Friday, July 10, 2026 6:51 am

पेंशनधारियों और बुजुर्ग नागरिकों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्रों की संख्या रिकॉर्ड 1 करोड़ के पार

नई दिल्ली पेंशनधारियों और बुजुर्ग नागरिकों की सुविधा के लिए शुरू किए गए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्रों (डीएलसी) की संख्या ने अभियान डीएलसी 3.0 के तहत एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में यह जानकारी दी। कार्मिक,लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “यह मील का पत्थर बुजुर्ग नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और पीएम नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करेगा, जैसा कि उन्होंने पिछले रविवार को मन की बात के हालिया एपिसोड में व्यक्त किया था।” मन की बात के 116वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था, “अब डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की सुविधा मिलने से चीजें बहुत सरल हो गई हैं; बुजुर्गों को बैंक जाने की जरूरत नहीं है। बुजुर्गों को तकनीक के कारण किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। बुजुर्गों को तकनीक के प्रति जागरूक बनाने जैसे प्रयासों से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पाने वालों की संख्या 80 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इनमें से 2 लाख से ज्यादा ऐसे बुजुर्ग हैं जिनकी उम्र 80 साल से भी ज्यादा हो गई है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए पीएम मोदी का विजन डीएलसी अभियान 3.0 के सफल क्रियान्वयन के जरिए साकार हो रहा है। सभी प्रमुख हितधारक – पेंशन वितरण करने वाले बैंक, पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग, रक्षा लेखा महानियंत्रक, रेल मंत्रालय, दूरसंचार विभाग, डाक विभाग, आईपीपीबी, यूआईडीएआई और पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पेंशनधारियों के डिजिटल सशक्तिकरण के विजन को साकार करने के लिए पूरी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।” केंद्रीय मंत्री ने पेंशनधारियों के डिजिटल सशक्तिकरण के लिए दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया सेंटर से राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 3.0 का शुभारंभ किया। डीएलसी अभियान 3.0 एक से 30 नवंबर तक देश भर के 800 शहरों और कस्बों में आयोजित किया जा रहा है। 1 से 25 नवंबर तक 1,984 शिविर आयोजित किए गए हैं और देश भर में 1.8 लाख डाकियों को तैनात किया गया है। डीएलसी अभियान 3.0 के तहत फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से जमा किए गए डीएलसी में 202 गुना वृद्धि हुई है। इस अभियान के तहत दिल्ली में 3, बेंगलुरु और हैदराबाद में 1-1 मेगा कैंप आयोजित किए गए हैं। शिविरों के दौरान पेंशनभोगियों और पेंशनभोगी कल्याण संघों ने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र का विकास पेंशनधारियों, विशेष रूप से वृद्ध, विकलांग और अस्पताल में भर्ती लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।   recent visitors 55

नोटिफिकेशन जारी, छत्तीसगढ़-प्राध्यापकों के 595 पदों पर भर्ती का 2 से 16 दिसंबर तक होगा दस्तावेज़ सत्यापन

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक के 595 पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है. 595 प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया: प्राध्यापक के 595 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन साल 2021 सितंबर को जारी किया गया. उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, भुगोल, फिजिक्स, मैथ्स,कैमिस्ट्री, वनस्पति शास्त्र, प्राणी शास्त्र, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, माइक्रोबायोलॉदी, भूगर्भ शास्त्र, सैन्य विक्षान, कॉमर्स, ला, होम साइंस, संस्कृत, हिसट्री, लोक प्रशासन, मानव शास्त्र, दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान, वेद, ज्योतिष एवं सूचना प्रौद्योगिकी के कुल 595 पदों के लिए आदेवन किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 2 दिसंबर से 16 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: दस्तावेज सत्यापन 2 दिसंबर से 16 दिसबंर तक आयोजित किया जाएगा. 595 पदों के लिए कुल 1546 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन होगा, जो पहली पाली में सुबह 10 बजे से और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा. दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी आगे होने वाली भर्ती संबंधी प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख के बाद भेजी गई एजुकेशनल क्वॉलिफिकेश और दूसरी क्वॉलिफिकेशन के प्रमाण पत्र मान्य नहीं होंगे. recent visitors 39

छोटू लातेहार के नावाडीह इलाके में रात नक्सलियों के बीच वर्चस्व की जंग में मारा गया,15 लाख रुपए था इनाम

लातेहार झारखंड के लातेहार में 15 लाख रुपए के इनामी माओवादी नक्सली कमांडर छोटू खरवार की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि छोटू लातेहार के नावाडीह इलाके में रात नक्सलियों के बीच वर्चस्व की जंग में मारा गया है। लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला सहित कई जिलों में छोटू लंबे समय से आतंक का पर्याय बना हुआ था। वह 100 से भी अधिक वारदातों में वांटेड था। पुलिस ने उसकी लाश बरामद कर ली है। झारखंड पुलिस ने उसपर जहां 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था, वहीं नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी एनआईए ने भी उसे मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची रखते हुए तीन लाख के इनाम की घोषणा की थी। छोटू खरवार लातेहार के छिपादोहर सिकिद गांव का रहने वाला था। वह भाकपा माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी का मेंबर था और संगठन में सुजीत जी के नाम से भी जाना जाता था। अगस्त में उसके घर पर पुलिस ने पोस्टर चिपकाया था और उसे 30 दिन के अंदर न्यायालय में पेश होने को कहा गया था। झारखंड में नक्सलियों के सबसे बड़े गढ़ बूढ़ापहाड़ में पिछले साल जब सुरक्षा बलों और पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया था, तो वहां से कई नक्सली भाग खड़े हुए थे। छोटू खरवार भी इन्हीं में एक था। वह कोयल और शंख जोन में संगठन के विस्तार में जुटा था। छोटू ने हत्या, रंगदारी एवं लेवी वसूली, विस्फोट, आगजनी, गोलीबारी, पुलिस पर हमले सहित कई वारदातों को अंजाम दिया था। हाल में उसने लातेहार के छिपादोहर के इलाके में एक दैनिक वेतन भोगी कर्मी की हत्या कर दी थी। वर्ष 2016 में लातेहार के बालूमाथ थाने की पुलिस ने सहारा इंडिया के मैनेजर चंदन कुमार के पास से 3 लाख रुपए बरामद किए थे। मैनेजर ने पुलिस से कहा था कि पैसे छोटू खेरवार के हैं। उसके पास से छोटू के 26 लाख रुपए के निवेश का डिपॉजिट स्लिप भी पुलिस को मिला था। 19 जनवरी 2018 को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने केस टेकओवर किया था। पुलिस ने नक्सलियों का पैसा निवेश कराने के मामले में उसकी पत्नी ललिता देवी को 19 अक्टूबर 2019 को गिरफ्तार किया था।   recent visitors 40

फिल्म डायरेक्टर अश्विनी धीर के 18 साल के बेटे की कार एक्सीडेंट में मौत

मुंबई अजय देवगन और संजय दत्त स्टारर 'सन ऑफ सरदार' के डायरेक्टर अश्विनी धईर के 18 साल के बेटे जलज धीर की मुंबई के विले पार्ले में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, जलज ने अपने दोस्तों को गोरेगांव में अपने घर पर वीडियो गेम खेलने के लिए बुलाया था। बाद में, वह और उनके बाकी के 3 दोस्त – साहिल मेंधा (18), सार्थक कौशिक (18), और जेडन जिमी (18) एक लॉन्ग ड्राइव पर गए। तीनों रास्ते में एक रोस्टोरेंट में रुके और फिर जब वापस आने लगे तो साहिल ड्राइविंग सीट पर था। उसने कंट्रोल खोया और गाड़ी वेस्ट एक्सप्रेस हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। जिसके बाद जलज और सार्थक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल कार तेज रफ्तार में चला रहा था और वह कथित शराब के नशे में था। जेडन ने दर्ज शिकायत में बताया कि जब गाड़ी सहारा होटल पहुंची तो साहिल को इस बात में कन्फ्यूजन हुई कि गोरेगांव जाने के लिए फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें या सर्विस रोड का। इसी कशमकश में उसने पहले बाएं टर्न लिया और फिर दाएं टर्न लिया। इस दौरान कार कंट्रोल से बाहर हो गई। और वह हाईवे पर डिवाइडर के खंभे से टकरा गई। अश्विनी धीर के बेटे की मौत में दोस्त गिरफ्तार इस कार एक्सीडेंट में जलज और सार्थक की मौत हो गई और मामूली रूप से घायल जेडन ने पुलिस को आपबीती सुनाई। न्होंने पुलिस को बताया कि साहिल 120-150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उनकी शिकायत के आधार पर साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खून के सैंपल को लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। अश्विनी धीर के बेटे का अंतिम संस्कार बता दें कि डायरेक्टर अश्विनी के बेटे जलज BBA में ग्रेजुएशन कर रहे थे। उसको पापा के साथ उनकी नई फिल्म 'हिसाब बराबर' के प्रीमियर के लिए गोवा में हो रहे IFFI में आना भी था। लेकिन सब अब सपना रह गया। जलज का 24 नवंबर को गोरेगांव स्थिक पर पर बेटे का अंतिम संस्कार हुआ। उनके लिए 26 नवंबर को एक प्रेयर मीट पर रखी गई, जिसमें फिल्ममेकर जेडी मजीठिया, राजेश कमार समेत अन्य लोग पहुंचे थे। recent visitors 32

पुष्पा : द रूल’ के सेट को छोड़ने पर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना

मुंबई, जल्दई ही ‘पुष्पा: द रूल’ में नजर आने वालीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फिल्म के सेट पर अपने पांच साल के सफर को पूरा करने को लेकर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में वह फिल्मअ के तीसरे पार्ट की ओर भी इशारा करती नजर आई। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने चाहने वालों के साथ अपनी भावनाएं शेयर की। उन्होंनने कहा कि वह बेहद ही भावुक महसूस कर रही है। उन्होंने लिखा, “पूरे दिन की शूटिंग के बाद 24 तारीख की शाम को एक कार्यक्रम में हिस्साह लेने के लिए चेन्नई की उड़ान भरी। कार्यक्रम बेहद ही अच्छाब था। ठीक उसी रात वापस हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। घर जाकर लगभग 4 या 5 घंटे सोई। सुबह उठकर ‘पुष्पा’ के अपने आखिरी दिन की शूटिंग के लिए दौड़ी। हमने एक बेहतरीन गाना शूट किया। रश्मिका ने पुष्पा 3 की ओर इशारा करते हुए कहा, “7/8 वर्षों में से, पिछले 5 साल इस सेट पर बिताने से यह मेरा घर बन गया। बेशक सेट पर आज मेरा आखिरी दिन था..मगर काम अभी भी बाकी है। अभी इसका तीसरा पार्ट भी आना है, लेकिन यह अलग लगा.. यह भारी लगा..ऐसा लगा जैसे यह खत्म हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, “एक उदासी जिसे मैं भी नहीं समझ पाई, और अचानक सभी भावनाएं एक साथ आ गईं, और कड़ी मेहनत के दिन मेरे पास वापस आ गए, और मैं थका हुआ महसूस कर रही थी, लेकिन साथ ही साथ बहुत आभारी भी थी।” अभिनेत्री ने कहा कि वह टूट गई है और उन्हें समझ में नहीं आया कि वह इस तरह से प्रतिक्रिया क्यों कर रही थी। रश्मिका ने अल्लू अर्जुन, निर्देशक सुकुमार और पूरी टीम के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे में भी कहा। उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार के साथ उन्हों ने सालों तक काम किया। पुष्पा सेट मेरा होम ग्राउंड बन गया है और अब इसे छोड़ना बहुत मुश्किल हो रहा है।   recent visitors 80

फौती नामांतरण के एवज में पटवारी ने मांगें पैसे, एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

बलरामपुर छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. आज फिर बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक के ओकरा पथलपारा में पदस्थ पटवारी को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, फौती नामांतरण के एवज में पटवारी ने पैसे की मांग की थी. लंबे समय से पटवारी पैसे के लिए आवेदक पर दबाव बना रहा था. इसकी शिकायत पर एसीबी की टीम ने पटवारी पवन पाण्डेय को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. recent visitors 31

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के राम जन्म भूमि फैसले का हिंदी संस्करण जारी किया

नई दिल्ली कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 75वें संविधान दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट के राम जन्म भूमि फैसले का हिंदी संस्करण जारी किया है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने राम जन्मभूमि पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। इस फैसले का हिंदी संस्करण कानून एवं न्याय मंत्रालय के अंतर्गत विधि साहित्य प्रकाशन द्वारा किया गया है। इस मौके पर सरकार ने भारतीय संविधान पर एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम की भी घोषणा की है। राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित इस समारोह में कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हिंदी में अनुवाद कानूनी साहित्य को अधिक आसान, समावेशी और समझने योग्य बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह पहल हमारे राष्ट्र की भावना का प्रतीक है। इस मौके पर अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमानी, कानून सचिव राजीव मणि और अतिरिक्त सचिव डॉ. मनोज कुमार सहित कई अन्य अधिकारी और वकील उपस्थित थे। समारोह का आयोजन कानून एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा किया किया गया था। इस अवसर पर विभाग ने भारतीय संविधान पर एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम की भी घोषणा की। यह पाठ्यक्रम लोगों को भारतीय संविधान के प्रमुख पहलुओं से परिचित होने की सुविधा देगा। मनोज कुमार ने कहा कि इस पहल को बड़े पैमाने पर जनता के बीच संविधान की समझ बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।  राम मंदिर निर्माण में मजदूर बने चुनौती अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक का आज दूसरा दिन है। राम मंदिर निर्माण में अब तक 800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। निर्माण पूरा होने में लगभग 1800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राम मंदिर निर्माण में अभी भी मजदूरों की कमी है। मजदूरों की संख्या को दोगुनी करने के लिए निर्माण समिति ने एलएंडटी से अनुरोध किया है। 22 जनवरी 2025 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रामलला के अलावा अतिरिक्त मंदिरों के दर्शन पर अभी संशय बना हुआ है। आज भी बनी मजदूरों की चुनौती राम मंदिर भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि शिखर को छोड़कर इसी माह के अंत तक पत्थर लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। राम मंदिर के शिखर  में 55000 क्यूबिक फीट पत्थर अभी और लगने हैं।  8,20,000 क्यूबिक फीट पत्थर परकोटा में लगेंगे। निर्माण कार्य में चुनौती आज भी मजदूरों की है। महापुरुषों के दर्शन पर संशय मजदूरों की संख्या जब तक दोगनी नहीं होगी, तब तक कार्य की गति धीमी रहेगी। इस समय लगभग  800 मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। जब तक 1500 के आसपास मजदूर कार्य नहीं करेंगे तब तक निर्माण में पीछे रहेंगे। 2025 को भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर रामलला के अलावा किसी और महापुरुषों के दर्शन पर संशय है।   recent visitors 113