मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज म्यूनिख में भारत के कौंसुलेट जर्नल द्वारा होटल फिएर यारत्साइतेन केम्पिंस्की में ब्रीफिंग की जायेगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 से 30 नवम्बर को जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव म्यूनिख एवं स्टूटगार्ट में कई कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रदेश में निवेश और उद्योगों के लिए संभावनाओं से जर्मनी के उद्योगपतियों को अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 नवम्बर की देर शाम यू.के. (बर्मिंघम) से जर्मनी के म्यूनिख के लिये रवाना हुए । मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 नवम्बर को म्यूनिख में भारत के कौंसुलेट जर्नल द्वारा होटल फिएर यारत्साइतेन केम्पिंस्की में ब्रीफिंग की जायेगी। इसके बाद बवेरिया राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जर्मन के बवेरिया राज्य के अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के आर्थिक विकास और संभावित सहयोग पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एसएफसी एनर्जी के प्रमुख संस्थान का दौरा करेंगे। साथ ही बैरलोचर ग्रुप के डॉ. टोबियास रोसेंथल द्वारा अर्बन टर्बन रेस्टोरेंट में आयोजित लंच में जर्मनी के उद्योग प्रतिनिधियों से अनौपचारिक संवाद करेंगे। लंच ब्रेक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर फिएर यारत्साइतेन केम्पिंस्की में म्यूनिख सीआईआई, इन्वेस्ट इंडिया और भारत के कौंसुलेट जनरल, इंडो-जर्मन चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग प्रतिनिधियों के साथ निवेश पर चर्चा कर वन-ऑन-वन मीटिंग करेंगे। इसमें प्रमुख जर्मन कंपनियों के साथ निवेश और उद्योग संबंधों को बढ़ावा देने पर फोकस किया जाएगा। शाम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव होटल फिएर यारत्साइतेन केम्पिंस्की में प्रवासी भारतीय प्रतिनिधियों और "फ्रेंडस ऑफ एमपी" के साथ संवाद करेंगे। इसमें लगभग 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव होटल फिएर यारत्साइतेन केम्पिंस्की में भारत के कौंसुलेट जनरल द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होंगे।   recent visitors 39

कलेक्टर सिंह के निर्देश पर अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ की गई पुलिस कार्यवाही

कलेक्टर सिंह के निर्देश पर अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ की गई पुलिस कार्यवाही डीएपी खाद अधिक मूल्य पर बेचने पर की गई कार्यवाही उज्जैन  तहसील तराना में अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी संचालक श्री श्याम मित्तल द्वारा अधिक मूल्य पर  डीएपी खाद बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी । शिकायत मिली थी कि  1350 रुपए निर्धारित कीमत की डीएपी खाद  1600 रुपए में अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी संचालक श्री श्याम मित्तल द्वारा बेची जा रही है।     कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर  तराना अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जांच करवाई गई, जांच में शिकायत सही पाई जाने पर संचालक के खिलाफ पुलिस थाना तराना में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कर दुकान सील की गईं।कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यवाही के बाद कहा कि खाद कालाबाजारी एवं खाद अधिक मूल्य पर बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई निरंतर करता रहेगा। recent visitors 46

अब हापुड़ पुलिस ने जताई ये आशंका, जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिला में अलर्ट घोषित

हापुड़ संभल की घटना को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज पर माहौल बिगड़ने की आशंका है। सुरक्षा की दृष्टि से जिला में अलर्ट घोषित कर दिया है। अधिकारी नमाज को लेकर विशेष सतर्कता बरती रहे हैं। धार्मिक स्थलों पर पुलिस के साथ पीएसी के जवानों की तैनाती सुनिश्चित कर दी है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। किसी प्रकार का माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में सेक्टर-जोनल व्यवस्था लागू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के दिए आदेश सुपर जोन में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक निगरानी रखेंगे। तहसीलवार हापुड़, गढ़ और धौलाना तीन जोन बनाए गए हैं। जिनमें उपजिलाधिकारी समेत पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने जोन में मौजूद रहेंगे। जिले के दस थानों को सेक्टर बनाया गया है। प्रत्येक सेक्टर का प्रभारी थानाध्यक्ष को बनाया गया है। सभी थानेदारों समेत पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतें के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा पीएसी के जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर तैनात किया जाएगा। उधर, सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है है। इंटरनेट मीडिया पर पैनी नजर इंटरनेट मीडिया की निगरानी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। आपत्तिजनक और भड़काऊ मैसेज वायरल करने वालों को पुलिस गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें जिले की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। थानास्तर पर तैनात रहेगी क्यूआरटी प्रत्येक थाने के साथ पुलिस कार्यालय पर एक-एक क्यूआरटी टीम तैनात रहेगी। कहीं से भी कुछ सूचना मिलती है तो तुरंत क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंचेगी। किसी भी हाल में अराजक तत्वों के खिलाफ नर्मी नहीं बरती जाएगी। धार्मिक गुरुओं से संवाद कर रही पुलिस पुलिस ने धार्मिक गुरुओं और संभ्रांत लोगों से संवाद कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। उन्होंने लिए को शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की पढ़ने का भरोसा दिलाया है। recent visitors 72

खेलो एमपी यूथ गेम्स ब्लाक स्तरीय चयन स्पर्धा खेलों का होगा आयोजन

 सिंगरौली नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पीएस परस्ते ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत ब्लाक स्तरीय चयन स्पर्धा का आयोजन जिले के तीनो विकास खण्डों बैढ़न,चितरंगी,देवसर में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि छह खेल विधा ताईक्वाडो, शूटिंग, क्याकिंग-कैनोइंग, फेंसिंग, रोईग, आर्चरी सीधे राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगे। नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पी.एस.परस्ते की उपस्थिति में विगत 25 नवम्बर को  विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित कर उक्ताशय की जानकारी देते हुए रूपरेखा बनाई गई। खेलों एमपी यूथ गेम्स से जहां एक ओर पूरे प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा वहीं प्रदेश में खेलों का लोक व्यापकीरण होगा और युवाओं की खेलों में व्यापक स्तर पर भागीदारी होगी। खेलो एमपी यूथ गेम्स में 19 वर्ष से कम आयु 31 दिसम्बर 2024 की स्थिति में के बालक एवं बालिका खिलाड़ी प्रतिभागिता कर सकेगे।      उन्होंने बताया कि विकास खण्ड बैढ़न 5 दिसम्बर को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में फुटबाल,एथलेटिक्स,योगासन, बॉक्सिंग, सेंट जोसेफ हा.से.वि.बिलौजी हॉकी,वीवा क्लब एनटीपासी विन्ध्यनगर बैडमिटन,टेबल टेनिस,तैराकी 6 दिसम्बर को  शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.खेल मैदान बैढ़न बालीबॉंल,खो-खो पी.एम.कॉलेज बैढ़न कुश्ती,वेटलिफ्टिग,जूडो,शतरंज, शा.कन्या महाविघालय बैढ़न कबड्डी,बास्केटबॉल,राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न क्रकेट प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। वही विकास खण्ड चितरंगी में शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.खेल मैदान चितरंगी कबड्डी,बाली बॉल,फुटबाल,खो-खो, 7 दिसम्बर को क्रिकेट,एथलेटिक्स,कुश्ती,बैडमिटन वही 5 दिसम्बर को  महारानी पब्लिक स्कूल बरगंवा फुटबाल,एथलेटिक्स,कबड्डी, व्हालीबॉल,खो-खो 6 दिसम्बर को  शतरंज, योगासन, कुश्ती,तैराकी, वेटलिफ्टिग, बास्ककेटबाल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी  अपना फार्म http://myyouthmp.in/khelomp/registration.php पर जमा कर प्रिंट ऑउट दस्तावेज पासपोर्ट फोटो,जन्म प्रमाण-पत्र एवं मध्यप्रदेश के मूल निवासी प्रमाण-पत्र ,आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक छायाप्रति के साथ प्रतिभागी ब्लॉक युवा समन्वयक बैढ़न श्री राकेश कुमार मिश्रा मोबाईल नंबर 9981381352 ,ब्लॉक युवा समन्वयक देवसर श्रीमति सुनीता मिश्रा मोबाईल नंबर 7909573938, ब्लॉक युवा समन्वयक चितरंगी श्री जगदीश सिंह मोबाईल नंबर 6261611414 एवं खेल संघों के अध्यक्ष,सचिवों  शिक्षा विभाग के पीटीआई से संपर्क कर अपना आवेदन फार्म जमा कर सकते है। उक्त समस्त खेल प्रतियोगिताएं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री जी के मार्गदर्शन में  संपन्न होगी। recent visitors 61

समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ में स्थापित होगी जनजातीय गौरव प्रदर्शनी: मंत्री परमार

जनजातीय नायकों के पुरुषार्थ एवं कृतित्व को सही परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने की आवश्यकता : मंत्री परमार समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के पुस्तकालयों को जनजातीय योगदान से जुड़े साहित्य से समृद्ध करेंगे समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ में स्थापित होगी जनजातीय गौरव प्रदर्शनी जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल अतीत के कालखंडों में इतिहासकारों ने जनजातीय नायकों एवं महापुरुषों के पुरुषार्थ एवं कृतित्व के साथ न्याय नहीं किया। इतिहास के पन्नों में जनजातीय नायकों के संघर्ष, शौर्य, पराक्रम, बलिदान और त्याग को सही परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत नहीं किया गया। जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गौरवपूर्ण योगदान और देश की स्वाधीनता के लिए दिए उनके बलिदान को सही परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। जनजातीय नायकों एवं महापुरुषों के पुरुषार्थ एवं कृतित्व से मात्र जनजातीय समाज नहीं अपितु संपूर्ण राष्ट्र लाभान्वित हुआ। राष्ट्र के लिए जनजातीय योगदान का यह समग्र विचार, जनमानस के समक्ष लाने की आवश्यकता है। इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने भारतीय दृष्टि से स्वाधीनता के संघर्ष के सही इतिहास को भारतीय दृष्टिकोण के साथ भारतीय परिप्रेक्ष्य में लिखने का अवसर प्रदान किया है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बुधवार को भोपाल स्थित रविन्द्र भवन के गौरांजनी सभागृह में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारम्भ अवसर पर कही। उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास, श्रेष्ठ ज्ञान परम्परा, सभ्यता, संस्कृति , विरासत, शौर्य, पराक्रम एवं स्वाधीनता के नायकों का बलिदान और उपलब्धियों को, वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को सही परिप्रेक्ष्य में भारतीय दृष्टिकोण से बताने की आवश्यकता है। परमार ने कहा कि जनजातीय समाज प्रकृति पूजक समाज है। प्रकृति की पूजा में भारतीय सभ्यता का मूल भाव कृतज्ञता है। कृतज्ञता का भाव, हमारी सभ्यता और विरासत है। प्रकृति, जल स्त्रोतों एवं सूर्य सहित समस्त ऊर्जा स्रोतों के प्रति कृतज्ञता का भाव भारतीय समाज में परम्परागत रूप से आदिकाल से विद्यमान है। भारत का ज्ञान विश्व मंच पर ईसा से हजारों वर्षों पूर्व भी सर्वश्रेष्ठ था, इसलिए भारत विश्व गुरु के रूप में सुशोभित था। हम सभी को भारत के सर्वश्रेष्ठ ज्ञान पर गर्व का भाव जागृत कर, देश को पुनः विश्व मंच पर सिरमौर बनाने में सहभागिता करने की आवश्यकता है। इसके लिए भारतीय उपलब्धियों पर हीन भावना से बाहर आकर, स्वत्व का भाव जागृत करना होगा। जनजातीय नायकों के अपने अस्त्र-शस्त्र होते थे, जो वे स्वयं निर्माण करते थे। ईसा पूर्व ही जनजातीय समाज, श्रेष्ठ लोहा निर्माण करते रहे हैं। जनजातीय समाज के ऐसे कई कृतित्व, आज भी विद्यमान है। ऐसे कृतित्व का पुनः अध्ययन, शोध एवं अनुसंधान कर, तथ्यपूर्ण एवं सही परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में शिक्षा को भारतीय ज्ञान परम्परा से समृद्ध करने का अवसर है। इसके लिए प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पुस्तकालयों को, भारतीय ज्ञान परम्परा और जनजातीय योगदान से जुड़े साहित्य से समृद्ध करेंगे। परमार ने कहा कि ईसा के पूर्व के भारतीय ज्ञान को पुनः विश्वमंच पर प्रस्तुत करने के लिए, शोध एवं अध्ययन के आधार पर युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में भारतीय दृष्टिकोण के साथ, शैक्षिक परिदृश्य में तथ्यपूर्ण समावेश की आवश्यकता है। परमार ने कहा कि हम सभी की सहभागिता से स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष में भारत पुनः विश्वमंच पर सिरमौर बनेगा। सौर ऊर्जा से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर, अन्य देशों की पूर्ति करने में सक्षम राष्ट्र होगा। खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्म निर्भर होकर अन्य देशों के भरण पोषण करने में सामर्थ्यवान देश बनेगा। वर्ष 2047 के विकसित एवं विश्व गुरु भारत की संकल्पना को साकार करने में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है। मंत्री परमार ने राष्ट्र के जनजातीय नायकों के पुरुषार्थ एवं कृतित्व पर प्रदर्शित चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले जनजातीय अमर बलिदानियों के पुरुषार्थ पर आधारित प्रदर्शनी शुभारंभ किया गया है, किंतु दुर्भाग्यवश जनजाति नायकों के चित्रों की प्रदर्शनी में लगाए गए पचहत्तर प्रतिशत चित्रों को आज हम नहीं पहचानते हैं। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि जिनके बलिदान से आज हम सब खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनके बलिदान को हम याद रखें। राजन ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के सामने इन बातों को रखना होगा, जिससे वह अपने नायकों को जानें और पहचानें। अपर सचिव (मुख्यमंत्री सचिवालय) लक्ष्मण सिंह मरकाम ने बीज वक्तव्य में बताया कि जनजाति गौरव दिवस का बीजारोपण करने वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश है। जनजातीय गौरव दिवस के पीछे मध्यप्रदेश की एक दशक की वैचारिक यात्रा रही है। इसके बाद वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सबसे पहला जनजातीय गौरव दिवस मनाया। मरकाम ने कहा कि पराधीन भारत में भी जनजातीय समाज इकलौता ऐसा समाज था, जो पराधीन नहीं रहा बल्कि अंग्रेजी पराधीनता के विरुद्ध मुखर रूप से विद्रोह करता रहा। ऐतिहासिक पाखंड को सही परिप्रेक्ष्य में सुधारते हुए, समाज के गौरव को पुनर्स्थापित करने की आवश्यकता है। हमारे देश के शोधकर्ता एवं इतिहासकारों की नैतिक जिम्मेदारी है कि जनजातीय गुमनाम नायकों के पुरुषार्थ एवं योगदान को सही परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करें। जनजातियों के द्वारा राष्ट्र के लिए किए गए त्याग, बलिदान को रेखांकित करना, उनके ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गौरवपूर्ण इतिहास को जानना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य था। कार्यशाला में वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म जयंती वर्ष एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में जनजातीय नायकों के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर विचार मंथन हुआ। राष्ट्र के लिए जनजातीय शूरवीरों के बलिदान एवं उनके पुरुषार्थ पर आधारित गतिविधियों के लिए भी मंथन हुआ। प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जनजातीय नायकों पर आधारित वर्ष भर के कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में कार्ययोजना के सृजन के लिए विमर्श हुआ। कार्यशाला में विमर्श हुआ कि सभी विश्वविद्यालय अलग अलग समूहों के साथ मिलकर अपने विश्वविद्यालय में गतिविधियों का आयोजन करेंगे, जिसमें उनसे … Read more

16 दिसंबर से होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पार्टी विधायक निर्मला सप्रे अपने साथ नहीं बैठाएगी

भोपाल सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर भले ही अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है, पर कांग्रेस ने यह मान लिया है कि वह अब भाजपा की सदस्य हैं। 16 दिसंबर से होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पार्टी उन्हें अपने साथ नहीं बैठाएगी। 15 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाएगा। चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ काम लोकसभा चुनाव के समय बीना में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की उपस्थिति में निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की गई थी। उन्होंने चुनाव में सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला के विरुद्ध काम किया। परिणाम भाजपा के पक्ष में रहे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल कानून के अंतर्गत उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए आवेदन भी दिया। इस पर तीन बार नोटिस दिया जा चुका है पर निर्मला सप्रे ने अब तक कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिया है। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में भी शामिल हो चुकी हैं। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले उनकी सदस्यता को लेकर निर्णय होने की संभावना है। पटवारी ने कहा- हमें कोई भ्रम नहीं इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि भाजपा का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था पर नहीं है। देशभर में लगभग 600 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दलबदल कराया जा चुका है। निर्मला सप्रे को लेकर हमें कोई भ्रम नहीं है। नेता प्रतिपक्ष के आवेदन पर निर्णय विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को लेना है पर इसे टाला जा रहा है। हमने विधिक परामर्श ले लिया है और जल्द ही कोर्ट में आवेदन करेंगे। recent visitors 38

43वें आईआईटीएफ में मध्यप्रदेश मंडप स्वर्ण पदक से सम्मानित

भोपाल दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14 से 27 नवम्बर तक आयोजित हुए 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में मध्यप्रदेश के मंडप को राज्यों की श्रेणी में सब्जेक्टिव प्रेजेंटेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। बुधवार को आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के प्रबंध निदेशक श्री प्रदीप सिंह खरोला ने मध्यप्रदेश मंडप के संचालक श्री बीएन तिवारी को प्रदान किया। कार्यक्रम में एमपीआईडीसी के शाखा प्रबंधक श्री सी के प्रिंस और मध्यप्रदेश मंडप के विशेष सहायक श्री जगमोहन भी उपस्थित थे। मंडप में मेले की थीम ‘विकसित भारत@2047’ के अनुरूप प्राचीन सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर के साथ तेजी से विकसित होते मध्यप्रदेश के स्वरूप को प्रदर्शित किया गया है। प्रदेश की विकास गाथा को डिजिटल इन्फोपैनल्स के माध्यम से दर्शाया गया था। अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए कांच के स्तंभों के भीतर होलोग्राम से युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब कल्याण और किसान कल्याण मिशन प्रदर्शित किए गए थे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 42वें आईआईटीएफ में भी मध्यप्रदेश मंडप को सब्जेक्टिव प्रेजेंटेशन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।   recent visitors 33