महा विकास आघाड़ी को हार के करीब पहुंचता देख उद्धव गुट के सांसद संजय राउत भड़क गए, की दोबारा चुनाव कराने की मांग

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। जहां एक तरफ राज्य में बीजेपी का जादू चलता दिख रहा है और महायुति गठबंधन बड़ी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी महा विकास आघाड़ी का बुरा हाल है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक भाजपा सेंचुरी के करीब पहुंच गई है। इस बीच महा विकास आघाड़ी को हार के करीब पहुंचता देख उद्धव गुट के शिवसेना सांसद संजय राउत भड़क गए हैं। उन्होंने ना सिर्फ ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है बल्कि दोबारा चुनाव कराने की मांग भी है। संजय राउत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और लोग उन्हें लेकर मजेदार मीम भी बना रहे हैं। संजय राउत ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भड़ास निकालते हुए कहा, “बैलेट पेपर पर फिर से चुनाव कराए जाएं। महाराष्ट्र का परिणाम जनता की राय नहीं है। नहीं! नहीं! नहीं! तीन बार नहीं। ऐसे नतीजे नहीं माने जा सकते।” संजय राउत ने इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए भी महायुति पर गंभीर आरोप लगाए थे। संजय राउत ने इल्जाम लगाते हुए कहा था, “चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उनका एक भी विधायक नहीं हारेगा। आखिर उन्होंने किसके भरोसे यह बात कही थी?” उन्होंने कहा कि समझ नहीं आ रहा कि शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत रहे हैं और यह गद्दारी कैसे हजम की जा रही है। इस बीच अपने बयान के बाद से संजय राउत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग मजाक-मजाक में संजय राउत पर तंज कस रहे हैं। उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर मींस की बहार सी आ गई है। एक यूजर ने नतीजों पर संजय राउत के बयान का मजाक उड़ाते हुए कहा, “संजय राउत निराश हैं। महाराष्ट्र की हार के लिए अडानी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रहने का असर।” वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “महान शख्स से मिलिए, संजय राउत। इन्होंने महाराष्ट्र में अकेले पूरी शिवसेना और महा विकास आघाड़ी को बर्बाद कर दिया।” एक अन्य पोस्ट में उद्धव ठाकरे को लेकर भी बेहद दिलचस्प मीम नजर आया। recent visitors 52

युवाओं और बच्चों के लिए बताया प्रेरणादायक, छत्तीसगढ़-रायपुर में CM साय ने हेलन केलर अवार्डी कलाकार बसंत साहू को दी बधाई

रायपुर. हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है. आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू  को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड  2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली. आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई. मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयतापूर्ण चर्चा के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी. हमे आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था.आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है. दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मिल सके. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपके इस जज्बे व उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं. आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. समाजसेवी बसंत साहू ने मुख्यमंत्री साय के  उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त क्या और कहा कि वे इसी प्रकार अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे. उल्लेखनीय है कि समाजसेवी बसंत साहू को उनके द्वारा  दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवार्ड प्रदान किया गया है. उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा है. उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है. बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय तथा यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं. उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है. बसंत साहू ने दिव्यागता को कभी अपनी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनने दिया. बसंत साहू का मानना है कि कठिनाइयों केवल मानसिक चुनौतियाँ होती हैं. यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती. बसंत साहू का जीवन केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. recent visitors 126

जवानों ने सफल अभियान का उत्सव हथियार हाथ में उठाकर जवान नाचते-गाते हुए मनाया

सुकमा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2026 तक छत्‍तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया करने का जो लक्ष्य तय किया था, पिछले 11 माह में डबल इंजन की सरकार ने नक्सलियों के विरुद्ध अभियान को गति देते हुए नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। शुक्रवार को बस्तर संभाग के सुकमा जिले में भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम कोराजुगुड़ा, दंतेसपुरम, नागाराम, भंडारपदर के जंगल-पहाड़ी में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने तीन महिला समेत दस नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से एके-47, इंसास, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक सिंगल शाट व पांच भरमार व पिस्टल बरामद किए गए हैं। नक्सलियों का लैपटाप भी मिला है। सफल अभियान का नाच कर मनाया जश्‍न सफल अभियान के बाद नक्सलियों के शव व हथियार लेकर जवान कोताचेरु स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। डीआईजी कमलोचन कश्यप ने जवानों का मुंह मीठा कर सफल अभियान की बधाई दी। जवानों ने सफल अभियान का उत्सव हथियार हाथ में उठाकर जवान नाचते-गाते हुए मनाया। इससे पहले कांकेर में मिली सफलता का उत्सव भी जवानों ने इसी तरह से मनाया था। कुछ वर्ष पहले जब बस्तर में नक्सली मजबूत स्थिति में थे, तो सुरक्षा बल पर हमले के बाद इसी तरह से सफलता का जश्न मनाते थे। झीरम कांड में भी नक्सलियों ने नेताओं व जवानों को मारने के बाद शवों पर नाचकर जश्न मनाया था। नक्सलियों के विरुद्ध यह सर्वाधिक सफल वर्ष राज्य गठन के बाद से नक्सलियों के विरुद्ध यह सर्वाधिक सफल वर्ष रहा है। सुकमा मुठभेड़ में मारे गए 10 नक्सलियों के साथ इस वर्ष 207 नक्सलियों के शव पुलिस को मिल चुके हैं, जबकि इससे अधिक नक्सलियों को मार गिराने का पुलिस का दावा है। इस अवधि में 787 नक्सलियों को गिरफ्तार, 789 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया व 262 हथियार पुलिस को मिले हैं। 21 लाख के इनामी छह नक्सली की पहचान पुलिस के अनुसार मारे गए नक्सलियों में छह की पहचान कर ली गई है। इनमें आठ लाख का इनामी मड़कम मासा दक्षिण बस्तर डिविजन एमआइ प्रभारी व प्लाटून नंबर चार व आठ का प्रभारी था। पांच लाख का इनामी डिविजनल स्माल एक्शन टीम कमांडर व एरिया कमेटी सदस्य लखमा माड़वी भी मारा गया। अन्य सभी पांच प्लाटून नंबर चार के सदस्य दो-दो लाख के इनामी हैं। इनमें मासा की पत्नी दूधी मासा, मड़कम जीतू, मड़कम कोसी, कोवासी केसा की पहचान कर ली गई है। चार अन्य की पहचान की जा रही है। मारे गए नक्सलियों के शव को कांधे पर लेकर जवान मुख्यालय पहुंच चुके हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं। 50 किमी चलकर पहुंचे जवान पुलिस को भेज्जी थाना क्षेत्र में कई दिनों से नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना मिली रही थी। नक्सली भंडारपदर की पहाड़ी पर बड़ी साजिश रचने के इरादे से एकत्र हो रहे थे। इस पर तीन दिन पहले एक अभियान लांच किया गया। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की छह टीम को एलारमड़गू, पालोड़ी और पोटकपल्ली से डीआरजी व सीआरपीएफ की टीम को अभियान पर भेजा गया था जवान लगभग 50 किमी की दूरी तय कर मुठभेड़ स्थल तक पहुंचे थे। शुक्रवार की सुबह डीआरजी की टीम के साथ भंडारपदर में नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। दस किमी की घेराबंदी के बाद नक्सलियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई, पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद रुक-रुक कर लगभग चार घंटे तक मुठभेड़ चली। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। जवानों के शौर्य के आगे साथियों के शव व हथियार को भी छोड़ना पड़ा। recent visitors 75

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया

अनूपपुर  "ऑपरेशन प्रहार" के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम को बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक संतोष वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश कंवर और आरक्षक प्रकाश तिवारी ने अंडरब्रिज के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान, आरोपी राजेन्द्र यादव (पिता बाबूराम यादव, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम केल्होरी, थाना चचाई, जिला अनूपपुर) को नीले रंग की बिना नंबर की टीवीएस जुपिटर मोपेड में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। जब्त सामग्री: सुपर स्ट्रॉन्ग बियर: 24 लीटर व्हिस्की: 45 नग (कुल 08 लीटर) कुल अनुमानित कीमत: ₹12,540 आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 494/24 धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि "ऑपरेशन प्रहार" के तहत जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जनता से अपील है कि इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को तत्काल दें. recent visitors 48

खतरे से बाहर हूं और आप सभी शुभचिंतकों का आभार, छत्तीसगढ़-रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ट्वीट

बेमेतरा/रायपुर. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार ने बीती रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए. इस घटना के दूसरे दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने शुभचिंतकों का आभार जताया और जानकारी दी कि वे अब खतरे से बाहर हैं. उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आपकी दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं. आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं. इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार. बता दें, शुक्रवार रात मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से राजधानी रायपुर लौट रहे थे. इसी दौरान रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास उनकी गाड़ी को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मंत्री नेताम और उनके 3 सहयोगी घायल हो गए. मंत्री नेताम के सिर पर चोट आई है और बाएं हाथ में कलाई के पास फ्रैक्चर है. हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं उनके रामकृष्ण अस्पताल पहुंचते ही सीएम साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनसे मुलाकात की और हाल चाल जाना. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, सड़क दुर्घटना में हमारे मंत्री रामविचार नेताम चोटिल हुए हैं. अभी मैं उनसे मुलाकात कर बातचीत की. डॉक्टरों से भी मेरी बातचीत हुई है. रामविचार नेताम जी बिल्कुल ठीक हैं. उनके सिर और हाथ में चोट आई है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. वे खतरे से बाहर हैं और बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे. सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कोई भी अंदरूनी चोट नहीं पाई गई है. उनके साथ जो लोग थे, उनमें से कुछ को ज्यादा चोट आई है. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया, हादसे के बाद मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद रायपुर रेफर किया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में मंत्री रामविचार नेताम का इलाज जारी है. मंत्री खतरे से बाहर हैं. सीटी किया गया है. हाथ की कलाई के पास फैक्चर हुआ है. माथे में सूजन है. देखें मंत्री रामविचार नेताम का ट्वीट: ""मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में… — Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) November 23, 2024"" recent visitors 74

विजयपुर में मुरझाया कमल, मंत्री रामनिवास रावत को मिली करारी हार, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा जीते

Lotus withered in Vijaypur, Minister Ramniwas Rawat got a crushing defeat, Congress’s Mukesh Malhotra won. श्योपुर। Vijaypur By-Election Result 2024: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की विजयपुर (Vijaypur) विधानसभा सीट पर कांग्रेस (Congress) ने कब्जा कर लिया है। भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate) और सरकार में वनमंत्री (Forest Minister) रामनिवास रावत (Ramniwas Rawat) की बड़ी हार हुई है। मुकेश मल्होत्रा (Mukesh Malhotra) ने रावत को 7 हजार 228 वोटों से हरा दिया। recent visitors 197

बादशाह ने हानिया के साथ अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई बॉलीवुड के जाने-माने रैपर-सिंगर बादशाह का नाम लंबे समय से पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ जुड़ रहा है। दोनों बीते दिन कॉन्सर्ट में भी साथ दिखे थे। एक-दूसरे को गले लगाया था और फोटो एक्ट्रेस ने शेयर कर सिंगर को हीरो और रॉकस्टार बताया था। अब उनसे एक इवेंट में हानिया संग रिश्ते पर सवाल किए गए। दरअसल, बादशाह एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां उनसे हानिया आमिर के बारे में पूछा गया कि उनके साथ क्या चक्कर है? इस पर बादशाह बोले, 'बहुत अच्छी दोस्त है। बहुत अच्छा कनेक्ट है और मस्ती करते हैं हम जब भी मिलते हैं। और तो कुछ नहीं। वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश है। मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।' बादशाह ने हानिया के साथ अपने रिश्ते पर क्या कहा? फिर पत्रकार ने कहा कि हानिया आमिर के साथ किसी ने रैपिड राउंड खेला और बादशाह के लाइफ की कुछ अच्छी-अच्छी बातें और कुछ सीक्रेट्स पूछे और उन्होंने एकदम सटीक जवाब दिए थे। इस पर बादशाह शरमाते हुए हल्की-सी मुस्कान से साथ बोले, 'तो मैं क्या करूं? दोस्त इतना अच्छा हूं। हमारा तालमेल बहुत अच्छा है। लोग समझते नहीं। लोग समझ लेते हैं, जो उन्हें समझना है। लोगों का काम है कहना।' बादशाह की शादी और बेटी बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उन्होंने 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। लेकिन 8 साल बाद 2020 में अलग हो गए थे। उन्हें इस दौरान एक बटी हुई थी, जिसका नाम जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह है। 2017 में उसका जन्म हुआ था। सिंगर का नाम आस्था गिल से लेकर मृणाल ठाकुर तक के साथ जुड़ा था। लेकिन उन्होंने सभी को अफवाह बताया था। recent visitors 55