Sunday, July 5, 2026 7:44 am

पुरानी रंजिश को लेकर मां को भी पीटा, राजस्थान-अलवर में सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर बरसाए लट्ठ

अलवर. कठूमर थाना क्षेत्र के पावटा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सरकारी स्कूल के लेक्चरार पर जानलेवा हमला हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ोदा कान में कार्यरत लेक्चरार रामावतार मीणा पर लगभग 15-16 लोगों ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल रामावतार को पहले कठूमर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से उन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पावटा गांव निवासी घायल रामवतार मीणा ने बताया कि वह अपने पिता टन्डुराम मीणा को खेत पर रोटी देकर वापस आ रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोग यादराम मीणा पुत्र राधाकृष्ण, हरिसिंह पुत्र राधाकृष्ण, बेनी प्रसाद, घनश्याम पुत्र यादराम राकेश पुत्र यादराम सहित करीब 15 से 16 लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही रामवतार मीणा की मां विषणी देवी जब अपने बेटे को बचाने के लिए पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट में घायल रामअवतार मीणा के सिर,पैर और हाथ की उंगलियों पर गहरी चोट आई है, जिसका राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय जिला अस्पताल अलवर में उपचार जारी है। रामावतार मीना ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 1 महीने रामावतार ने बताया कि एक महीने पहले उनके पिता ट्रैक्टर से खेत जा रहे थे, तब रास्ते को लेकर इन आरोपियों से विवाद हुआ था। तब यह मामला आपसी समझाइश के बाद सुलझ गया था, लेकिन हमलावरों ने रंजिश रखते हुए इस हमले को अंजाम दिया। बहरहाल पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। recent visitors 79

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर सोत्सोबे, त्सोलेकिले, मभालती भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों लोनवाबो सोत्सोबे और थामी त्सोलेकिले के साथ-साथ टाइटन्स के पूर्व गेंदबाज इथी मभालती को गिरफ्तार किया गया है और उन पर भ्रष्ट गतिविधियों की रोकथाम एवं प्रतिरोध अधिनियम, 2004 की धारा 15 के तहत भ्रष्टाचार के पांच आरोप लगाए गए हैं। उन पर अधिनियम की धारा 15 के तहत आरोप लगाए गए हैं, जो खेल आयोजनों से संबंधित भ्रष्ट गतिविधियों से संबंधित है, जिसमें किसी अन्य व्यक्ति से किसी ऐसे कार्य में शामिल होने के लिए रिश्वत लेना या देने की पेशकश करना शामिल है, जो किसी खेल आयोजन की अखंडता को कमजोर करने या खेल के क्रम को प्रभावित करने की धमकी देता है। ये आरोप 2015-16 के रैम स्लैम चैलेंज के इर्द-गिर्द मैच फिक्सिंग की कहानी से जुड़े हैं। ये तीन खिलाड़ी उन सात खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें घरेलू टी20 टूर्नामेंट के दौरान मैच फिक्स करने के प्रयासों में शामिल होने के लिए 2016 और 2017 में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका द्वारा प्रतिबंधित किया गया था। गुलाम बोदी पहले ही जेल में हैं, जबकि जीन सिम्स और पुमी मात्शिकवे को क्रमशः 2021 और 2022 में दोषी ठहराए जाने के बाद निलंबित सजा दी गई थी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने खेल में उनकी संलिप्तता के कारण सभी खिलाड़ियों पर दो से 12 साल का प्रतिबंध भी लगाया है। भ्रष्ट गतिविधियों की रोकथाम और मुकाबला अधिनियम 2000 में हैंसी क्रोनजे मैच फिक्सिंग कांड के बाद लागू हुआ था, और यह समझा जाता है कि यह पहली बार है जब इसका इस्तेमाल खिलाड़ियों पर अपराध के आरोप लगाने के लिए किया जा रहा है। हॉक्स के नाम से जाने जाने वाले प्राथमिकता अपराध जांच निदेशालय (डीपीसीआई) द्वारा जांच के बाद आरोप लगाए गए हैं, जो संगठित और आर्थिक अपराध की जांच करने वाली दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा की एक विशेष शाखा है। डीपीसीआई के राष्ट्रीय प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल गॉडफ्रे लेबेया ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, भ्रष्टाचार खेल की अखंडता को कमजोर करता है, और हॉक्स समाज के सभी क्षेत्रों में निष्पक्षता और व्यावसायिकता के मूल्यों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हम क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को इस संकट से निपटने के लिए उनके सहयोग और प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं। प्रारंभिक जांच के समय, सीएसए ने कहा कि साजिशकर्ताओं की योजना विफल होने के बाद टूर्नामेंट में कोई भी मैच फिक्सिंग से प्रभावित नहीं हुआ। तब से यह स्थापित हो गया है कि बोडी ने भारत के सट्टेबाजों के साथ मिलीभगत करके टूर्नामेंट में तीन मैचों में फिक्सिंग में भाग लेने के लिए कई खिलाड़ियों से संपर्क किया और यह भी समझा कि वास्तव में कोई भी फिक्सिंग नहीं हुई थी।   recent visitors 179

जानिए कॉफी कैसे रखे आपको रोगों से दूर

एक नई रिसर्च का कहना है कि प्रतिदिन तीन कप कॉफी पीने से कुछ बीमारियों के कारण समयपूर्व मौत का खतरा कम हो सकता है। हावर्ड युनिवर्सिटी के टीएच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं के अध्ययन में पता चला है कि कैफीन युक्त या कैफीन रहित दोनों तरह की कॉफी पीने के कई फायदे हैं। इससे होने वाले फायदों में दिल के रोगों, मस्तिष्क संबंधी रोगों और टाइप टू डायबिटीज से रक्षा शामिल है। इतना ही नहीं इस नए शोध में यह बात भी कही गई है कि कॉफी के इतनी मात्रा में सेवन से आत्महत्या का खतरा भी कम हो सकता है। हर चार साल पर जांच के साथ 30 साल तक चला शोध इस शोध से जुड़े मिंग डिंग ने बताया कि कॉफी में मौजूद बायोएक्टिव यौगिक इंसुलिन प्रतिरोध और प्रणालीगत सूजन को कम करते हैं। कॉफी पीने के प्रभाव को स्वीकृत भोजन पर आधरित प्रश्नों की सूची के आधार पर हर चार वर्ष के अंतराल में 30 वर्षों की अवधि तक जांचा गया है। इस जांच में प्रमाणित हुआ कि संयत कॉफी सेवन से दिल के रोगों, पर्किंसन्स जैसे मस्तिष्क संबंधी रोगों, टाइप टू डायबिटीज सहित आत्महत्या से मौत का खतरा कम हो सकता है। जाने कॉफी के फायदे… -कुछ लोग सोचते हैं कि कॉफी पीने से बच्चों का विकास रुक जाता है। जबकि हकीकत में शोधों में इस बात को खारिज किया जा चुका है कि कॉफी की वजह से बच्चों का वजन या लंबाई नहीं बढ़ती है। -रोजाना कॉफी पीने से सेहत खराब होती है, जबकि इसके उलट हर दिन कॉफी पीना आपको तरोताजा रखने में मदद देता है और आपकी सेहत भी अच्छी रहती है। -अगर रोजाना दो से चार कप कॉफी पी जाए तो ऐसे लोगों में स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है। जबकि जो लोग बिल्कुल भी कॉफी नहीं पीते, उनमें यह खतरा बरकरार रहता है। -काफी पीने से लिवर कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है। स्तन कैंसर और फेफड़ों के कैंसर में थोड़ी मात्रा में कॉफी पीना मददगार साबित हो सकता है।   -पार्किंसन और अल्जाइमर की बीमारियों में भी कॉफी काफी फायदेमंद पाई गई।   recent visitors 71

भिंड में डॉक्टर ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ी कैंची, दर्द हुआ तो हुआ खुलासा; शिकायत दर्ज

 भिंड  मध्य प्रदेश के भिंड में डॉक्टरों की लापरवाही का बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के पेट के अंदर से कैंची  निकली है. महिला दो साल से दर्द से परेशान थी. गरीबी की तंगी के चलते सही इलाज नहीं करवा पा रही थी. लेकिन अब सीटी स्कैन कराया गया तो डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए. दो साल पहले हुआ था ऑपरेशन दरअसल जिले के गोहद के सौंधा गांव की रहने वाली कमलाबाई पिछले दो साल से दर्द से परेशान थी. कमलाबाई के  पति कमलेश का कहना है बार-बार जांच और महंगी दवाएं लेने के बावजूद राहत नहीं मिल रही थी. महंगी दवाओं से पिछले एक साल से काफी पैसा खर्च हो गया है. कुछ लोगों से कर्ज भी लेना पड़ा. गुरुवार को पत्नी कमलाबाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने सीटी स्कैन लिख दिया. जिसका सीटी स्कैन कराया तो उसके पेट में कैची मिली है. कमलाबाई के पति कमलेश ने महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स  पर लापरवाही का आरोप लगाया है. कमलाबाई का कहना है कि 20 फरवरी 2022 को ग्वालियर के कमलाराजा हॉस्पिटल में पेट मे कैंसर की गांठ का ऑपरेशन हुआ था. इस ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पेट मे कैंची  छोड़ दी. तब से लगातार दर्द से परेशान थी. तब से कोई डॉक्टर असली समस्या को नहीं पकड़ पाया. जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने तत्काल महिला और उसके परिजनों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई और ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल रेफर किया गया. जहां के डॉक्टर महिला की रिपोर्ट देख रहे हैं. करेंगे कार्रवाई की मांग इस लापरवाही के बाद पीड़ित महिला के परिजन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.  परिजनों का कहना है कि इस लापरवाही से कमलाबाई को दो साल से असहनीय दर्द झेलना पड़ा. कमलाबाई को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. recent visitors 66

तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे

एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ छह दिसंबर से यहां शुरू होने वाले दूसरे दिन रात्रि टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 295 रन की हार के कारण पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-1 से पीछे चल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यहां जारी विज्ञप्ति ने कहा,‘‘जोश हेज़लवुड बायीं ओर हल्की चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। हेज़लवुड हालांकि श्रृंखला के बाकी मैचों की तैयारी के लिए एडिलेड में टीम के साथ बने रहेंगे।’’ तेज गेंदबाज सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार ,‘‘ सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को एडिलेड में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम में शामिल किया गया है। एबॉट और डोगेट एडिलेड टेस्ट मैच के लिए ब्यू वेबस्टर के साथ टीम से जुड़ गए हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया के पास हेज़लवुड के स्थान पर तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को अंतिम एकादश में शामिल करने का विकल्प भी है। हेज़लवुड का गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट मैच में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। इस 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने भारत के खिलाफ 2020-21 की श्रृंखला के दौरान दिन-रात्रि टेस्ट मैच में आठ रन देकर पांच विकेट लिए थे। भारतीय टीम तब 36 रन पर आउट हो गई थी। यह पहला अवसर होगा जबकि हेज़लवुड भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। एबॉट और डोगेट को हाल में शेफ़ील्ड शील्ड मैचों में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। एबॉट ने अपने आखिरी शील्ड मैच में तस्मानिया के खिलाफ 16 ओवर में 71 रन देकर चार विकेट लिए थे, जबकि डोगेट ने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। उन्होंने अभी तक तीन शील्ड मैचों में 11 विकेट लिए हैं। इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में मैकाय में भारत ए के खिलाफ मैच में 15 रन देकर छह विकेट लिए थे जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।   recent visitors 99

स्मिथ, लाबुशेन कोहली की तरह खुद पर भरोसा रखें: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग

एडिलेड आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रन बनाने के लिए जूझ रहे मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे चार टेस्ट मैचों में फॉर्म में वापसी करने के लिए भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तरह अपने खेल पर भरोसा करने की सलाह दी है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में लाबुशेन भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने इस मैच में दो और तीन रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 295 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। स्मिथ भी पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के सामने जूझते रहे। ऑस्ट्रेलिया का यह स्टार बल्लेबाज पहली पारी में खाता नहीं खोल पाया जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 60 गेंद पर 17 रन बनाए। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘पर्थ में सभी बल्लेबाजों में से मार्नस सबसे अधिक जूझते हुए नजर आए। यह सही है कि विकेट मुश्किल था और भारतीय गेंदबाज शानदार गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन उन्हें इसे बदलने का तरीका ढूंढना होगा।’’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इस संदर्भ में कोहली का उदाहरण दिया जो पहली पारी में पांच रन बनाकर आउट होने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाकर वापसी करने में सफल रहे। पोंटिंग ने कहा, ‘‘विराट ने अपने खेल पर भरोसा किया और वह पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में अलग खिलाड़ी की तरह नजर आए। उन्होंने विरोधी टीम से लड़ने के बजाय अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान केंद्रित किया। मार्नस और स्मिथ को यही करने की जरूरत है – अपना रास्ता खोजें और मजबूत इरादे दिखाएं।’’ पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अधिक जोखिम लेने और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा,‘‘आपको जोखिम लेने और गेंदबाजों पर दबाच डालने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि हम सभी जानते हैं कि बुमराह जैसे गेंदबाज आपको रन बनाने के लिए आसान अवसर नहीं देंगे।’’ पहले टेस्ट में करारी हार झेलने के बावजूद पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा,‘‘मैं उसी टीम के साथ बने रहने की सलाह दूंगा। मुझे लगता है कि आपको चैंपियन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होगा और हम इस टीम में जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं उनमें से कई चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं।’’   recent visitors 62

हत्या कर कुचला गया चेहरा, राजस्थान-अलवर में महिला के शव की शिनाख्त में जुटी चार थानों की पुलिस और डीएसटी

अलवर. विजय मंदिर थाना क्षेत्र के प्रतापबंध के पास बायोडायवर्सिटी पार्क के नजदीक झाड़ियों में सोमवार देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 40 वर्षीय महिला का है, जिसका चेहरा कुचल दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या करके शव को वहां फेंका गया है। स्थानीय लोगों ने प्रतापबंध के पास झाड़ियों में सोमवार शाम को एक महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान मौके पर खून से सना पत्थर बरामद हुआ, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई। महिला की पहचान के लिए विजय मंदिर थाना, कोतवाली थाना, एनईबी थाना और वैशाली नगर थाना की पुलिस टीमों के साथ डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) भी मामले की जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों को सूचना भेजी गई है। शव की पहचान के लिए विभिन्न जगहों से आए लोग भी उसकी नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने मंदिर के पुजारी, वन विभाग के कर्मचारियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या घटनास्थल पर ही की गई है क्योंकि जिस पत्थर से चेहरा कुचला गया, वह घटनास्थल से ही बरामद हुआ है। हालांकि महिला का शव वहां तक कैसे पहुंचा, इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई, लेकिन अब तक कोई विशेष सुराग नहीं मिला है। विजय मंदिर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया, "महिला की शिनाख्त के लिए राजस्थान और हरियाणा में गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। सभी प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।" इधर पुलिस टीमों ने अपनी जांच तेज कर दी है। डीएसटी टीम और चार थानों की पुलिस महिला की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। recent visitors 71