यशस्वी जायसवाल ने पहले शतक के साथ लिखवाया सूरमाओं की लिस्ट में नाम

नई दिल्ली. भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया है। उन्होंने पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद ये काम किया। दूसरी पारी में यशस्वी का ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। उन्होंने आसानी से अपना शतक पूरा किया और इसी के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यशस्वी पहली पारी में खाता तक नहीं खोल पाए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने शतक बनाया और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम लिखवा लिया। ये यशस्वी का ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच है। आपको बताते हैं यशस्वी के रिकॉर्ड्स के बारे में। यशस्वी के कमाल रिकॉर्ड यशस्वी का ये टेस्ट मैच में चौथा टेस्ट शतक है। वह अभी 22 साल के हैं। यशस्वी 23 साल की उम्र से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। 23 साल का होने से पहले सुनील गावस्कर और विनोद कांबली ने भी चार-चार शतक जमाए थे। इस मामले में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं जिन्होंने आठ शतक जमाए थे। रवि शास्त्री पांच शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ये यशस्वी का इस कैलेंडर ईयर में तीसरा टेस्ट शतक है। वह 23 साल का होने से पहले एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। इस साल यशस्वी ने तीन टेस्ट शतक जमाए हैं। सचिन ने 1992 और रवि शास्त्री ने 1986 में तीन-तीन शतक जमाए थे। सुनील गावस्कर और विनोद कांबली संयुक्त रूप से चार-चार शतकों के साथ पहले नंबर पर हैं। यशस्वी का ये ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच है। वह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपने पहले टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने साल 1977 में ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट मैच में ये काम किया था। एमएल जयसिम्हा ने 1968 में ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले ही टेस्ट में शतक लगाया था। केएल राहुल के साथ मिलकर यशस्वी ने 201 रनों की साझेदारी की। ये ऑस्ट्रेलिया में भारत की पहले विकेट के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड सुनील गावस्कर और कृष्णमाचारी श्रीकांत के नाम था जिन्होंने 1986 में पहले विकेट के लिए 191 रन बनाए थे। recent visitors 158

जीत का जमकर मनाया नवनीत राणा ने जश्न, MVA की ली मौज

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा का भी प्रदर्शन जबरदस्त रहा। अमरावती की बडनेरा सीट से नवनीत राणा के पति ने जीत हासिल की। पति की जीत पर नवनीत राणा ने जमकर डांस किया। पति की जीत के बाद नवनीत राणा ने विजय जुलूस निकाला। बता दें कि चार महीने पहले हुई लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हार को भुलाते हुए उन्होंने अपनी पति की जीत पर जमकर जश्न मनाया। वहीं, उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में महाविकास अघाड़ी दल की जमकर मौज भी ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते हुए दिख रहीं हैं, अरे भाई महाराष्ट्र में क्या खिला? उनके साथ मौजूद महिलाएं जवाब दे रहीं हैं, कमल खिला। 49 सीटों पर सिमटी एमवीए 288 सदस्यों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन को 236 सीटें मिलीं और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) 46 सीटों पर सिमट गया। महायुति को मिली सीटें महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी या गठबंधन को अब तक मिली सर्वाधिक सीटें हैं। इससे पहले 1972 में कांग्रेस को 222 सीटें मिली थीं। एकनाथ शिंदे ने किया कमाल इस बार एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 सीटें मिली हैं, जबकि 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 56 सीटें ही मिल सकी थीं। शिवसेना का स्ट्राइक रेट इस बार 67.90 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को 41 सीटें मिलीं। उनका यह प्रदर्शन लोकसभा चुनाव की तुलना में काफी बेहतर रहा है। खुद अजीत पवार ने बारामती विधानसभा क्षेत्र में अपने सगे भतीजे एवं राकांपा (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को 1,16,182 मतों से हराया है। recent visitors 101

कोलकाता: 10 घरों में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में रविवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 घर जलकर खाक हो गए। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। बताया जा रहा है कि ये आग सुबह 7.30 बजे के करीब लगी। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के अभियान में जुट गए। मौके पर छह दमकल गाड़ियां मौजूद थीं। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का पता अभी नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जानकारी के अनुसार जहां पर ये आग लगी उस इलाके में ढेर सारी झुग्गियां हैं। आग लगने के कारण 10 से 12 घर इसकी चपेट में आ गए हैं। अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु भी मौके पर पहुंचे हैं। आज की घटना के ठीक दो दिन पहले ही दक्षिण कोलकाता के कांकुलिया रोड पर एक झुग्गी बस्ती में आग लगी थी। आग की घटना के बाद प्रभावित लोगों के साथ आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के निकालने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जब तक आग पर पूरी तरीके से काबू नहीं पा लिया जाता है, उस दौरान तक कूलिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। यहां पर आग किन कारणों से लगी, इसको लेकर जानकारी एकत्र करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, इस आग के कारण कितना नुकसान हुआ है, इसाकी भी कोई पर्याप्त जानकारी सामने नहीं आ सकी है। recent visitors 56

नेहा चुनाव से पहले लाईं ‘दिल्ली में का बा’, केजरीवाल आ रहे निशाने पर

नई दिल्ली. 'यूपी में का बा?' और 'बिहार में का बा?' गाकर फेमस हुईं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने अब इसका एक और वर्जन पेश किया है। योगी आदित्यानाथ और नीतीश कुमार के बाद अब उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हैं। नेहा ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले नेहा ने 'दिल्ली में का बा?' गाना रिलीज किया है। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखे शब्द-बाण चलाए हैं। नेहा का यह गाना खूब वायरल हो रहा है। एक्स पर अपना गाना जारी करते हुए नेहा ने कहा कि एक वह सत्ता के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी, चाहे वह कोई भी प्रदेश हो। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'लोकगायिका के तौर पर मेरे गीत हमेशा सत्ता के विरुद्ध आम जनता की आवाज रहे हैं और रहेंगे…फिर वो चाहे कोई प्रदेश हो या पूरा देश। आम आदमी पार्टी दिल्ली में दस साल से सत्ता में है और उसके शासन में तमाम खामियां रही हैं जिसे उजागर करना मेरा धर्म है। जय हिन्द…जय भोजपुरी।' गौरतलब है कि नेहा पर अक्सर आरोप लगाया जाता रहा है कि वह सिर्फ भाजपा और एनडीए शासित राज्यों की खामियां उठाती हैं। नेहा ने गाने के साथ 'पार्ट 1' लिखा है, जिसका मतलब है कि वह इस गाने को अभी और आगे बढ़ाने वाली हैं। रिलीज किए गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- लोकपाल ले आवन वाला के बदलल अंदाज बा बेसमेंट में चलत यूपीएससी के क्लास बा राजेंद्र नगर लाइब्रेरी में तैरत लइकन के लाश बा तोहरे नेता कहां पैग लगाके बदहवास बा दिल्ली के जनता के ना तोहरा पर विश्वास बा लाखों के पर्दा, लाखों के बंगला, लाखों के टॉलेट सीट बा अरे चौकीदार को मिनी वर्जन, इहो बड़का ढीठ बा recent visitors 173

15 दिसंबर को रात 10:19 बजे धनु राशि में गोचर करेंगे और तभी से खरमास आरंभ हो जाएंगे, जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

सनातन धर्म में खरमास को विशेष माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जब तक खरमास है तब तक शुभ एवं मांगलिक कार्य वर्जित रहते हैं। इस संबंध में, शादियों जैसे अनुकूल आयोजनों को इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा की जाती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और खुशियां आती हैं। इस दौरान आप भूलकर भी कोई काम नहीं करें, नहीं तो जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। दृक पंचांग के अनुसार सूर्य देव 15 दिसंबर को रात 10:19 बजे धनु राशि में गोचर करेंगे और तभी से खरमास आरंभ हो जाएंगे। खरमास 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन समाप्त होगा। खरमास के दौरान कुछ विशेष कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं विस्तार से। खरमास में क्या करें धार्मिक विद्वानों के अनुसार खरमासमें प्रतिदिन भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सूर्य को अर्घ्य दें और उनके मंत्रों का जाप करें। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए खरमास के दौरान ध्यान करें। खरमास के दौरान अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों की मदद करें। खरमास में क्या ना करें खरमास के दौरान भूलकर भी तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस समय नया वाहन खरीदना या घर बनवाना भी अशुभ माना जाता है। जब तक खरमास  रहता है, सगाई, विवाह, सामाजिक समारोह और गृहप्रवेश निषिद्ध माने जाते हैं। इस अवधि में आपको किसी से भी बहस करने से बचना चाहिए। सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय खरमास के दौरान कुछ उपाय करके सूर्य देव को प्रसन्न किया जा सकता है। खरमस के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य औदें और पूजा के बाद र पूजा करने के बाद गुड़, दूध और चावल समेत कुछ चीजों का दान करें। कहा जाता है कि इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और मनुष्य को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। साथ ही मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।   recent visitors 83

रॉकी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल किरनपाल के हत्यारों का 24 घंटे में हिसाब कर दिया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी राघव उर्फ रॉकी देर रात एक मुठभेड़ के बाद मारा गया। तीनों बदमाशों ने शनिवार तड़के किरनपाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। एक पुलसकर्मी की हत्या को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि दक्षिणी दिल्ली में संगम विहार इलाके में आधी रात को पुलिस ने रॉकी की पहचान की तो उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। रॉकी गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस उसे ओखला के ईएसआईसी हॉस्पिटल में लेकरक पहुंची, जहां उसने दम तोड़ दिया। एनकाउंटर को लोकल पुलिस और स्पेशल सेल ने मिलकर अंजाम दिया। यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला किरन पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात थे। शनिवार तड़के वह गश्त पर निकले। इस दौरान उसने संदेह के आधार पर तीन युवकों को रोका तो विवाद हो गया। आरोपियों ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। सुबह लोग सोकर उठे, तो उन्हें गली नंबर 13 में मुख्य चौराहे के पास सिपाही खून से लथपथ मिला। लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद तीन आरोपियों की पहचान की। दूसरा आरोपी संग भी एनकाउंटर क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त आयुक्त संजय भाटिया ने बताया कि सिपाही की हत्या के मामले की जांच में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया, जिसमें पता चला कि इनमें से एक आरोपी दीपक है। यह भी पता चला कि वह कालकाजी इलाके में मिल सकता है। एसीपी उमेश बड़थ्वाल की टीम को सूचना मिली कि एक हमलावर गोविंदपुरी डीडीए फ्लैट इलाके में छिपा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे आत्मसमर्पण के लिए बोला तो उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह गिर गया। पुलिस टीम ने उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आरोपी से पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। recent visitors 100

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज से 30 नवंबर तक छह दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे, MP में निवेशकों को करेंगे आमंत्रित

भोपाल फरवरी-2025 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने और निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रविवार 24 नवंबर से 30 नवंबर तक छह दिवसीय विदेश दौरे पर जाएंगे। उनके साथ उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी भी रहेंगे। सीएम के दौरे की शुरुआत लंदन से होगी। यहां से 27 नवंबर को जर्मनी पहुंचकर निवेशकों से चर्चा करेंगे। विदेश यात्रा के दौरान तीन दिन यूनाइटेड किंगडम (यूके) के लंदन, बर्मिंघम और दो दिन जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट शहर का दौरा करेंगे। इन स्थानों पर वह औद्योगिक सहयोग के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। 25 को वेस्टमिंस्टर में ब्रिटिश संसद का दौरा मुख्यमंत्री 25 नवंबर को वेस्टमिंस्टर स्थित ब्रिटिश संसद, किंग्स क्रास और पुनर्विकास स्थलों का दौरा करेंगे। लंदन में फ्रेंड्स आफ मध्य प्रदेश (प्रवासी भारतीयों) द्वारा आयोजित रात्रि-भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। 26 नवंबर को उद्योगपतियों एवं भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी से संवाद करेंगे। इन्वेस्टमेंट अपार्चुनिटीज इन मध्य प्रदेश, इंटरैक्टिव सेशन में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री राउंट टेबल मीटिंग्स में इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं आटो, एजुकेशन, रिन्युएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा करेंगे। उद्योगतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी करेंगे। 27 नवंबर को वारविक यूनिवर्सिटी का भ्रमण करने के बाद वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप के डीन, फैकल्टी मेंबर्स और शोधार्थियों से संवाद करेंगे। इसके म्यूनिख पहुंचेंगे। दो दिन जर्मनी में तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं मुख्यमंत्री 28 और 29 नवंबर को जर्मनी प्रवास पर रहेंगे। म्यूनिख और स्टटगार्ट में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहली सुबह बवेरिया राज्य सरकार के नेताओं और म्यूनिख में कौंसुल जनरल आफ इंडिया से चर्चा करेंगे। एसएफसी एनर्जी का भ्रमण करेंगे। बेयरलोचर ग्रुप द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे।एक सत्र में काउंसिल जनरल आफ इंडिया, सीआईआई और इंवेस्ट इंडिया, इंडो जर्मन चैंबर आफ कामर्स के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। फ्रेंड्स आफ एमपी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, रात्रि भोज काउंसिल जनरल आफ इंडिया द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगे। 29 नवंबर को स्टटगार्ट स्थित लेप्प ग्रुप की फैक्ट्री का दौरा करेंगे और अधिकारियों से निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। उद्योग प्रतिनिधियों से राउंडटेबल मीटिंग होगी, जिसमें लगभग 20 प्रतिनिधि शामिल होंगे। स्टटगार्ट के स्टेट म्यूजियम आफ नेचुरल हिस्ट्री का भ्रमण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना होंगे। फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। recent visitors 36