दुर्ग.
दुर्ग में भिलाई के एक युवक ने ट्रेन में टॉयलट के अंदर गमछे से फांसी लगाकर सुसासड कर लिया। गोदिया इंटरसिटी ट्रेन में जब एक महिला टॉयलेट गई तो युवक का लटकता शव देख जीआऱपी को इसकी जानकारी दी। गोंदिया जीआरपी पुलिस ने उसके शव को गोंदिया रेलवे स्टेशन पर उतारने के बाद परिजनों को सूचित किया।
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम के बाद युवक के शव को परिजनों सौंपा जाएगा। परिजनों का आरोप है कि मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके कुछ दोस्त उसे ब्लैकमेल कर रहे थे जिसके चलते वह बहुत परेशान हो गया था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी इस दौरान 23 नवंबर को परिजनों को जानकारी लगी की जगबंधु उर्फ जग्गू का इंटरसिटी ट्रेन के टॉयलेट में लटकता शव बरामद हुआ है। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक युवक गर्लफ्रेंड और उसके दोस्तों से परेशान हो गया था जिसके चलते सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले मृतक जगबंधु उर्फ जग्गू ने अपने दोस्त को रो-रो कर अपनी परेशानी को बयां करने पूरे 19 मैसेज भेजे। जिसमें अपने प्यार, प्रेमिका की बेवफाई, अपनी गलती और मिल रही मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया है। साथ ही इसमें प्रेमिका, उसकी बहन, और उसकी एक सहेली की वजह से आत्महत्या करने की भी बात कही है। इस पूरे मामले में घरवालों का कहना है कि उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









