Sunday, July 5, 2026 2:15 am

सतपुड़ा क्षेत्र में ट्राइएसिक युग के जीवाश्मों पर शोध के लिए हुआ भारत-जर्मनी के बीच एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया स्टटगार्ट स्थित स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव के म्यूजियम पहुंचने पर प्रो. डॉ. लार्स क्रागमेन और उनकी टीम ने आत्मीय स्वागत किया सतपुड़ा क्षेत्र में ट्राइएसिक युग के जीवाश्मों पर शोध के लिए हुआ भारत-जर्मनी के बीच एमओयू भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्टटगार्ट स्थित स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के म्यूजियम पहुंचने पर प्रो. डॉ. लार्स क्रागमेन और उनकी टीम ने आत्मीय स्वागत किया। मध्यप्रदेश सरकार और जर्मनी के शोधकर्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू से सतपुड़ा क्षेत्र में पाए गए ट्राइएसिक युग के जीवाश्मों पर संयुक्त शोध किया जा सकेगा। इससे भारतीय और जर्मन शोधकर्ता प्राचीन डाइनोसॉर और उनके समकालीन प्रजातियों के पारिस्थितिकी तंत्र को समझने में मदद करेंगे। यह शोध विशेष रूप से उन पारिस्थितिकीय स्थितियों को समझने के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिनमें ये प्रजातियाँ पाई जाती थीं। एमओयू हो जाने से अब सतपुड़ा क्षेत्र में नई खुदाई की जाएगी, जिससे ट्राइएसिक कॉन्टिनेंटल पर्यावरण और जलवायु के बारे में व्यापक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। इस सहयोग का उद्देश्य जीवाश्मों की खुदाई, संरक्षण और प्रदर्शनी की प्रक्रिया को सुगम बनाना है। इसे मध्यप्रदेश के राज्य संग्रहालय के माध्यम से प्रदर्शित और प्रकाशित किया जाएगा। साथ ही वैश्विक शोधकर्ताओं के लिए इन जीवाश्मों पर अनुसंधान भी किया जाएगा। स्टटगार्ट स्टेट म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री अधिकारिक रूप से 1791 में स्थापित किया गया था। यह जर्मनी के सबसे पुराने प्राकृतिक ऐतिहासिक म्यूजियमों में से एक है। इसमें प्राचीन जीवाश्म और डायनासोरों के अवशेषों का विशाल संग्रह है। इसमें लगभग ग्यारह मिलियन से अधिक वस्तुएं भी संग्रहित हैं।   recent visitors 50

खिलाड़ी में मौजूद प्रतिभा को निखारते रहना चाहिए: खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा आयोजित एक दिवसीय श्रमिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में 45 संस्थानों से लगभग 700 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर टीम विजेता होती है। खेल में हार-जीत होती रहती है। जो टीम आज विजय प्राप्त नहीं कर सकी वह कल जीतेगी। हर खिलाड़ी को अपने खेल को निखारने के लिए समय देना चाहिए, जिससे अगली बार वह और बेहतर प्रदर्शन कर सके। मंत्री राजपूत ने प्रतियोगिता में शामिल विजेता, उप विजेता टीमों सहित खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रदेश संयुक्त मजदूर संघ के आशीष सिंह, बीना से सीनियर मैनेजर हर्ष वर्धन तोमर, बूंद मल्टी फूड प्रा.लि. से सौरभ सिंघई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 44

मंत्री पटेल ने भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव को सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं स्वस्थ जीवन के लिये शुभकामनाएं दी। मंत्री पटेल शुक्रवार को एसीएस श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विकास भवन ऑडिटोरियम ने आयोजित विदाई समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव द्वारा सेवाकाल में की गई कड़ी मेहनत और समयबद्धता सराहनीय है। उन्होंने श्रीवास्तव के कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धियों का जिक्र किया और भविष्य के प्रयासों में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव ने अपने कार्य अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने हर विषय का गहन अध्ययन कर कार्य को प्रधानता देते हुए अपने शासकीय सेवा का निर्वहन किया। सभी से सौहार्दपूर्ण और सहयोगात्मक रवैया रखा। उन्होंने इस अवसर पर समस्त स्टॉफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीवास्तव के शासकीय जीवन की यात्रा पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया और अतिरिक्त संचालक पीसी शर्मा द्वारा लिखित और राजू राव द्वारा गाये गीत "मलय सर आप बहुत याद आओगे" को सुनाया गया। विभिन्न अधिकारियों ने श्रीवास्तव के साथ अपने कार्य अनुभव सांझा किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरआरडीए दीपक आर्य, आयुक्त मनरेगा अवि प्रसाद, डायरेक्टर वाल्मी श्रीमती सरिता बाला, उपसचिव राकेश कुशरे सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी और अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम उपरांत संयुक्त आयुक्त अनिल कोचर ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम आयोजन में उपायुक्त राजीव खरे, नरेश रावत और चंद्रभान राही का विशेष सहयोग रहा।   recent visitors 58

छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरण शीघ्र पूर्ण करें : आयुक्त श्री सौरभ सुमन

छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरण शीघ्र पूर्ण करें : आयुक्त श्री सौरभ सुमन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक भोपाल आयुक्त पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री सौरभ सुमन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों की विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह में निराकृत करने के निर्देश दिये। आयुक्त श्री सुमन ने कहा कि छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरण दिसम्बर के प्रथम सप्ताह तक निराकरण कर भुगतान किया जाये। आयुक्त श्री सुमन ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।   recent visitors 22

राज्‍य आनंद संस्‍थान की ब्‍लॉक स्‍तरीय एक दिवसीय अल्‍पविराम परिचय कार्यशाला संपन्‍न

सिंगरौली  विगत दिवस राज्‍य आनंद संस्‍थान (म.प्र.शासन आनंद विभाग) द्वारा ब्‍लॉक स्‍तरीय एक दिवसीय परिचय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार सिंगरौली में किया गया। कार्यशाला का मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेन्‍द्र सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर माईकल तिर्की के मार्गदर्शन में आयोजित किया। कार्यशाला में संजय पाण्‍डेय मास्‍टर ट्रेनर्स आनंद विभाग, श्रीमती प्रतिभा कटरे मास्‍टर ट्रेनर्स आनंद विभाग, श्री राजकुमार विश्‍वकर्मा जिला संपर्क व्‍यक्ति राज्‍य आनंद संस्‍थान उपस्थित रहें । कार्यशाला का शुभारंभ  भारत माता की प्रतिमा पर पुष्‍पगुच्‍छ अर्पित कर किया गया । इसके पश्‍चात अतिथियों का स्‍वागत जिला संपर्क व्‍यक्ति श्री राजकुमार विश्‍वकर्मा द्वारा किया गया एवं अल्‍पविराम के बारे में परिचय कराया गया । प्रथम सत्र में संजय पाण्‍डेय ने कहा प्रतिस्पर्धा के इस युग में आम आदमी का आनंद कहीं खो गया है, उस खोए हुए आनंद को जीवन प्रबंधन के द्वारा पुनः लाया जा सकता है । विश्वास और आनंद की लौ से व्यक्ति अपने जीवन को प्रकाशित कर सकता है। कार्यक्रम आनंद कैसे प्राप्‍त करें जीवन प्रबंधन के बारे में परिचय कराया एवं मानसिक तनाव को दूर करने के बारे में बताया गया । मास्‍टर ट्रेनर्स आनंद विभाग  श्रीमती प्रतिभा कटरे द्वारा आनंद एवं अल्‍पविराम के बारे प्रतिभागियों के समक्ष विस्‍तृत से परिचय कराया गया । प्रतिभागियों से भी सत्र के बीच में आनंद को महसूस कराया गया एवं फिडबैक लिया गया। मुख्‍य अतिथि  सीईओं जिला पंचायत गजेन्‍द्र सिंह द्वारा कार्यशाला में उपस्थित पंचासत सचिव, प्रवेक्षक महिला बाल विकास, राजस्‍व विभाग पटवारियों को आनंद के बारे में कहा स्‍वयं आनंदित रहे, दुसरे को भी आनंदित करें । कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रमाण पत्र दिया गया । कार्यशाला में डी.पी.चौधरी ADO जिला पंचायत, आई.बी. बुनकर स्‍टेनो जिला पंचायत, प्रियंका सिंह लेखाधिकारी जिला पंचायत, स्‍वाती पाठक DPA महिला बाल विकास, आशीष पाठक, मगलेश्‍वर सिंहसिंह, अमरजीत प्रसाद, सदाबृज पनिका, बृजेन्‍द्र प्रसाद तिवारी एवं सचिव, सहायक सचिव, जन अभियान परिषद् के कर्मचारी उपस्थित रहें। recent visitors 55

सांची में आज से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित महोत्सव में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के बौद्ध पर्यटन गंतव्यों से अवगत कराएगा सांची में आज से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन कार्यक्रम में प्रवेश रहेगा नि:शुल्क भोपाल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची में 30 नवम्बर से 01 दिसम्बर, 2024 तक दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले अनुयायियों व पर्यटकों को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के बौद्ध पर्यटन गंतव्यों से अवगत कराएगा। यहां विशेष रूप से लगाए गए एग्जीबिशन से प्रदेश में मौजूद गौतम बुद्ध के जीवन मूल्यों से संबंधित प्रमुख स्थलों को आधुनिक तकनीक से प्रचारित किया जाएगा। साहित्य और ऑडियो व वीडियो के माध्यम से बौद्ध स्थलों की जानकारी दी जाएगी। संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से बुद्ध जम्बूद्वीप पार्क, सांची में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति व प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि बौद्ध अनुयायियों को आकर्षित करने प्रदेश में बौद्ध सर्किट का विकास और प्रचार किया जा रहा है। सांची, मंदसौर, धार, सतना, रीवा, सतधारा, सोनारी, मुरेल खर्द, ग्यारसपुर जैसे गंतव्यों पर अनुयायियों व पर्यटकों की सुविधा हेतु थीम पार्क, पर्यटन सुविधा केंद्र सहित आधारभूत संरचनाओँ का विकास किया जा रहा है। महोत्सव में आने वाले अनुयायियों को एग्जीबिशन से प्रदेश के अन्य गंतव्यों की जानकारी भी दी जाएगी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी महाबोधि महोत्सव से देश-विदेश से सांची आने वाले बौद्ध अनुयायियों के समक्ष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाओं में बौद्ध विचार, भगवान बुद्ध की मूल प्रेरणा विश्व शांति और राष्ट्र निर्माण का चित्रण होगा।‘ 30 नवम्बर शाम 6:30 बजे सर्वप्रथम 'जापानी लोक नृत्य एवं गायन' की प्रस्तुति जापान के कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इसके बाद भगवान बुद्ध की जीवन कथा पर आधारित महानाट्य 'धम्म चक्र' का मंचन कृति थियेटर एण्ड स्पोर्ट अकादमी, नागपुर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा, जिसका निर्देशन शीतल विश्वंभर दोडके ने किया है। पहले दिन 30 नवम्बर की अंतिम प्रस्तुति सुविख्यात गायिका सुआकृति मेहरा एवं साथी, भोपाल की 'भक्ति गायन' से होगी।      कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क दूसरे और आखिरी दिन 1 दिसम्बर को सायं 6:30 बजे से श्रीलंका से आए कलाकार श्रीलंका के लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद पंचशील क्लॉसिकल डांस ग्रुप, भोपाल के कलाकारों द्वारा नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। अगली प्रस्तुति भक्ति/बौद्ध गायन की होगी, जिसे ध्वनि ब्रदर्स, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अंतिम प्रस्तुति बुद्ध समूह वंदना की होगी, जिसे ध्रुपद गायन शैली सुसुरेखा कामले एवं साथी, भोपाल द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।   recent visitors 134

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने किया आगामी नगरपालिका एवं पंचायत चुनाव 2024-25 के लिए अधिकारियों का कार्य विभाजन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के आदेशानुसार आगामी नगरपालिका तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 की तैयारी एवं निर्वाचन संबंधित कार्यों हेतु 14 नवंबर 2024 को जारी निर्देश में आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारियों के मध्य कार्यों का विभाजन किया गया है। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला प्रभारी अशोक वाडेगावकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दी गई है। जाबो कार्यक्रम, मतगणना, विकासखंड स्तर पर नाम निर्देशन प्राप्ति एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति और अन्य चुनावी व्यवस्थाओं के लिए नितेश उपाध्याय, परियोजना निदेशक डीआरडीए को जिला प्रभारी बनाया गया है। सभी नगरीय क्षेत्र के जाबो कार्यक्रम की जिम्मेदारी राम प्रसाद आचला, नगर निगम कमिश्नर को सौंपी गई है। शिकायत सेल और नियंत्रण कक्ष के लिए शैलेश गुप्ता, सहायक अभियंता को जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन कर्तव्य, मतपत्र, प्रशिक्षण, मानव संसाधन, निर्वाचन सामग्री, रिजर्व दल तथा सामग्री वितरण और वापसी का प्रभार अजय मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया है आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का जिला प्रभार शुभम बंसल, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दिया गया है। मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) और मीडिया संबंधी कार्यों के लिए लोकेश्वर सिंह, जिला जनसंपर्क अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। परिवहन योजना एवं रूट चार्ट का प्रभार दयानंद तिग्गा, जिला खनिज अधिकारी को सौंपा गया है। कार्मिक कल्याण कार्य के लिए रमेश सिन्हा, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। मतपेटी का कार्य देवेंद्र श्रीवास, कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति को जिला प्रभारी का कार्य सौंपा गया है। मतपत्र मुद्रण, प्रूफ रीडिंग और निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग का दायित्व चंद्रशेखर सर्राफ, जिला कोषालय अधिकारी को दिया गया है। प्रेक्षक के तौर पर नीरज, अनुविभागीय अधिकारी (वन) को और चिकित्सा सहायता के लिए अविनाश खरे, सीएमएचओ को जिम्मेदारी दी गई है। प्रतिवेदन का कार्य सुशील तिवारी, सहायक प्राध्यापक, शासकीय विष्णु महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ को सौंपा गया है। recent visitors 21