विधायक के स्वागत में गुलाल उड़ाया जा रहा था और इसी दौरान लगी आग, आसपास अफरा-तफरी मची, महिला और पाटिल घायल

कोल्हापुर महाराष्ट्र के पश्चिमी क्षेत्र के चांदगढ़ तालुक के महागांव में नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक शिवाजी पाटिल के स्वागत के दौरान एक दुर्घटना हो गई। दरअसल, विधायक के स्वागत में गुलाल उड़ाया जा रहा था और इसी दौरान आग लग गई। यह घटना तब हुई जब महिलाएं विधायक की आरती उतार रही थीं और उसी दौरान जेसीबी से गुलाल गिराया जा रहा था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब विधायक शिवाजी पाटिल की आरती उतारी जा रही थी, तभी एक जेसीबी मशीन से गुलाल को हवा में उड़ाया गया। लेकिन अचानक, गुलाल और आग के संपर्क में आने से आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर कुछ महिलाएं और विधायक शिवाजी पाटिल घायल हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घायलों को गंभीर चोट नहीं आई। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट शनिवार को घोषित किया जा चुका है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत मिला है। वहीं, प्रदेश की चांदगढ़ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल ने जीत दर्ज की है। शिवाजी पाटिल ने अपनी प्रतिद्वंदी एनसीपी के राजेश पाटिल को 24,134 वोटों से हराया था। इस जीत के बाद उनका स्वागत धूमधाम से किया जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को वोटों की गिनती हुई। इस विधानसभा चुनाव में महायुति को बंपर जीत हासिल हुई। वहीं महाअघाड़ी को हार मिली। महायुति को कुल 236 सीटें मिलीं तो महाअघाड़ी के खाते में 48 गईं तो अन्य को महज 4 से संतोष करना पड़ा। recent visitors 89

बाहर काम करने जाने की भी इजाजत, ब्रिटेन में जेल प्रहरियों-शिक्षकों से ज्यादा कैदियों का वेतन

लंदन. ब्रिटेन से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। यहां के जेलों में बंद कैदियों को उनकी सुरक्षा करने वाले अधिकारियों के साथ-साथ माध्यमिक शिक्षकों, जैव रसायनज्ञों, मनोचिकित्सकों और दाइयों से अधिक वेतन मिल रहा है। यह दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। बता दें, कुछ कम सुरक्षा वाली खुली जेलों में कैदियों को काम के लिए बाहर निकलने की अनुमति है। मगर, दिन के अंत तक ये जेल में वापस आ जाते हैं। यह कदम कैदियों के पुनर्वास और उन्हें समाज में जीवन वापस लाने के लिए तैयार करने के ठोस प्रयास का हिस्सा है। हालांकि, कैदियों और नागरिक समाज से संबंधित लोगों के बीच वेतन अंतर ने ब्रिटेन में आय असमानता के बारे में सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्रिटेन में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कैदी को पिछले साल 46,005 डॉलर यानी 38,84,491 रुपये मिले। इसका मतलब है कि उनका सकल वेतन लगभग 57,640 डॉलर (48,66,907 रुपये) था। गृह मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि नौ अन्य कैदियों की कमाई 28,694 डॉलर (24,22,814 रुपये) से ज्यादा थी, जिसका मतलब है कि औसत कामकाजी कैदी को प्रति वर्ष लगभग 25,061 डॉलर (21,16,057 रुपये) का भुगतान किया जा रहा था। इस बीच, एक जेल गार्ड का औसत वेतन 35,085 डॉलर (29,62,446 रुपये) है, जबकि नए भर्ती किए गए लोगों को प्रति वर्ष लगभग 30,073 डॉलर (25,39,252 रुपये) का भुगतान किया जाता है। कटौती के बाद भी सबसे ज्यादा कमाई की न्याय मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल कटौती के बाद दो अन्य कैदी थे, जिन्होंने सबसे ज्यादा 37,591 डॉलर (31,74,044 रुपये) की कमाई की और अन्य सात ने निजी बैंक खातों में 28,694 डॉलर (24,22,814 रुपये) और 37,591 डॉलर (31,74,044 रुपये) के बीच रखा। हालांकि कैदी कई तरह के काम करते हैं, लेकिन ज्यादा कमाई वाले व्यक्ति ट्रक चलाने का काम करते हैं। जेल सेवा के प्रवक्ता ने कहा, 'कुछ अपराधियों को उनकी सजा के अंत में अस्थायी लाइसेंस पर रिहाई मिल जाती है। इससे उन्हें जेल लौटने से पहले अपना कुछ दिन समुदाय में बिताना पड़ता है, अक्सर काम करना पड़ता है। अगर वे काम कर रहे हैं, तो उनकी कमाई पर कर, अदालती जुर्माना और 40 प्रतिशत तक का शुल्क देना होगा, जिससे पीड़ितों के लिए चैरिटी को धन मुहैया कराया जाता है।' इन लोगों की कमाई है कम कटौतियों के बावजूद, कैदी दाइयों से आगे थे, जिनका औसत वेतन 45,889 डॉलर (38,74,696 रुपये) था। जबकि बायोकेमिस्ट 45,844 डॉलर (38,74,274 रुपये), मनोचिकित्सक 45,864 डॉलर (38,72,585 रुपये) और चार्टर्ड सर्वेयर 43,908 डॉलर (37,07,428 रुपये) भी उनसे कम कमाते थे। recent visitors 73

भ्रष्टाचार के खिलाफ CBI की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में दो डाक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

बलौदाबाजार। सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में डाक विभाग के दो अधिकारियों को 37,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बलौदाबाजार स्थित उप-मंडल निरीक्षक (डाक) कार्यालय के मेल ओवरसियर राजेश पटेल और उप-मंडल निरीक्षक (एसडीआईपी) विनीता मानिकपुरी शामिल हैं। बता दें कि सीबीआई ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की, जो 19 नवंबर 2024 को देवासुंदरा डाकघर के शाखा डाक अधीक्षक द्वारा दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि 22 अक्टूबर 2024 को देवासुंदरा डाकघर का निरीक्षण करते समय मेल ओवरसियर राजेश पटेल और एसडीआईपी विनीता मानिकपुरी ने शिकायतकर्ता की कुछ त्रुटियां पाई थीं। इन त्रुटियों को दबाने और मामले को रफा-दफा करने के लिए अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से 60,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता के अनुरोध पर, रिश्वत की राशि को किश्तों में देने की अनुमति दी गई। पहली किश्त 40,000 रुपये तय की गई, जिसमें से 37,000 रुपये शिकायतकर्ता को 23 नवंबर यानि आज मेल ओवरसियर को देने थे। योजना के अनुसार शिकायतकर्ता आज पैसे लेकर मेल ओवरसियर के पास गया जहां सीबीआई ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। बता दें कि सीबीआई की टीम द्वारा रिश्वत की राशि मौके पर ही बरामद कर ली गई। इसके बाद, एसडीआईपी विनीता मानिकपुरी को भी मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को 24 नवंबर 2024 को अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही, सीबीआई की टीम आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों की तलाशी ले रही हैं, मौके पर जांच जारी है। recent visitors 74

संसदीय कार्य मंत्री ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से चूरू में की मुलाकात, राजस्थान सरकार के एक वर्ष पर मिलेंगी बेहतरीन सौगातें

जयपुर। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल शनिवार को चूरू जिले के सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से रूबरू हुए और जिले में विकास गतिविधियों के बारे में जानकारी ली पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रदेशवासियों को बेहतरीन सौगात मिलेगी। युवाओं को रोजगार क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे तथा सरकारी विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। प्रदेश सरकार युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए कृत संकल्पित है। हम सरकारी विभागों में कामकाज की गति को तीव्र करने के उद्देश्य से सहायक कर्मचारी एवं ड्राइवर की भर्ती कर रहे हैं। सरकार का पूर्ण प्रयास रहेगा कि मार्च तक सभी विभागों में सहायक कर्मचारी एवं ड्राइवर पदस्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाए। सरकार की मंशानुरूप प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की राह आसान हो और लाभान्वितों से सकारात्मक फीडबैक सामने आएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शासन-प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि आमजन को सुलभ सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कार्यकर्ता सक्रियता से काम करें।  विधायक हरलाल सहारण ने चूरू विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में रूबरू करवाया। इस अवसर पर पटेल ने चूरू जिले में पेयजल समस्या, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, विभागीय गतिविधियों, राजस्व प्रकरणों, जिलेवासियों की आजीविका, रोजगार व आय के स्रोत तथा आमजन की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिला कलक्टर सुराणा ने जिला प्रशासन की गतिविधियों, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति और प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिला प्रशासन की तैयारियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रदेश सरकार की मंशानुरूप आमजन को सुविधाओं का समुचित लाभ मुहैया करवाने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। टीम के बेहतर सामंजस्य के साथ जिलेवासियों को सभी सेक्टरों में बेहतरीन सुविधाओं उपलब्ध करवाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य सरकार के निर्णयों एवं योजनाओं को जिले की जनता तक शत-प्रतिशत क्रियान्वित करते हुए लाभान्वित करने का आश्वासन दिया। recent visitors 77

‘2025 में NDA को हर कीमत पर हराएंगे’, तेजस्वी यादव का बिहार उपचुनाव में हार के बाद पहला बयान

पटना. बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में शनिवार (23 नवंबर) को जारी हुए नतीजों में इंडिया गठबंधन को भारी नुकसान हुआ है. सभी चार सीटों पर हार हुई है. इस हार के बाद बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि बिहार उपचुनाव की जहां तक बात है तो लोकसभा में हम लोग जीते थे. अभी 2024 के विधानसभा उपचुनाव में हारे हैं. 2025 के चुनाव में हम लोग जीतेंगे. उधर दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर प्रतिक्रिया दी. कहा कि जो जनसमर्थन बिहार और झारखंड के लोगों ने दिया उसके लिए हम आभारी हैं. पिछली बार झारखंड में मात्र एक सीट हम लोग जीत पाए थे. इस बार आरजेडी ने झारखंड में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. लगातार हम लोगों का प्रयास रहा था कि जितनी सीट पर हम लोग लड़ें वो जीतें. चार सीट पर हम लोगों की जीत हुई है. एक-दो सीट पर बहुत ही कम मार्जिन से हम लोगों की हार हुई है. अगली बार और कोशिश होगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बात तो तय है कि झारखंड में हम लोग जीते हैं. बहुत ही प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं. उनको भी हम धन्यवाद देते हैं. बता दें कि बिहार में चार सीट रामगढ़, बेलागंज, तरारी और इमामगंज में उपचुनाव हुआ था. तरारी सीट को माले से छीनकर बीजेपी ने यहां जीत दर्ज की है. रामगढ़ की बात करें तो आरजेडी से यह सीट छीनकर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा इमामगंज सीट 'हम' के खाते में थी और उपचुनाव में भी 'हम' के पास ही है. बेलागंज सीट आरजेडी के पास थी लेकिन यहां से जेडीयू ने जीत दर्ज की है. recent visitors 68

बाइक सवार 1 की मौत और 2 घायल, छत्तीसगढ़-कवर्धा में ओवरटेक में परिवार के तीन लोग दुर्घटनाग्रस्त

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आज सुबह एक ही परिवार के 3 लोग दर्दनाक सड़क हादसे के शिकार हो गए. बाइक सवार अपने दो बेटों के साथ कृषि कार्य के बाद वापिस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान ओवरटेक करने के बाद उनकी बाइक सामने से आ रहे वाहन से जा टकराई और तीनों सड़क पर गिर गए. बाइक चालक गिरते ही पीछे से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं उसके दोनों बेटे भी इस हादसे में बाल बाल बचे हैं. मृतक के दोनों बेटों को तत्काल घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान हेमदास कवर्धा निवासी के रूप में हुई है. हेमदार अपने दो बेटों के साथ धान की कटाई के बाद घर लौट रहा था. इस दौरान कवर्धा के नई मंडी के पास उसने कंटेनर को ओवरटेक किया और ठीक इस समय सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई, जिससे हेमराज और उसके दोनों बेटे गिर गए. इसी दौरान हेमराज पीछे से आ रही कंटेनर के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल मृतक के दोनों बेटों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. recent visitors 68

विधानसभा अध्यक्ष ने 6.68 करोड़ की 2 सड़कों का किया शिलान्यास, राजस्थान-अजमेर के फॉय सागर का नाम होगा वरूण सागर

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के स्मारक और विरासतों का नामकरण हमारी अपनी संस्कृति और पहचान के साथ जुड़ा होगा। इसी सोच के साथ होटल खादिम का नाम परिवर्तित कर होटल अजयमेरू किया गया है। तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त किया गया है। आगामी दिनों में फॉयसागर का नाम भी बदल कर वरूण सागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदल कर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। श्री देवनानी ने शनिवार को अजमेर जिले के कोटड़ा में 6.68 करोड़ लागत की 2 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके तहत महाराणा प्रताप नगर से पुष्कर रोड़ वाया कोटड़ा व दाहरसेन स्मारक तक की सड़क 4.76 करोड़ रूपए एवं नौसर घाटी मुख्य मार्ग से कोटड़ा मार्ग वाया प्राइवेट बस स्टैण्ड की सड़क 1.91 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि किसी भी शहर एवं संस्कृति की उन्नति एवं वैचारिक विकास तभी सार्थक है जब वह अपनी संस्कृति, इतिहास एवं विरासत पर गर्व कराना सीखे। इसी सोच के साथ अजमेर के विकास में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं देशी नायकों को जोड़ा जा रहा है ताकि हमारी युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ियां अपने शानदार अतीत से सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में वादा किया था कि कोटड़ा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के विपरीत बनाए जा रहे तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त होगा। यह आवंटन निरस्त कराया जा चुका है। इसी तरह अजमेर के लोगों और अजमेर आने वाले सैलानियों, श्रद्धालुओं को प्राचीन इतिहास से रूबरू कराने के लिए होटल खादिम का नाम बदल कर होटल अजयमेरू किया गया है। अजयमेरू अजमेर का प्राचीन नाम है और अजमेर के संस्थापक राजा अजयराज चौहान से जुड़ा हुआ है। अब अजमेर आने वाले व्यक्ति जब भी होटल अजयमेरू जाएंगे, उन्हें अजमेर के गौरव की अनुभूति होगी। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में फॉयसागर का नाम बदल कर वरूण सागर किया जाएगा। फॉयसागर नाम अंग्रेजी मानसिकता और उनके कुराज का परिचायक है। इसे बदल कर भारतीय शास्त्रों में वर्णित वरूण देवता के नाम पर किया जाएगा। इसी तरह अंग्रेजों के कुराज के ही प्रतीक नाम किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) का नाम भी बदला जाएगा। इसका नाम महान भारतीय संत महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में अजमेर के विकास के लिए अथक प्रयास किए गए हैं। राजस्थान सरकार के बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणाएं हुई हैं। इतनी बड़ी राशि अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को इतनी बड़ी राशि मिली है। इसका बड़ा हिस्सा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में खर्च होने जा रहा है। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल की शुरूआत हो चुकी है। इसी तरह 56 करोड़ रूपए की लागत से सड़कें व नाले अजमेर उत्तर में बनने जा रही है। अजमेर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, आईटी पार्क, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, स्पोट्र्स कॉलेज, स्पोटर्स अकादमी सहित विभिन्न कार्य होंगे। इन बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की शुरूआत हो चुकी है। शीघ्र ही यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई देंगे। recent visitors 179