Saturday, July 4, 2026 6:48 am

र्वरक संयंत्र के एक रिएक्टर में विस्फोट के दौरान सांगली में गैस रिसाव से हड़कंप, 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत

महाराष्ट्र महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक उर्वरक संयंत्र के रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। इस घटना में 2 महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांगली के कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी स्थित म्यांमार केमिकल कंपनी में शाम करीब साढ़े 6 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि उर्वरक संयंत्र के एक रिएक्टर में विस्फोट हो गया, जिससे रासायनिक धुंआ निकला। कडेगांव पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संग्राम शेवाले ने बताया, ‘संयंत्र में गैस रिसाव होने के कारण करीब 12 लोग प्रभावित हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो महिला कर्मचारियों और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई जबकि 9 लोगों का इलाज जारी है।’ सांगली के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि ऐसा संदेह है कि रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 7 घायलों को कराड के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से 5 आईसीयू में भर्ती हैं। मृतक महिलाओं की हुई पहचान अधिकारी ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान सांगली जिले के येतगांव की सुचिता उथल्ले (50) और सतारा जिले के मसूर की नीलम रेथरेकर (26) के रूप में हुई है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने गुजरात की एक फैक्टरी में जहरीली गैस के रिसाव से 2 श्रमिकों की मौत के मामले में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा अन्य से जवाब मांगा है। एनजीटी ने मीडिया की एक खबर का स्वतः संज्ञान लेकर इस मुद्दे पर सुनवाई की। खबर के अनुसार 27 अक्टूबर को अहमदाबाद के नारोल औद्योगिक क्षेत्र में एक कपड़ा फैक्टरी में जहरीले धुआं से दम घुटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और 7 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस का रिसाव उस समय हुआ जब छपाई और रंगाई की प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले एसिड को एक टैंक में स्थानांतरित किया जा रहा था। recent visitors 54

ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज के तले दवा हेड कॉन्स्टेबल, गोली मारकर की आत्महत्या

सहारनपुर कर्ज में डूबने पर हेड कॉन्स्टेबल ने देहरादून रोड स्थित एसएसपी आवास पर खुद को राइफल से गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे उस समय की है। जब एसएसपी शहर में गश्त पर निकले हुए थे। गोली की आवाज सुनकर आवास पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची जनकपुरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस जांच में सामने आया है कि हेड कॉन्स्टेबल ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये गंवा चुका था। लोगों से भी कर्ज लिया हुआ था। पुलिस ने मोबाइल को सीज कर जांच में जुटी है।   पुलिस लाइन में परिवार के साथ रहता था सिपाही मेरठ जिले के बहसूमा थानाक्षेत्र के मोहम्मद सकिस्त निवासी अमित कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। हेड कॉन्स्टेबल करीब तीन साल पहले सहारनपुर आया था और पत्नी शिल्पा और बेटी ईशू और बेटे समरजीत के साथ पुलिस लाइन में रहते थे। पुलिस लाइन में ही हेड कॉन्स्टेबल की तैनाती चल रही थी।  दो दिन पहले हेड कॉन्स्टेबल अमित को रात की ड्यूटी में एसएसपी आवास पर सुरक्षा के लिए लगाया हुआ था। बृहस्पतिवार करीब 11:30 बजे एसएसपी शहर में गश्त पर निकले हुए थे। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने राइफल से सिर में खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली की आवाज सुनते ही आवास पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची जनकपुर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। इस मामले में परिजनों द्वारा कोई तहरीर तक नहीं दी गई। पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के परिचितों से बातचीत की तो ऑनलाइन गेम खेलने के बारे में जानकारी मिली। हेड कॉन्स्टेबल ऑनलाइन गेम के चक्कर में लाखों रुपये के कर्ज में डूब चुका था। पत्नी को किया अंतिम बार फोन सूत्रों की मानें तो हेड कॉन्स्टेबल कई दिनों से तनाव में था। ड्यूटी के दौरान घर पर ही स्मार्ट फोन छोड़कर आया था। छोटा मोबाइल फोन से रात में पत्नी को फोन किया था। कहा था कि बच्चों का ध्यान रखना। वह घर जल्द लौटेगा, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि वह ऐसा कदम उठाएंगा। recent visitors 58

किसी के मन की बात को आसानी से समझने के लिए समझें बॉडी लैंग्वेज

बॉडी लैंग्वेज की मदद से किसी के मन की बात को आसानी से पढ़ा जा सकता है। इस तरह की हरकतों से पता चलता है कि सामने वाले को आपकी बातों में जरा भी इंटरेस्ट नही है। जरूरी नहीं कि आपकी बातें हर किसी को पसंद आए। कई बार जब किसी को सामने वाले की बातें पसंद नहीं आती तो वो डायरेक्ट कुछ बोलने की बजाय अपनी बॉडी लैंग्वेज से उसे जाहिर करता है। अगर आप जिस इंसान से बात कर रहे हैं और वो इस तरह की बॉडी लैंग्वेज शो कर रहा है तो इसका मतलब है कि उसे आपकी बातों में जरा भी दिलचस्पी नहीं है और वो जल्द से जल्द बातों का सिलसिला खत्म करना चाहता है। अगर किसी से बातचीत के दौरान इस तरह की बॉडी लैंग्वेज दिख रही है तो समझ जाएं कि उसे आपकी बातों में इंटररेस्ट नही है। आई कॉन्टेक्ट की कमी जब किसी इंसान को बातों में या सामने वाले दिलचस्पी नहीं होती और वो सीधे वहां से जाने को नहीं बोल पाता तो अक्सर आई कॉन्टेक्ट खत्म कर देता है। अगर आपसे बात करने के दौरान यहां वहां कोई देख रहा है तो समझ जाएं कि आपकी बातें उसे पसंद नहीं आ रही हैं। होठों को दबाना बात करने के दौरान सामने वाला बंदा बार-बार होठों दबा रहा, खींच रहा या मुंह को अजीब तरीके से घुमा रहा है। तो फौरन समझ जाएं कि उसे आपकी बातों में दिलचस्पी नही है। किसी दूसरे काम या मोबाइल में नजरे गड़ा लेना बात करने के दौरान अगर सामने वाला बंदा मोबाइल चलाने लगा या किसी दूसरे काम में इंवॉल्व हो गया है। तो ये लक्षण है कि उसे आपकी बातें गैर जरूरी लग रही हैं और वो ज्यादा बात करने के मूड में नही है। लगातार हिलना-डुलना या मूव करना बात करने के दौरान हाथ हिलाना, बालों को संवारना, इधर-उधर मूव करना संकेत है कि सामने वाले को आपकी बातों में जरा भी इंटरेस्ट नही है। रिस्पांस ना देना आप लगातार बातें बोल रहे हैं और सामने वाला इंसान बहुत देर उस बात पर रिएक्ट कर रहा और बहुत छोटा सा जवाब देता है। केवल हां-ना बोलकर काम चला रहा है। तो ये उसके अनइंटरेस्टेड होने का संकेत है। ऐसे बॉडी लैंग्वेज होने पर फौरन बातों को बंद कर वहां से हट जाना अच्छा होता है। recent visitors 73

अब लिंक्डइन पर वरुण धवन ने रखा कदम, उत्साहित अभिनेता बोले- मुझे आगे बढ़ने में विश्वास

मुंबई, बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन पेशेवर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ गए हैं। इस नई पारी को लेकर वो काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि वह एक भावुक अभिनेता हैं और सीमाओं से आगे बढ़ने में विश्वास करते हैं। बायो में लिखा गया है: “मैं वरुण धवन हूं, एक भावुक अभिनेता जिसे सिनेमाई उत्कृष्टता प्रदान करने में एक दशक से अधिक का अनुभव है। 300 करोड़ की मेगा हिट फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने से लेकर, विशिष्ट, विषय-वस्तु से प्रेरित फिल्मों की खोज करने तक… मेरी यात्रा रचनात्मकता को दर्शकों की अपेक्षाओं के अनुरूप ढालने की रही है।” “चाहे वह स्टूडेंट ऑफ द ईयर में एक स्पोर्ट्स टीम का नेतृत्व करना हो या भेड़िया में अलौकिक दुनिया की खोज करना हो, मैं सीमाओं को तोड़ और एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम (मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र) के प्रत्येक हितधारकों की कीमत समझ कर आगे बढ़ने में विश्वास रखता हूं।” वरुण ने अपनी पहचान कुछ यूं दी: “अभिनेता | निवेशक | सहायक निर्देशक।” लिंक्डइन पर उनकी पहली पोस्ट को ‘नए अध्याय’ के रूप में लेबल किया गया है। उन्होंने लिखा: “एक नया अध्याय – लिंक्डइन पर अपनी यात्रा को शुरू कर रहा हूं, सबको नमस्कार।” “मैं लिंक्डइन समुदाय का हिस्सा बन काफी उत्साहित हूं! एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो एक दशक से अधिक समय से फिल्म उद्योग में काम कर रहा है, मुझे कड़ी मेहनत, टीमवर्क और लगातार विकसित होने के महत्व के बारे में बहुत कुछ सीखने का सौभाग्य मिला है।” अभिनेता ने कहा कि इस मंच पर आने से उन्हें सबसे ज्यादा जो बात उत्साहित करती है, वह है “सभी उद्योगों के पेशेवरों से जुड़ने का अवसर, ऐसे लोग जो सिर्फ मनोरंजन जगत से जुड़े नहीं हैं।” “सेट पर निर्देशकों, निर्माताओं और सह-अभिनेताओं से मैंने जो सबक सीखे हैं, उन्होंने चुनौतियों का सामना करने, सहयोग करने और खुद को बेहतर करने के लिए लगातार प्रेरित करने के मेरे तरीके को आकार दिया है। मैं वो विजन साझा करने, रचनात्मकता, नेतृत्व और हां – यहाँ तक कि फिल्मी दुनिया की कुछ पर्दे के पीछे की झलकियों पर चर्चा करने के लिए खासा उत्साहित हूं।” “अगर मैंने कुछ सीखा है, तो वह यह है कि सीखने के लिए हमेशा कुछ नया होता है, चाहे आप अपने करियर में कहीं भी हों। इस अद्भुत समुदाय में मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद!” वरुण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इनसे बहुत सारे प्रशंसक जुड़े हुए हैं। इंस्टाग्राम पर, अभिनेता के 46.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं, जबकि एक्स पर (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) 11.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। recent visitors 100

शरद पवार ने मीटिंग में कहा कि सभी उम्मीदवार अपनी जीत का ऐलान होने के तुरंत बाद मुंबई पहुंचें, एकनाथ शिंदे का अलग ही प्लान

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजों से पहले ही राज्य में हलचल तेज है। महाविकास अघाड़ी और महायुति दोनों ही गठबंधन हंग असेंबली की संभावनाओं को लेकर अलर्ट हैं और पहले से ही अपने खेमे को साधने के अलावा दूसरे गुट में सेंध का प्लान बना रहे हैं। इस बीच सीनियर लीडर शरद पवार ने अपनी पार्टी के कैंडिडेट्स के साथ एक अर्जेंट मीटिंग की है। उन्होंने पार्टी के सभी प्रत्याशियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की, जिसमें सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल जैसे सीनियर लीडर भी जुड़े थे। शरद पवार ने मीटिंग में कहा कि सभी उम्मीदवार अपनी जीत का ऐलान होने के तुरंत बाद मुंबई पहुंचें। इस तरह उन्होंने सभी को बांधे रखने की कोशिश की है। यही नहीं सूत्रों का कहना है कि शरद पवार ने पार्टी के कई सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी है कि वे निर्दलियों के संपर्क में रहें और यदि टाइट फाइट के हालात रहें तो उन्हें साथ लाया जाए। मीटिंग में शरद पवार ने भरोसा जताया कि महाविकास अघाड़ी को 157 सीटें मिल जाएंगी और आसानी से सरकार बन सकती है। वहीं मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे भी ऐक्टिव हैं। उन्होंने अपने कई नेताओं को आदेश दिया है कि निर्दलीय और वंचित बहुजन अघाड़ी जैसे छोटे दलों के संपर्क में रहें। उनका कहना है कि खासतौर पर उन बागी नेताओं से संपर्क में रहें, जो समान विचारधारा वाले हैं, लेकिन टिकट कटने के चलते निर्दलीय ही लड़ गए थे। यही नहीं भाजपा की सक्रियता भी बढ़ गई है। भाजपा के नेता चाहते हैं कि इस बार सीएम उनका ही रहे और यदि महायुति जीता तो फिर एकनाथ शिंदे की जगह देवेंद्र फडणवीस को मौका मिलना चाहिए। ऐसी स्थिति में महायुति के अंदर भी एक होड़ है कि किसके पास ज्यादा समर्थन रहेगा। खबर है कि देवेंद्र फडणवीस पूरे राज्य के ही नेताओं के संपर्क में हैं। पालघर, पश्चिम महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तर महाराष्ट्र के नेताओं के वह लगातार संपर्क में बने हुए हैं। भाजपा को अपने दम पर 100 सीटों पर जीत का भरोसा भाजपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी को अपने ही दम पर 100 सीटों की उम्मीद है। ऐसे में कुछ निर्दलीय, मनसे, वंचित बहुजन अघाड़ी जैसे छोटे दलों के समर्थन से वह अपनी ताकत बढ़ाने पर फोकस करेगी। भाजपा नेताओं की रणनीति है कि अपनी सीटों के अलावा निर्दलीय और छोटे दलों के समर्थन से ही करीब 125 सीटों का जुगाड़ कर लिया जाए। ऐसी स्थिति में एकनाथ शिंदे पर निर्भरता कम होगी और अपना सीएम बनाने के लिए दावेदारी की जा सकेगी। recent visitors 84

यूक्रेन रूस के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा, पुतिन बोले- अमेरिका-ब्रिटेन पर भी कर देंगे हमला

रूस रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका और ब्रिटेन पर हमले की धमकी दे दी है। यूक्रेन रूस के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में रूस ने भी धमकी दी है कि वह इन देशों के खिलाफ बलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी पर संबोधन के दौरान पुतिन ने कहा कि जो लोग यूक्रेन की मदद कर रहे हैं, उनपर भी बड़ा हमला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की चेतावनी पहले ही जारी कर दी जाएगी। पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर किया गया रूसी हमला, इस हफ्ते की शुरूआत में अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों से रूसी क्षेत्र पर किये गए यूक्रेन के हमलों के जवाब में किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली रूसी मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं होगी। यूक्रेन ने गुरुवार को दावा किया कि रूस ने रात में उसके एक शहर पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि यह हमला मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया था। यूक्रेन ने कहा कि आठ अन्य मिसाइलों के साथ निप्रो शहर पर एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी गई और यूक्रेनी सेना ने उनमें से छह मिसाइलों को नष्ट कर दिया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हमले के परिणामस्वरूप दो लोग घायल हो गए और एक औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा दिव्यांग लोगों का एक पुनर्वास केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, आईसीबीएम की मारक परिधि यूक्रेन के खिलाफ उपयोग के लिए अत्यधिक प्रतीत होती है। ऐसी मिसाइलों को परमाणु हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है और इसका उपयोग रूस की परमाणु क्षमता के शक्तिशाली संदेश के रूप में काम करेगा। यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा संशोधित परमाणु सिद्धांत पर हस्ताक्षर किए जाने के दो दिन बाद हुआ है जो देश में परमाणु हथियारों के उपयोग की सीमा को औपचारिक रूप से कम करता है। यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा भेजी गईं लंबी दूरी की कई मिसाइलें मंगलवार को दागीं और ब्रिटेन निर्मित ‘स्टॉर्म शैडोज’ मिसाइलों का भी बुधवार को कथित तौर पर इस्तेमाल किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ब्रिटेन निर्मित दो ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों, छह एचआईएमएआरएस रॉकेट और 67 ड्रोन को नष्ट कर दिया। यूक्रेन में ‘विशेष सैन्य अभियान’ के बारे में मंत्रालय द्वारा दैनिक तौर पर प्रदान की जाने वाली जानकारी में यह घोषणा की गई। इसमें यह नहीं बताया गया कि वास्तव में यह घटना कब और कहां हुई या मिसाइलें किसको निशाना बनाने के लिए दागी गई थीं। ‘स्टॉर्म शैडो’ मिसाइलों को गिराने की मॉस्को की यह पहली सार्वजनिक घोषणा नहीं है। रूस ने पूर्व में भी अपने कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप में इस तरह की कुछ मिसाइलों को नष्ट करने की बात कही थी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब युद्ध के मैदान में रूस की मदद के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों के पहुंचने के साथ युद्ध ने अधिक अंतरराष्ट्रीय आयाम ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रूस की मदद के लिए उत्तर कोरियाई सैनिकों के पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन को लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलें रूस पर दागने को लेकर यूक्रेन को अनुमति देने संबंधी अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा। बाइडन के नीति परिवर्तन पर रूस ने धमकी दी कि इसके परिणाम ठीक नहीं होंगे। पुतिन ने पूर्व में भी अमेरिका और अन्य नाटो सहयोगियों को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन को रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करने की अनुमति देने का मतलब रूस और नाटो के बीच युद्ध से होगा। मॉस्को का नया सिद्धांत परमाणु शक्ति समर्थित किसी भी राष्ट्र की ओर से रूस पर किए जाने वाले पारंपरिक हमले पर भी रूसी बलों को संभावित तौर पर परमाणु हमला करने की अनुमति देता है। recent visitors 64

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड की तरह एक और सड़क बनेगी, देहरादून का ट्रैफिक होगा सरल

देहरादून. राजधानी दून में आउटर रिंग रोड की तस्वीर साफ हो जाने के बाद अब बाहरी क्षेत्रों में भी यातायात सुधार की दिशा में सरकारी मशीनरी तेजी से आगे बढ़ रही है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की 12 किमी एलिवेटेड रोड की तरह ही एक और एलिवेटेड रोड का निर्माण प्रस्तावित है। सड़क परियोजना चारधाम यात्रा के प्रवेश स्थल ऋषिकेश क्षेत्र में नेपाली फार्म से ढालवाला के बीच बनेगी इससे चारधाम यात्रा के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र में लगने वाले भारी जाम से भी निजात मिल सकेगी। परियोजना के निर्माण की दिशा में राजमार्ग खंड को बड़ी सफलता भी मिल गई है। इसकी डीपीआर को विभागीय मुख्यालय से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया है। एलिवेटेड रोड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला करेगा। खंड के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान देहरादून और हरिद्वार की तरफ से आने वाले वाहनों के चक्के ऋषिकेश क्षेत्र में जाम हो जाते हैं। स्थानीय और बाहरी क्षेत्रों के वाहनों को जाम से बचाने के लिए ही परियोजना के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) राज्य स्तर से मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिए जाने के बाद परियोजना को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 1485 करोड़ रुपए होगा परियोजना का बजट राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता के अनुसार एलिवेटेड रोड परियोजना का बजट करीब 1485 करोड़ रुपए है। डीपीआर को स्वीकृति मिलते ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। दूसरे चरण में तपोवन तक बढ़ेगा आकार राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवाला के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे ने बताया कि ढालवाला के बाद भी परियोजना को विस्तार दिया जाएगा। ताकि पूरे ऋषिकेश क्षेत्र को चारधाम यात्रा या कांवड़ यात्रा के जाम से निजात दिलाई जा सके। यह तीर्थयात्रियों और स्थानीय नागरिकों दोनों के लिए बेहतर है। परियोजना का अगला चरण ढालवाला से गुरु होगा और तपोवन के पास गरुड़चट्टी पर समाप्त होगा। इस भाग पर दो टनल का निर्माण भी किया जाना है। परियोजना की कुल लंबाई 07 किलोमीटर होगी। इसकी डीपीआर अभी अंतिम रूप नहीं ले सकी है। परियोजना पर एक नजर पहला चरण नेपालीमार्फ (हरिद्वार-ऋषिकेश रोड) से ढालवाला तक लंबाई, 10.88 किलोमीटर चौड़ाई, फोरलेन बजट, 1485 करोड़ रुपए दूसरा चरण ढालवाला से तपोवन लंबाई, 07 किलोमीटर चौड़ाई, डबल लेन टनल, दो टनल का निर्माण होगा बजट, अनुमानित 915 करोड़ रुपए इस तरह मिलेगा लाभ चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा या पर्यटन सीजन के दौरान जो वाहन हरिद्वार की तरफ से बदरीनाथ राजमार्ग या गंगोत्री राजमार्ग की तरफ बढ़ेंगे, उन्हें ऋषिकेश के शहरी क्षेत्र में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। वह सीधे एलिवेटेड रोड से आगे बढ़ सकेंगे। इससे ऋषिकेश क्षेत्र में वाहनों का का दबाव कम होगा। इसी तरह देहरादून की तरफ से जाने वाले वाहनों को टिहरी की तरफ (गंगोत्री राजमार्ग) बढ़ने पर ऋषिकेश क्षेत्र में जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। भविष्य में टिहरी झील के पूरी तरह विकसित होने के बाद वाहनों के अतिरिक्त दबाव की दशा में भी परियोजना राहत प्रदान करेगी। recent visitors 81