पुलिस ने अवैध कच्ची शराब परिवहन कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 58 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं ई रिक्शा जब्त

 पुलिस ने अवैध कच्ची शराब परिवहन कर रहे आरोपी को किया गिरफ्तार, 58 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं ई रिक्शा जब्त फरार आरोपी मुकेश सिसोदिया निवासी कंचनपुर के विरुद्ध अवैध शराब एवं मारपीट के 4 अपराध पूर्व से दर्ज छतरपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ विक्रय, संग्रह एवं परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। थाना चंदला पुलिस को रात्रि भ्रमण के दौरान चंदला सरवई रोड ग्वालभाटा के पास एक ई रिक्शा में अवैध शराब परिवहन की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ई रिक्शा चालक के बगल में बैठा व्यक्ति भाग गया। घेराबंदी कर ई रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। ई रिक्शा में 2 प्लास्टिक की केन जिसमें अवैध मादक पदार्थ महुआ की कच्ची शराब भरी हुई थी। अवैध मादक पदार्थ एवं ई रिक्शा कीमत करीब 2 लाख रुपए जप्त कर आरोपी ई रिक्शा चालक शोभालाल पाल को अभिरक्षा में लिया गया। थाना चंदला में अवैध शराब परिवहन के दोनों आरोपी 1. शोभालाल पाल पिता नत्थू पाल निवासी ग्राम बल्दूपुरवा थाना बंसिया 2. फरार आरोपी मुकेश सिसोदिया निवासी ग्राम कंचनपुर थाना चंदला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी मुकेश सिसोदिया के विरुद्ध अवैध शराब एवं मारपीट जैसे 4 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी शोभालाल को न्यायालय पेश किया जा रहा है, फरार आरोपी मुकेश की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदला निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक बद्री अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक किशोरी लाल वर्मा, प्रधान आरक्षक सुरविंद्र सिंह, आरक्षक परशुराम, प्रवीण एवं छोटेलाल की भूमिका रही। recent visitors 46

एक जिला एक उत्पाद और जीआई उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए स्टाल लगाए गए

भोपाल नई दिल्ली में 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के मध्यप्रदेश मंडप में प्रदेश के विशिष्ट उत्पादों और कला का विक्रय प्रदर्शन किया जा रहा है, जो प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और शिल्पकला का प्रतिनिधित्व कर रहा है। मंडप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एमएसएमई उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और शिल्पकारों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, हथकरघा, खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और जीआई उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिए स्टाल लगाए गए हैं। मध्यप्रदेश के मंडप में 25 से अधिक एमएसएमई उद्यमी, स्व-सहायता समूह और शिल्पकार भाग ले रहे हैं। मंडप में प्रदेश के विख्यात हैंडलूम और हस्तकला के विभिन्न स्टाल लगाए गए हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित धार जिले के बाघ प्रिंट्स के शिल्पगुरु मोहम्मद यूसुफ खत्री का स्टाल सर्वाधिक लोकप्रिय हो रहा है। धार के रेवा स्व-सहायता समूह बाघ प्रिंट्स, उज्जैन के मुस्कान स्व-सहायता समूह बटिक प्रिंट्स, अशोकनगर के पाकीजा बुनकर अजरख प्रिंट्स के उत्पाद और सुरभि हैंडलूम चंदेरी साड़ी और सूट लेकर आए हैं। भारतीय बुनकर सहकारी समिति ने सीधी की प्रसिद्ध दरी, रग्स और रनर्स का स्टाल लगाया है। इन दरियों की विशेषता बताई जा रही है कि वे 20 साल या अधिक तक चलेंगी। राजगढ़ की सनशाइन बुनकर सहकारी समिति बेडशीट, बेडकवर, सोफा कवर और पर्दों का विक्रय कर रही है। शिवपुरी के जैकेट्स, देवास के लैदर बैग्स, ग्वालियर के रेडीमेड वस्त्र और रीवा के एलोवेरा जैल भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। मंडप में राजगढ़ के अनन्या स्व-सहायता समूह और कटनी के ओमशांति स्व-सहायता समूह ने भी अपने स्टाल लगाए हैं। मंडप में गुना के वरुणदेव स्व-सहायता समूह के रिसाइकल्ड फूलों से निर्मित सुगंधित धूप और अगरबत्ती तथा देवास के दशमेश आयुर्हर्ब सॉफ्टेक के कुकू, अष्टगंधा, उपले, धूपस्टिक और हवन सामग्री की भी मांग हो रही है। कृष्णगोपाल हैंडीक्राफ्ट्स ने टीकमगढ़ की सुप्रसिद्ध बैलमेटल से निर्मित कलात्मक मूर्तियों, दियों और शो-पीसेज के स्टाल लगाए है। मंडप में भोपाल की श्रीमती निर्मला उसरे और श्रीमती हुमेरा खान द्वारा जरी-जरदोजी के पर्स, बटुए और पोटली तथा श्रीमती नीतू यादव द्वारा जूटशिल्प के उत्पादों का विक्रय किया जा रहा है। उज्जैन के संत रविदास स्व-सहायता समूह ने बांस के कलात्मक खिलौनों के स्टाल लगाये है। बैतूल के राहुल जाधव के बांस के बने लैंप, डब्बे, गुलदान, कोस्टर और घड़ियां दर्शकों द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं। मंडप में विनायक दर्शकों को मंदसौर में बने मीनाकारी जेवर और सजावटी उत्पादों की बारीकियां सिखा रहे हैं। मुरैना के राजेंद्र सिंह गुड़, काजू, बादाम और इलायची की गजक और चिक्की बेच रहे हैं, जिनकी मंडप में सर्वाधिक मांग हो रही है। मुरैना के आयुष आजीविका स्व-सहायता समूह, रतलाम के गुनगुन स्वसहायता समूह और महक कसेरा फूड द्वारा लहसुन सेव, मसाला सेव, गाठिया और बेसन पापड़ी के स्टाल लगाए गए हैं। डिंडोरी का दक्षिणा स्व-सहायता समूह मिलेट्स से बने नमकीन और कप केक्स लेकर आया है, समूह के सदस्यों की पारंपरिक वेशभूषा के कारण यह स्टाल सर्वाधिक लोकप्रिय हो रहा है। मध्यप्रदेश मंडप ने एमएसएमई उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों और शिल्पकारों के लिए एक अनोखा मंच प्रदान किया है, जिसके माध्यम से इन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों को बेचने और अपने ब्रांड को बढ़ावा देने का अवसर मिल रहा है। मंडप में उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी के साथ आगंतुकों को मध्यप्रदेश की संस्कृति और शिल्पकला के बारे में जानने का अवसर भी मिल रहा है।   recent visitors 55

खजुराहो में तीन दिनों तक चला NCERT सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल आपत्तिजनक पाठ्यसामग्री पर मंथन

खजुराहो में तीन दिनों तक चला NCERT सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल आपत्तिजनक पाठ्यसामग्री पर मंथन देश भर के प्रबुद्ध विद्वान हुए शामिल सनातन एकता यात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिला विद्वानों का दल खजुराहो  24 नवंबर खजुराहो के होटल पायल में देश भर के 20 प्रमुख विद्वानो का दल एकत्रित हुआ, दल के एकत्र होने का प्रमुख उद्देश्य NCERT सहित देश भर के शिक्षा संस्थाओं के पाठ्यक्रम में मौजूद पाठ्यसामग्री की बारीकी से पड़ताल करना रहा, जिससे देश की सनातनी संतति को लव जिहाद सहित धर्म विमुख करने वाले सिलेबस से समुचित सुरक्षा तय की जा सके। उक्त मंथन शिविर का आयोजन खजुराहो की संस्था श्री योग एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने किया। ज्ञात हो खजुराहो के अभिभावक डॉ राघव पाठक ने अपनी कक्षा दो की बच्ची के सिलेबस की पड़ताल के दौरान पर्यावरण पुस्तक के अध्याय 17 में शामिल चिट्ठी आई है अध्याय में मौजूद अहमद को लिखी गई रीना की चिट्ठी पर सख्त एतराज और नाराजगी जताते हुए शिकायत पुलिस सहित Ncert को की थी, किंतु उक्त मामले में जब किसी भी प्रकार से समुचित उत्तर उन्हें नहीं मिला तो, उन्होंने देश भर के खास विद्वानों के दल को खजुराहो आमंत्रित किया, जिसमें सहयोग सनातन ब्रम्ह फाउंडेशन सहित श्री योग एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने किया, उक्त मंथन शिविर में बच्चों के सिलेबस को किस तरह जेहादी मानसिकता से मुक्त रखा जा सके पर सकारात्मक चर्चा हुई और चरणबद्ध तरीके से बच्चों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक रूपरेखा तैयार की गई, जिसे व्यावहारिक रूप देने के लिए निरन्तर आयोजन करने की बात सामने रखी गई, और बच्चों से माता पिता का सतत संवाद होता रहे इस दिशा में किस प्रकार कार्य करना जरूरी है, जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए भूमिका बनाई गई है। उक्त मंथन दल के सदस्यों ने सनातन एकता के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी भेंट की, जिसमें शास्त्री जी ने अपना भरपूर समर्थन देते हुए दल के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता अशोक सिंह जी, आरएसएस के जयपुर महानगर संघचालक पूर्व परमाणु वैज्ञानिक श्री सूर्य नारायण सैनी जी, कर्नल जगदीप सिंह जी, अनीता धनखड़ जी, सुनील बिजली जी, बिहार राज्यपाल के निजी सलाहकार एड सुधाकर द्विवेदी जी, सनातन ब्रम्ह फाउंडेशन के अशोक पांडे, सीनियर पत्रकार डॉ रमेश ठाकुर जी, अध्यापक पवन कंसाना जी, हरियाणा के समाजसेवी विजेंद्र सिंह जी, अहमदाबाद से ब्रजेश सिंह एवं राहुल सिंह जी, जयपुर राजस्थान से गजेंद्र सिंह जी, एड रेणु सिंह जी, उषा रानी जी, धर्मेंद्र पाठक जी  मौजूद रहे। मंथन शिविर के सफल आयोजन के सीहो संस्था के संस्थापक सदस्य बुंदेली चुगली के संस्थापक श्री नीरज सोनी जी, डॉ संदीप सोनी जी, अमित अवस्थी जी, समीर अवस्थी जी ने  प्रमुख भूमिका निभाई। recent visitors 46

निज्जर हत्याकांड के आरोपियों पर SC में कनाडा चलाएगा केस, गिरफ्त में हैं 4 भारतीय

ओटावा खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा सरकार ने चार भारतीय नागरिकों के खिलाफ "सीधा अभियोग" (Direct Indictment) दायर करने का फैसला लिया है। इस फैसले के कारण सुरे प्रांतीय अदालत में चल रही प्रारंभिक सुनवाई को रोक दिया गया है, और अब यह मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुना जाएगा। द इंडियन एक्सप्रेस ने बीसी प्रॉसिक्यूशन सर्विस के प्रवक्ता के हवाले से ये जानकारी दी। सीधा अभियोग दायर होने का मतलब है कि मामले में प्रारंभिक सुनवाई नहीं होगी और मामला सीधे ट्रायल के लिए सुप्रीम कोर्ट में जाएगा। इस प्रक्रिया में अभियुक्तों के वकीलों को अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह करने और मामले के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने का मौका नहीं मिलता। सीधे शब्दों में कहें तो निज्जर की कथित हत्या के आरोपियों के वकीलों को सरकारी गवाहों से जिरह करने का मौका नहीं मिल पाएगा। क्यों लिया गया यह कदम? कनाडा के आपराधिक संहिता के तहत, सीधा अभियोग एक विशेष अधिकार है जिसे बहुत कम मामलों में लागू किया जाता है। यह तब इस्तेमाल में लाया जाता है जब जनता के हित में ऐसा करना आवश्यक हो, जैसे कि गवाहों, उनके परिवारों, या मुखबिरों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं हों। कौन हैं आरोपी? चारों आरोपी भारतीय नागरिक हैं। इनके नाम —करन बराड़, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह, और करनप्रीत सिंह हैं। इनको मई 2024 में गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों पर 18 जून 2023 को ब्रिटिश कोलंबिया के सुरे में स्थित एक गुरुद्वारे के परिसर में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करने का आरोप है। चारों अभियुक्तों पर फर्स्ट-डिग्री हत्या और हत्या की साजिश का आरोप लगाया गया है। ये पुलिस हिरासत में हैं और अब तक किसी को जमानत नहीं मिली है। अगली सुनवाई और प्रक्रिया पहले यह सुनवाई 21 नवंबर 2024 को सुरे प्रांतीय अदालत में होनी थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मुकदमा कब शुरू होने की उम्मीद है, इसके लिए कोई अस्थायी तारीख या समयसीमा नहीं है। ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) के सरे में एक गुरुद्वारे के परिसर में 18 जून, 2023 को निज्जर की हत्या के लिए इस साल मई में गिरफ्तार किए गए चार लोगों के खिलाफ न्यायिक कार्यवाही में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से मामले की सुनवाई पांच बार स्थगित की जा चुकी है। अब यह मामला 11 फरवरी 2025 को सुप्रीम कोर्ट में एक केस मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसी प्रॉसिक्यूशन सर्विस के प्रवक्ता डेमिएन डार्बी ने बताया, “18 नवंबर 2024 को अभियोजन पक्ष ने सुरे प्रांतीय अदालत की फाइल को रोक दिया और अब सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से सीधा अभियोग चलाने का फैसला किया है।” सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को हुई पहली सुनवाई में चारों अभियुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए, जबकि अमनदीप सिंह अपने वकील के माध्यम से उपस्थित रहे। अदालत ने अभियोजन पक्ष के आवेदन पर, और बचाव पक्ष की सहमति से, सुनवाई से संबंधित जानकारी के प्रकाशन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। ट्रायल के समय पर अनिश्चितता अधिकारियों के अनुसार, अभी तक ट्रायल की तारीख या समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है। परीक्षण से पहले कई आवेदन दाखिल किए जाएंगे, लेकिन यह बताना मुश्किल है कि इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अन्य अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ है। भारत ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि कनाडा ने इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं किया है। गवाहों और सबूतों की स्थिति अभियोजन पक्ष का कहना है कि चार अभियुक्तों के अलावा अभी किसी और पर आरोप नहीं लगाया गया है। हालांकि, जिन गवाहों के पास प्रासंगिक और स्वीकार्य साक्ष्य हैं, उन्हें अदालत में बुलाया जाएगा। गवाहों की सूची अभी दाखिल नहीं की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि यह सूची आमतौर पर ट्रायल शुरू होने से पहले दायर की जाती है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, हत्या की साजिश 1 मई 2023 से 18 जून 2023 तक एडमंटन (अल्बर्टा) और सुरे (बीसी) में रची गई थी। हत्या 18 जून 2023 को सुरे में की गई थी। क्या है डायरेक्ट इंडिक्टमेंट? भारतीय कानून में "डायरेक्ट इंडिक्टमेंट" (Direct Indictment) जैसी कोई विशिष्ट अवधारणा नहीं है। यह प्रक्रिया मुख्य रूप से कनाडा और अन्य देशों के कानूनी तंत्र में प्रचलित है, जहां अभियोजन पक्ष प्रारंभिक सुनवाई (preliminary hearing) को बायपास करते हुए सीधे मुख्य परीक्षण (trial) के लिए मामला सुप्रीम कोर्ट या उच्चतर न्यायालय में ले जाता है। कुछ हद तक ये दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 209 से मेल खाती है। इसके तहत अगर किसी मामले में अभियुक्त पर सत्र न्यायालय में विचारणीय अपराध का आरोप है, तो निचली अदालत (मजिस्ट्रेट कोर्ट) मामले को सत्र न्यायालय में ट्रांसफर कर देती है। recent visitors 46

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश की तरक्की के लिए जो पौधारोपा था आज वह वट वृक्ष बन गया : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से देश की जड़ें मजबूत हो रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश की तरक्की के लिए जो पौधारोपा था आज वह वट वृक्ष बन गया है। उनकी विचारधारा देश को सुनहरे भविष्य की ओर ले जा रही है। देश आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर है। वर्ष 2047 में जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तब भारत आर्थिक महाशक्ति बनकर खड़ा होगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल सेमरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जीवन में अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने विरोधी ताकतों को अपनी विचारधारा का लोहा मनवाया। उनकी विचारधारा पर ही चलकर सरकार समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पंडित दीनदयाल ने जो सपना देखा था उन्हें आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आयुष्मान योजना लागू की। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति भी अच्छे से अच्छे अस्पतालों में पाँच लाख रुपए तक का नि:शुल्क उपचार कराने में सक्षम हो गया है। इस योजना का और विस्तार किया गया है जिसमें अब 70 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के नागरिकों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ो लोगों अपना पक्का मकान मिला है। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर को नल से पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार ने भी लाड़ली बहना योजना लागू कर महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान की है। हर तरफ पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ग्राम बहुरीबांध में स्थित जागृति इंटरनेशनल हायर सेकण्डरी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जागृति इंटरनेशनल स्कूल के संचालन का यह पाँचवा वर्ष है। यह स्कूल इस क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा की कमी को पूरा कर रहा है। इस तरह के विद्यालय का संचालन होना इस क्षेत्र के लिए नितांत आवश्यक था। छोटे-छोटे बच्चों ने कार्यक्रम में बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। यह बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों का केवल पढ़ाई में अच्छा होना ही काफी नहीं है बल्कि उन्हें हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे उनमें आत्मविश्वास आता है। बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार दोनो आवश्यक है। यह उनके लिए वरदान साबित होता है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने गौवंश वन्य विहार परिसर में बन रहे नवीन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, पूर्व विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।   recent visitors 150

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का दौरा प्रवासी भारतीयों को राज्य की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश पटल पर स्थापित करने के अपने अभियान को नई ऊंचाई देते हुए आज अपने बहुप्रतीक्षित यूके दौरे की शुरुआत की। इस दौरे का उद्देश्य प्रदेश में विदेशी निवेश को आकर्षित करना, वैश्विक औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना और प्रवासी भारतीयों को राज्य की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को सुबह 10 (GMT) बजे ब्रिटिश संसद के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां उनका स्वागत ब्रिटिश सांसद बैरोनेस (संदीप के वर्मा) करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, सांसद बैरोनेस वर्मा के साथ ब्रिटिश संसद का भ्रमण करेंगे। संसद भ्रमण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव पार्लियामेंट्री स्क्वायर, वेस्टमिंस्टर में प्रतिष्ठित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंच कर उन्हें आदरांजलि समर्पित करेंगे। दोहपर में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सेंट जेम्स कोर्ट, ताज होटल, एडवर्डियन में आयोजित भोज की मेजबानी करेंगे। दोपहर भोज में ब्रिटिश सांसद सुश्री बैरोनेस वर्मा, श्री अशोक वर्मा, लॉर्ड कुलवीर सिंह, श्री बॉब ब्लैकमैन और श्री वीरेंद्र शर्मा के साथ ही ब्रिटिश प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेबल स्ट्रीट, लंदन स्थित किंग्स क्रॉस साइट का दौरा करेंगे। यहां प्रदेश के प्रशासनिक एवं व्यापार प्रतिनिधियों और फिक्की के डॉ. परम शाह और किंग्स क्रॉस प्रबंधनके सीईओ श्री टॉम गुडॉल के साथ बैठक कर मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम को टेम्स नदी में क्रूज से नौका विहार करेंगे। शाम 6 बजे बेडफोर्ड-वे, लंदन स्थित रॉयल नेशनल होटल में प्रवासी भारतीयों और फ्रेंडस ऑफ एमपी के साथ मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा करेंगे। चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेहमानों के लिए आयोजित रात्रि भोज की मेजबानी करेंगे।   recent visitors 56

उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर, मुंगेली और लोरमी में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 25 नवम्बर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 25 नवम्बर को सवेरे सवा आठ बजे बिलासपुर में महिला पुलिस थाना के पास वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से सौजन्य भेंट करेंगे। वे सवेरे साढ़े आठ बजे बिलासपुर से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे नौ बजे रतनपुर में मां महामाया के दर्शन के बाद सफाई मित्रों के पद प्रक्षालन और सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साव सवेरे साढ़े नौ बजे रतनपुर से बिलासपुर जिले के कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सवेरे दस बजे कोटा में नगर पंचायत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे सवेरे पौने 11 बजे कोटा से मुंगेली जिले के झझपुरी के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव सवेरे साढ़े 11 बजे से मुंगेली जिले के झझपुरी, डोंगरिया, उरईकछार, घानाघाट, केसरी, दरवाजा, कारीडोंगरी, खुड़िया, जाकड़बांधा, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही और गोड़खाम्ही में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम पौने चार बजे लोरमी स्थित मंगल भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल होंगे। श्री साव शाम चार बजे लोरमी में नगर भ्रमण और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम पांच बजे नगर पालिका के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे लोरमी से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव शाम छह बजे मुंगेली में नगर भ्रमण (दाऊ पारा चौक, पुराना बस स्टैंड, पड़ाव चौक व सिंधी कॉलोनी चौक) के बाद रात आठ बजे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात साढेी नौ बजे मुंगेली से रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री साव रात 11 बजे रायपुर पहुंचेंगे। recent visitors 48