रावत की हार के बाद जीतू पटवारी का पोस्ट पूर्व मंत्री से हो जाएंगे पूर्व विधायक जमकर वायरल

भोपाल विजयपुर में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। वनमंत्री रामनिवास रावत को करारी हार झेलनी पड़ी है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने 7 हजार 364 वोटों से शिकस्त दी है। रावत की हार के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वनमंत्री की हार को लेकर भविष्यवाणी की थी।   रामनिवास रावत को पहले ही बता दिया था पूर्व विधायक जीतू पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा से पहले ही कहा था, “13 तारीख को वोट डाले जाएंगे और 23 तारीख को रामनिवास रावत पूर्व मंत्री से पूर्व विधायक हो जाएंगे। जनता का मन स्पष्ट है कि रामनिवास रावत को हराना है। 40 साल तक जिस व्यक्ति ने कांग्रेस के पंजे के साथ पद पाया और पार्टी को धोखा दिया। यह बीजेपी के लोगों को भी अच्छा नहीं लगा।” कांग्रेस के इतने साल तक नहीं हुए वो भाजपा के कहां से होंगे? जीतू पटवारी ने आगे कहा था, “जो कांग्रेस के इतने साल तक नहीं हुए वो भाजपा के कहां से होंगे? यह एहसास भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में भी है। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस की नहीं है, इंसानियत और आतंक की है। आतंक हारेगा और इंसानियत जीतेगी। 13 तारीख को वोट डालने दो और 23 को परिणाम आने दो। वह मंत्री से पूर्व विधायक हो जाएंगे।”     13 तारीख़ को वोट डाले जाएँगे, और 23 तारीख़ को रामनिवास रावत पूर्व मंत्री से पूर्व विधायक हो जाएँगे।     — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 16, 2024 मुकेश मल्होत्रा को मिले 1,00,469 वोट बता दें कि रामनिवास रावत को इस चुनाव में 93 हजार 105 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को 1,00,469 मत मिले। recent visitors 46

सीसामऊ सीट पर समाजवादी पार्टी ने की जीत हासिल, नसीम सोलंकी का मुकाबला बीजेपी के सुरेश अवस्थी से था

सीसामऊ उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीसामऊ विधानसभा सीट पर एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने विजय पताका फहराई है. इक समय ये सीट कांग्रेस का गढ़ रही है, लेकिन बीते 10 सालों में समाजवादी पार्टी ने यहां अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. इस सीट से सपा नेता इरफान सोलंकी लगातार तीन बार से चुनाव जीते, अग्निकांड में उनके जेल जाने के बाद यह सीट खाली हो गई, जिसके बाद चुनाव करवाए गए. इरफान सोलंकी के जेल जाने की वजह से सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी. पार्टी ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को चुनावी अखाड़े में उतारा. उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 8629 वोट से करारी मात दी. यहां सपा को 69,666 और बीजेपी को 61,037 वोट मिले. सीसामऊ सीट को बचाने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक दी थी. इधर, बीजेपी ने भी सपा के इस अभेद्य किले पर कब्जा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन फिर भी उसे हार का सामना करना पड़ा है.यहां 20 नवंबर को वोटिंग हो हुई थी और शनिवार यानी 23 नवंबर को मतगणना हुई है. उपचुनाव में धुरंधरों ने किया प्रचार इस सीट के राजनीतिक महत्व का अंदाजा इतने से ही लगाया जा सकता है कि खुद अखिलेश यादव इस सीट पर प्रचार करने आए. तीन बार शिवपाल यादव, डिंपल यादव और अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद भी यहां पहुंचे. उधर, बीजेपी की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो और जनसभा की. वैसे तो सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर आते रहे हैं, लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग रही. वह बड़े नेताओं से कम, आम लोगों से ज्यादा मिले. खुद बैठकर बूथ-सेक्टर, शक्ति केंद्र और तमाम मोर्चों के पदाधिकारियों से संवाद किया और हर हाल में सीट को जीतने की गणित बनाई. साल 2007 में सीसामऊ सीट कांग्रेस के संजीव दरियाबादी ने जीती थी. पहली बार साल 2012 में सपा के इरफान सोलंकी ने इस सीट को जीत कर सपा की झोली में डाला और 2022 तक अपनी स्थिति मजबूत करते हुए लगातार जीत दर्ज की. चूंकि 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें आगजनी के एक मामले में जेल जाना पड़ा. ऐसे में रिक्त हुई सीट पर सपा ने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया. 1996 में आखिरी बार यहां से जीती BJP साल 1974 के चुनावों के दौरान पहली बार अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर पहले विधायक कांग्रेस के शिवलाल बने थे. हालांकि 77 के चुनाव में यह सीट जनता पार्टी के मोतीलाल ने झटक ली. 1980 में कांग्रेस ने वापसी की और 1980 व 1985 का चुनाव लगातार दो बार कमला दरियाबादी जीतीं. 1989 के चुनाव में यहां से जनता दल के टिकट पर शिवकुमार बेरिया विधायक चुने गए. इसके बाद 1991 से 1996 तक यह सीट तीन बार बीजेपी के राकेश सोनकर ने जीत ली. उसके बाद से इस सीट पर बीजेपी का खाता नहीं खुला है.   recent visitors 48

अमेठी में संपत्ति विवाद के चलते हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत

अमेठी अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में भाई के साथ संपत्ति विवाद को लेकर कथित तौर पर हुई मारपीट में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के मिर्जागढ गांव में राम प्रकाश द्विवेदी (58) का अपने ही छोटे भाई राम शब्द द्विवेदी (52) के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद था जिसको लेकर 18 नवंबर को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दौरान राम प्रकाश घायल हो गए। उसने बताया कि उसे सामुदायिक स्वासस्य्इस  केन्द्र  मोहनगंज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान आज उसने दम तोड़ दिया। मोहनगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि राम प्रकाश और राम शब्द दोनों सगे भाइयों के बीच काफी समय से संपत्ति का विवाद था और 18 नवंबर को दोनों के बीच मारपीट हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।   recent visitors 58

एक वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे वाहन सवार पांच लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

गुवाहाटी असम के बजाली और धुबरी जिलों में शनिवार को सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बजाली जिले में एक वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई । इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में धुबरी जिले में तीन लोगों की तब मौत हो गई जब उनका वाहन अगोमोनी इलाके में गारेहाट के पास रास्ते में एक खड़े ट्रक से जा टकराया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों के अनुसार, बजाली में हुए हादसे की चपेट में आए लोग रास उत्सव देखने के बाद नलबाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे। भबानीपुर में उनका वाहन रास्ते में खड़े एक ट्रक से टकरा गया जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशीष हबीब खान, मिजानुर रहमान, रॉयल खान, मिजानूर खान और मोइनुल हक तथा घायलों की पहचान आमिर खान और काजी चक्रा अहमद के रूप में हुई है। धुबरी में हुए हादसे की चपेट में आए लोग गौरीपुर से पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में जारी रास मेला देखने जा रहे थे। इस हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतकों की पहचान धनजंय रॉय, बिकास कलिता और राम रॉय के रूप में हुई है। घायल खानींद्र रॉय को धुबरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   recent visitors 35

अरविंद केजरीवाल बोले – पंजाब के लोगों ने फिर से आप पर भरोसा जताया है

चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि पंजाब के लोगों ने एक बार फिर उनकी पार्टी पर भरोसा जताया है, क्योंकि पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में चार में से तीन सीटें जीती हैं। पंजाब में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पंजाब के लोगों ने उपचुनाव में चार में से तीन सीटें देकर एक बार फिर आप की विचारधारा और हमारी सरकार के काम पर भरोसा जताया है।” दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के प्रदर्शन के लिए पंजाब के लोगों का आभार व्यक्त किया। विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के वरिष्ठ नेता और सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लोगों का भरोसा मजबूत हो रहा है। “विधानसभा उपचुनाव में तीन सीटें जीतने पर आप पंजाब के सभी स्वयंसेवकों और समर्थकों को हार्दिक बधाई। अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी कल्याणकारी नीतियों और ईमानदार राजनीति में लोगों का भरोसा मजबूत हो रहा है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ें।” वरिष्ठ आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी की जीत का श्रेय केजरीवाल और मान को दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “पंजाब उपचुनाव में आप की जीत भगवंत मान की कड़ी मेहनत और अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति और नेतृत्व का नतीजा है। पंजाब के लोगों ने साफ संदेश दिया है- अब झूठ और भ्रष्टाचार की नहीं, बल्कि काम की राजनीति चलेगी।” आप सांसद संदीप पाठक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पंजाब उपचुनाव में शानदार जीत के लिए पंजाब के लोगों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।”   recent visitors 54

स्वामित्व योजना : सुशासन दिवस पर होगा अधिकार अभिलेखों का वितरण

रायपुर, स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवासीय अधिकारों का रिकार्ड प्रदान किया जाएगा। इस अधिकार अभिलेख का उपयोग ग्रामीणजन बैंक से लोन लेने और दूसरे वित्तीय लाभ के साथ-साथ उनके सम्पत्ति का निर्धारण करने में उपयोगी होगा। मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के मार्गनिर्देशन में संचालित इस योजना के तहत ड्रोन तकनीक का उपयोग कर भूमि का मानचित्रण करके सम्पत्ति के मालिकों को स्वामित्व कार्ड जारी करने से सम्पत्ति संबंधी विवादों में कमी आएगी। इसी तरह जीआईएस, मानचित्रों का उपयोग करके बेहतर गुणवत्ता वाली ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने में सहायता मिल सकेगा। भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर भारत के राज्यों में वर्चुअली अधिकार अभिलेखों का वितरण किया जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ के लिए 50 हजार अधिकार अभिलेखों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 12,838 अधिकार अभिलेख तैयार किये जा चुके हैं। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को सुशासन दिवस पर वितरित किए जाने वाले स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अधिकार अभिलेख तैयार करने के निर्देश दिए है। recent visitors 46

बेनीवाल की पत्नी 13870 वोटों से हारीं, राजस्थान-नागौर के खींवसर में बीजेपी के डांगा का बजा डंका

नागौर. खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 23 तारीख को नागौर के लॉ कॉलेज में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। उपचुनाव मतगणना के सभी 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी के रेवंतराम डांगा विजयी घोषित किए गए हैं। डांगा ने 13870 वोटों से आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका को शिकस्त दी है। रेवंतराम को 108402 वोट मिले हैं। जबकि कनिका बेनीवाल को कुल 94532 वोट मिले। इससे पहले खींवसर उपचुनाव में कनिका बेनीवाल को 8 राउंड पूरे होने पर बढ़त मिली। BJP के रेवंतराम डांगा को 645 वोटों से पीछे छोड़ा। इससे पहले खींवसर उपचुनाव की मतगणना 6 राउंड तक पूरी होने तक बीजेपी को 4045 मतों से बढ़ती मिली। इससे पहले 4 राउंड की गिनती में सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा। उनकी पत्नी और आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल दूसरे नंबर रही। बीजेपी के रेंवत राम डांगा पहले नंबर पर बने रहे। रेंवतराम डांगा 24324 वोटों के साथ 5428 की बढ़त बनाई। वहीं कनिका बेनिवाल को 18896 वोट मिले। इससे पहले खींवसर उपचुनाव के पहले दो राउंड की गिनती में सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को बड़ा झटका लगा। उनकी पत्नी और आरएलपी प्रत्याशी कनिका बेनीवाल तीसरे नंबर रही हैं। बीजेपी के रेंवत राम डांगा 3427 वोटों से बढ़त बनाई। खींवसर सीट इसलिए खाली हुई थी क्योंकि यहां के विधायक हनुमान बेनीवाल सांसद चुने गए थे। दिलचस्प बात यह है कि इस बार उनकी पत्नी कनिका बेनीवाल रालोपा के टिकट से चुनाव मैदान में थीं। चुनाव प्रचार के दौरान कनिका बेनीवाल और उनके पति के बयानों ने खींवसर को काफी चर्चा में ला दिया था। इस चुनाव के नतीजे हनुमान बेनीवाल के राजनीतिक करियर पर भी असर डालेंगे। आरएलपी की एक सीट राजस्थान विधानसभा में थी। इस हार के बाद अब राजस्थान विधानसभा से आरएलपी की उपस्थित खत्म हो गई है। खींवसर विधानसभा उपचुनाव में कौन जीता?– विधानसभा सीट            उम्मीदवार                         चुनाव चिन्ह    जीत/हार खींवसर विधानसभा सीट    रेवंतराम डांगा(बीजेपी)         कमल            जीते खींवसर विधानसभा सीट    डॉ. रतन चौधरी(कांग्रेस)       हाथ               तीसरे नंबर पर खींवसर विधानसभा सीट    कनिका बेनीवाल(आएलपी)   बोतल             दूसरे नंबर पर recent visitors 157