Sunday, July 5, 2026 1:00 am

हम होंगे कामयाब पखवाडा 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक

हम होंगे कामयाब पखवाडा 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक घरेलू हिंसा रोकथाम हेतु महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक  सिंगरौली जेंडर आधारित हिंसा रोकथाम “हम होंगे कामयाब“ पखवाडा कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रषासन द्वारा संयुक्त रूप मे आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चंन्द्रषेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के के निर्देशानुसार पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से घरेलू हिंसा अधिनियम, वन स्टॉप सेन्टर मे प्राप्त सुविधाओं साथ ही महिला उर्जा डेस्क के संबंध मे स्थानीय महिलाओं, पुरुषों तथा बालक बालिकाओं को जागरूक किया गया।        महिला थाना एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत ं बैढ़न के ताली मोहल्ले में महिलाओं को घरेलू हिंसा से जागरूक कराया गया घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में बताया गया। साथ वन स्टॉप सेंटर महिला ऊर्जा डेस्क प्रतिकर योजना हेल्पलाइन नंबर एवं अन्य सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। विध्यनगर थाना अंतर्गत इंदिरा चौक विध्यनगर टैक्सी स्टैण्ड अंतर्गत उपस्थित स्थानीय महिलाओं तथा पुरुषों को घरेलू हिंसा अधिनियम के संबंध मे समझाइस प्रदान किया गया।  साथ ही बैढन थाना अंतर्गत संचालित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय में बच्चों को घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई एवं बचाव संबंधी घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 में के संबंध में एवं शिकायत पोर्टल के संबंध में जागरूक किया गया। थाना बरगवां अंतर्गत बेटहाडांड में “हम होंगे कामयाब“ अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालय में बच्चों को घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई। थाना नवानगर अंतर्गत हम होंगे कामयाब पखवाडा के के तहत  शासकीय प्राथमिक वि‌द्यालय ग्राम दसौटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों एवं गाँव की लगभग 100-150 महिला पुरुष उपस्थित रहे जिन्हे घरेलू हिंसा के संबंध में जानकारी दी गई एवं बचाव संबंधी घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 के संबंध में एवं शिकायत पोर्टल के संबंध में जागरूक किया गया। recent visitors 29

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश स्किल्ड मैनेजमेंट और प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश स्किल्ड मैनेजमेंट और प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न है। लैप समूह की मध्यप्रदेश में एक दशक से ज्यादा की उपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि मध्यप्रदेश की पहुँच देश ही नहीं दक्षिण एशिया के बाजारों तक है। समूह ने बैंगलुरू के बाद मध्यप्रदेश को अपना बेस बना कर 100 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जर्मन निवेशकों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी निवेश की संभावनाओं का विस्तार हुआ है और उनके विजनरी नेतृत्व में हमारी ताकत दोगुना हो जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जर्मनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को स्टटगार्ट में लैप (LAPP) ग्रुप के सीईओ मैथियास लैप और उनकी टीम के साथ फैक्ट्री का दौरा किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न उद्योग समूहों के प्रबंधन को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जिनमें निवेशकों के लिए भरपूर संभावनाएं मौजूद हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेशकों को भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश से उद्योग के लिए नई संभवानाओं के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत-जर्मनी के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए प्रसन्नता जताई कि लैप समूह ने बैंगलुरू के बाद मध्यप्रदेश को अपना फैक्ट्री बेस बनाया। उन्होंने लैप उद्योग समूह के सीईओ मैथियास लैप का इस बात के लिए आभार प्रकट किया कि उन्होंने 2012 से अब तक 100 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश मध्यप्रदेश में किया है। उल्लेखनीय है कि लैप (LAPP) ग्रुप औद्योगिक केबलिंग और कनेक्टिविटी समाधान में अग्रणी कम्पनी है। इसकी स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी। यहाँ अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्र है जो, औद्योगिक केबलिंग और कनेक्टिविटी संबंधी उत्पादों का निर्माण करती है। यह संस्थान ऊर्जा, ऑटोमोटिव, मशीन निर्माण और औद्योगिक स्वचालन जैसे क्षेत्रों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले केबल, कनेक्टर्स और एसेसरीज का निर्माण भी करता है। भारत में लैप ग्रुप की सहायक कंपनी LAPP इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पीलूखेड़ी (राजगढ़) में स्थित विनिर्माण इकाई ने पिछले एक दशक में 141.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वर्ष 2012 में सिंगल कोर तारों के उत्पादन के लिए 44 करोड़ रुपये का निवेश, वर्ष 2014 में मल्टी कोर कंट्रोल केबल उत्पाद लाइन के विस्तार के लिये 13.5 करोड़ रुपये, वर्ष 2018 में मेक-इन-इंडिया पहल के तहत विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 22 करोड़ रुपये और वर्ष 2024 में नवीनतम ई-बीम और कंपाउंडिंग प्लांट के लिए 62 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। कंपनी ने अपनी विनिर्माण इकाई को 30 हजार वर्ग फुट तक विस्तारित किया है, जिससे भोपाल और राजगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों लोग प्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हैं।   recent visitors 42

उज्जैन में हुई जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक

जिला पंचायत सीईओ लक्ष्य की पूर्ति कराया जाना सुनिश्चित करें : सचिव पीएचई नरहरि सिंगल विलेज स्कीम 31 मार्च तक करें शत-प्रतिशत पूर्ण : सचिव पीएचई नरहरि उज्जैन में हुई जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक भोपाल सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पी. नरहरि ने उज्जैन संभाग की जल जीवन मिशन की संभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संभाग के जिला पंचायत सीईओ और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारियों को सिंगल विलेज स्कीम 31 मार्च तक शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने जिले में ठेकेदार, जो समय पर काम नहीं कर रहे हों, उन्हें ब्लैक-लिस्ट किया जाये। उनके स्थान पर दूसरे ठेकेदारों से कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के लिये जल जीवन मिशन में दिन-रात काम कर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये। नरहरि ने कहा कि योजना में अधूरा कार्य नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। सचिव नरहरि ने जिलेवार जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना के संचालन एवं संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। नरहरि ने कहा कि जिन गाँव में नल-जल योजना के अंतर्गत सड़कों की खुदाई की गयी है, उनका दुरुस्तीकरण समय-सीमा में करायें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की भी जिलेवार समीक्षा की और संबंधितों को समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रमुख अभियंता पीएचई के.के. सोनगरिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंपे हुए दायित्वों का निर्वहन समय-सीमा में अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने कहा कि जिनके द्वारा समय पर कार्य पूर्ण नहीं किया जायेगा, उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी। जल निगम के मुख्य महाप्रबंधक एम.के. मुदगल, मुख्य अभियंता इंदौर सोलंकी, उज्जैन संभाग के सभी जिला पंचायत सीईओ, जल निगम के अधिकारी और पीएचई के कार्यपालन यंत्री तथा सहायक यंत्री बैठक में उपस्थित रहे।   recent visitors 75

स्थानीय प्रशासन की अनदेखी से आम जनता की जान से खिलवाड़……..

खजुराहो खजुराहो पूर्व में कहे जाने वाला पायल तिगेला वर्तमान में अब चौराहा के रूप हो गया है काफी समय से इस चौराहे पर अच्छा मैदान एवं ब्रेकर ना होने के कारण आए दिन इतने भयानक एक्सीडेंट होते हैं कि आम जनता की जान पर संकट बना रहता है  हाल ही में इस चौराहे से खजुराहो के प्रतिष्ठित विद्यालय कॉन्वेंट स्कूल ,ऑल सैंट स्कूल के बच्चें जहां पर बड़ी मात्रा में बच्चों का आना जाना रहता है कुछ महीने पहले एक कान्वेंट स्कूल की छात्रा स्कूल से घर की ओर जा रही थी तभी अचानक एक चार पहिया वाहन ने ऐसी टक्कर मारी की छात्रा को सीधा ग्वालियर रेफर किया गया बड़ी मुश्किल से बच्चे की जान डॉक्टर द्वारा  बचाई गई इसके बाद SIS के जवान को चार पहिया में पीछे से टक्कर मारी तो हाथ पैर दोनों में फैक्चर से बुरी क्षतिग्रस्त खजुराहो में प्राथमिक उपचार के बाद बाहर के अस्पतालों में जाकर उन्होंने अपना इलाज कराया हाल ही में स्कूली छात्र जब अपने घर जा रही थी तब एक चार पहिया गाड़ी ने ऐसी टक्कर मारी की बच्ची का  पेर ही टूट गया जिसके चलते खजुराहो से प्राथमिक उपचार करवाकर सीधा ग्वालियर में जाकर भर्ती हुई इसके साथ कई अन्य ऐसी दुर्घटनाएं यहां पर हुई है जिसके बारे में लिखना बहुत ज्यादा  दुखद है जिनमें कई परिवार वालों ने अपनी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करके अपना जीवन बचाया स्थानीय प्रशासन से जनता की यही विनती है कि वहां पर व्यवस्थित चौराहे को बड़ा एरिया एवं चारों तरफ ब्रेकर बनाए जाएं जिससे दुर्घटनाएं ना हो साथ ही साथ चौराहे पर कैमरा ना होने से एक्सीडेंट करने वालों का कोई सुराग नहीं मिलता वहां पर स्थानीय प्रशासन को कैमरे लगाना चाहिए ऐसा जनता का कहना है recent visitors 22

जिले में बाल विवाह के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर दिलाई गई शपथ

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बाल विवाह मुक्त भारत कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ जिसका लाइव प्रसारण का आयोजन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर छ.ग. में महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत में आम सभा बुलवाकर प्रोजेक्टर के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री शुभम बंसल जी के नेतृत्व में आयोजन किया गया। इस आयोजन के सह कार्यशाला में डोमेनपारा के सरपंच भवन सिंह, डिहुली के सरपंच सोनकुंवर जी, प्रधान अध्यापक नील कुसुम कुजुर जी के अतिरिक्त हार्ड संस्था ष्जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एलायंसष् के साथ भागीदारी कर हार्ड संस्था के कार्यकर्ता राखी जी, संतोषी जी, कमलेश जी, सागर जी, नीता जी के साथ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के ग्राम डोमनपारा, भालोर, डिहुली, डगौरा एवं अन्य ग्रामों में हार्ड संस्था के प्रमुख श्री सुशील शर्मा जी के मार्गदर्शन में बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शपथ व कैंडल मार्च आदि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश से बाल विवाह के खात्मे के लिए भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत के आह्वान के समर्थन में किया गया जिसका उद्घाटन 27 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों और स्कूलों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही शपथ लेने वालों की संख्या 25 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इस मौके पर बाल विवाहों की सूचना व शिकायत के लिए एक राष्ट्रीय पोर्टल भी शुरू किया गया है। वर्षों से बाल विवाह के खिलाफ काम करने के नाते हम भलीभांति जानते हैं कि समग्र और समन्वित प्रयासों के बिना यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती लेकिन अब हमें यह विश्वास है कि सरकार और नागरिक समाज के साझा प्रयासों से भारत 2030 से पहले ही बाल विवाह के खात्मे के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। recent visitors 28

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने धान खरीदी के मुद्दे पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज पर जमकर निशाना साधा

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने धान खरीदी के मुद्दे पर लगातार झूठ फैलाने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर जमकर निशाना साधा है। श्री देव ने कहा कि बैज समेत सभी कांग्रेस नेता धान खरीदी के मुद्दे पर लगातार झूठ बोलकर प्रदेश के किसानों को गुमराह करने और प्रदेश में येन-केन-प्रकारेण अराजकता फैलाने के टूलकिट एजेंडा पर चल रहे हैं। भाजपा प्रदेशअध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सत्ता के लिए बौखलाती कांग्रेस ने पहले महतारी वंदन योजना को लेकर लगातार झूठ बोला। जब भाजपा सरकार ने तथ्यों के साथ कांग्रेस के झूठ की धज्जियाँ उड़ाई तो अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर नया टूलकिटिया एजेंडा चलाया। जब कांग्रेस के लोग ही अमूमन हर बड़े अपराध में संलिप्त पाए जाकर बेनकाब होने लगे, कानून के शिकंजे में जब खुद कांग्रेसी या उनके करीबी आने लगे तब अपने ही बुने षड्यंत्रों के जाल में फँसकर कांग्रेस छटपटाने लगी। महतारी वंदन और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर मुँह की खाने के बाद भी कांग्रेस अपनी ओछी और साजिशाना राजनीति से बाज नहीं आ रही है और अब वह धान खरीदी के मुद्दे पर फिर झूठ की राजनीति करने पर आमादा है। श्री देव ने कहा कि धान खरीदी को लेकर किसी भी बिंदु पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर उंगली उठाने का नैतिक अधिकार कांग्रेस को नहीं रह गया है। कांग्रेस को कोई भी आक्षेप लगाने से पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस ने वादाखिलाफी करके अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में लगातार किसानों को प्रताड़ित करने का काम किया। किसानों को इन 5 वर्षों में धान बेचने के लिए सोसाइटियों में बारदाने की समस्या से लगातार जूझना पड़ा। भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों को कभी गिरदावरी के नाम पर कटौती कर किसानों को परेशान किया तो कभी बारदाने नहीं है, कहकर किसानों को बारदाने खरीदने के लिए कहा और बाहर से बारदाने लाने का पैसा स्वयं देने का भी वादा किया लेकिन आज तक उन किसानों को बारदाने के पैसे का भुगतान नहीं किया गया। श्री देव  ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के किसानों को लगातार 5 वर्षों तक धान खरीदी का पैसा हमेशा किश्तों में दिया जाता था। कभी भी किसानों को उनकी उपज का एकमुश्त भुगतान पिछली भूपेश सरकार ने नहीं किया जिसकी वजह से किसान  कोई बड़ा काम नहीं कर पाता था। श्री देव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है और 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का भुगतान किसानों को एकमुश्त किया जा रहा है जिससे आज प्रदेश का किसान खुशहाल है। recent visitors 29

योजनाओं की जानकारी पहुंचानें में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर निभाए अहम भूमिका

उमरिया सूचना का उपयोग जनहित में किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया में कंटेंट पोस्ट  करने से पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें तभी उस कंटेंट को पोस्ट करें। सोशल मीडिया के महत्व को देखते हुए जनसंपर्क विभाग द्वारा अलग-अलग तरीके से कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी आज उमरिया जिले के ताला बांधवगढ़ स्थित द सन रिसोर्ट में आयोजित सोशल मीडिया एवं न्यू एज मीडिया विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में अपर संचालक जनसंपर्क संजय जैन व्दारा दी गई।   कार्यशाला का शुभारंभ अपर संचालक जनसंपर्क श्री संजय जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर संचालक जनसंपर्क  संजय जैन ने कहा कि सोशल मीडिया आमजन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । इसके लिए सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है जिससे सोशल मीडिया पर सकारात्मक रूप से कार्य करने वाले लोगों को और बढ़ावा दिया जा सके। जिससे आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओ,कार्यक्रम तथा अभियानों से अवगत कराया जा सके।     कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप संचालक जनसंपर्क भोपाल  सुनील वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया रियल टाइम और खुद का मीडिया है। उहोंने कहा कि सूचना ही शक्ति है जिसका सही दिशा में उपयोग किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर अहम भूमिका निभाए। आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राजस्व महा अभियान जैसे अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं  व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय चलाए जा रहे अभियानों के बारे में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचने का प्रयास करें जिससे हर  पात्र व्यक्ति को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर जनता द्वारा न चुने जाने के बावजूद भी जनता के लिए कार्य करती है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगभग 400 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।       द सन रिसोर्ट ताला बांधवगढ़ में आयोजित सोशल मीडिया एवं न्यू एज मीडिया विषय पर संभाग स्तरीय कार्यशाला में ग्राफिक्स डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट पोस्ट करने जैसे अन्य विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक जनसंपर्क उमरिया गजेन्द्र द्विवेदी, जिला सहायक जनसंपर्क अधिकारी शहडोल अरूणेंद्र सिंह, जिला सहायक जनसंपर्क अधिकारी अनूपपुर सुश्री कुसुम मरकाम, शहडोल संभाग के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर उपस्थित थे। recent visitors 35