डॉक्टर ने बताई पूरी डिटेल, शिंदे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, वह आज शाम को सातारा से मुंबई लौटे सकते है

मुंबई महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले दो दिनों से गृहनगर सतारा जिले में अपने पैतृक गांव में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनके फैमिली डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जानकारी दी है। वह बुखार और गले के संक्रमण से पीड़ित हैं। उनके गांव में 3-4 डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, शिंदे के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वह रविवार शाम को सातारा से मुंबई लौटेंगे। शिंदे को सातारा में अपने पैतृक गांव में तेज बुखार हो गया था। इसके बाद शनिवार को डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की। डॉ. पार्टे ने कहा, ‘‘उन्हें दवाइयां दी गई हैं। दो दिन में उन्हें बेहतर महसूस होगा। वह रविवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे।’’ आपको बता दें कि शिंदे महाराष्ट्र सरकार गठन की प्रक्रिया के बीच चर्चा में बने हुए हैं। महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया है। हालांकि, अब तक मुख्यमंत्री के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। शिंदे ने इस हफ्ते कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे। इस बयान ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की संभावना को और मजबूत कर दिया है। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भाजपा के राज्य अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की है कि महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। उन्होंने कहा कि यह समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। शिंदे का बड़ा निर्णय संभव शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शनिवार को कहा कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार तक कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा, "शिंदे साहब जब भी बड़े फैसले लेते हैं, वह अपने गांव जाकर समय लेते हैं। मुझे लगता है कि कल शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।" recent visitors 58

‘आप’ ने कहा- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को नरेश बालियान की गिरफ्तारी की पहले से थी जानकारी

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने विधायक नरेश बालियान की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। ‘आप’ ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। ‘आप’ प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को नरेश बालियान की गिरफ्तारी की पहले से जानकारी थी। उन्होंने एक जनसभा के मंच से पहले ही घोषणा कर दी थी कि नरेश बालियन को डिटेन किया जाएगा, जबकि किसी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि भाजपा ने लगातार एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। नरेश बालियान के मामले पर रोक लगी हुई थी, यह अदालत की अवमानना ​​है। नरेश बालियान ने बार-बार यह कहा था कि उन्हें जबरन वसूली के लिए कॉल आ रहे थे। इस पर जांच करने के बावजूद भाजपा ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को लगता है कि अरेस्ट के बाद वो आम आदमी पार्टी को वो डरा सकते हैं। दो-दो साल हमारे नेता जेल में रहकर आए हैं। आज आम आदमी पार्टी दोगुनी शक्ति से साथ खड़ी है और भाजपा को यह बात आने वाले चुनावों में समझ में आ जाएगी। बता दें कि, दिल्ली पुलिस ने ‘आप’ विधायक नरेश बालियान को पिछले साल दर्ज जबरन वसूली के मामले में शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा के आरोपों का आप विधायक ने किया खंडन भाषा के अनुसार, भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल हैं। साथ ही यह भी पूछा कि अरविंद केजरीवाल ने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। वहीं ‘आप’ विधायक ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे जो उनके बारे में झूठ फैलाते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए गैंगस्टर के साथ ‘आप’ विधायक की कथित बातचीत की एक ऑडियो क्लिप भी सुनाई। भाटिया ने आरोप लगाया कि ‘आप’ लोगों को धमकाने और उनसे पैसे ऐंठने में शामिल है। उन्होंने पूछा कि क्या केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उनसे इस्तीफा मांगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वे उनका इस्तीफा नहीं मांगते हैं तो यह माना जाएगा कि जबरन वसूली का पैसा पार्टी और उसके नेताओं के पास जा रहा है। अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए उत्तम नगर से विधायक बालियान ने कहा, "मैं उन सभी लोगों को नोटिस भेज रहा हूं जिन्होंने झूठी क्लिप फैलाई है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रहा हूं। याद रखिए, मैं कांग्रेसी नहीं हूं। झूठ फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए।" recent visitors 59

भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने की सीनियर-जूनियर की तुलना

कैनबरा. भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि विश्व में ऐसी कई टीमें हैं जिसमें सीनियर खिलाड़ी जूनियर्स को प्लेइंग 11 में खेलता देख सहन नहीं कर पाते हैं, लेकिन टीम इंडिया में ऐसा नहीं है क्योंकि हमारे पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। जडेजा और अश्विन के नाम 855 टेस्ट विकेट हैं। दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में पहले टेस्ट मैच की अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था। नायर ने प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ भारत के दो दिवसीय अभ्यास मैच से पहले कहा कि यह तब मुश्किल होता है जब आपके पास ऐसे सीनियर खिलाड़ी हों जो यह बात नहीं समझते, लेकिन जब आपके पास जडेजा और अश्विन जैसे खिलाड़ी हों जो समझते हैं कि टीम क्या करने की कोशिश कर रही है तो यह बहुत आसान हो जाता है क्योंकि टीम की प्रथम नीति पर रोहित और गंभीर पर विश्वास करते हैं। नायर का मानना है कि पूरी टीम रोहित और गंभीर की रणनीति के अनुसार चलती है जिसमें ये दो महान स्पिन खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे सभी इसे अपना चुके हैं। इसलिए मुझे बहुत खुशी हुई कि जडेजा और अश्विन युवा खिलाड़ियों की मदद करने जा रहे हैं ताकि वे यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकें। उन्हें समझाना बहुत मुश्किल नहीं था और हर कोई चाहता है कि टीम इंडिया जीते। स्पिनरों को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा लगता है कि क्रिकेट के खेल में किसी की भी भूमिका कम नहीं होती, फिर चाहे आप स्पिनर हों या तेज गेंदबाज, आपके पास हमेशा मौका होता है। उन्होंने कहा कि योजनाएं कई बार बदल सकती हैं। आप गेंद कैसे छोड़ते हैं और किस गति से करते हैं, इसमें बदलाव हो सकता है। यही वजह है कि आप गुलाबी गेंद के साथ तैयारी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि लाल गेंद की तुलना में यह थोड़ी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो और मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि आपने गुलाबी गेंद से उतनी गेंदबाजी नहीं की, लेकिन मेरा मानना है कि किसी भी शीर्ष स्तर के स्पिनर के पास मौका होगा। recent visitors 134

इंडिगो की एक फ्लाइट को लैंडिंग के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, पायलट की सूझ-बूझ से टला हादसा

चेन्नई चक्रवात फेंगल के बीच चेन्नई एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। रविवार को इंडिगो की एक फ्लाइट को लैंडिंग के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि पायलट की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विमान रनवे पर छूने के तुरंत बाद फिर से हवा में ऊपर उठ गया। ऐसी संभावना है कि तेज हवाओं और रनवे पर पानी जमा होने के कारण पाइलट को अचानक लैंडिंग के फैसले को कुछ समय के लिए टालना पड़ा। आपको बता दें कि एयरलाइंस की भाषा में इसे गो-अराउंड कहा जाता है। यह स्थिति तब अपनाई जाती है जब लैंडिंग सुरक्षित रूप से पूरी नहीं की जा सकती। इस घटना ने पायलट की और सही निर्णय लेने की क्षमता को दर्शाया है। चक्रवात फेंगल का प्रभाव पुदुचेरी के पास लैंडफॉल करने वाले चक्रवात फेंगल ने भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम की स्थिति को विकराल कर दी है। चेन्नई में इसका विशेष असर हुआ है। इसके कारण हवाई अड्डे पर परिचालन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। इससे कई उड़ानें प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियातन कदम उठाए और यात्रियों से अनुरोध किया कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करके ही यात्रा के लिए निकलें। recent visitors 59

एड्स से प्रभावित लोगों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने जैसे विषयों पर संबोधित जगत प्रकाश नड्डा ने किया

इंदौर विश्व एड्स दिवस पर मध्य प्रदेश में पहली बार आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रविवार को इंदौर पहुंचे। खंडवा रोड स्थित डीएवीवी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस वर्ष की थीम ‘अधिकार का मार्ग अपनाएं : मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार’ के अनुरूप एड्स जागरूकता, उपचार के लिए अधिकार, एड्स से प्रभावित लोगों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करने जैसे विषयों पर संबोधित किया। कार्यक्रम में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाको के एड्स दिवस से जुड़े थीम गीत को भी लांच किया गया। इसके पहले केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ।   इंदौर में एड्स के मरीजों के लिए काम कर रही सामाजिक संस्थाएं एड्स के मरीजों के लिए शहर में प्रशासन के साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी काम कर रही हैं। संस्था पवित्र आत्मा सेविका संघ विश्वास और समग्र हर सप्ताह हजारों मरीजों को एकजुट करती है। उन्हें बीमारी से लड़ने के लिए प्रेरणा दी जाती है। इससे मरीजों में एड्स से लड़ाई लड़ने का हौसला आता है। संस्था इन मरीजों की नियमित दवाइयां, मेडिटेशन, योगा आदि करवाती है। इससे हजारों परिवार में खुशियां आ चुकी हैं। ऐसे प्रयासों से कई संक्रमित स्वस्थ बच्चों को जन्म दे चुके हैं। इससे नए मरीजों की संख्या भी कम हो रही है। वर्ष 2003 से उक्त संस्था में 8415 मरीज रजिस्टर्ड हैं। यह गांव-गांव जाकर शिविर आयोजित करती है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज आदि स्थानों पर जाकर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है। एड्स पॉजिटिव माता-पिता दे रहे स्वस्थ बच्चे को जन्म एमवायएच में संचालित एआरटी सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि जागरूकता के कारण अब एड्स पाजिटिव माता-पिता एड्स निगेटिव बच्चे को जन्म दे रहे हैं। वहीं यदि माता-पिता में से कोई एक पॉजिटिव है तो वह भी स्वस्थ बच्चे को जन्म दे रहे हैं। मरीज यदि नियमित उपचार लेता है तो वायरल लोड नगण्य हो जाता है। जागरूकता के कारण निगेटिव नवजात को जन्म देने की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। सेंटर में अभी पांच हजार से अधिक मरीज रजिस्टर्ड हैं। एड्स के मरीजों की संख्या का प्रतिशत हर वर्ष कम हो रहा है। recent visitors 54

रिकी पोंटिंग ने पर्थ टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का किया समर्थन

मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट से पहले ICC हॉल ऑफ फेम रिकी पोंटिंग ने पर्थ टेस्ट में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का समर्थन किया और उन्हें मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में फॉर्म में वापस आने के लिए अपनी बल्लेबाजी की शैली बदलने के लिए कहा। लाबुशेन ने पर्थ में पहले टेस्ट में 2 और 3 रन बनाए जिससे ऑस्ट्रेलिया 295 रन से हार गया। WTC 2021-23 चक्र में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मौजूदा चक्र में 13 टेस्ट में सिर्फ 658 रन बनाए हैं। इस साल जनवरी की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ दो अर्धशतकों के बाद से उनका औसत 5 टेस्ट में 13.66 है। पोंटिंग ने चैंपियन खिलाड़ियों का समर्थन करने की आवश्यकता पर जोर दिया, लेकिन कहा कि लाबुशेन को इस कमी से बाहर निकलने का रास्ता तलाशने की जरूरत है। पोंटिंग ने ICC रिव्यू एपिसोड में कहा, 'मुझे लगता है कि आपको चैंपियन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना होगा। इस टीम में हम जिन लोगों के बारे में बात कर रहे हैं, उनमें से कई चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं। शायद थोड़े समय के लिए ही सही। मुझे लगता है कि मैंने दूसरे दिन कहीं पढ़ा था कि जनवरी (पाकिस्तान सीरीज़ के बाद) से मार्नस का टेस्ट में औसत 13 है। इसलिए उसे इसे बदलने का कोई तरीका ढूंढ़ना होगा।' गौर हो कि दूसरा टेस्ट 6 से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाएगा जिसमें दिन-रात का रोमांचक मैच खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 14 से 18 दिसंबर तक ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर प्रतिष्ठित बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक चलेगा, जो सीरीज का अंतिम मैच होगा। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 3 से 7 जनवरी तक होने वाला पांचवां और अंतिम टेस्ट सीरीज को रोमांचक अंत तक ले जाएगा। recent visitors 95

हिंदू पक्ष ने बदायूं की जामा मस्जिद को लेकर दावा किया है कि यहां पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था, कोर्ट पंहुचा मामला

संभल यूपी में संभल जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के बाद सर्वे के दौरान हुआ विवाद अभी सुर्खियों में है। इस बीच बदायूं में नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद विवाद भी कोर्ट में पहुंच गया है। यहां हिंदू पक्ष ने बदायूं की जामा मस्जिद को लेकर दावा किया है कि यहां पहले नीलकंठ महादेव मंदिर था। यह मामला फिलहाल फास्‍ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है जहां तीन दिसम्‍बर को सुनवाई होनी है। बदायूं के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अमित कुमार की अदालत ने इस मामले में 30 नवंबर को मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्‍ता की बहस सुनी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तीन दिसम्‍बर की तारीख दी है। क्‍या है दावा? यह मामला सबसे पहले 2022 में चर्चा में आया था। तब अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने दावा किया था कि वर्तमान में जिस जगह पर बदायूं की जामा मस्जिद है वहां पहले नीलकंठ महादेव का मंदिर था। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की इजाजत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। जबकि मुस्लिम पक्ष बदायूं जामा मस्जिद के 850 साल पुरानी होने का दावा करता है। जामा मस्जिद पक्ष का कहना है कि इस मामले में हिंदू महासभा को ऐसी याचिका दायर करने का कोई अधिकार ही नहीं है। यहां पूजा-अर्चना की इजाजत देने का कोई सवाल ही नहीं उठता। शनिवार को न्यायालय में मस्जिद पक्ष की इंतजामिया कमेटी ने अपनी बहस शुरू की। इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता अनवर आलम ने बहस की, जो आगे भी जारी रहेगी। सरकार की ओर से पूरी हो चुकी है बहस इस मामले में सरकारी पक्ष और पुरातत्‍व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सरकार की ओर से बहस पूरी हो चुकी है। पुरातत्‍व विभाग की रिपोर्ट भी कोर्ट में पूरी हो चुकी है। मामले में शाही मस्जिद कमेटी की तरफ से भी बहस पूरी कर ली गई है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए तीन दिसम्‍बर की तारीख तय की है। recent visitors 65