Friday, July 10, 2026 4:44 pm

Hardoi में भीषण सड़क हादसा, Bolero-Bus की टक्‍कर में 5 लोगों की मौत

हरदोई मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सोमवार की तड़के प्राइवेट बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 महिलाएं हैं. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बोलेरो सवार शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. यहां से उन्हें लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. हरदोई में भीषण सड़क हादसा. देखें वीजुअल्स रविवार को चौबेपुर के गबड़हा में एक मैरिज हॉल से शादी समारोह था. इसमें शामिल होकर 9 लोग बोलेरो से लौट रहे थे. सोमवार की तड़के 3 बजे के आसपास मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौरी चौराहे के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बोलेरो विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस से भिड़ गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. सभी लोग वाहन में फंस गए. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बोलेरो के गेट को काटकर किसी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला. हालांकि तब तक सीमा देवी (40), प्रतिमा (32), प्रतिभा (42), बोलेरो चालक शुभम (28), रामलली (52) समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी थी. हादसे में विमला (40), केशव (12), शौर्य (10) और आजिग (12) गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें सीएचसी मल्लावां पहुंचाया. यहां से हालत गंभीर होने पर सभी को लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. मरने वाले हरदोई के माधौगंज इलाके के सेउदही और गौरीनगर कुरसठ के रहने वाले थे. घायल भी इन्हीं दो जगहों के रहने वाले हैं. हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. बस में सवार यात्री भी निकल गए. हादसे के बाद कुछ देर तक जाम लगा रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराया. इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई. अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार आशंका है कि कोहरे के कारण ड्राइवर को झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ. बस सवार किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं हैं. बोलेरो सवार लोगों के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश देने के साथ ही शोक संवेदना भी व्यक्त की है. recent visitors 63

कर्नल एकेडमी ऑफ रेडियंट एजुकेशन का वार्षिक समारोह संपन्न

बिलासपुर  कर्नल एकेडमी में 22 नवंबर 2024 को वार्षिक दिवस मनाया गया। वार्षिक दिवस के मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर एवं सशस्त्र बलों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। वार्षिक उत्सव की थीम "विकास का शिखर पथ" थी । कार्यक्रम की शुरुआत विशेष अतिथियों तथा विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. गीता त्रिपाठी, मैनेजिंग डायरेक्टर आर. के. त्रिपाठी, सेक्रेटरी आशीष राज एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार साव के द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। कार्यक्रम के पहले भाग में किंडर गार्डन से कक्षा पांचवी तक के छात्रों ने अपने सुंदर नृत्य और नाटक प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया । प्रधानाचार्य संजय साव के द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम के दूसरे भाग में शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया, समर्पित माताओं को उनके बच्चे के जीवन में प्रभाव के लिए "मातृ महिमा पुरस्कार" से सम्मानित किया गया, उत्कृष्ट छात्रों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। बच्चों को मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल के साथ ही विशिष्ट अतिथियों डॉ. आर. ए. शर्मा, विधिवेत्ता श्री नारायण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार नथमल शर्मा द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। श्री अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि तथा विशेष अतिथियों द्वारा विद्यालय में खुले अटल टिंकरिंग लैब का भी जायजा लिया गया जो केन्द्रीय सरकार द्वारा बच्चों को एक माध्यम दिया गया है जिसमें आधुनिक तकनीक द्वारा उपकरण का निर्माण किया जाता है। विद्यालय के इस कार्यक्रम में मिडिया, के साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफर भी उपस्थित थे। वार्षिक कार्यक्रम में नारी शक्ति, रामायण, महाभारत, कलयुग, मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के नुकसान, लोक नृत्य, इंग्लिश, हिंदी नाटक प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बच्चों, शिक्षकों को प्रोत्साहित किया कार्यक्रम के समापन में उप प्रधानाचार्य आराधना सिंह द्वारा समारोह में उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं देने के साथ हुई। recent visitors 110

Sambhal Violence पर 4 FIR, 4 मौत… संभल हिंसा में बड़ा अपडेट, जामा मस्जिद सर्वे के बाद बवाल, इंटरनेट-स्कूल बंद

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुए बवाल को लेकर पुलिस अब सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने दो महिलाओं सहित 21 लोगों को हिरासत में ले लिया है. वहीं एहतियात के तौर पर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिया गया है. जिले में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. संभल के आसपास के जिलों में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते रविवार को मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम और बिलाल के रूप में की गई है. बरेली, अमरोहा, रामपुर और मुरादाबाद में भी पुलिस की तैनाती की गई है.  संभल हिंसा का असर बाजार में देखने को मिला संभल में हिंसा का असर देखने को मिल रहा है, जिले का बाजार बंद है. इक्का-दुक्का दुकानें बस खुली हुई हैं. हिंसक घटनाओं से बाजार के व्यापारी डरे हुए हैं. सिर्फ बहुत जरूरी कामों से ही घर से निकल रहे हैं लोग. बाजार से ग्राहक नदारद हैं. हिंसा से व्यापार का बड़ा नुकसान. संभल शहर इलाके में बंद हैं बाजार. प्रशासन ने शुरू की बाजार खुलने की कवायद. एसडीएम व सीओ ने व्यापारियों से बैठक कर बाजार खोलने की अपील की. संभल हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किया पोस्ट संभल हिंसा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ऐक्स पर लिखा कि संभल, उत्तर प्रदेश में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना – जिसकी सीधी ज़िम्मेदार भाजपा सरकार है। भाजपा का सत्ता का उपयोग हिंदू-मुसलमान समाजों के बीच दरार और भेदभाव पैदा करने के लिए करना न प्रदेश के हित में है, न देश के। मैं सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर न्याय करने का अनुरोध करता हूं। मेरी अपील है कि शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखें। हम सबको एक साथ जुड़ कर यह सुनिश्चित करना है कि भारत सांप्रदायिकता और नफ़रत नहीं, एकता और संविधान के रास्ते पर आगे बढ़े।  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर दिया बयान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संभल हिंसा पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘न्यायपालिका के आधार पर वहां सर्वे का काम चल रहा था, जो घटना हुई वो दुखद है, निषपक्ष कार्रवाई होगी.’ सर्वे के दौरान भड़की हिंसा, अचानक तीन हजार की भीड़ जमा रविवार सुबह 6:30 बजे डीएम-एसपी के साथ एक टीम जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची थी। टीम को देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। कुछ ही देर में करीब दो से तीन हजार लोग जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। छतों से भी पथराव शुरू हो गया, पुलिस को भागना पड़ा। बवाल इतना बढ़ गया कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे, फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।   recent visitors 61

महाराष्ट्र में दिसंबर में लाडली बहनों को मिलेगी पहली किश्त, 2100 रुपये महीने आएंगे खाते में

पुणे  अगले महीने दिसंबर से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना से कम से कम 13 लाख और महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। उनके आवेदन, जिन्हें उनके बैंक खातों से आधार सीडिंग की आवश्यकता थी, लंबित थे और उन्हें 2.34 करोड़ लाभार्थियों में जोड़ा जाएगा। शनिवार को महायुति सरकार की भारी जीत का श्रेय व्यापक रूप से इस योजना को दिया जा रहा है, जो महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये देती है। सूत्रों ने कहा कि गठबंधन को न केवल लाभार्थियों को जोड़ना होगा, बल्कि भुगतान को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का अपना वादा भी निभाना होगा। हालांकि 1,500 रुपये की पिछली सब्सिडी राशि के अनुसार 35,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं, लेकिन अगर महायुति सरकार अपना वादा निभाना चाहती है तो आवंटन बढ़ाना होगा। सबसे ज्यादा पुणे से लाभार्थी मई में लोकसभा चुनाव में असफलताओं के बाद महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इसने सत्तारूढ़ गठबंधन को समर्थकों का एक नया जनसांख्यिकीय बनाने में मदद की, जिन्होंने इसकी वापसी में योगदान दिया। सबसे ज़्यादा लाभार्थी पुणे जिले से हैं, उसके बाद नासिक, ठाणे और मुंबई का नंबर आता है। 13 लाख लंबित थे आवेदन वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा कि लंबित आवेदनों का निपटारा कर दिया जाएगा और महिलाओं को दिसंबर से राशि मिलनी चाहिए। एक वरिष्ठ सरकारी सूत्र ने कहा कि नवंबर तक 2.34 करोड़ लाभार्थियों के निपटारे किए गए आवेदनों का वितरण पूरा हो गया था। ये 13 लाख आवेदन लंबित थे और उन्हें दिसंबर की संख्या में जोड़ा जाएगा। लाडली बहिन योजना की सूची में जोड़ा जा रहा नाम महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) को लाभ वितरित करने के लिए कागजी कार्रवाई तैयार करनी होगी। डब्ल्यूसीडी अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वे सूची में जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं और दिसंबर के लिए वितरण आचार संहिता हटने के बाद शुरू होगा। क्या तटकरे को वही विभाग मिलेगा? डब्ल्यूसीडी मंत्री अदिति तटकरे, जिन्होंने श्रीवर्धन विधानसभा क्षेत्र से अपने प्रतिद्वंद्वी एनसीपी (एसपी) के अनिल नवगाने के खिलाफ एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की, वे उसी मंत्री पद पर बने रहना चाहेंगी। महायुति सरकार बनाएगी और अपने मंत्रियों की घोषणा करेगी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि लड़की बहिन योजना उन प्रमुख परियोजनाओं में से एक थी, जिसके कारण गठबंधन को जीत मिली और तटकरे की नियुक्ति करते समय इसकी निरंतरता को ध्यान में रखा जा सकता है। recent visitors 100

अडानी ग्रुप के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में तेजी

नई दिल्ली ससंद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें विपक्ष दल अडानी ग्रुप के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा के लिए सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी में है। इस बीच अडानी ग्रुप के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। बीएसई पर ग्रुप के शेयरों में 7% तक की उछाल आई है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 4% बढ़कर 2,319.90 रुपये पर पहुंच गए। इसी तरह अडानी एनर्जी के शेयर लगभग 7% बढ़कर 694.15 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गए। अडानी पोर्ट्स और अडानी पावर के शेयरों में भी 4.6%, अडानी ग्रीन एनर्जी में 6.4% और अडानी टोटल गैस के शेयरों में 5% की तेजी आई। इसी तरह अडानी विल्मर, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स जैसी अन्य कंपनियों के शेयरों में 2-3% के बीच उछाल आया। कांग्रेस सांसदों ने अडानी ग्रुप पर रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि सोमवार को संसद की बैठक में सबसे पहले अडानी मुद्दे को उठाया जाए। उन्होंने कहा कि यह देश के आर्थिक और सुरक्षा हितों से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है। कंपनी पर आरोप है कि उसने अपनी सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अनुकूल सौदे पाने के लिए राजनेताओं और नौकरशाहों को कथित तौर पर 2,300 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। ठोस आधार संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा करने का निर्णय बिजनस एडवाइजरी कमेटीज पर निर्भर करता है और इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति की मंजूरी की आवश्यकता होती है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और अन्य पर अमेरिकी अभियोजकों ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है। कानूनी जानकारों का कहना है कि अडानी के पास इसे चुनौती देने के लिए एक ठोस आधार है। recent visitors 67

MVA में अस्थिरता बनी हुई है, छह विधायक अगले चार महीने में महायुति में शामिल होंगे

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच एनसीपी (अजित पवार) गुट के चीफ व्हिप ने दावा किया है कि विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में इस समय हलचल मची हुई है और अगले चार महीनों में कई विधायक पाला बदल सकते हैं. एनसीपी चीफ व्हिप अनिल पाटिल ने दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी (MVA) में अस्थिरता बनी हुई है और इनके  पांच से छह विधायक अगले चार महीने में महायुति में शामिल हो सकते हैं. पाटिल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर चुके एनसीपी (शरद पवार) कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के विधायक इस समय असमंजस की स्थिति में है. जिन विधायकों के हमारे साथ अच्छे संबंध हैं, उन्होंने महाविकास अघाड़ी की हार पर चिंता जताई है. अगर कोई विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास चाहता है तो उसका सत्ता पक्ष के साथ रहना अच्छा है. बता दें कि MVA में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) शामिल है. विधानसभा चुनाव में इस खेमे को बड़ा झटका लगा है. 288 सदस्यीय वाली विधानसभा में गठबंधन सिर्फ 46 सीटें ही जीत सकी है. इसके विपरीत बीजेपी की अगुवाई में महायुति गठबंधन 230 सीटें जीतने में कामयाब रही है. महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की एनसीपी शामिल है.   recent visitors 68

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ये विश्व हमारा परिवार है, हम वसुधैव कुटुंबकम की राह पर चलते हैं

इंदौर इंदौर में आज से पांच दिनी यूरेशियन ग्रुप प्लेनरी और वर्किंग ग्रुप मीटिंग हो रही है। इसके लिए सुबह से ही डेलिगेट्स के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मीटिंग शुरू हो गयी है, जिसमें कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए हैं।  यूरेशियन ग्रुप (ईएजी) की 41वीं बैठक की शुरुआत सोमवार से ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में शुरू हुई। स्वागत सत्र में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा भारत एक सनातन परंपरा वाला देश है, हमारे वेदों की ऋचाओ में लिखा है 'वसुधैव कुटुंबकम' विश्व एक परिवार है। उन्होंने कहा- जब हम विश्व की बात करते हैं, तो हमारे मित्र देश हो या अन्य कोई भी देश हम हमेशा सहायता के लिए खड़ा रहते हैं। कोविड के दौरान पूरा विश्व संकट में था। उसे समय भारत एक ऐसा देश था, जिसमें सबसे पहले वैक्सीन बनाई। भारत ने अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने के साथ 100 देशों को वैक्सीन भेज कर सहायता भी की। भारत धीरे-धीरे ताकतवर बन रहा है। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। हम विश्व में शांति के समर्थक हैं और विश्व शांति के प्रयास करेंगे। विश्व की समस्याओं में आतंकवाद प्रमुख है आज विश्व में जिस तरह की समस्याएं है, उसमें आतंकवाद प्रमुख है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के हर मंच से एक बात कहते हैं कि आतंकवाद किसी भी तरह का स्वीकार नहीं किया सकता। मंत्री विजयवर्गीय ने साइबर क्राइम को सबसे बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि इस समय साइबर क्राइम की समस्या बढ़ रही है। दूर देश में बैठकर लोगों को लूटा जा रहा है। इस समस्या पर इस बैठक में बड़ा निष्कर्ष निकलेगा। मंत्री विजयवर्गीय ने इएजी बैठक की मेजबानी का अवसर इंदौर को देने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने ईएजी के चेयरमैन का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे युवा हुआ करते थे राजकपूर, चेयरमैन उनकी तरह दिखते हैं और यह राजकपूर के प्रसंशक भी है। इएजी के चेयरमैन यूरी चिंग ने ग्रुप की बैठक और एजेंडे की जानकारी दी। टेरर फंडिंग की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण बैठक सांसद शंकर लालवानी भारत सरकार की तरफ से सभी डेलीगेट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बैठक मनी लांड्रिंग और टेरर फंडिंग की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। बॉर्डर पार से होने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने सहित अन्य कई निष्कर्ष इस बैठक में निकलेंगे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहां की यूरेशियन ग्रुप के सभी सदस्यों का देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वागत हैं। इंदौरियन इस आयोजन को लेकर बड़े उत्साहित है। इंदौर हार्टबीट ऑफ इंडिया ही नहीं स्वच्छ सिटी और स्मार्ट सिटी भी है। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी सभी का इंदौर में स्वागत किया। पांच दिन होंगे अलग-अलग स्तर सत्र ईएजी की 41वीं बैठक का आयोजन इंदौर में होने जा रहा है। पांच दिवसीय बैठक में प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्र में टेरर फंडिंग और मनी लांड्रिंग के साथ साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में 16 देश और 13 संगठन के प्रतिनिधि और एचओडी शामिल हो रहे हैं। भारत की तरफ से एचओडी के रूप में एडिशनल सेक्रेटरी विवेक अग्रवाल शामिल होंगे। सभी देशों में भारत के रिपोर्ट सबसे बेहतर भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी विवेक अग्रवाल ने बताया कि इएजी की बैठक से पहले सभी बड़े देशों का एफटीए ओर ईएजी द्रारा वेल्यूशन किया गया था। इसमें भारत के अलावा अमेरिका, जर्मनी, कनाडा जैसे देश शामिल रहे। इनमें भारत की रिपोर्ट सबसे अच्छी आई है। भारत की इस रिपोर्ट पर पहले सत्र में आज चर्चा की जाएगी। इस रिपोर्ट को ईएजी में अपडेशन कराया जाएगा। recent visitors 65