैं और एयर कनाडा इनका पालन कर रहा है।" वहीं रविवार को टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज शाम टोरंटो पियर्सन में अंतरराष्ट्रीय प्री-बोर्ड स्क्रीनिंग में प्रस्थान करने वाले यात्रियों को सामान्य से ज्यादा वेटिंग टाइम का सामना करना पड़ सकता है। अगर यात्रा कर रहे हैं तो कृपया अपनी एयरलाइन पता करें और अपनी उड़ान पकड़ने के लिए पर्याप्त समय पर पहुंचे।" इससे पहले नवंबर में SFJ प्रमुख आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने सिखों को चेतावनी देते हुए एक वीडियो जारी किया था। इसमें पन्नू ने कहा था, "19 नवंबर के बाद एयर इंडिया की उड़ान न भरें। आपकी जान को खतरा हो सकता है।" उसने कहा था कि वह एयरलाइन के बहिष्कार की अपील कर रहा है और कोई धमकी नहीं दे रहा है। हालांकि उस समय ओटावा में भारत के उच्चायोग ने कनाडा सरकार के आने औपचारिक रूप से मामले को उठाया था और ट्रांसपोर्ट कनाडा ने एयर इंडिया की उड़ानों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी थी। recent visitors 58

दिल्ली-एनसीआर में 371 रहा औसत एक्यूआई, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और कई इलाकों में हल्की धुंध भी देखने को मिली। दिल्ली में धुंध की परत बनी रही और सुबह 7:15 बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 371 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। 200 से 300 तक का एक्यूआई “खराब”, 301 से 400 तक “बहुत खराब”, 401 से 450 तक “गंभीर” और 450 से ज्यादा “गंभीर प्लस” माना जाता है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कई दिनों तक ‘गंभीर’ और ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में रहने के बाद गुरुवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता थोड़ा बेहतर होकर ‘बहुत खराब’ हो गई। हालांकि कुछ इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर बना हुआ है। दिल्ली के सात इलाकों में एक्यूआई लेवल 400 से ऊपर और 450 के बीच रहा। आनंद विहार में 410, बवाना में 411, जहांगीरपुरी में 426, मुंडका में 402, नेहरू नगर में 410, शादीपुर में 402 और वजीरपुर में 413 रहा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही। अलीपुर में 389, अशोक विहार में 395, आया नगर में 369, बुराड़ी क्रॉसिंग में 369, चांदनी चौक में 369, मथुरा रोड में 333, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 357, आईजीआई एयरपोर्ट पर 357, दिलशाद गार्डन में 320, आईटीओ और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 344 एक्यूआई रहा। इस बीच, केंद्र ने अपने कर्मचारियों के लिए अलग-अलग काम के घंटे तय किए हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कर्मचारियों से वाहन प्रदूषण कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि कार्यालय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक या सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुल सकते हैं। गंभीर वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कड़े कदम उठाए हैं और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) में बदलाव किया है। संशोधित दिशानिर्देशों के तहत, एनसीआर राज्यों को ग्रैप चरण 3 में कक्षा 5 तक और ग्रैप चरण 4 में कक्षा 12 तक की स्कूलों की ऑफलाइन कक्षाएं बंद करना अनिवार्य कर दिया गया है। संशोधित जीआरएपी में स्टेज 3 के तहत एक नया निर्देश भी जोड़ा गया है, जिसमें राज्य सरकारों को सार्वजनिक कार्यालयों और नगर निकायों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित करने की जरूरत है, ताकि यातायात और प्रदूषण कम किया जा सके। जीआरएपी स्टेज 4 के तहत, लोगों को खतरनाक वायु गुणवत्ता के दौरान बाहर मास्क पहनने की सलाह दी गई है।   recent visitors 68

मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुआ झगड़ा, लड़के ने चाकू से गोदकर मार डाला, मच गया हड़कंप

मुंबई मुंबई में घाटकोपर स्टेशन पर लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए झगड़े में हत्या का मामला सामने आया है। टिटवाला निवासी 16 वर्षीय लड़के पर 35 साल के व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का आरोप है, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना 15 नवंबर की है और मृतक की पहचान अंकुश भालेराव के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने के बाद यात्रा के दौरान किशोर से उनकी तीखी बहस हुई। वह लड़का चाकू लिए हुआ था और उसी से हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान मृतक ने एक तस्वीर खींची थी जिसके आधार पर पुलिस को आरोपी को पकड़ने में मदद मिली। सरकारी रेलवे पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। इस तरह आरोपी का पता लगाया गया और हत्या के 2 दिन बाद उसे टिटवाला से पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई 25 वर्षीय मोहम्मद सनाउल्लाह को भी गिरफ्तार किया है। उस पर अपने भाई का चाकू छिपाने और उसे पकड़ने से बचाने में मदद करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक दोनों टिटवाला के रहने वाले हैं। 14 नवंबर को दोनों के बीच ट्रेन की सीट को लेकर झगड़ा हुआ था। पीछे से चाकू से कर दिया हमला रिपोर्ट के मुताबिक, अंकुश भालेराव और उसके 2 दोस्तों ने झगड़े के दौरान नाबालिग के साथ मारपीट की थी। इस दौरान लड़के ने भालेराव को जान से मारने की धमकी दी। इसके अगले दिन आरोपी टिटवाला से एक ट्रेन में चढ़ा और घाटकोपर स्टेशन पर उतर गया। यहां पहुंचकर वह भालेराव के आने का इंतजार करने लगा। करीब 10 बजे भालेराव वहां आया और उस शराब की दुकान की ओर जाने लगा, जहां वह काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने छिपकर उसका पीछा किया और पीछे से चाकू मारकर भाग गया। भालेराव को घायल अवस्था में राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पता चला कि उसका लीवर काफी डैमेज हुआ है। आखिरकार इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। recent visitors 62

गुड गवर्नेंस कांफ्रेंस में सीएम साय बोले- नवाचारों से सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहे

रायपुर छत्तीसगढ़ में गुड गवर्नेंस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जहां देशभर से अधिकारी शामिल हुए. इस आयोजन को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, नवाचारों से सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहे. गुड गवर्नेंस कांफ्रेंस में देशभर से आए अधिकारियों ने अपना अनुभव साझा किए हैं. हमारे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि कार्यक्रम के दूसरे दिन केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भी इस सम्मेलन में अपनी भागीदारी से इसकी गरिमा बढ़ाई. सीएम साय ने कहा, यह सम्मेलन प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार तथा सुशासन और अभिसरण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से आयोजित किया गया. सम्मेलन में देशभर में सुशासन की दिशा में हो रहे प्रयासों और नवाचारों के संबंध में विमर्श किया गया. सीएम ने कहा, यह आयोजन हमारे लिए भी सुशासन की दिशा में बीते 11 महीनों में राज्य में उठाए गए कदमों और हमें मिली उपलब्धियों को साझा करने का सुअवसर रहा. जीरो भ्रष्टाचार से सरकार की लोकप्रियता बढ़ेगी : केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा, राज्य सरकार के सहयोग के बिना आयोजन संभव नहीं था. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. हमारा देश बहुमुखी है. रूल टू रोल कानून में सभी बंधे रहें, पालन करें. रामराज ही सुशासन है. सरकार की योजनाओं को लोगों तक अच्छे तरीके से पहुंचाना ये गुड गवर्नेंस का लक्षण है. यही गुड गवर्नेंस है. सरकार गुड गवर्नेस लाकर अच्छा काम करती है. लोगों की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती है. ज़ीरो भ्रष्टाचार से सरकार की लोकप्रियता बढ़ेगी. देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहे केंद्रीय मंत्री ने कहा, अभी तक 210 नक्सली मारे गए हैं. मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करना गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है. इसी दिशा में हमारी सरकार इस समय काम कर रही है. हमारे जवान जिस तरह से पूरी मुस्तैदी से लड़ रहे हैं इससे हमें पूरा विश्वास है कि समय पर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. recent visitors 47

जम्मू में कश्मीरी पंडितों की दुकानों पर बुलडोजर ऐक्शन से उबाल, अब प्रशासन को भी झुकना पड़ा

जम्मू विस्थापित कश्मीरी पंडितों की दुकानों पर जम्मू में बुलडोजर चलाए जाने से स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया है। यह ऐक्शन उन कश्मीरी पंडितों पर हुआ है, जो तीन दशक पहले घाटी से विस्थापित होकर यहां आए थे और छोटे-मोटे कारोबार कर रहे थे। इन लोगों की दुकानें जमींदोज किए जाने से लोग भड़क गए हैं और अब प्रशासन को भी झुकना पड़ा है। लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ ऐक्शन की मांग की है और ऐतराज के बाद वहां रिलीफ कमिश्नर अरविंद करवानी पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमने हालात का जायजा लिया है और पीड़ितों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही नई दुकानें कश्मीरी पंडित परिवारों को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि ये दुकानें जम्मू विकास प्राधिकरण की जमीन पर बनी थीं। यहां पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है और जल्दी ही यहां 10 दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों को कश्मीरी पंडित परिवारों को दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि दुकानें हटाए जाने पर हो रहा विरोध गलत है क्योंकि कश्मीरी पंडितों से इसे लेकर मंजूरी ली गई थी। रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि इन लोगों को तीन महीने का समय दिया गया था। इन लोगों ने दुकानों को खुद नहीं हटाया तो फिर प्राधिकरण की ओर से ऐक्शन लिया गया। हालांकि इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा, पीडीपी, अपनी पार्टी समेत कई कश्मीरी पंडित संगठनों ने भी आलोचना की है। इन संगठनों का कहना है कि जल्दी ही नई दुकानें बनाकर दी जाएं ताकि कश्मीरी पंडित परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो सके। उमर अब्दुल्ला सरकार पर हमला बोलते हुए एक कश्मीरी पंडित दुकानदार कुलदीप किसरू ने कहा, 'हमें बेहतर सुविधाएं या आर्थिक मदद देने की बजाय यह सरकार हमारी दुकानों पर बुलडोजर चलाकर आजीविका का सहारा भी छीन रही है।' एक अन्य दुकानदार जव लाल भट्ट ने कहा कि हम तो इन दुकानों के ही भरोसे थे। अब कैसे हम अपने परिवारों का भरण-पोषण कर सकेंगे। महबूबा मुफ्ती ने भी की उमर अब्दुल्ला से ऐक्शन की मांग उन्होंने कहा कि हमारी एलजी और सीएम साहब से अपील है कि मामले में दखल दें। एक अन्य दुकानदार जवाहर लाल ने कहा कि यह तो गुंडागर्दी है। हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया और अचानक ही इस तरह दुकानें ढहा दी गईं। वहीं कश्मीरी पंडितों के एक नेता ने कहा कि रिलीफ डिपार्टमेंट दुकानें तैयार करा रहा है। इसलिए ऐक्शन करने में कुछ देरी करनी चाहिए थी ताकि नई दुकानों में शिफ्ट होने का वक्त मिल सके। अब सवाल है कि नई दुकानें मिलने तक ये लोग कैसे अपना बिजनेस कर सकेंगे। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी इस मामले में ट्वीट किया है और उमर अब्दुल्ला से ऐक्शन की अपील की है। recent visitors 45