Friday, July 10, 2026 1:04 am

माशिमं की नई कवायद के तहत प्रदेशभर में बनाने पड़ेंगे 4000 से अधिक परीक्षा केंद्र

 भोपाल  माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से संबद्ध स्कूलों में 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आगामी 25 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए माशिमं ने प्रत्येक केंद्र पर अधिकतम 250 परीक्षार्थियों को ही शामिल करने के निर्देश दिये हैं। बताया जा रहा है कि इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रदेश में चार हजार से अधिक केंद्रों की जरूरत पड़ेगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने उन्हीं स्कूलों को केंद्र बनाने को कहा है जिनके पास फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, सीसीटीवी कैमरों की सुविधा हो। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को केंद्र तय करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे जिला शिक्षा अधिकारी और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के साथ प्रस्तावित केंद्रों में खुद जाकर सुविधाएं देखेंगे। उनके अनुमोदन के साथ यह प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगेगी। बताया जा रहा है कि सामान्य तौर पर 30 सितंबर तक केंद्रों का चयन कर लिया जाना था, लेकिन नये निर्देशों की वजह से इसमें देरी हो रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक केंद्रों का चयन कर लेने की कोशिश हो रही है। इस बार निजी स्कूलों में अधिक केंद्र अधिकारियों का कहना है कि कई बार मंडल में शिकायत मिली है कि केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परेशानी होती है। वे एक साथ बैठ जाते हैं और नकल होने लगती है। बेंच व डेस्क पर जगह नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को नीचे बैठाया जाता था, जिससे समुचित निगरानी करना संभव नहीं हो पाती। इस कारण इस बार निजी स्कूलों में अधिक केंद्र बनाए जाएंगे। एप के जरिए उड़नदस्तों की निगरानी इस बार मंडल उड़नदस्तों को लेकर भी व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। पिछली परीक्षा तक अलग-अलग स्तर पर उड़नदस्ते बनाए जाते थे। इनमें ब्लॉक लेवल, जिला स्तर पर डीईओ, संयुक्त संचालक सहित स्कूल शिक्षा के अन्य अधिकारी भी उड़नदस्ते में शामिल होते हैं। इनमें से सभी पर निगरानी मंडल लेवल पर नहीं हो पाती थी। इस बार एप के जरिए मंडल खुद इसकी निगरानी करेगा। कई जिलों से परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने से नकल की संभावना बढ़ने की शिकायतें मिली थीं। उसकी वजह से इस बार परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की संख्या सीमित रखने का निर्देश दिए गए हैं। कम संख्या होने से निगरानी आसान होगी। recent visitors 54

महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपियों की 500 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर  रायपुर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपियों संपत्ति पर ईडी ने कार्रवाई की है। आरोपियों की 19 जगहों की तकरीबन 200 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा लिया किया है। जिसका बाजार मूल्य 500 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। ईडी ने अभनपुर और रायपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली संपत्तियां कब्जा लेकर खरीदी ब्रिक्री पर रोक लगा दी है। बतादें कि इसमें सृजन एशोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की ज्यादा संपत्तियां हैं। इनके अभनपुर स्थित फार्म को भी सीज कर दिया गया है। ईडी के अधिकारियों ने जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जमीन के खसरों का निरीक्षण किया और पंजीयन कार्यालय को खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। मनी लान्ड्रिंग के मामले में ईडी जब किसी संपत्ति को अटैच करता है तो उस पर मामले के निस्तारण तक संपत्ति के स्वामी का अधिकार नहीं रहता है। मनी लान्ड्रिंग की पुष्टि होने पर ईडी ऐसी संपत्ति को नीलाम भी कर देता है। ताकि ठिकाने लगाई गई रकम की भरपाई की जा सके। ईडी ने ऐसी ही 19 संपत्ति को अटैच कर कब्जे ले लिया। इन संपत्तियों की खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पंजीयन विभाग से भी पत्राचार किया गया है। अब सभी खसरों को ब्लाक कर दिया गया है। राजस्व अधिकारियों से ली संपत्तियों की जानकारी सहायक निदेशक ठंडीलाल मीना ने 12 नवंबर को तहसीलदार रायपुर और अभनपुर को पत्र लिखकर मदद करने के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थ। ईडी ने मनीलाड्रिं करने वालों की अचल संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया चुका है। अनंतिम कुर्की आदेश 20 अगस्त 2023 को जारी किया गया था। उक्त कुर्की आदेश को बाद में अधिनियम की धारा 6 के तहत गठित न्याय निर्णय प्राधिकरण द्वारा मूल शिकायत संख्या 2107/2024 में 21मार्च 2024 के आदेश के तहत इसकी पुष्टि की गई है इन संपत्तियों का कब्जा ईडी द्वारा बीते सोमवार को लिया गया। संपत्तियों की पहचान करने और कब्जे की कार्रवाई के लिए तहसीलदारों से संपत्तियों की जानकारी के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थी। यहां की जमीन पर ईडी ने लिया कब्जा अभनपुर – कोलर – 60/1 – 0.146 हेक्टेयर। अभनपुर – कोलर – 60/7 – 0.0540 हेक्टेयर। अभनपुर- कोलार – 60/12 कोर- 1.483 हेक्टेवर। अभनपुर – कोलार – 60/11- 0.266 हेक्टेयर। अभनपुर – खोपरा- 1534 – 0.3300 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 4311 – 0.2030 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 414/2- 1.5740 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 406/3 – 1.2720 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 73/26 – 1,0450 हेक्टेयर। अभनपुर – छछानपैरी – 150/2 – 1798 वर्गफुट – प्लाट क्रमांक 195 अमपुर – छछानपैरी – 150/-2 – 1798 वर्गफुट- प्लाट क्रमांक 196 रायपुर – मुजगहन – 436/14 – 0.3300 हेक्टेयर रायपुर – मुजगहन – 143/1 – 0.1250 हेक्टेयर रायपुर – टेमरी – 267/11 – 0.1430 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/13 – 1,353 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/1 – 0,592 हेक्टेयर रायपुर – सेटीखेडी – 258/2- 1.061 हेक्टेयर रायपुर अशोका रतन – 5170.50 वर्गफुट रायपुर बोरियाखुर्द – 450/1 – 0.3200 हेक्टेयर  रायपुर जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन सट्टा एप में मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपियों संपत्ति पर ईडी ने कार्रवाई की है। आरोपियों की 19 जगहों की तकरीबन 200 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा लिया किया है। जिसका बाजार मूल्य 500 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। ईडी ने अभनपुर और रायपुर तहसील के अंतर्गत आने वाली संपत्तियां कब्जा लेकर खरीदी ब्रिक्री पर रोक लगा दी है। बतादें कि इसमें सृजन एशोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की ज्यादा संपत्तियां हैं। इनके अभनपुर स्थित फार्म को भी सीज कर दिया गया है। ईडी के अधिकारियों ने जिले के राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर सभी जमीन के खसरों का निरीक्षण किया और पंजीयन कार्यालय को खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पत्र भी लिखा है। मनी लान्ड्रिंग के मामले में ईडी जब किसी संपत्ति को अटैच करता है तो उस पर मामले के निस्तारण तक संपत्ति के स्वामी का अधिकार नहीं रहता है। मनी लान्ड्रिंग की पुष्टि होने पर ईडी ऐसी संपत्ति को नीलाम भी कर देता है। ताकि ठिकाने लगाई गई रकम की भरपाई की जा सके। ईडी ने ऐसी ही 19 संपत्ति को अटैच कर कब्जे ले लिया। इन संपत्तियों की खरीदी ब्रिक्री रोकने के लिए पंजीयन विभाग से भी पत्राचार किया गया है। अब सभी खसरों को ब्लाक कर दिया गया है। राजस्व अधिकारियों से ली संपत्तियों की जानकारी सहायक निदेशक ठंडीलाल मीना ने 12 नवंबर को तहसीलदार रायपुर और अभनपुर को पत्र लिखकर मदद करने के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थ। ईडी ने मनीलाड्रिं करने वालों की अचल संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया चुका है। अनंतिम कुर्की आदेश 20 अगस्त 2023 को जारी किया गया था। उक्त कुर्की आदेश को बाद में अधिनियम की धारा 6 के तहत गठित न्याय निर्णय प्राधिकरण द्वारा मूल शिकायत संख्या 2107/2024 में 21मार्च 2024 के आदेश के तहत इसकी पुष्टि की गई है इन संपत्तियों का कब्जा ईडी द्वारा बीते सोमवार को लिया गया। संपत्तियों की पहचान करने और कब्जे की कार्रवाई के लिए तहसीलदारों से संपत्तियों की जानकारी के लिए एक राजस्व अधिकारी की मांग की गई थी। यहां की जमीन पर ईडी ने लिया कब्जा अभनपुर – कोलर – 60/1 – 0.146 हेक्टेयर। अभनपुर – कोलर – 60/7 – 0.0540 हेक्टेयर। अभनपुर- कोलार – 60/12 कोर- 1.483 हेक्टेवर। अभनपुर – कोलार – 60/11- 0.266 हेक्टेयर। अभनपुर – खोपरा- 1534 – 0.3300 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 4311 – 0.2030 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 414/2- 1.5740 हेक्टेयर। अभनपुर- सलोनी – 406/3 – 1.2720 हेक्टेयर। अभनपुर – सलोनी – 73/26 – 1,0450 हेक्टेयर। अभनपुर – छछानपैरी – 150/2 – 1798 वर्गफुट – प्लाट क्रमांक 195 अमपुर – छछानपैरी – 150/-2 – 1798 वर्गफुट- प्लाट क्रमांक 196 रायपुर – मुजगहन – 436/14 – 0.3300 हेक्टेयर रायपुर – मुजगहन – 143/1 – 0.1250 हेक्टेयर रायपुर – टेमरी – 267/11 – 0.1430 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/13 – 1,353 हेक्टेयर रायपुर – सेरीखेड़ी – 244/1 – 0,592 हेक्टेयर रायपुर – सेटीखेडी – 258/2- 1.061 हेक्टेयर रायपुर अशोका रतन … Read more

सिरी ए में नेपोली ने रोमा को हराकर बनाई बढ़त

रोम. रोमेलु लुकाकु के गोल की मदद से नेपोली ने रविवार को यहां रोमा को 1-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली। लुकाकु ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ मैच का एकमात्र गोल 54वें मिनट में कप्तान जियोवानी डि लोरेंजो के क्रॉस पर दागा। रोमा के पास बराबरी हासिल करने का मौका था लेकिन आर्टेम डोवबिक का हैडर क्रॉस बार से टकरा गया। नेपोली के 13 मैच में 29 अंक हैं और उसने अटलांटा, इंटर मिलान, फायोरेंटिना और लाजियो पर एक अंक की बढ़त बना रखी है। फायोरेंटिना ने कोमो को 2-0 से हराकर लगातार सातवीं जीत दर्ज की जबकि लाजियो ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे बोलोग्ना को 3-0 से हराया। recent visitors 50

स्टार प्लस पर फिर से नज़र आएंगे नकुल मेहता!

मुंबई,  इश्कबाज़ और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसे स्टार प्लस के शो में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए जाने जानें वाले एक्टर नकुल मेहता स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं। इश्कबाज़ और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा शो में नकुल मेहता की एक्टिंग ने उन्हें खूब तारीफें और अवॉर्ड्स दिलाए हैं। अब वो एक नए अंदाज़ में वापसी कर रहे हैं। वो उड़ने की आशा के खास एपिसोड्स होस्ट करेंगे, जिसमें गुम है किसी के प्यार में के साथ एक खास कोलैबोरेशन भी होगा। सुपरस्टार बहू कॉम्पिटिशन नाम से इस खास सीरीज में नकुल मेहता एक रोमांचक ट्विस्ट लेकर आएंगे। शो में मजेदार कॉम्पिटिशन होंगे जैसे कि फूड गेसिंग गेम और रजत-सावी और सचिन-साइली के बीच डांस बैटल, जिसमें ढेर सारा एंटरटेनमेंट और सरप्राइज देखने को मिलेगा। उड़ने की आशा और गुम है किसी के प्यार में के बीच सहयोग निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा और उन्हें देखने के लिए उत्साहित रखेगा। 29 नवंबर को रात 9 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो 'उड़ने की आशा' में सुपरस्टार बहू प्रतियोगिता होगी।'उड़ने की आशा' सोमवार से रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।   recent visitors 112

“हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान” अभियान के अन्तर्गत, उत्सवपूर्वक मनाया जाएगा “संविधान दिवस”- अनुराग जैन

राज्यपाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा राज्य-स्तरीय "संविधान दिवस" कार्यक्रम समस्त शासकीय, सार्वजनिक, स्वशासी उपक्रमों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में भी होंगे "संविधान दिवस" कार्यक्रम- राज्यपाल पटेल "हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान" अभियान के अन्तर्गत, उत्सवपूर्वक मनाया जाएगा "संविधान दिवस"- राज्यपाल पटेल मुख्य सचिव जैन की अध्यक्षता में हुई "संविधान दिवस" आयोजन सम्बंधी बैठक भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में "संविधान दिवस" आयोजन सम्बंधी बैठक हुई। बैठक में अवगत कराया गया कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में 26 नवम्बर को रवीन्द्र भवन भोपाल के हंसध्वनि सभागृह में प्रात: 11 बजे राज्य-स्तरीय "संविधान दिवस" कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश की विविध विभूतियों का स्मरण किया जाएगा। इसमें संविधान निर्माण सम्बंधी प्रदर्शनी लगाई जाएगी और संविधान संबंधी लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। मुख्य सचिव जैन ने संबंधित विभागों के साथ कार्यक्रम तैयारियों को लेकर समीक्षा की। भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में, संविधान को अंगीकृत करने के 75 वर्ष पूर्ण होने के महत्व को देखते हुए वर्ष भर चलने वाले उत्सव को "हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान" अभियान के अन्तर्गत चलाया जाएगा। "संविधान दिवस" को सम्पूर्ण नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सवपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं, स्वशासी संस्थाओं एवं सार्वजनिक उपक्रमों में 26 नवम्बर को "संविधान दिवस" के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। संविधान दिवस पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन भी होगा, इसमें अधिकाधिक संख्या में शासकीय सेवकों के साथ आम नागरिकों की भी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सहभागी, सामूहिक वाचन की तस्वीर (सेल्फी अथवा अन्य फोटो) पोर्टल www.constitution75.com पर अपलोड कर सकते हैं। तस्वीर अपलोड करने के उपरांत वेबसाइट पर एक प्रमाण-पत्र तैयार हो जाएगा, इसे डाउनलोड कर सोशल मीडिया में साझा किया जा सकता है। ज्ञातव्य है कि भारतीय संविधान को 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया था और संविधान को अपनाने के इस दिन को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाया जाता है। बैठक में अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव पर्यटन शिव शेखर शुक्ला, सचिव सामान्य प्रशासन अनिल सुचारी, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरबड़े, कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 54

शहीद सैनिक की पत्नी के साथ उसके भतीजे ने किया रेप, ब्लैकमेल कर ऐंठे 39 लाख

लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में एक शहीद सैनिक की पत्नी के साथ उसके भतीजे ने रेप की वारदात को अंजाम दे डाला. यही नहीं भतीजे ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए महिला से 39 लाख रुपये भी ऐंठ लिए. यौन शोषण से परेशान महिला ने अब भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. जिसपर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही है.   प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के जानकीपुरम में रहने वाली पीड़ित महिला के पति 2017 सियाचीन में शहीद हो गए थे. सैनिक पति की मौत के बाद हरदोई निवासी भतीजा परिवार की देखभाल के बहाने घर आने लगा. आरोप है कि इस दौरान उसने महिला के साथ दुराचार किया और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो के सहारे वह महिला का यौन शोषण करने लगा. जब महिला विरोध करती तो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता और रुपये की डिमांड करता. आरोपी भतीजे ने महिला से तकरीबन 39 लाख रुपए टुकड़ों में ले लिए. महिला ने जब भतीजे से दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरोपी ने खुद के हाथ में गोली मार ली. फिलहाल, यौन शोषण से परेशान होकर पीड़ित महिला ने लखनऊ के जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. मामले में डीसीपी नॉर्थ जोन आरएन सिंह ने कहा कि महिला से तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद महिला को सरकार से 50 लाख की आर्थिक मदद मिली थी. भतीजे ने इसी रकम से 39 लाख रुपये ऐंठ लिए साथ में 3 लाख के जेवर भी हड़प लिए. वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता और पैसे ऐंठ लेता. डराने के लिए उसने एक बार अपने ही हाथ में गोली मार ली थी.   recent visitors 62

हाओ रान ने जीती ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ रोड साइकिलिंग रेस

झुहाई. अगले वर्ष होने वाले 15वें चीनी राष्ट्रीय खेलों के लिए एक परीक्षण कार्यक्रम, 2024 ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ रोड साइकिलिंग रेस, रविवार को यहां इनर मंगोलिया के हाओ रान के खिताब जीतने के साथ संपन्न हुई। 230 किलोमीटर की यह रोमांचक रेस, जिसमें हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज को पार करना भी शामिल था, झुहाई संग्रहालय के बाहर शुरू हुई और यहीं पर आकर समाप्त हुई। 67 एथलीटों ने मकाओ में प्रवेश करने से पहले झुहाई में 17 किलोमीटर की राइड के साथ शुरुआत की। इसके बाद वे हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज को पार करके हांगकांग पहुंचे, हांगकांग डिजनीलैंड में वापस लौटे और हेंगकिन द्वीप के चारों ओर तीन चक्कर पूरे करते हुए झुहाई वापस लौटे। अंतिम दो किलोमीटर में, हाओ ने बढ़त हासिल की और 5 घंटे, 15 मिनट और 18 सेकंड के समय के साथ अपनी जीत सुनिश्चित की। शेडोंग के मियाओ चेंगशुओ दूसरे स्थान पर रहे, दोनों राइडर्स ने लगभग समान समय में फिनिश लाइन पार की। तियानजिन के वांग रुइदोंग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाओ ने अपनी जीत के बाद कहा, यह पहली बार था जब मैंने समुद्री पुल पर 60 किलोमीटर से अधिक की राइड की। प्रकृति की विशालता का अनुभव करना वास्तव में विस्मयकारी था। पुल पर साइड विंड कठिन थे, लेकिन कई क्षेत्रों को पार करना इसे और भी रोमांचक बनाता है। हांगकांग-झुहाई-मकाओ ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा क्रॉस-सी ब्रिज है, जो ग्वांगडोंग प्रांत को हांगकांग और मकाओ से जोड़ता है। हांगकांग और मकाओ दोनों ने ही तीन-तीन एथलीट प्रतियोगिता में भेजे। विन्सेंट वान याउ लाउ हांगकांग के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता रहे, जो आठवें स्थान पर रहे। हांगकांग टीम के मुख्य साइकिलिंग कोच हर्वे डागोर्न ने आयोजकों की खूब प्रशंसा की। फ्रांस और कजाकिस्तान की राष्ट्रीय टीमों का प्रबंधन करने वाले डागोर्न ने कहा, मैंने जो देखा वह एकदम सही था। मैं अगले साल के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हूं। यह निश्चित रूप से एक बेहतरीन संगठन होगा। पुरुषों की रोड साइक्लिंग स्पर्धा एकमात्र प्रतियोगिता है जो अगले वर्ष के राष्ट्रीय खेलों के लिए तीन सह-मेजबानों गुआंग्डोंग, हांगकांग और मकाऊ के बीच होगी, जो 9 से 21 नवंबर, 2025 के बीच आयोजित होंगे। recent visitors 80