जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-बालोद में सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी

बालोद। जिले में एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूरी घटना जिले के अर्जुंदा थाना से महज 3 किलोमीटर दूर परसवानी-बोरगाहन के बीच हुई है, जहां सड़क किनारे नीचे दुखुराम मरकाम निवासी बासीन का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व शुक्रवार को कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। अर्जुंदा पुलिस को आज दुखुराम के शव की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। recent visitors 59

दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है, IMD ने 7 राज्यों के लिए जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली इस समय देश में मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। जहां एक ओर उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने दो चक्रवाती तूफान आने की चेतावनी दी है, जिससे कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दो चक्रवाती तूफान आने का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि इस समय पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर, दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो गया है। इस कारण एक लो प्रेशर एरिया बन गया है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 25 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन के रूप में तेज हो सकता है। इसके बाद यह तूफान तमिलनाडु और श्रीलंका के तट की ओर बढ़ेगा। इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ भी अफगानिस्तान के पास सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से भी मौसम में बदलाव हो सकता है। इन राज्यों में होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने 25-29 नवंबर तक भारी बारिश के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। यह भारी बारिश मुख्य रूप से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिल सकती है। ठंड बढ़ने की संभावना उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान गिर रहा है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 24 और 28-30 नवंबर के दौरान सुबह और रात के समय घना कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश में 27-29 नवंबर तक ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भी 28-30 नवंबर के बीच घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली, राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी धुंध छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, जैसे हरियाणा के हिसार और राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। समग्र प्रभाव इस समय का मौसम बहुत ही बदलाव से भरा हुआ है, जिसमें ठंडी और बारिश दोनों का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर जब तूफान और भारी बारिश के कारण परिस्थितियां बदल सकती हैं। recent visitors 90

सरकार की पहली वर्षगांठ पर युवा, किसान एवं महिलाओं को मिलेंगी सौगातें, राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के जरिये युवा, महिला, किसान, मजदूर सहित विभिन्न वर्गों को विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं योजनाओं का शुभारम्भ कर विशेष सौगातें दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए। शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की गतिविधियों की निरंतर समीक्षा करें, जिससे यह आयोजन सफल बन सके। युवा, किसान एवं महिला सम्मेलन का होगा आयोजन मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के युवाओं को 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोजगार उत्सव के जरिये नियुक्ति एवं भर्तियों की सौगात दी जाएगी, इसके लिए संबंधित विभाग पूर्व में ही सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। उन्होंने ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ के आयोजन में युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषक एवं पशुपालकों को दी जाने वाली विभिन्न सौगातों की समीक्षा की। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस आयोजन में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद महिलाओं को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करंे। राज्य एवं जिला स्तरीय प्रदर्शनियां हों आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विकास प्रदर्शनियों में राज्य सरकार की उपलब्धियों, जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी आकर्षक तरीके से प्रदर्शित की जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इनकी जानकारी प्राप्त हो। मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान होने वाले विभिन्न लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव सार्वजनिक निर्माण श्री प्रवीण गुप्ता, प्रमुख सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री आलोक गुप्ता सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। —– recent visitors 90

राज ठाकरे ने बचा ली उद्धव की लाज, आदित्य भी हार जाते, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 20 सीटों पर जीत मिली

महाराष्ट्र महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भले ही राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने शानदार प्रदर्शन न किया हो, लेकिन इस पार्टी ने चुनाव परिणामों पर अहम असर डाला। मुंबई में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिला। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 20 सीटों पर जीत मिली, जिनमें से 10 सीटों पर जीत का अंतर MNS उम्मीदवारों द्वारा हासिल किए गए वोटों से कम था। इस कारण से उद्धव की शिवसेना को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाए रखने में मदद की। मुंबई की 10 सीटों में से 8 सीटें बेहद करीबी मुकाबलों में शिवसेवा यूबीटी जीत पाई। महिम: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने इस सीट से चुनाव लड़ा और 33,062 वोट प्राप्त किए। वहीं, उद्धव सेना के महेश सावंत ने महज 1,316 वोटों से जीत दर्ज की और शिवसेना के सदा सर्वंकर को हराया। वर्ली: आदित्य ठाकरे ने शिवसेना के मिलिंद देवरा को 8,801 वोटों से हराया। MNS के उम्मीदवार संदीप देशपांडे को यहां 19,367 वोट मिले। विखरोली: यहां उद्धव सेना के उम्मीदवार ने 15,526 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 66,093 वोट मिले। वहीं, MNS के उम्मीदवार को 16,813 वोट मिले। जोशीवाड़ी ईस्ट: शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार ने 1,541 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें इस चुनाव में 77,044 वोट हासिल हुए। एमएनएस इस सीट पर 64,239 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। दीआदाची: यहां जीत का अंतर 6,182 वोट का था। शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार ने 76,437 वोट हासिल किए। MNS को 20,309 वोट मिले। वर्सोवा: उद्धव के उम्मीदवार ने 1,600 वोटों से जीत हासिल की और 65,396 वोट प्राप्त किए। एमएनएस के उम्मीदवार को 6,752 वोट मिले। कालिना: यहां जीत का अंतर 5,008 वोट का था। उद्धव की पार्टी के उम्मीदवार को 59,820 वोट मिले। राज ठाकरे की एमएनएस को 6,062 वोट मिले। वांद्रा ईस्ट: उद्धव की पार्टी के उम्मीदवार ने 11,365 वोटों से जीत हासिल की। वहीं, एमएनएस उम्मीदवार को 16,074 वोट मिले। वानी: शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार ने 15,560 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 94,618 वोट हासिल हुए। एमएनएस के उम्मीदवार को 21,977 वोट मिले। गुहागर: यहां शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार ने 2,830 वोटों से जीत हासिल की। 71,241 वोट प्राप्त किए। MNS ने 6,712 वोट हासिल किए। इसके बावजूद महाराष्ट्र में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया और 149 सीटों में से 132 सीटें जीतीं। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 सीटों पर जीत हासिल की और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटों पर जीत मिली, जबकि शिवसेना (UBT) ने 20 और NCP(SP) ने 10 सीटें जीतीं। इस प्रकार एमएनएस ने उद्धव सेना के लिए मुंबई में अपनी राजनीतिक स्थिति को बनाए रखने में एक निर्णायक भूमिका निभाई। recent visitors 110

एमआर-11 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने प्रेमचंद बकौलिया के घर से टकरा गई, होटल के डायरेक्टर की मौत

इंदौर होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस के डायरेक्टर (फूड एंड बेवरेजेस) मनीष तिवारी की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मनीष कार से घर लौट रहे थे तभी एमआर-11 पर उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दो घरों की दीवार तोड़ते हुए बिजली के खंभों से टकराई और फिर एक घर की दीवार और पेड़ के बीच में जाकर अटक गई। सिर, सीने और चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। लसूड़िया टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक घटना शुक्रवार रात तीन बजे की है। होटल में इवेंट समाप्त होने के बाद मनीष कार केए 53एमजे 1297 से अपने घर प्लाजा रेसिडेंसी जा रहे थे। निपानिया कांकड़ क्षेत्र में एमआर-11 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने प्रेमचंद बकौलिया के घर से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि सबसे पहले बिजली के खंभों से टकराई जिससे दोनों खंभे मुड़कर झुक गए। कार के एयरबैग भी फट गए थे इसके बाद भी कार नहीं रुकी और खंभों पर चढ़ते हुए बकौलिया के घर की दीवार तोड़ते हुए 90 डिग्री घूम गई। इसके बाद घर के बाहर लगे पेड़, दीवार और बिजली के खंभों में जाकर अटक गई। कार के सभी एयरबैग खुल गए लेकिन टक्कर के कारण एयरबैग भी फट गए और मनीष उसी में फंसे रह गए। प्रत्यक्षदर्शी अमर त्रिपाठी के मुताबिक पुलिस और लोगों की मदद से दरवाजे तोड़कर मनीष को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। मूलत: मोनाबोली छपरा (बिहार) निवासी 36 वर्षीय मनीष पुत्र रवींद्रनाथ तिवारी ने छह महीने पूर्व ही होटल में नौकरी शुरू की थी। पौन घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, अटेंडर मृत बताकर जाने लगा प्रत्यक्षदर्शी अमर त्रिपाठी के मुताबिक कार में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। चालक सीट बेल्ट लगाए हुए था। टकराने की तेज आवाज सुनकर बाहर निकले तो कार चालक फंसा हुआ था। बिजली के खंभे मुड़ने के कारण लाइट बंद हो गई थी। सुरक्षा के लिहाज से बकौलिया के बच्चों को घर से बाहर निकाला। रहवासियों ने तुरंत पुलिस को काल लगाया। बीट में भ्रमण कर रहे पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर आ गए लेकिन एंबुलेंस-108 ने आने में देर लगा दी। करीब पौन घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ऑपरेटर ने पहले तो फोन होल्ड पर रखा। काफी देर बाद बात हुई तो ऑपरेटर खुद अपनी तबीयत खराब बताकर आने में आनाकानी करने लगा। पौन घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर आई लेकिन अटेंडर ने कहा कार चालक की मौत हो गई है। शव ले जाने की अनुमति नहीं है। इतना कहकर वह जाने लगा तो उसे पुलिसवालों ने पकड़ा। 200 मीटर दूर लहराई, बैरिकेड से टकराई पुलिस के मुताबिक मनीष की कार बहुत तेज रफ्तार में थी। मनीष बायपास से होटल गोल्डन लिव्स के पास वाले रास्ते से एमआर-11 की ओर आए थे। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक करीब 200 मीटर दूर से कार असंतुलित हुई थी। उसने सबसे पहले सड़क किनारे रखे बैरिकेड को उड़ाया। मनीष ने कार संभाली और एक बिजली के खंभे से बचा ली लेकिन पुन: संतुलन बिगड़ा और अंकिता के घर की दीवार तोड़ते हुए प्रेमचंद के घर में घुस गई। बकोलिया के बेटे रवि और योगेश चंचल किराना के नाम से दुकान चलाते हैं। कार ने दुकान को चपेट में ले लिया था। recent visitors 62

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर ने दो कारों को पीछे से टक्कर मार दी, इस हादसे में 1 की मौत 7 घायल

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रविवार तड़के एक बेकाबू कैंटर ने दो कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ वाले कृपालु जी महाराज की 3 बेटियों सहित 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक कैंटर ने दो कारों इनोवा हायक्रॉस और टोयोटा केमरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कारों में सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए लोगों में प्रतापगढ़ वाले कृपालु महाराज की तीन बेटियां भी शामिल हैं। तीनें बहनों सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ने के लिए प्रतापगढ़ के मनगढ़ से कार में सवार होकर दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र में रविवार तड़के यह हादसा हुआ। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विशाखा की मौत हो गई, जबकि श्यामा और कृष्णा त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों बेटियों और ड्राइवर को इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। हादसे का शिकार हुए घायलों की डिटेल 1. दीपक पुत्र यशपाल उम्र 35 वर्ष, निवासी दिल्ली 2. हंसा पटेल पुत्री शिवाजी पटेल उम्र 56 वर्ष, निवासी मथुरा 3. कश्मीरा पटेल पुत्री रामखडका उम्र 53 वर्ष, निवासी मथुरा 4. जानूका खडका पुत्री रामखडका उम्र 40 वर्ष निवासी मथुरा 5. संजय मलिक उम्र 57 वर्ष, निवासी प्रतापगढ 6. विशाखा त्रिपाठी उम्र 75 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 द्वारका दिल्ली 7. श्यामा त्रिपाठी उम्र 69 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 द्वाराका दिल्ली 8. कृष्णा त्रिपाठी उम्र 67 वर्ष, निवासी सेक्टर 10 दिल्ली recent visitors 104

अवैध रेत खनन करते 2 चेन माउंटेन जब्त, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में राजस्व विभाग का छापा

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई की है. फिंगेश्वर के सूखे नदी में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से रेत खनन जारी था, जहां प्रशासन की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर रेत माफियाओं के इरादों पर पानी फेर दिया है. कलेक्टर के निर्देश पर पहुंचे पुलिस और राजस्व के अधिकारियों को देखते ही रेत माफिया मौके से फरार हो गए. जिसके बाद टीम ने मौके से 2 चैन माउंटेन जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं गरियाबंद क्षेत्र के तर्रा, कुरुसकेरा, छिंदौला और चौबेबांधा खदानों से रेत का अवैध परिवहन अब भी बदस्तूर जारी है, जहां से रोजाना करीब 200 ट्रकों में रेत रायपुर, दुर्ग, महासमुंद और अन्य जिलों में भेजी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, इन खदानों से 10 चक्का हाईवा के लिए 7 हजार और 12 चक्का के लिए 9 हजार रुपये का भुगतान करना होता है. राजनीतिक संरक्षण के चलते खनन माफियाओं को बिना किसी कार्रवाई के रेत निकालने की गारंटी दी गई है. यहां पहले सील की गई चेन माउंटेन मशीनों को भी फिर से चालू कर दिया गया है, और 24 घंटे खनन कार्य जारी है. सड़कों पर खुलेआम रेत भरे हाईवा राजिम से रायपुर जाने वाली सड़कों पर दिनदहाड़े रेत से लदी हाईवा ट्रक खुलेआम देखे जा सकते हैं. प्रशासन द्वारा कुछ समय पहले आयातित ठेकेदारों पर की गई कार्रवाई के बाद अब लोकल सिंडिकेट ने इसका फायदा उठाते हुए अवैध रेत परिवहन को फिर से तेज कर दिया है. बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण प्रशासन चिन्हित खदानों पर कार्रवाई करने में हिचकिचा रहा है. recent visitors 62