MY SECRET NEWS

Monday, June 22, 2026 2:59 am

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर डायरेक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने 2022 में अलग होने का ऐलान किया

मुंबई
साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर डायरेक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने 2022 में अलग होने का ऐलान किया था। 17 जनवरी 2022 को, धनुष और ऐश्वर्या ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था- '18 साल की दोस्ती, पति-पत्नी और माता-पिता के रूप में एक साथ बिताए गए समय के बाद, हम दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है।'

इसके बाद उन्होंने परिवार न्यायालय का रुख किया और आपसी सहमति से तलाक की अपील की। वहीं अब फाइनली दोनों की राहें अलग हो गई हैं। जी हां,धनुष और ऐश्वर्या के तलाक को अब कोर्ट की भी मंजूरी मिल गई है। 27 नवंबर 2024 को चेन्नई फैमिली कोर्ट ने इस तलाक को मंजूरी दे दी। शादी के 20  साल  बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

21 नवंबर को फैमिली कोर्ट की जज सुभादेवी ने धनुष और ऐश्वर्या से उनके फैसले के बारे में पूछा। उन्होंने अलग होने की इच्छा व्यक्त की, जिसके बाद न्यायाधीश ने घोषणा की कि अंतिम फैसला 27 नवंबर को सुनाया जाएगा। वहीं, कोर्ट ने अब अपना फैसला सुना दिया है। जज सुभादेवी ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के तलाक को मंजूरी दे दी है। इस तरह धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत अब आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं।

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के कई साल बाद 2022 में अलग होने की घोषणा की थी और जनवरी 2022 में तलाक के लिए अर्जी दी थी। हालांकि, दोनों ने कोर्ट की सुनवाई में तीन बार भाग नहीं लिया लेकिन 21 नवंबर को दोनों ने चेन्नई कोर्ट में इन-कैमरा कार्यवाही में भाग लिया। नवंबर 21 को वे जस्टिस सुभादेवी के सामने पेश हुए, जिन्होंने बंद कमरे में सुनवाई की। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों अलग होने पर अड़े रहे और फाइनली जज ने बुधवार को उनके बीच तलाक को मंजूरी दे दी।

जहां ऐश्वर्या, रजनीकांत और लता रजनीकांत की बेटी हैं। वहीं धनुष निर्देशक कस्तूरी राजा और विजयलक्ष्मी के बेटे हैं। फिल्म निर्देशक कस्तूरीराजा के बेटे धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 को शादी रचाई थी और दोनों परिवारों के आशीर्वाद से विवाह किया था। ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में चेन्नई में एक भव्य शादी की थी। उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक दिग्गजों की उपस्थिति देखी गई थी। इनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं।

Loading spinner

Leave a Comment