जींस के साथ पहन सकते है ऐसे टॉप्स, कार्डिगन और लम्बे श्रग

आफिस हो या पार्टी सदाबहार जींस हर मौके पर फबती है। लेकिन जींस को सही मैच के टाॅप या कुर्ते के साथ पहनना जरूरी होता है। उसी से आपका लुक निखर कर सामने आता है। क्या आपके लिए भी मुश्किल है ये तय करना कि जींस को कैसे टॉप या कुर्ते से मैच करके पहने तो हम आपके लिए लेकर आएं है कुछ आप्शन जो आपको आपकी जींस के साथ सही मैच करने में मदद करेगें। लम्बे टॉप का कुल लुक: जब भी आप स्किन टच जींस पहनें तो इस पर लम्बे और थोड़े ढ़ीले टॉप चुनें। अगर जींस का रंग गहरा है तो इनपर हल्के या चटख रंग के टॉप चुनें। वहीं टॉप में गले का आकार वी या स्कूप चुनें। कार्डिगन और लम्बे श्रग से पाएं स्टाइल: जींस के साथ लम्बा श्रग अच्छा लगता है। जींस पर छोटा या क्राप टॉप पहनें और ऊपर से श्रग डालें। सर्दी के मौसम में इसे कार्डिगन के साथ भी पहन सकती हैं। जैकैट और ब्लेजर के साथ स्टाइलिश लुक: खासतौर पर सर्दी के मौसम में जींस सबसे सही ऑप्शन होता है। इस पर लैदर की जैकेट पहनकर आप खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। इसके अलावा डेनिम की जैकेट और ब्लेजर भी खूब जंचेगा। कुर्ती के साथ करें मैच: इन दिनों स्लिट या फ्रंट ओपन कुर्तियों का काफी चलन है। जींस के साथ कुर्तियां इंडो-वेस्टर्न लुक देने के साथ-साथ अलग स्टाइल भी देंगी। जींस के साथ आप शॉर्ट कुर्तियां भी पहन सकती हैं। शर्ट के साथ दें फॉर्मल लुक: ऑफिस में जींस को शर्ट के साथ पहनने से फार्मल लुक आता है। आजकल शर्ट अंडर करके पहनने का भी फैशन है। ऐसे लुक पर जुड़ा आपको एकदम प्रोफेशनल दिखाता है।   recent visitors 43

अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया

दुबई. शाहज़ेब खान की 159 रनों की शानदार पारी की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप के ग्रुप-ए के मुकाबले में भारत को 43 रनों से हरा दिया। शाहज़ेब ने 147 गेंदों पर पांच चौकों और 10 गगनचुंबी छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ पारी खेली और पाकिस्तान की पारी को सात विकेट पर 281 रनों तक पहुंचाया। मानसेहरा में जन्मे सलामी बल्लेबाज ने उस्मान खान के साथ 160 रनों की साझेदारी की, जिन्होंने 94 गेंदों पर 60 रनों का योगदान दिया। इस साझेदारी ने पाकिस्तान की पारी की दिशा तय की, जिसमें शाहज़ेब ने मुहम्मद रियाज़ुल्लाह (27) के साथ तीसरे विकेट के लिए 71 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। भारत की गेंदबाजी का नेतृत्व समर्थ नागराज ने किया, जिन्होंने 45 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि आयुष म्हात्रे ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में, भारत की शुरुआत खराब रही और 15 ओवर में ही 81 रन पर चार विकेट गिर गए। अली रजा ने नौ ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लेकर शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया। बेहद चर्चित वैभव सूर्यवंशी, जिन्हें 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने 2025 आईपीएल मेगा नीलामी में 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था, एक रन बनाकर आउट हो गए। निखिल कुमार ने 77 गेंदों पर 67 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें हरवंश पंगालिया (26) और किरण चोरमाले (20) का भी अच्छा साथ मिला। हालांकि, लक्ष्य हासिल करना मुश्किल साबित हुआ और भारत 47.1 ओवर में 238 रन पर आउट हो गया। अब्दुल सुभान और फहम-उल-हक ने दो-दो विकेट लिए। शाहजेब की शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 2 दिसंबर को यूएई से होगा, जिसका लक्ष्य सेमीफाइनल में जगह बनाना है। भारत उसी दिन जापान से भिड़ेगा, ताकि अपनी हार का बदला ले सके। recent visitors 72

एग्रीस्टेक में शासकीय योजनाओं का मिलेगा लाभ, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में 1,27,956 किसानों की बनेगी फार्मर आईडी

कबीरधाम. केंद्र सरकार के कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना अंतर्गत एग्रीस्टेक परियोजना के तहत सम्पूर्ण देश में किसान हित में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से नवाचार किया जा रहा है। इस एग्रीस्टेक परियोजना के आगामी चरण के रूप में सभी कृषि भूमि धारक का कृषि भूमि पहचान पत्र (फार्मर आईडी) का निर्माण किया जा रहा है।कबीरधाम में इस परियोजना के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर व डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन ने बताया कि किसान पंजीयन के लिए लोक सेवा केन्द्र (CSC) की उपलब्धता प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सुलभ रूप से होने तथा अलग-अलग विभागों के कार्य सम्पादन का पूर्व अनुभव होने के आधार पर लोक सेवा केन्द्र को प्राथमिकता के आधार पर किसान पंजीयन के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा किसान अपनी स्वपंजीकरण मोबाइल एप के माध्यम से कर सकता है। कबीरधाम जिले के एक लाख 27 हजार 956 किसानों का फार्मर आईडी एवं फार्म लैण्ड आईडी तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित जिले के किसान भी सम्मिलित है। यह होगा फायदा इस योजना से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट जैसी केन्द्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के द्वारा आसानी से प्राप्त होगा। कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री किसान सहायता योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि मशीनीकरण योजना जैसे राज्य सरकार की योजनाओं के लिए किसान पंजीयन से प्राप्त फार्मर आईडी से किसानों को सीधा लाभ संभव हो सकेगा। recent visitors 83

पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि में चौकी देरी का किया औचक निरीक्षण

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई  ने हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी देरी में ग्रामीणों की बैठक ली गयी। जहां अधिक संख्या में रहवासी और चौकी पुलिस स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम में आमजन को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान सहित नशा मुक्ति, सडक सुरक्षा नियम पालन, साइवर सुरक्षा, घरेलु हिंसा, बच्चों के अपराधों संबंधी अभियानों की जानकारी से कराया अवगत। पुलिस कप्तान टीकमगढ़ द्वारा चौकी देरी का रात्रि मे औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें चौकी परिसर में स्थापित प्रभारी कक्ष, मालखाना, परिसर के कमरे, शिकायते, पेंडिंग अपराध एवं आमजन हेतु पेय जल, बैठने की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया। साथ ही परिसर में पुलिस अधीक्षक द्वारा  चौकी स्टाप, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण एवं आम जनता के बीच जनसंवाद किया गया। उक्त कार्यक्रम में  एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी, चौकी प्रभारी देरी चन्दन शाक्य सहित समस्त पुलिस स्टॉप उपस्थित रहे। विशेष तौर पर नशे से दूरी बनाकर रहने की बात कही गयी और कहां अवैध कारोबार मे भी रोक की बात कही एवं लोगो की समस्या सुनी उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम जिसमें डिजिटल अरेस्ट, फाइनेंशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, आदि के बारे में बताते हुए क्या सुरक्षा उपाय किए जा सकते हैं के बारे में विस्तार से बताया गया।  पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन को टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संबंधी जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए। साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों से अवगत कराया एवं नशे से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने, महिलाओं का सम्मान करने के लिए कहा गया। एवं घरेलू हिंसा के दुष्प्रभावों का बच्चों के बढ़ते अपराध से  भी अवगत कराया गया। क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई  का धन्यवाद किया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र वासियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने मैं पुलिस का सहयोग करने की एवं टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में सहभागिता करने की आमजन युवाओं से अपील की है। recent visitors 49

मुम्बई सिटी एफसी ने हैदराबाद एफसी को हराया

मुंबई. मुम्बई सिटी एफसी ने शनिवार को अपने घरेलू मैदान मुम्बई फुटबॉल एरिना में खेले गए इंडियन सुपर लीग 2024-25 मुकाबले में हैदराबाद एफसी को 1-0 से हराया। मुम्बई सिटी एफसी की जीत में एकमात्र गोल सेंटर-बैक मेहताब सिंह ने 29वें मिनट में किया। मुम्बई सिटी के मिडफील्डर थायर क्रौमा को मिडफील्ड में दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज, इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पहली क्लीन शीट के साथ आइलैंडर्स की जीत से चेक हेड कोच पीटर क्रेटकी निश्चित रूप से प्रसन्न होंगे। मुम्बई सिटी एफसी नौ मुकाबलों में तीन जीत, चार ड्रा और दो हार 13 अंक लेकर तालिका में 10वें से छठे स्थान पर आ गई है। वहीं, अपनी टीम की हार से हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच थांगबोई सिंग्टो जरूर निराश होंगे। हैदराबाद एफसी नौ मैचों में दो जीत, एक ड्रा और छह हार से सात अंक लेकर तालिका में 11वें स्थान पर बनी हुई है। मैच का एकमात्र गोल 29वें मिनट में आया, जब सेंटर-बैक मेहताब सिंह ने मुम्बई सिटी एफसी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। लगातार मिले चौथे कॉर्नर किक पर कप्तान लल्लियांजुआला छांगटे ने बाएं फ्लैंक से क्रॉस डालकर गेंद को बॉक्स के अंदर सेंटर किया, जहां खिलाड़ियों की भीड़ में मौजूद मेहताब ने सटीक हैडर लगाया और गेंद गोलकीपर लालबियाखलुआ जोंगटे के दाहिने हाथ से लगकर गोल जाल में जा उलझी। इसके साथ ही छांगटे मुम्बई सिटी के लिए सबसे ज्यादा 36 योगदान (21 गोल व 15 सहायता) करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपने साथी विंगर बिपिन सिंह (35 योगदान – 24 गोल और 11 सहायता) को पीछे छोड़ा दिया है। पहले हाफ में मुम्बई सिटी एफसी का दबदबा रहा, क्योंकि मेजबान टीम ने सेंटर-बैक मेहताब सिंह के गोल की बदौलत बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा। गेंद पर ज्यादा नियंत्रण मुम्बई सिटी एफसी का 66 फीसदी रहा। आइलैंडर्स ने 13 प्रयास किए, जिनमें से तीन शॉट्स को टारगेट पर रखा और एक पर गोल दागा। वहीं, गेंद पर 34 फीसदी कब्जा रखने वाली हैदराबाद एफसी की ओर से तीन प्रयास किए गए, जिनमें से केवल एक शॉट टारगेट पर रहा लेकिन गोल नहीं आया। यह आईएसएल में दोनों के बीच 11वां मुकाबला था और आज आइलैंडर्स ने चौथी बार जीत हासिल की है, जबकि हैदराबाद एफसी ने दो मैच जीते हैं। पांच मुकाबले ड्रा रहे हैं।   recent visitors 39

नक्सलियों द्वारा लगाया एक कुकर बम भी शामिल, छत्तीसगढ़-कांकेर में सुरक्षाबलों ने बरामद किए आठ आईईडी बम

कांकेर. कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम डिमाइनिंग के लिए रवाना हुई थी। संयुक्त अभियान के दौरान अतखड़ियांपारा गांव के पास नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों और आम जनता को भारी मात्रा में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाये गये सात टिफिन आईईडी (हर टिफिन का वजन लगभग दो से तीन किलोग्राम) और एक कुकर आईईडी (वजन लगभग दो किलोग्राम) को बरामद किया है। बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सभी आईईडी को निष्क्रिय करके नक्सलियों के खतरनाक मंसूबो पर पानी फेर दिया है। समय रहते उपरोक्त आईईडी का पता लगाकर बर्बाद नहीं किया जाता तो काफी मात्रा में जान-माल की हानि हो सकती थी, लेकिन जवानों की सजगता के कारण नक्सली अपने मंसूबों में एक बार फिर नाकामयाब हो गये। सीमा सुरक्षा बल की इस अपार सफलता पर भिलाई (छत्तीसगढ़) स्थित सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह, भा.पु.से. ने टीम के सभी कार्मिको को बधाई दी और आम नागरिको को यह भरोसा दिलाया कि बीएसएफ आप लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में हम आपकी सुरक्षा के लिए तत्परता एवं बहादुरी से ऐसे ही कार्रवाई करते रहेगे। recent visitors 43

जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

क्राइस्टचर्च. इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने हेगले ओवल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की 8 विकेट की जीत के साथ टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रूट ने अपनी 22 रन की तेज पारी के दौरान चौथी पारी में तेंदुलकर के 1,625 रनों के आंकड़े को पार किया, जिससे इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। ​​वर्तमान में उनके नाम टेस्ट मैचों की चौथी पारी में बनाए गए 1,630 रन हैं। पिछले महीने रूट जिनके नाम 12, 777 रन हैं, पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे और उन्होंने एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने यह उपलब्धि मात्र 147 टेस्ट और 268 पारियों में हासिल की, जबकि कुक ने यह उपलब्धि 161 टेस्ट और 291 पारियों में हासिल की थी। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में रूट से आगे केवल सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और राहुल द्रविड़ ही हैं। इससे पहले रूट ने अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान शतकों की संख्या में कुक को पीछे छोड़ दिया था। उन्होंने अपना 33वां और 34वां टेस्ट शतक लगाया था। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी बन गए थे। recent visitors 40