Sunday, July 5, 2026 8:46 am

पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 9,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया

क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 9,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। विलियमसन ने शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। विलियमसन कमर की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं, जिसके कारण वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। उन्होंने मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने 103 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह कुमार संगकारा और यूनिस खान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज 9,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ अपने 99वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने के बाद सबसे तेज बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ब्रायन लारा के 101 टेस्ट मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। दूसरी पारी में विलियमसन ने क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेट के सामने लपके जाने से पहले रचिन रविंद्र और डेरिल मिशेल के साथ दो महत्वपूर्ण साझेदारियां करते हुए 61 रन का योगदान दिया। इससे पहले, विलियमसन ने वापसी करते हुए 93 रन बनाए और न्यूजीलैंड को पहली पारी में 348 रन तक पहुंचाया। ग्लेन फिलिप्स नाबाद 58 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ब्रायडन कार्से और शोएब बशीर ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में, हैरी ब्रूक की 171 रनों की धमाकेदार पारी, कप्तान बेन स्टोक्स के 80 और ओली पोप के 77 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने 499 रन बनाए और 151 रनों की शानदार बढ़त हासिल की।   recent visitors 36

कई छात्राएं घबराकर हुईं बेहोश, छत्तीसगढ़-रायपुर एम्स में जूनियर्स को कमरे में बंद कर रातभर ली रैगिंग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में ग्रुप रैगिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पहले कमरे में बंद किया गया। इसके बाद दो बजे रात को कड़ाके की ठंड में कैंपस में खड़ा कराया गया। एमबीबीएस 2023 बैंच के स्टूडेंट्स के साथ सीनियर्स ने ग्रुप रैगिंग की है। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने रात को जूनियर छात्र-छात्राओं को रात 12 बजे कमरे में बुलाकर अंदर से खिड़की दरवाजे, पंखे, लाइट सब बंद कर दिए। कमरे में कई छात्रों को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस दौरान कई छात्राएं घबराकर रोने लगीं। कुछ बेहोश भी हो गईं। आरोप है कि रात करीब दो बजे सभी जूनियर्स को ठंड में टी शर्ट में बाहर खड़े कराए। मिली जानकारी के मुताबिक रैगिंग एम्स में एमबीबीएस 2023 बैच के स्टूडेंट के साथ सीनियर बैच के स्टूडेंट्स ने की है। आरोप है कि सीनियर स्टूडेंट्स ने जूनियर्स को ग्रुप के साथ बुलाया। फिर एक छोटे से कमरे में बंद कर दिया। जूनियर छात्रों का आरोप है कि कड़के की ठंड में जब बाहर में खड़े कराए गए, उस वक्त सिक्योरिटी गार्ड वहां मौजूद थे। उनसे मदद मांगने पर गार्ड ने भी सीनियर्स को नहीं रोका। लगभग तीन-चार बजे के बाद उन्हें कमरे में जाने की इजाजत मिली। ऐसे हुआ मामले का खुलासा रैगिंग से पीड़ित छात्रों ने सोसायटी अगेंस्ट वायलेंस इन एजुकेशन से मामले की लिखित शिकायत की थी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। recent visitors 48

ब्रैथवेट को उम्मीद, वेस्टइंडीज बांग्लादेश पर क्लीन स्विप के साथ करेगी 2024 का अंत

जमैका वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम जमैका में आज से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे देस्ट को जीतकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्विप कर 2024 का शानदार अंत करेगी। एंटीगुआ में सीरीज के पहले मैच में 201 रन की जीत के बाद मेजबान टीम की नजरें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी। संयोग से, वेस्टइंडीज ने आखिरी टेस्ट क्लीन स्वीप भी बांग्लादेश के खिलाफ 2022 में 2-0 से किया था। ब्रेथवेट ने प्री मैच कांफ्रेंस में कहा, साल का अंत शानदार तरीके से करना बहुत महत्वपूर्ण है और हम किसी भी टेस्ट मैच या किसी भी टेस्ट सीरीज को हल्के में नहीं ले सकते। उन्होंने कहा, पहला टेस्ट इतिहास बन चुका है और इसलिए हमें गेंदबाजी इकाई और बल्लेबाजी इकाई के रूप में शुरुआत करनी होगी, लेकिन हम इसके लिए तत्पर हैं। ब्रेथवेट को उम्मीद है कि पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद उनके तेज गेंदबाज एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चार सदस्यीय तेज गेंदबाज- केमार रोच, जेडन सील्स, शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ- के साथ-साथ मध्यम गति के गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने एंटीगुआ में बांग्लादेश को हर तरह की परेशानी में डाल दिया और सभी विकेट आपस में बांट लिए। ब्रेथवेट ने कहा, गेंदबाजों को यहां गेंदबाजी करने में मजा आता है और खेल के अधिकांश समय में थोड़ी सीम होती है, जो अच्छी बात है। यह स्पष्ट रूप से एक नया मैदान है और यहां बहुत नमी है, इसलिए हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा, मुझे हमारे सभी तेज गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है और मेरा मानना है कि इन सभी लोगों में अलग-अलग विशेषताएं हैं। मैं इस गेंदबाजी समूह के भविष्य को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं।   recent visitors 80

बांग्लादेश : इस्कॉन पर बैन के लिए सड़कों पर कट्टरपंथी, चिन्मय की रिहाई के लिए दुनियाभर में इस्कॉन की प्रार्थना सभाएं

ढाका पश्चिम बंगाल की राजधानी ढाका में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल इस्लाम ने आश्वासन दिया है कि देश में हिंदू समुदाय सुरक्षित है और वहां अल्पसंख्यकों को कोई खतरा नहीं है। सीएनएन न्यूज-18 को दिए एक इंटरव्यू में इस्लाम ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश सरकार का इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (ISKCON) पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं मामले की सुनवाई के बारे में नहीं जानता, लेकिन ISKCON पर बांग्लादेश में प्रतिबंध नहीं लगेगा।" यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूर्व ISKCON पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी के बाद इस हिंदू संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है। बांग्लादेश हाईकोर्ट ने भी गुरुवार को ISKCON की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की याचिका को खारिज कर दिया। हिंदू समुदाय सुरक्षित हाल ही में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के बीच हिंसा की घटनाओं पर बोलते हुए इस्लाम ने कहा, "हिंदू समुदाय बांग्लादेश में सुरक्षित है। एक व्यवस्थित स्तर पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आकर जमीनी स्थिति देखें। शुरुआती कुछ दिनों में हिंसा हुई थी, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है।" इस्लाम ने कहा कि चिन्मय कृष्ण दास को निष्पक्ष न्याय मिलेगा और सरकार इस दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत के बयान पर प्रतिक्रिया भारत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लाम ने इसे आंतरिक मामला बताया और कहा कि नई दिल्ली को इस मामले पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "भारत सरकार को बयान नहीं देना चाहिए था। यह हमारा आंतरिक मामला है। हम कभी भारत में होने वाली घटनाओं पर टिप्पणी नहीं करते।" भारत ने मंगलवार को चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की थी और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, "हमें चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत से इनकार किए जाने पर गहरी चिंता है।" इस घटनाक्रम ने बांग्लादेश में धार्मिक और राजनैतिक तनाव को बढ़ा दिया है, लेकिन सरकार ने स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया है कि सभी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बांग्लादेश में ढाका हाईकोर्ट के इस्कॉन पर बैन लगाने से इनकार करने के बाद कट्टरपंथी समूहों ने शुक्रवार को भारी हंगामा किया। जुम्मे की नमाज के बाद देशभर की मस्जिदों में लाखों मुसलमानों ने प्रदर्शन किया। सबसे बड़े प्रदर्शन राजधानी ढाका और चटगांव में हुए। प्रदर्शनकारियों ने इस्कॉन को ‘हिंदू उग्रवादी संगठन’ और ‘कट्टरपंथी व राष्ट्र-विरोधी समूह’ बताते हुए इस संगठन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की। इन रैलियों में कट्टरपंथी संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम, खिलाफत मजलिस और इस्लामिक आंदोलन सहित कई धार्मिक-आधारित संगठनों और राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। हिफाजत ने कहा कि देश की पराजित ताकतें हिंदुओं का इस्तेमाल अराजकता फैलाने के लिए कर रही हैं। पिछले मंगलवार को चटगांव कोर्ट परिसर में जिस तरह से वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या की गई, वह गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश थी। वहीं, चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए इस्कॉन ने कोलकाता में विरोध कीर्तन आयोजित किया। इस्कॉन ने घोषणा की है कि रविवार को दुनिया भर के सभी इस्कॉन मंदिरों में वैश्विक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बांग्लादेश में हिंदू भक्तों और धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए प्रार्थना की जाएगी। चिन्मय दास की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा पर भी बोले मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव   बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के बीच भड़की हालिया हिंसा को लेकर इस्लाम ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। यहां  हिंदू सुरक्षित हैं। मीडिया संस्थानों से अपील करते हुए शफीकुल इस्लाम ने कहा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप आएं और यहां हकीकत कवर करें। बांग्लादेश में शुरुआती कुछ दिनों में हिंसा देखी गई और स्थिति अब नियंत्रण में है। उन्होंने चिन्मय दास के मामले में भी निष्पक्ष सुनवाई की बात कही।         इस्कॉन से जुड़े 17 लोगों के बैंक खातों पर लगी रोक   इससे पहले, बांग्लादेश के वित्तीय अधिकारियों ने एक आदेश के बाद इस्कॉन से जुड़े सत्रह लोगों के बैंक खातों पर एक महीने तक की रोक लगाई। इन लोगों से तीन कामकाजी दिनों के भीतर अपने लेन-देन की जानकारी संबंधित बैंकों को सौंपने को कहा गया है।        भारत लगातार जता रहा विरोध   भारत बांग्लादेश सरकार के सामने लगातार मजबूती से यह मुद्दा उठा रहा है कि वहां के हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों को धमकियों और लक्षित हमलों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को अपने सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मंत्रालय ने कहा, हम बांग्लादेश में कट्टरपंथी भाषा के बढ़ते इस्तेमाल, हिंसा की बढ़ती घटनाओं और उकसावे के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हैं। इन घटनाओं को सिर्फ यह नहीं माना जा सकता कि मीडिया बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है। मंत्रालय ने बांग्लादेश सरकार से फिर अपील की कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए।      चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर मंत्रालय ने क्या कहा   बांग्लादेश में प्रमुख हिंदू चेहरे चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर मंत्रालय ने कहा, जहां तक व्यक्तियों के खिलाफ मामलों का सवाल है, हम जानते हैं कि कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह प्रक्रियाएं मामले को न्यायसंगत, निष्पक्ष और  पारदर्शी तरीके निपटाएंगी और सभी आरोपियों के कानूनी अधिकारों का पूरा सम्मान सुनिश्चित करेंगी। बांग्लादेश सम्मिलित सनातनी जागरण जोत संगठन के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास को सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था और उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। मंगलवार को चटगांव की एक अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार किया और जेल भेज दिया। दास समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में एक वकील की मौत हुई। चिन्मय बांग्लादेश में पहले अंतरराष्ट्रीय कृष्ण चेतना सोसायटी (इस्कॉन) के प्रवक्ता रह चुके हैं।  recent visitors 109

मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा राकेश शुक्ला के सरकारी बंगले में अचानक लगी आग

ग्वालियर  मध्य प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणी ऊर्जा राकेश शुक्ला के थाटीपुर स्थित सरकारी बंगले में अचानक आग लग गई। हालांकि जिस समय आग लगी उस समय मंत्री अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। आग लगने के कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण आवश्यक दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसा रात में करीब 12.30 बजे हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग मामले की जानकारी देते हुए मगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मंत्री के बंगले में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग बंगले के गार्ड रूम में लगी। अचानक आग भड़कने से बंगले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बंगले में मौजूद गार्ड ने आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड और नगर निगम प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लाखों का सामान जलकर खाक जानकारी के अनुसार, बंगले के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान और कीमती दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले आवास पर लगे एक बोर्ड में लगी उसकी बाद कमरे के अंदर फैल गई। आग के कारण पलंग और सोफे समेत कई आवश्यक दस्तावेज भी जलकर खाक हो गए हैं। हादसे के दौरान बंगले में मंत्री का स्टॉफ मौजूद था। मंत्री राकेश शुक्ला दिल्ली दौरे पर हैं। दो पहिया वाहन की हैडलाइट के सहारे बुझाई गई आग फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बंगले की लाइट बंद हो गई। ऐसे में आग बुझाने के लिए दो पहिया वाहन की हैडलाइट का सहारा लेना पड़ा। दो पहिया वाहन की हैडलाइट की रोशनी के सहारे टीम ने बंद खिड़कियों को खोला और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौजूद थीं। recent visitors 106

डीजीपी पिता आज होंगे सेवानिवृत्ति, सलामी परेड का नेतृत्व करेगी डीसीपी बेटी, मप्र पुलिस में ऐसा पहली बार

भोपाल डीजीपी सुधीर सक्सेना आज अपनी सेवा से निवृत्त हो रहे हैं. आज मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे के लिए बहुत खास दिन है. दरअसल आज वह होने जा रहा है जो इससे पहले पुलिस विभाग में कभी नहीं हुआ. डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य विदाई समारोह को आयोजित किया जाएगा. इस दौरान डीजीपी को सलामी दी जाएगी. खास बात यह है कि इस सलामी की जिम्मेदारी उन्हीं की डीसीपी बेटी को दी गई है.  विदाई परेड की जिम्मेदारी बेटी को दी गई बता दें 32 महीने के कार्यकाल के बाद आज मध्यप्रदेश पुलिस के डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना सेवानिवृत्त (रिटायर) हो जाएंगे. उनकी विदाई समारोह का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया है. विदाई समारोह में परेड का भी आयोजन किया गया है. उनकी इस विदाई परेड की जिम्मेदारी कमांडर उनकी ही बेटी सोनाक्षी सक्सेना को दी गई, जो 2020 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. दो साल पहले बने डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, जो 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस अधिकारी हैं. सक्सेना 4 मार्च 2020 को पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद वह प्रदेश के 30वें पुलिस महानिदेशक बने थे. उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने साइबर अपराध के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस कार्रवाई को मजबूत किया. पांच दिनों से जारी अभ्यास डीजीपी सुधीर सक्सेना के सेवानिवृत्त होने को लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बीते सोमवार से परेड का अभ्यास किया जा रहा है. जबकि भव्य आयोजन में पुलिस की यह टीम डीजीपी सुधीर सक्सेना को सलामी देगी. आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है. मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में पुलिस विभाग के अनेक अफसर मौजूद रहेंगे.  सम्मानित लोगों द्वारा उनके वक्तव्य में भाषण भी दिए जाएंगे. ग्वालियर मूल के हैं डीजीपी सक्सेना डीजीपी सुधीर सक्सेना मूलत: ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी सोनाक्षी सक्सेना भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त आसूचना के पद पर तैनात है। इससे पहले वह इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त और जबलपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में काम कर चुकी हैं। recent visitors 60

मांडला माशिम्बी बने दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

जोहानसबर्ग क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मंडला माशिम्बी को दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। सीएसए ने एक बयान में कहा, मांडला अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम को तैयार करने, उच्च प्रदर्शन रणनीतियों को लागू करने, सीएसए के परिवर्तन लक्ष्यों को आगे बढ़ाने और उत्कृष्टता और गौरव की संस्कृति का निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। भले ही उन्होंने कभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन मांडला ने टाइटन्स, नाइट्स और ग्रिक्वास के लिए पेशेवर क्रिकेट खेला। कुल मिलाकर, उन्होंने 2010 में लगातार घुटने की चोटों के कारण अपने करियर को रोकने से पहले 44 एक दिवसीय और 39 प्रथम श्रेणी मैच खेले। एक कोच के रूप में, 44 वर्षीय मांडला ने टाइटन्स के साथ कई चैंपियनशिप जीती हैं और सीनियर पुरुष टीम के साथ गेंदबाजी कोच और सहायक कोच के रूप में भी काम किया है। हाल ही में, वह एसए20 में पार्ल रॉयल्स के लिए तेज गेंदबाजी कोच थे। वह अंतरिम मुख्य कोच डिलन डु प्रीज़ का स्थान लेंगे। मांडला ने कहा, मैं बहुत सम्मान और विनम्रता के साथ प्रोटियाज महिला कोच के रूप में नियुक्ति को स्वीकार करता हूं। मैं इस प्रतिष्ठित पद से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं से पूरी तरह वाकिफ हूं। उन्होंने कहा, मैं कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान टाइटन्स क्रिकेट द्वारा मुझे दिए गए असाधारण अवसर के लिए बहुत आभारी हूं। पिछले ग्यारह वर्षों में उनका अटूट समर्थन और अटूट समर्थन मेरे पेशेवर विकास और प्रगति में सहायक रहा है।   recent visitors 51