Friday, July 10, 2026 11:09 am

महाराष्ट्र में विपक्षी उम्मीदवार जो चुनाव हार चुके है उनकी ECI से मांग, ईवीएम और वीवीपैट का हो मिलान

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाले महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपैट) के मिलान की मांग करने का फैसला किया है। विपक्ष के एक नेता ने मुंबई में यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे सामने के बाद शिवसेना (यूबीटी) लगातार ईवीएम पर सवाल उठा रही है। चुनाव हारने वाले कई उम्मीदवारों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत के दौरान ईवीएम पर सवाल उठाए। उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित अपने आवास पर आयोजित बैठक में अपनी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा की। आपको बता दें कि पिछले सप्ताह आए चुनावी नतीजों में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखा। इस चुनाव में महा विकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 288 विधायकों वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं महाविकास अघाड़ी को सिर्फ 46 सीटों से संतोष करना पड़ा। इनमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 20 सीट जीतकर विपक्षी खेमे में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। उसके बाद कांग्रेस ने 16 सीटें और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 10 सीट के साथ सबसे पीछे रही। मुंबई की चांदीवली विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले कांग्रेस के नेता आरिफ नसीम खान ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने उद्धव ठाकरे से चर्चा की है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से शिकायत मिली है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। खान ने कहा, ‘‘हमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से परिणामों पर संदेह व्यक्त करते हुए शिकायतें मिल रही हैं। लोकतंत्र में शिकायतों का सत्यापन होना जरूरी है और मेरे साथ ही हममें से कई लोग (जो हार गए हैं) सत्यापन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया में हैं।’’ मुंबई से शिवसेना (यूबीटी) के एक विधायक ने दावा किया है कि डाले गए वोट और ईवीएम में गिने गए वोट की संख्या में विसंगतियां थीं। विधायक ने कहा, ‘‘लगभग सभी उम्मीदवारों ने ईवीएम की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया है।’’ recent visitors 65

महाराष्ट्र: नई सरकार को सत्ता में आते ही एक चुनौती का सामना करना होगा। यह चुनौती है, मराठा आरक्षण की

मुंबई महाराष्ट्र में फिलहाल सरकार गठन को लेकर रस्साकशी चल रही है। भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर दावेदारी का दौर जारी है। जल्दी ही नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला हो सकता है, लेकिन नई सरकार को सत्ता में आते ही एक चुनौती का सामना करना होगा। यह चुनौती है, मराठा आरक्षण की। चुनाव में मराठा आरक्षण आंदोलन का कोई खास असर नहीं दिखा और सत्ताधारी दलों को बड़ी जीत के साथ वापसी का मौका मिला है। इसके बाद भी मराठा आरक्षण की मांग करने वाले नेता मनोज जारांगे पाटिल ने नए सिरे से आंदोलन का फैसला लिया है। उनका कहना है कि वह अब सामूहिक भूख हड़ताल करेंगे। जालना के अपने गांव अंतरवाली में मनोज जारांगे पाटिल ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बीड़ जिले में इस भूख हड़ताल का आयोजन होगा। मनोज पाटिल ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, 'अब चुनाव खत्म हो गया है। उसकी बात छोड़िए। अब यह सोचिए कि आपके समाज और आपके बच्चों का भविष्य क्या होगा। इसलिए आरक्षण की बात की जाए। सभी मराठाओं को अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। इसलिए सभी मराठा फिर से एकजुट हो जाएं और आमरण अनशन की तैयारी करें।' उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद मैं सामूहिक भूख हड़ताल का ऐलान करूंगा और उसकी तारीख के बारे में भी बताऊंगा। वहीं चुनाव के नतीजों को लेकर मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि आप जिसे मतदान करना चाहें कर दें। लेकिन मेरा समाज मेरे साथ है और मैंने भी अपनी भूमिका में कोई बदलाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना होगा कि मराठाओं से झूठे वादे न किए जाएं। पाटिल ने कहा कि भले ही वे सत्ता में वापस आ गए हैं, लेकिन हम फिर से भूख हड़ताल करेंगे। हमें अच्छे से पता है कि सरकार के पास जितनी ताकत है, वह उससे ही काम करेगी। मराठा समाज के लोगों ने विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों की ही वोट दिया है। इसलिए दोनों तरफ के लोगों को मराठाओं के साथ खड़ा होना चाहिए। recent visitors 57

शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश, राजस्थान-जयपुर में पैरालंपिक प्लेयर दिव्यांग शिक्षक को प्रताड़ित करने पर डीईओ पर होगी कार्रवाई

जयपुर. शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नेत्रहीन अध्यापक लेवल-1 अजय देवेंदा, जो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,करतारपुरा ,जयपुर में पदस्थापित हैं, को प्रताड़ित करने के मामले में सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक, जयपुर ग्रामीण  कृष्णपाल सिंह, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू तथा आरोपी रेखा सोनी अध्यापक लेवल-1 के खिलाफ कठोर कार्रवाई के आदेश संयुक्त निदेशक शिक्षा मंजू शर्मा को दिए हैं। पीड़ित अध्यापक अजय देवेंदा ने शिक्षा मंत्री को बताया कि अध्यापिका रेखा सोनी, जिसका स्कूल के बच्चों से हाथ-पैर दबवाने का वीडियो गत दिनों वायरल हुआ था, अजय को वीडियो वायरल करने का दोषी बताकर झूठे आरोप लगाकर लगातार प्रताड़ित कर रही है। अजय ने बताया कि उक्त अध्यापिका की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कृष्णपाल सिंह ने मेरे खिलाफ 16सीसी की कार्रवाई करते हुए मुझे नोटिस दिया है, जिसमें मेरे ऊपर विद्यालय में वीडियो बनाकर वायरल करने, रेखा सोनी अध्यापिका की छवि खराब करने तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर विद्यालय में मोबाइल का उपयोग करने का आरोप लगाया है, जबकि मैं नेत्रहीन हूं। शिक्षामंत्री  मदन दिलावर ने पीड़ित अध्यापक की पीड़ा सुनकर तत्काल संयुक्त निदेशक शिक्षा जयपुर को जिला शिक्षा अधिकारी जयपुर ग्रामीण, स्कूल की प्रधानाध्यापिका अंजू और आरोपी शिक्षक रेखा सोनी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विदित रहे कि पीड़ित अजय पैरालंपिक के इंटरनेशनल प्लेयर हैं। जनसुनवाई में सुनी समस्याएं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नियमित जनसुनवाई के क्रम में अपने राजकीय आवास 18, सिविल लाइन्स पर प्रातः 8 से 10 बजे तक आगंतुकों की नियमित जनसुनवाई की तथा आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। recent visitors 65

सुमित कौल ‘तेनाली रामा’ में गिरगिट की भूमिका में आएंगी नजर

मुंबई, टेलीविज़न एक्टर सुमित कौल तेनाली रामा में गिरगिट की भूमिका निभाते नज़र आने वाले हैं। सोनी सब का लोकप्रिय शो तेनाली रामा एक रोमांचक मोड़ के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी करने वाला है। इसमें एक नया किरदार गिरगिट पेश किया गया है, जिसे प्रतिभाशाली सुमित कौल निभा रहे हैं। गिरगिट सिर्फ एक और विरोधी नहीं है; वह एक जटिल किरदार है, जिसका भेस बदलने का हुनर और चालाक स्वभाव उसे प्रिय दरबारी तेनाली रामा के लिए एक बड़ी चुनौती बनाता है। गिरगिट की प्रतिभा मानव स्वभाव को पढ़ने की उसकी अद्भुत क्षमता में निहित है। भेस बदलने की अपनी महारत का इस्तेमाल करते हुए वह किसी भी भूमिका में ढल जाता है, चाहे वह एक साधारण नौकर हो या एक महान दरबारी। इस भूमिका पर सुमित कौल ने कहा, “गिरगिट एक अनूठा किरदार है। मैंने आज तक ऐसा किरदार नहीं निभाया है। जटिलताओं से घिरा हुआ, हमेशा साजिशें रचने वाला और अप्रत्याशित हरकत करने वाला। भेस बनाकर माहौल में शामिल होने और अपने मनचाहे तरीके से स्थिति को अपने पक्ष में करने की क्षमता उसे एक बड़ा खलनायक बनाती है।” उन्होंने कहा, “क्रिएटिव टीम ने गिरगिट के लुक में आकर्षक विवरण जोड़े हैं, जैसे गिरगिट का टैटू और उसकी प्रतीकात्मक कांच की आंख, जो उसे और भी अधिक डायनामिक बनाती है। वह एक ऐसा खलनायक है जिसकी ओर दर्शक आकर्षित होंगे, उसके डार्क स्वभाव के बावजूद और मंए उसे जीवंत करने को लेकर रोमांचित हूं।” सुमित कौल ने कहा, “गिरगिट को जो चीज वास्तव में आकर्षक बनाती है, वह है भेस बदलने की उसकी महारत। वह सहजता से पूरी तरह से अलग-अलग व्यक्तित्वों में बदल सकता है – एक दरबारी, एक नौकर, या एक रईस – जिससे उसे पहचानना लगभग असंभव हो जाता है। यह गिरगिट जैसी क्षमता उसे सत्ता संरचनाओं में घुसपैठ करने और अपने आस-पास के लोगों को बरगलाने, उनसे अपनी इच्छा के अनुसार काम कराने की अनुमति देती है। चाहे वह साफ नजरों में छिपा हो या छाया से काम कर रहा हो, गिरगिट की उपस्थिति हमेशा एक खतरा है।” तेनाली रामा इस दिसंबर से हर सोमवार से शनिवार रात 8:00 बजे सोनी सब पर प्रसारित होगा। recent visitors 73

बांग्लादेश में ISKCON से जुड़े दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान एक वकील की हत्या, बढ़ा बवाल

नई दिल्ली बांग्लादेश में ISKCON से जुड़े हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन के दौरान एक वकील की हत्या हो गई है। चट्टग्राम जिले के बार एसोसिएशन के सदस्य रहे 32 साल के सैफुल इस्लाम का कत्ल हो गया था। यह घटना उस वक्त हुई, जब जिला अदालत में पेशी के बाद चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को ले जाया जा रहा था। इस दौरान करीब 2 हजार की संख्या में चिन्मय कृष्ण ब्रह्मचारी के समर्थक मौजूद थे। इसके अलावा अन्य तमाम लोग भी मौजूद थे। पुलिस, वकील और हिंदू संत के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार की खबर के अनुसार इस हिंसा में वकील सैफुल इस्लाम मारे गए और 10 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। अब तक पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को अरेस्ट किया है। इस बीच बवाल बढ़ गया है और पूरे बांग्लादेश की ही जिला अदालतों में वकीलों ने काम करने से इनकार किया है। माना जा रहा है कि आज भी प्रदर्शन हो सकता है। चट्टग्राम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाजिमुद्दीन चौधरी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि कोर्ट परिसर के मुख्य गेट के बाहर ही सैफुल इस्लाम की हत्या की गई। यह वाकया दोपहर करीब 3:30 बजे का है। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनको मृत घोषित किया गया। बांग्लादेश पुलिस प्रशासन का आरोप है कि सैफुल इस्लाम की हत्या में चिन्मय कृष्णदास ब्रह्मचारी के समर्थकों का हाथ है। चिट्टग्राम के गुलाम रसूल मार्केट में काम करने वाले मोहम्मद दीदार का कहना है कि सैफुल इस्लाम को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। डेली स्टार के अनुसार स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें रोड के किनारे बुरी तरह पीटकर मार डाला गया। जिला अस्पताल के निदेशक तस्लीमुद्दीन का कहना है कि वकील सैफुल इस्लाम के सिर में भी गहरी चोटें आई हैं। इस मामले में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का बयान भी आया है और उन्होंने जांच के आदेश भी दिए हैं। recent visitors 60

टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक को बेहद पसंद करते हैं अमिताभ

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति (केबसी) के मंच पर बताया है कि उन्हें टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक बेहद पसंद हैं। इस सप्ताह सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर अमिताभ बच्चन की मेज़बानी वाले, कौन बनेगा करोड़पति 16 में, दर्शक दिल्ली निवासी एसएसबी के सेवानिवृत्त जनरल अधिकारी प्रेमस्वरूप सिंह नेगी से मिलेंगे, जिन्होंने हमेशा केबीसी में आने का सपना देखा था। उत्साही टेनिस फैन और खिलाड़ी, प्रेमस्वरूप ने अमिताभ बच्चन के साथ इस खेल के प्रति अपने प्यार के बारे में बताया, और कहा कि उन्हें एक बार एक टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने का अवसर मिला था। जवाब में, अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, “नोवाक जोकोविक मुझे बहुत पसंद हैं। वह बहुत उम्दा खेलते हैं, और वह अन्य खिलाड़ियों की नकल भी करते हैं।” जब यह बातचीत आगे बढ़ी, तो अमिताभ बच्चन ने न्यूयॉर्क की ट्रिप के एक मज़ेदार और यादगार पल को साझा किया, जहां वह एक टेनिस टूर्नामेंट देखने गए थे। उन्होंने कहा, “मैं वहां कुछ साथी भारतीयों के साथ बैठा था, और उन्होंने मुझे पहचान लिया और ऑटोग्राफ मांगे। लेकिन आगे जो हुआ वह और भी मनोरंजक था। पास बैठी दो अमेरिकी महिलाओं ने कई बार मेरी ओर देखा और फिर कहा, ‘आपसे मिलकर खुशी हुई, विजय अमृतराज।’” उन्होंने धीरे से हंसते हुए आगे कहा, “उन्हें लगा था कि मैं पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज था, शायद इसलिए क्योंकि मैं भारतीय था, हमारी ऊंचाई काफी हद तक समान है। उन्होंने सोचा कि चूंकि मैं ऑटोग्राफ मांगने वाले लोगों से घिरा हुआ हूं, तो मुझे कोई प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी ही होना चाहिए। मैं बस मुस्कुराया और कहा, ‘मैं टेनिस खिलाड़ी नहीं हूं। मैं यहां बस मैच देखने आया हूं।’ मैंने उन्हें आगे यह नहीं बताया कि मैं असल में कौन हूं।”     recent visitors 68

श्रीलीला ने पुष्पा 2 के सेट पर किसिक गाने के स्टेप्स सीख उसी दिन किया था शूट

मुंबई, अभिनेत्री श्रीलीला ने फ़िल्म पुष्पा 2 के सेट पर किसिक गाने के स्टेप्स सीख उसी दिन किया उसे शूट किया था। श्रीलीला ने पुष्पा 2: द रूल के मच अवेटड गाने किसिक में अपने जबरदस्त डांस मूव्स से स्क्रीन पर धूम मचा दी है। साल के सबसे मच अवेटेड ट्रैक में से एक यह गाना आखिरकार रिलीज़ हो गया है और फैंस को यह बेहद पसंद आ रहा है। इस मशहूर गाने में कई बेहतरीन अभिनेत्री परफॉर्म करना चाहती थीं, लेकिन मेकर्स ने एक नई और यंग टैलेंट श्रीलीला को चुना। उन्होंने अपनी एनर्जी और चार्म से सभी को इंप्रेस करते हुए, सभी की उम्मीदों से बढ़कर परफॉर्म किया है। श्रीलीला की परफॉर्मेंस ने फैंस को दीवाना कर दिया है और इस तरह से वह आज इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक के रूप में शुमार हो गई हैं। बताया जा रहा है कि श्रीलीला ने सेट पर गाने के स्टेप्स सीखे और उसी दिन शूट भी कर लिया। उनकी लगन और सहज मूव्स ने वाकई सभी को दीवाना कर दिया है!” यह उनके स्वाभाविक टैलेंट और टाइट डेडलाइन्स के बावजूद बेस्ट परफॉर्मेंस देने की उनकी लगन को दिखाता है। श्रीलीला का स्टारडम तेजी से उभरा है। फिल्म गुंटूर करम के गाने कुर्ची मदाथापेटी में महेश बाबू के साथ नजर आकर उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा। उनकी एनर्जी और स्क्रीन परफॉर्मेंस ने उन्हें सबकी फेवरेट बना दिया। तब से, उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा है, और हर एक प्रोजेक्ट में एक कलाकार के रूप में उनकी वर्सेटिलिटी सामने आई है। पुष्पा 2: द रूल से किसिक के रिलीज़ होते ही, श्रीलीला ने यह साबित किया कि उनकी मेहनत, समर्पण और टैलेंट उन्हें इंडस्ट्री में एक शानदार भविष्य की ओर ले जा रहे हैं। आने वाले सालों में वह एक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली स्टार बनकर नजर आने वाली हैं। recent visitors 64