Friday, July 10, 2026 6:51 pm

‘जलवायु अनुकूल छत्तीसगढ़’ विषय पर कार्यशाला 26 नवंबर को

रायपुर वन विभाग के छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज (सीजीएससीसीसी) एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीईईडी) के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को मयफेयर लेक रिसॉर्ट, अटल नगर, नवा रायपुर में ‘जलवायु अनुकूल छत्तीसगढ़’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना और समाधान के ठोस कदम सुझाना है। हाल ही में छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज ने सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। सीईईडी ऊर्जा रूपांतरण, वायु गुणवत्ता सुधार, परिपत्र अर्थव्यवस्था और स्वच्छ जल पहुंच जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत एक प्रमुख संस्था है।     वन विभाग की पहलों को रेखांकित करते हुए, सीजीएससीसीसी के नोडल अधिकारी एवं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, श्री अरुण कुमार पांडे, आईएफएस, ने कहा, ष्प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री वी. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ वन विभाग ने कई प्रभावशाली पहलें की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इनमें इको-रीस्टोरेशन नीति का ड्राफ्ट तैयार करना शामिल है, जिससे छत्तीसगढ़ ऐसा कदम उठाने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। इसके अलावा, इको-डेवलपमेंट बोर्ड की स्थापना का विचार प्रस्तुत करना और सतत वन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन एवं संबंधित विषयों पर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार, संगोष्ठी और कार्यशालाओं का आयोजन करना भी इन पहलों का हिस्सा है। वर्तमान कार्यशाला के बारे में बात करते हुए श्री अरुण कुमार पांडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा क्षेत्र में देश का प्रमुख योगदानकर्ता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के खतरों से अत्यधिक प्रभावित राज्य भी है। उन्होंने कहा, ष्वन विभाग लगातार जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने और नागरिकों व अर्थव्यवस्था पर इसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने की दिशा में प्रयासरत रहा है। निश्चित रूप से, यह कार्यशाला इन प्रयासों को नई दिशा देने और प्रभावी रणनीतियां विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। इस कार्यशाला में आईआईएम रायपुर, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और कलिंगा विश्वविद्यालय के छात्र, शोधकर्ता और अकादमिक विशेषज्ञ, छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीजीसीओएसटी) के सदस्य और प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें जलवायु संवेदनशीलता, अनुकूलन के उपाय, अक्षय ऊर्जा, औद्योगिक कार्बन न्यूनीकरण, संवहनीय कृषि, सामुदायिक दृष्टिकोण और जलवायु प्रयासों के लिए वित्तीय प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ में हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन के प्रति किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों और पहलों पर आधारित है। इनमें मार्च 2024 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लॉन्च किया गया छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन कॉन्क्लेव, जलवायु-स्मार्ट कृषि के लिए मौसम आधारित फसल बीमा योजनाओं का कार्यान्वयन और स्वास्थ्य पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने हेतु स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज एंड ह्यूमन हेल्थ (एसएपीसीसीएचएच) की शुरुआत शामिल है। सभी संबंधित पक्षों की भागीदारी से यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ को एक सतत और जलवायु अनुकूल भविष्य की दिशा में मजबूती प्रदान करने का अवसर देगी और राज्य में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ठोस और सक्रिय नीति एवं क्रियान्वयन प्रणाली का एक आदर्श प्रस्तुत करेगी। recent visitors 47

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा संगठन की रूपरेखा तय, अब चुनेजाएंगे पदाधिकारी

रायपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन चुनाव की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया है। छत्तीसगढ़ में यह चुनाव 1 से 15 दिसंबर के बीच मंडल स्तर पर और 15 से 30 दिसंबर तक जिला स्तर पर आयोजित होंगे। इसके पहले, 30 नवंबर को एक अहम बैठक होगी, जिसमें संगठनात्मक विषयों और चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। दिल्ली में आयोजित सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में भाजपा को दिशा-निर्देश मिले हैं। बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान के तहत 60 लाख सदस्यों के लक्ष्य में से 53 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सदस्यता अभियान की सफलता पार्टी नेताओं के भविष्य को तय करेगी। आगामी निकाय चुनावों में उन्हीं नेताओं को महत्व मिलेगा, जिन्होंने अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया होगा बैठक में दिग्‍गज नेता शामिल बैठक में कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे, जिनमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, और विधायक लता उसेंडी शामिल थे। राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान के आंकड़े सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने सदस्यता से जुड़े आंकड़े साझा किए। उनके अनुसार, देशभर में भाजपा के 11 करोड़ 96 लाख 16 हजार 392 सदस्य हैं, जबकि सात लाख आठ हजार 29 सक्रिय सदस्य हैं। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी डॉ. के. लक्ष्मण ने भी अपने विचार रखे। प्रदेश संगठन चुनाव पर जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश स्तर पर संगठन चुनाव 1 दिसंबर से शुरू होंगे और पूरे महीने चलेंगे। छत्तीसगढ़ में सक्रिय सदस्यों की संख्या 52,110 है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे। नेताओं का प्रदर्शन अहम यह स्पष्ट हो गया है कि सदस्यता अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नेताओं को संगठन में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति भी तय होगी। recent visitors 61

मोदी गारंटी के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी: मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि धान खरीदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रही है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है। इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी।     उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में अनवरत धान खरीदी का सिलसिला जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मिट्रिक धान खरीदी अनुमानित है। सभी उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस के माध्यम से धान उपार्जन की व्यवस्था की गई है। छोटे, सीमांत और बडे़ कृषकों के द्वारा उपजाये गए धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि  सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था से लेकर छांव, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर भी चस्पा कर दिये गये हैं। राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है एवं चेक पोस्ट की स्थापना की गई है। राज्य स्तर पर अलग अलग जिलों के लिए राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों की जांच टीम बनाई गई है, जो लगातार जिले में हो रही धान खरीदी की मानिटरिंग कर रहे हैं। recent visitors 43

खजुराहो में तीन दिनों तक चला NCERT सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल आपत्तिजनक पाठ्यसामग्री पर मंथन

खजुराहो में तीन दिनों तक चला NCERT सहित विभिन्न शिक्षा संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल आपत्तिजनक पाठ्यसामग्री पर मंथन देश भर के प्रबुद्ध विद्वान हुए शामिल सनातन एकता यात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिला विद्वानों का दल खजुराहो  24 नवंबर खजुराहो के होटल पायल में देश भर के 20 प्रमुख विद्वानो का दल एकत्रित हुआ, दल के एकत्र होने का प्रमुख उद्देश्य NCERT सहित देश भर के शिक्षा संस्थाओं के पाठ्यक्रम में मौजूद पाठ्यसामग्री की बारीकी से पड़ताल करना रहा, जिससे देश की सनातनी संतति को लव जिहाद सहित धर्म विमुख करने वाले सिलेबस से समुचित सुरक्षा तय की जा सके। उक्त मंथन शिविर का आयोजन खजुराहो की संस्था योग एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने किया। ज्ञात हो खजुराहो के अभिभावक डॉ राघव पाठक ने अपनी कक्षा दो की बच्ची के सिलेबस की पड़ताल के दौरान पर्यावरण पुस्तक के अध्याय 17 में शामिल चिट्ठी आई है अध्याय में मौजूद अहमद को लिखी गई रीना की चिट्ठी पर सख्त एतराज और नाराजगी जताते हुए शिकायत पुलिस सहित Ncert को की थी, किंतु उक्त मामले में जब किसी भी प्रकार से समुचित उत्तर उन्हें नहीं मिला तो, उन्होंने देश भर के खास विद्वानों के दल को खजुराहो आमंत्रित किया, जिसमें सहयोग सनातन ब्रम्ह फाउंडेशन सहित योग एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने किया, उक्त मंथन शिविर में बच्चों के सिलेबस को किस तरह जेहादी मानसिकता से मुक्त रखा जा सके पर सकारात्मक चर्चा हुई और चरणबद्ध तरीके से बच्चों को सुरक्षित रखने की दिशा में एक रूपरेखा तैयार की गई, जिसे व्यावहारिक रूप देने के लिए निरन्तर आयोजन करने की बात सामने रखी गई, और बच्चों से माता पिता का सतत संवाद होता रहे इस दिशा में किस प्रकार कार्य करना जरूरी है, जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत करने के लिए भूमिका बनाई गई है। उक्त मंथन दल के सदस्यों ने सनातन एकता के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी भेंट की, जिसमें शास्त्री जी ने अपना भरपूर समर्थन देते हुए दल के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता अशोक सिंह जी, आरएसएस के जयपुर महानगर संघचालक पूर्व परमाणु वैज्ञानिक सूर्य नारायण सैनी जी, कर्नल जगदीप सिंह जी, अनीता धनखड़ जी, सुनील बिजली जी, बिहार राज्यपाल के निजी सलाहकार एड सुधाकर द्विवेदी जी, सनातन ब्रम्ह फाउंडेशन के अशोक पांडे, सीनियर पत्रकार डॉ रमेश ठाकुर जी, अध्यापक पवन कंसाना जी, हरियाणा के समाजसेवी विजेंद्र सिंह जी, अहमदाबाद से ब्रजेश सिंह एवं राहुल सिंह जी, जयपुर राजस्थान से गजेंद्र सिंह जी, एड रेणु सिंह जी, उषा रानी जी, धर्मेंद्र पाठक जी  मौजूद रहे। मंथन शिविर के सफल आयोजन के सीहो संस्था के संस्थापक सदस्य बुंदेली चुगली के संस्थापक नीरज सोनी जी, डॉ संदीप सोनी जी, अमित अवस्थी जी, समीर अवस्थी जी ने  प्रमुख भूमिका निभाई। recent visitors 20

जिले भर में खाद का सुचारू वितरण जारी – कलेक्टर

जिले भर में खाद का सुचारू वितरण जारी – कलेक्टर खाद वितरण केन्द्र की निगरानी के लिए अधिकारी तैनात – कलेक्टर करहिया मण्डी में खाद का वितरण 27 नवम्बर को  रीवा रीवा जिले में 7 डबल लाक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है। जिले को 21 नवम्बर को 750 टन डीएपी खाद मिली है। किसानों की मांग को देखते हुए शनिवार और रविवार के अवकाश के दिनों में भी खाद का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि करहिया मण्डी में खाद का वितरण 27 नवम्बर से किया जाएगा। यहाँ चार काउन्टर्स से खाद की बिक्री की जाएगी। सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार द्वारा खाद बिक्री केन्द्रों में खाद वितरण की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा कृषि, सहकारिता, विपणन संघ एवं पुलिस विभाग के भी अधिकारियों की ड¬ूटी लगाई गई है।     कलेक्टर ने बताया कि सेमरिया, गुढ़, जवा और चाकघाट में एसडीएम की निगरानी में खाद का वितरण किया गया है। करहिया मण्डी के चार काउन्टर्स से सुबह 10 बजे से खाद का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 18966.27 टन खाद का वितरण किया जा चुका है। अब तक किसानों को 9175.06 टन यूरिया तथा 3955.96 टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह किसानों को 5001.95 टन एनपीके, 24.35 टन पोटाश खाद तथा 808.95 टन सिंगल सुपर फास्फेट खाद का वितरण किया जा चुका है। किसान भाईयों के लिए डीएपी के स्थान पर यूरिया और एनपीके अथवा यूरिया और एसएसपी खाद का उपयोग अधिक लाभकारी है। सिंगल तथा डबल लाक से प्रतिदिन खाद वितरित की जा रही है। जिस केन्द्र में अधिक संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं वहां अधिकारियों की निगरानी में टोकन देकर खाद का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में मार्कफेड, सहकारी समिति तथा निजी विक्रेताओं के पास खाद उपलब्ध है। recent visitors 35

घूरा विद्यालय में विधायक श्री अरविन्द्र पटैरिया ने छात्र छात्राओं कक साइकिल वितरण की

बमीठा राजनगर विधायक श्री अरविन्द्र पटैरिया ने शा उ मा विद्यालय में छात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की शा उ मा विद्यालय घूरा में साईकिल वितरण समारोह के मुख्यातिथि श्री अरविन्द्र पटेरिया विधायक राजनगर, अध्यक्षता श्री पुष्पेन्द्र अवस्थी उपा जनपद पंचायत राजनगर ने 243 साईकिलें छात्र छात्राओं को वितरित की इस मौके पर विधायक अरविन्द्र पटैरिया ने कहा घूरा स्कूल में विद्यार्थियों को कमरों की कमी नहीं पड़गी अतिरिक्त कक्ष का निर्माण जल्द से जल्द होगा आने वाले समय में घूरा बमीठा में सी एम राइस स्कुल खोला जायेगा भाजपा सरकार विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए कई योजनाएं लाई है गरीब का बच्चा होसियार है तो उसकी पढ़ाई का खर्च सरकार उठाती है बच्चे देश का भविष्य हैं मन लगा कर पढ़ो और आगे बढ़ो कार्यक्रम में कु अकांक्षा रावत बी ई ओ राजनगर, प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र सिंह बुन्देला, सोनू नगरिया, मंजू जैन सरपंच प्रतिनिधि बमीठा , सुनील शिवहरे सरपंच घूरा, जनपद रिंकू महाराज, मौजूद रहे   recent visitors 54

भाजपा की महाराष्ट्र व उ प्र उपचुनाव में हुई शानदार जीत का मनाया गया जश्न

 टीकमगढ़  आज नवीन भाजपा कार्यालय पर भाजपा की जीत पर जश्न मनाया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश के उपचुनाव पर शानदार जीत पर नवीन भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना , वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लहराते हुए, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की व सभी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भाजपा अपने वादों पर खड़ा उतरती है अपने जनता के बीच में काम के द्वारा पहचानी जाती है और जनता का आशीर्वाद स्पष्ट रूप से भाजपा के साथ है, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की 225 के ऊपर सीटें आ रही है व वहीं उत्तर प्रदेश उपचुनाव में पार्टी को शानदार जीत मिली, हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत व भाजपा सरकार की रीति नीति से जनता खुश हैं , जिसका परिणाम है भाजपा की शानदार जीत। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार व आशुतोष भट्ट, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक खरे रानू, अनीश खान, मंडल अध्यक्ष रोहित वैसाखिया, नरेश तिवारी, पंकज प्रजापति, रविंद्र श्रीवास्तव, संजू यादव, अरविंद खटीक, अंकित पाराशर, आकाश अवस्थी ,स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। recent visitors 42