Saturday, July 4, 2026 10:20 am

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखी, तेजी के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली अडानी समूह के स्टॉक्स में निचले लेवल से लौटी खरीदारी, आईटी स्टॉक्स और रिलायंस के शेयर में जोरदार तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखी गई। सेंसेक्स 1961 अंक की तेजी के साथ 79,117 और निफ्टी में भी 557 अंक की तेजी रही, ये 23,907 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 2000 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,160 और निफ्टी में भी 600 अंक की तेजी रही, ये 23,950 के स्तर पर था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी और 3 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। अडानी ग्रुप के शेयर्स में लौटी तेजी अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडानी समेत 8 लोगों पर अरबों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगने के बाद केन्या सरकार ने गुरुवार को अडानी ग्रुप के साथ की गईं सभी डील रद्द करने की घोषणा की। इसका असर अडानी ग्रुप के शेयर्स में देखने में भी देखने को मिला। हालांकि, अब अडानी ग्रुप के शेयर्स में रिकवरी देखने को मिली।   recent visitors 62

सुप्रीम कोर्ट ने काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में नोटिस जारी किया

लखनऊ सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हिंदू याचिकाकर्ताओं द्वारा दाखिल की गई याचिका पर जारी किया गया है। हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने कहा, “हिंदू पक्ष द्वारा यह मामला सुप्रीम कोर्ट में ले जाया गया है। वजू खाना में शिवलिंग का अभी-भी पुरातत्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण नहीं हुआ है। इससे यह साफ हो सके कि यह शिवलिंग है या फव्वारा। मुस्लिम पक्ष का दावा है कि यह फव्वारा है। एएसआई का सर्वे हुआ, जिसमें ज्ञानवापी के 12 तहखानों में से 8 तहखानों की एएसआई सर्वे नहीं हो पाया। इसके साथ ही मुख्य गुंबद के नीचे जो ज्योतिर्लिंग है, उसका भी सर्वे नहीं हो पाया है। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई थी। इसमें मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। मुस्लिम पक्ष को स्पष्ट कहा गया है कि वो दो सप्ताह के अंदर अपना जवाब दाखिल करें। हम आशा करते हैं कि वो जल्द ही अपना जवाब दाखिल करेंगे।” अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा, “हमने 16 मई 2022 को दावा किया था कि तथाकथित वजू खाना में एक शिवलिंग पाया गया है। हालांकि, अंजुमन इंतजामिया ने इसका खंडन किया और कहा कि यह एक फव्वारा है। इसी को देखते हुए हमने इसका एएसआई सर्वेक्षण कराने की मांग की थी। हमने अब इस मामले में मुस्लिम पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा, मुस्लिम पक्ष को दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। ऐसे में देखना होगा कि मुस्लिम पक्ष की ओर से जवाब में क्या कुछ कहा जाता है।” दावा किया जा रहा है कि वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में शिवलिंग पाया गया था। इसी को देखते हुए यह मामला कोर्ट में पहुंचा। अदालत ने वजू खाना सीलबंद क्षेत्र में एएसआई सर्वेक्षण के लिए नोटिस दिया है।   recent visitors 64

मामा ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि खेल-खेल में दुर्घटनावश बच्ची की मौत, लगा आरोप

ठाणे महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मामा पर अपनी तीन साल की भांजी की हत्या का आरोप है। मामा ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि खेल-खेल में दुर्घटनावश बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को बच्ची अचानक लापता हो गई थी। दो दिन बाद 20 नवंबर को उसका अधजला शव घर से दूर एक सुनसान जगह पर मिला। शव की पहचान करने पर पता चला कि यह बच्ची वही लापता लड़की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मामा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मामा का कहना है कि उसने जानबूझकर हत्या नहीं की थी। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से यह संकेत मिलता है कि हत्या योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। मामा ने अपनी भांजी के शव को जलाने के बाद उसे एक सुनसान जगह पर फेंक दिया था ताकि उसकी पहचान न हो सके। आरोपी मामा के बयान के मुताबिक वह बच्ची  के साथ रसोई में खेल रहा था। खेल-खेल में उसने बच्ची  को थप्पड़ मारा था। थप्पड़ मारने से बच्चीे का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसका सिर स्लैीब से टकरा गया। सिर स्लैाब से टकराने के कारण बच्चीक की मौत हो गई। इसके बाद वह काफी डर गया था और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। जिसके बाद उसने बच्चीक के शव को ठिकाने लगाने के लिए जलाकर दफना दिया। मामा का कहना है कि भांजी की हत्या उसने जानबूझकर नहीं की है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच करने में जुट गई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना ने स्थानीय लोगों को हिला कर रख दिया है।   recent visitors 47

नाबालिग के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में आरोपित को किया गिरफ्तार

सागर जिले के खुरई (देहात) थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके 58 वर्षीय ताऊ ने दुष्कर्म कर दिया। इस घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद स्वजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। डरी-सहमी रहती थी पीड़िता पीड़िता की मां ने बताया कि पिछले कुछ समय से बच्ची डरी-सहमी सी रहती थी। तीन माह से उसका पीरियड भी नहीं आ रहा था। उसके हावभाव से गड़बड़ी की आशंका हुई। जब बच्ची से प्यार से पूछा, तो उसने बताया कि करीब ढाई महीने पहले वह अपने ताऊ के घर खेलने के लिए गई थी। उस समय घर पर कोई नहीं था। इस दौरान ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने धमकी दी थी कि यदि किसी को कुछ बताया तो तुम्हारे पिता को जान से खत्म कर दूंगा। इस कारण नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया था। इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण खुरई देहात थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 64(2) एफ, 64 (2) (आइ), 65 (1), 351(3) सहित पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ की मारपीट उधर, कैंट थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खजुरिया गुरु में मामूली विवाद के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई से मारपीट कर दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि फरियादी करण सिंह उर्फ कमलेश पिता नब्बू अहिरवार ग्राम खजुरिया गुरु ने रिपोर्ट लिखवाई। जिसमें उसने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर के बाहर बैठा था। तभी बाइक को लेकर छोटा भाई रामविशाल अहिरवार उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर छोटे भाई ने उसके साथ मारपीट कर दी। परिवार के अन्य सदस्यों ने आकर बीच-बचाव किया। recent visitors 37

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने किया महाराजपुरा विद्युत सब-स्टेशन का निरीक्षण

भोपाल प्रदेश में विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार तथा उपभोक्ताओं को सर्व सुविधायुक्त सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि ग्वालियर के महाराजपुरा औद्योगिक क्षेत्र विद्युत सब-स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा विद्युत वितरण की जानकारी ली श्री तोमर ने औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री श्री तोमर रात्रि 3:30 बजे महाराजपुरा ज़ोन औद्योगिक सब-स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।   recent visitors 48

जापान और फिलिपींस के रक्षा मंत्रियों के साथ राजनाथ ने की बैठक

नई दिल्ली आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए लाओस गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान और फिलिपींस के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक में रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की है। श्री सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “वियनतियाने लाओस में जापान के रक्षा मंत्री जनरल निकतानी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। मुझे विश्वास है कि हमारी साझेदारी स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित इंडो पैसिफिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।” उन्होंने फिलिपींस के रक्षा मंत्री के साथ भी बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने पोस्ट किया , “ फिलिपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टेओडोरो के साथ अच्छी बैठक हुई। फिलिपींस हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। भारत फिलिपींस के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने और विस्तारित करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।“   recent visitors 61

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकराई पेड़ से, परिवार के तीन लोगो की मौत, चार घायल

औरैया उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में लहरापुर गांव के निकट गंगा बाबा के पास शुक्रवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी कृष्ण बिहारी चतुर्वेदी (65 वर्ष) कार से अपनी पत्नी मधु (60 वर्ष), बेटे नीरज चतुर्वेदी (40 वर्ष), नीरज की पत्नी अर्चना (38 वर्ष) एवं नीरज के बेटे ऋषभ (12 वर्ष) व ऋषि (8 वर्ष) के साथ ग्वालियर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार को चालक योगेश (40 वर्ष) पुत्र राम स्वरूप चला रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 7:45 बजे के बाद जब कार थाना सहायल क्षेत्र के गांव लहरापुर के करीब गंगा बाबा के पास पहुंची, तभी चालक योगेश कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और टक्कर के बाद खड्ड में जा गिरी, जिसके बाद कार में चीख-पुकार मच गयी। चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण दौड़े और पुलिस की सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला जिसमें कृष्ण बिहारी और उनके बेटे नीरज और नाती ऋषभ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल मधु देवी, अर्चना, ऋषि और चालक योगेश को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संहार में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर कार को खड्ड से बाहर निकलवाया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   recent visitors 104