Sunday, July 5, 2026 5:35 am

भारत में चुनाव की काउंनटिंग को लेकर एलन मस्क हुए फैन, कस दिया अमेरिका पर तंज

वाशिंगटन. टेस्ला के सीईओ और डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक एलन मस्क भी भारत के वोटिंग सिस्टम के फैन हो गए हैं। मस्क ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत ने एक दिन में ही 64 करोड़ वोट गिन डाले और कैलिफोर्निया में चुनाव के 15 दिन बाद अब भी काउंटिंग हो रही है। एक्स पर एक यूजर ने कहा था कि ट्रंप ने अपने विभागों का बंटवारा कर दिया है और कैलिफोर्निया में अब तक गिनती ही की जा रही है। इसके बाद एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत में धोखाधड़ी करना चुनाव का पहला लक्ष्य नहीं है। इसीलिए एक दिन में ही 640 मिलियन वोट गिन लिए। अमेरिका में 5 नवंबर को चुनाव करवाए गए थे। ऐसे में चुनाव को 18 दिन हो गए हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कैलिफोर्निया में अब भी 2 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती बाकी है। अमेरिका के चुनावों के बाद रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप को विजयी घोषित किया गया है। रिपब्लिकन पार्टी ने 312 इलेक्टोरल वोट्स हासिल कर लिए हैं। जबकि बहुमत के लिए 270 ही इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत थी। डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के 266 इलेक्टोरल वोट हािल हुए थे। फिलहाल जो बाइडेन ही अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। 20 जनवरी को कैपिटल हिल पर सत्ता का हस्तांतरण किया जाएगा और डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस में प्रवेश करेंगे। एलन मस्क की यह टिप्पणी मायने इसलिए भी रखती है क्योंकि वह अमेरिका के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के साथ थे। वहीं कुछ दिन पहले ही उन्होंने ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने दावा किया था कि कंप्यूटर प्रोग्राम पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता। चुनाव बैलेट पेपर्स से ही होने चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक करना आसान होता है। चुनाव आयोग ने बताया था कि इस बार लोकसभा चुनाव में 64.2 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। चुनाव आयोग ने बताया कि यह विश्व रिकॉर्ड था। सभी जी7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गना और ईयू के 27 देशों के मतदाताओं के ढाई गुना मतदाताओं ने भारत में मतदान किया था। recent visitors 56

संभल जामा मस्जिद का मामला, दोबारा सर्वे हुआ बवाल, पथराव में SP के PRO हुए घायल

संभल. यूपी के संभल में ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा किए जाने के बाद आज यहां दोबारा करीब दो घंटे तक सर्वे किया गया। सुबह-सुबह सर्वे टीम जामा मस्जिद पर पहुंची। मस्जिद के दोबारा सर्वे के बारे में पता चलते ही मस्जिद के पीछे बड़ी संख्‍या में मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया और फिर पथराव शुरू कर दिया। पत्‍थर लगने से एसपी के पीआरओ घायल हो गए। भीड़ ने प्रशासन की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में कर लिया है। मौके पर आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। इसके पहले 19 नवम्‍बर को मस्जिद का सर्वे किया गया था। संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद मामले की अगली सुनवाई 29 नवम्‍बर को होनी है जिसमें प्रारंभिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की जानी है। मस्जिद के चारों ओर बैरियर लगाकर पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है। मस्जिद के पीछे अब भी भारी भीड़ जुटी है। मौके पर डीएम डा.राजेन्‍द्र पैंसिया, एसपी कृष्‍ण कुमार विश्‍नोई और एडीएम सहित जिले के सभी बड़े अफसर मौजूद हैं। अंदर कोर्ट कमिश्‍नर रमेश राधव की अगुवाई में सुबह साढ़े सात बजे से करीब दो घंटे तक सर्वे का काम चला। सर्वे के बाद टीम यहां से निकल गई है। उधर, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उधर जामा मस्जिद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हालात को देखते हुए शनिवार को ही मस्जिद परिसर के दोनों ओर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सभी कैमरों की रिकॉर्डिंग कोतवाली में स्थापित डीवीआर से जुड़ी हुई है। वहां से इन कैमरों की 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। मस्जिद को लेकर हाल में किए गए दावे और सर्वे के बाद स्थानीय प्रशासन ने मस्जिद की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कदम उठाए हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि क्षेत्र में किसी तरह का तनाव न बढ़े और शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग भी तेज कर दी है। उधर, कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी ने कहा है कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महंत ऋषि राज गिरी ने दावा किया कि वर्तमान जामा मस्जिद की जगह कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था। इसे साबित करने के लिए उन्होंने सिविल कोर्ट में वाद दायर किया है। उनका कहना है कि उनके पास इस ऐतिहासिक तथ्य को प्रमाणित करने के लिए ठोस साक्ष्य और हजारों सनातनी गवाह हैं। महंत ने कहा यह केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। इस स्थल का सच सामने लाना हर सनातनी का कर्तव्य है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने जामा मस्जिद पर वाद दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं को शरारती तत्व कहा था, जिस पर महंत ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे बयान केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग भारत के इतिहास और भूगोल से अनजान हैं, वे धार्मिक स्थलों पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। महंत ने न्यायालय से अपील की है कि जामा मस्जिद की ऐतिहासिकता की जांच पूरी होने तक वहां नमाज पढ़ने पर रोक लगाई जाए। डीजीपी बोले-पथराव करने वालों की पहचान कर ऐक्‍शन लेगी पुलिस संभल में पथराव की घटना पर डीजीपी यूपी प्रशांत कुमार ने एएनआई से कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल में सर्वे कराया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव किया है। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस, पथराव करने वालों की पहचान करेगी और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। recent visitors 36

भोपाल एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज काउंटर शुरू, पैसेंजर्स को होगी सहूलियत

भोपाल राजधानी के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू हो गई है। अब यहां करंसी एक्सचेंज काउंटर भी खुल गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने शुक्रवार इस काउंटर का विधिवत पूजन कर उद्घाटन किया। यात्रियों को सहूलियत राजा भोज एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल सुविधाओं की दृष्टि से यह अहम सुविधा है। इससे अब एयरपोर्ट पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को अपनी मुद्रा बदलने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस काउंटर के खुलने के साथ राजा भोज एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना को भी बल मिला है। धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं गौरतलब है कि फिलहाल भोपाल से एक भी इंटरनेशनल उड़ान नहीं है। कुछ माह पहले ही इस एयरपोर्ट को कस्टम दर्जा मिला था। यहां इमिग्रेशन विंग भी बना लिया गया है और ई-गेट भी बनकर तैयार हो गए हैं। फिलहाल, जो यात्री भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई से होते हुए इंटरनेशनल कनेक्टिंग उड़ानों से विदेश जाते हैं, उन्हें यहां पर करंसी एक्सचेंज काउंटर खुलने से सुविधा हो जाएगी। ऐसे यात्रियों को संबधित देश की करंसी भोपाल में ही मिल जाएगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा। क्लब सेवन कंपनी करेगी संचालन पीआरएस सिद्धार्थ यादव ने बताया कि राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं को लेकर विमानपत्तन प्राधिकरण पूरी तरह सजग है और इस दिशा में निरंतर नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। क्लब सेवन नामक कंपनी करंसी एक्सचेंज काउंटर को चलाएगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार दो साल में राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ देश का प्रमुख एयरपोर्ट बन गया है। इस काउंटर के उद्घाटन मौके पर कमांडेंट अतुल कुमार, मानसिंह ,आलोक त्रिपाठी, शिवनारायण पटेल, कॉमर्शियल हेड केपी सिकरवार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। recent visitors 87

भोपाल में पारा लुढ़कते हुए 8.8 डिग्री सेल्सियस पर, उमरिया समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, चली शीत लहर

भोपाल मध्यप्रदेश में नवंबर माह में ही ठंड तीखे तेवर दिखाने लगी है। उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को मध्य प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मंडला सबसे सर्द रहा। राजधानी भोपाल, उमरिया, राजगढ़ समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। भोपाल में 9 डिग्री से नीचे पारा भोपाल में रात का पारा लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, साथ ही यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यहां शीत लहर चली। यहां एक दिन पहले रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 वर्ष में नवंबर माह का सबसे कम तापमान रहा। उत्तर के पहाड़ों में बर्फबारी मौसम विज्ञानियों के अनुसार कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम (12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) भी बना हुआ है, जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है। यही वजह है कि रात का पर लगातार लुढ़क रहा है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बरकरार है। राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से रविवार रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। आ रहीं सर्द हवाएं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जेट स्ट्रीम और प्रति चक्रवात के प्रभाव से लगातार सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ आ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि प्रति चक्रवात कुछ कमजोर पड़ गया है। उधर, बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने लगेगा, जिसके चलते रविवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। recent visitors 85

भगवानों को गर्म वस्त्र शाल ओढ़ाना शुरू किया, गर्म तासीर के व्यंजनों का लगाया जायेगा भोग

भोपाल नवंबर माह के अंत की ओर आते-आते शहर में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। भोपाल शहर में शीत लहर जैसे हालात हैं। ऐसे में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों को पहनना शुरू कर दिया है। बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए अलग-अलग मंदिर समितियों व ट्रस्टों के पदाधिकारियों ने भी भगवान श्रीराम, मां दुर्गा, श्रीराधा-कृष्ण, गणेश जी सहित सभी भगवानों को गर्म वस्त्र शाल ओढ़ाना शुरू कर दिया है। वहीं ठंड के चलते भगवान जी को गर्म खाद्य पदार्थ खजूर, गुड़ सहित अन्य पदार्थों का भोग लगाना शुरू कर दिया है। समय में भी बदलाव आगामी दिनों में अधिक ठंड बढ़ती है तो मंदिरों के गर्भगृह में हीटर लगाए जाएंगे। समितियों व मंदिर ट्रस्ट के पदधिकारियों का कहना है कि जब हम लोगों को ठंड लगती है तो इसी भाव से भगवान जी को गर्म कपड़े धारण कराए जाते हैं कि उन्हें भी ठंड लगती है। इसी के चलते मंदिरों में देव प्रतिमाओं को शाल ओढ़ाई गई हैं। गर्म कपड़े भी धारण कराए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, सुबह आरती का समय भी बदला जा रहा है। सुबह सात व आठ की जगह नौ बजे आरती होने लगी है। मंदिर खुलने के समय में भी सुबह 5:30 बजे से 6:30 व सात बजे तक किया जा रहा है। इन मंदिरों में बदली व्यवस्था     श्रीजी मंदिर : पुराने शहर के लखेरापुरा श्रीजी मंदिर के प्रमुख पंडित श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीनाथ को शाल ओढ़ानी शुरू कर दी है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे ही भगवान के लिए हीटर भी लगाए जांएगे।     टीन शेड : मां वैष्णो देवी आदर्श दुर्गा मंदिर में मातारानी को शाल ओढ़ाई गई है। वहीं भगवान श्रीराम, हनुमान जी की प्रतिमाओं को भी शाल धारण कराया गया है। मंदिर के व्यवस्थापक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि भगवान को इसी भाव से शाल ओढ़ाई जा रही है, ताकि ठंड से बचाव हो सके।     श्रीबड़वाले महादेव मंदिर : मंदिर के मुख्य पदाधिकारी संजय अग्रवाल व प्रमोद नेमा ने बताया कि दिसंबर से मंदिर में बाबा श्री बटेश्वर के समक्ष हीटर लगाया जाएगा। भगवान को ऊन से निर्मित वस्त्र धारण कराए जाएंगे। गर्म पदार्थों का भोग भी लगाया जाएगा।     माता मंदिर : मां शीतला को शाल ओढ़ाई गई है। वहीं भगवान श्रीराम को भी शाल ओढ़ाई गई है। मंदिर के पुजारी राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर के खुलने व बंद होने के समय भी बदलाव किया गया है।   recent visitors 105

क्या आप जानते हैं रात्रि में किस समय देखे हुए सपने होते हैं सच

दिन की नींद के दौरान आए सपनों को विकृत मन का दर्शन कहा जाता है। व्यक्ति जब मानसिक दृष्टि से बीमार होता है, तब दिन में स्वप्न देखता है। सपने में ऐसे दृश्यों का कोई महत्व नहीं होता। ये अर्थहीन हैं। वैसे तो व्यक्ति दिन में सपने देखता है और रात को भी। आइए जानें… रात्रि के समय देखे गए सपनों का फल रात्रि के विभिन्न पहरों या चरणों के अनुसार कहा जाता है, जो इस प्रकार है :- 1. 12 बजे से पूर्व देखा गया स्वप्न मन की विकृति होने के कारण अर्थहीन होता है, अत: भूल जाएं कि इसका कोई फल मिलेगा। 2. 12 से 1 बजे तक-ऐसे सपनों का फल 3 वर्ष के अंतर्गत होता है। 3. 1 से 2 बजे तक-इनका फल 1 वर्ष के बीच प्राप्त होता है। 4. 3 से 4 बजे तक-इन सपनों का फल 6 महीने में मिलता है। 5. 4 से 5 बजे तक- इस दौरान देखे स्वप्न 3 महीनों में फलदायक हैं। 6. 5 से 6 बजे प्रात:-ऐसे सपनों के फलीभूत होने का समय 1 महीना है। 7. प्रात: आंख खुलने से तुरंत पूर्व के स्वप्नों को दृष्टांत कहा जाता है। ऐसे सपने भाग्यशाली व्यक्तियों को आते हैं जिनका मन स्वस्थ एवं स्थिर होता है। प्रात: कालीन स्वप्न सीधे रूप में भविष्यवाणी या भावी दर्शन का रूप होते हैं।   recent visitors 62

सीटीईटी एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की संभावना, उम्मीदवार नोट कर लें डेट

नई दिल्ली सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी होने की संभावना है। फिलहाल, सीबीएसई बोर्ड ने इस बारे में कोई सूचना तो नहीं दी है लेकिन आमतौर पर परीक्षा से चार या पांच दिन पहले प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाते हैं तो इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि हॉल टिकट 10 या 11 दिसंबर तक जारी हो सकते हैं, क्योंकि सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 के लिए निर्धारित है। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र जारी होने की सटीक डेट मालूम करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 14 दिसंबर, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा दो पालियों में कंडक्ट कराई जाएगी। इसके अनुसार, पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। बता दें कि पेपर II सुबह की पाली में और पेपर I शाम की पाली में आयोजित किया जाएगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। अब, होम पेज पर "केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) हॉल टिकट लिंक" पर क्लिक करें। होम पेज पर लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करें। उम्मीदवारों को एक नई विंडो में प्रवेश पत्र खुलकर आ जाएगा। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें। इस तारीख से शुरू हुई सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया केंद्रीय शिक्षक पात्रत परीक्षा (CTET Exam 2024) परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू हुई थी। कैंडिडेट्स को 16 अक्टूबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया गया था। वहीं, अब उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप और प्रवेश पत्र का इंतजार है, जिसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। बता दें कि परीक्षा को कई बार रीशेड्यूल किया गया है। recent visitors 60