सिंगर नितिन दुबे और शर्मिला विश्वास का सोशल मैसेज देने वाला नया गीत “चंदा रे 2” हुआ रिलिज

रायपुर आज छत्तीसगढ़ी गीत संगीत ना सिर्फ छत्तीसगढ़ में बल्कि दूसरे राज्यों में भी सुना जाने लगा है और इसका एक बहुत बड़ा कारण यहां के गीतों की बढ़ती हुई गुणवत्ता है जो कि न सिर्फ गीत-संगीत बल्कि इन गीतों के वीडियो में भी अब दिखाई देती है. छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्द गायक, संगीतकार और अभिनेता नितिन दुबे अपने सुपरहिट गीत संगीत के लिए जाने जाते हैं. अक्सर वो छत्तीसगढ़ी गीतों में पारंपरिक परिधानों से परिपूर्णता तो कभी आधुनिकता तो कभी जसगीत जैसे लोकगीतों की प्रस्तुति दर्शकों के लिए लेकर आते रहते हैं. इस बार नितिन दुबे अपना नया एलबम “चंदा रे 2” लेकर आए हैं जिसमे उनके साथ गायन और अभिनय किया है सुप्रसिद्द गायिका शर्मिला विश्वास ने और इस गीत को सनत ने लिखा है एवं इस गीत के संगीतकार नितिन दुबे हैं. “चंदा रे 2” 30 नवंबर को नितिन दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर और सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर वर्ल्डवाइड रिलिज़ हुआ है. रिलिज़ होते ही इस गीत को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सोशल मैसेज देने वाला गीत है “चंदा रे 2” “चंदा रे 2” गीत नितिन दुबे के सुपरहिट गीत चँदा रे का सीक्वल है. इस गीत के वीडियो में आज के युवाओं को जागृत करते हुए गुंडागर्दी के खिलाफ एक मैसेज दिया गया है और मेहनत करके अपनी जीविका चलाने के लिए प्रेरित किया गया है. अक्सर नितिन दुबे अपने गीत संगीत में कुछ नया करते हैं जिसके कारण उनके लगभग हर गीत सुपरहिट होते हैं इस बार उन्होंने ‘चँदा रे 2’ में युवा वर्ग को एक मैसेज देने वाला गीत बनाया है. नितिन दुबे के निर्देशन में बनी पहली वीडियो एलबम है ‘चँदा रे 2’ अक्सर गायक गीत गाते हैं, संगीतकार संगीत देते हैं, अभिनेता अभिनय करते हैं,लेखक कहानी और संवाद लिखते हैं और निर्देशक निर्देशन करते हैं लेकिन “चंदा रे 2″ में ये सारे काम नितिन दुबे ने अकेले किया है, इस एल्बम में वो गायक,संगीतकार, अभिनेता,स्टोरी एवं डायलॉग राइटर तो है ही बल्कि उन्होंने इस पूरे वीडियो एलबम का निर्देशन भी स्वयं किया है. नितिन दुबे छत्तीसगढ़ी फिल्म एवं संगीत जगत के एक मल्टिटैलेंटेड कलाकार हैं जिनके यूट्यूब पर 10 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर और 475 मिलियन से भी ज्यादा व्यूवरशिप है. वैसे तो वे कई सुपरहिट गीत में गायन,अभिनय,संगीत दे चुके हैं लेकिन बतौर निर्देशक ‘चंदा रे 2”  नितिन दुबे की पहली वीडियो एलबम है. ‘चंदा रे 2’ में नजर आया नितिन दुबे का नया अवतार नितिन दुबे ने ‘चंदा रे 2’ एलबम में अपने फैन्स और दर्शकों को चौकाते हुए एकदम नया लुक बना लिया है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो एलबम में एक सोशल मैसेज देने के लिए नितिन दुबे एक गुंडे का रोल करते नजर आते हैं जो धीरे-धीरे बदलता है. इस प्रकार के कहानी को जीवंत फिल्माने के लिए ही नितिन दुबे ने अपना गेटअप चेंज किया. नितिन कहते हैं कि “मैं जानता हूँ कि युवा पीढ़ी मुझे बहुत सुनती है और अक्सर देखा जा रहा है कि आज बहुत से युवा भटक जाते हैं, गुंडागर्दी करने लगते हैं इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं कोई अच्छा मैसेज देने वाला गीत बनाऊंगा तो मेरे फैन्स और युवा वर्ग उसे जरूर देखेंगे एवं प्रेरित होंगे. जीवन में मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए और कोई भी काम पूरी मेहनत से करनी चाहिए.” गायिका एवं अभिनेत्री शर्मिला विश्वास ने निभाया “चंदा” का मुख्य किरदार ‘चंदा रे 2’ गीत में चंदा का रोल शर्मिला विश्वास ने किया है. शर्मिला ने इस डुएट गीत को न सिर्फ अपनी आवाज दी है बल्कि उन्होंने इस में अभिनय भी किया है. चंदा का किरदार इस गीत में एक सोशल मैसेज देने वाला है. चंदा एक साहसी लड़की का किरदार है, जो निडर होकर सच्ची बात कहती है और शर्मिला ने इसे बखूबी निभाया है. शर्मिला ने बताया कि “चंदा का रोल निभाना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा अक्सर आज के मनोरंजन और व्यवसायिक जगत में ऐसे सोशल मैसेज देने वाले गीत बहुत कम बनते हैं, मुझे इस गीत में मुख्य किरदार देने के लिए मैं नितिन दुबे जी की बहुत आभारी हूँ और मैंने ये रोल निभाने की पूरी कोशिश की है.” इस गीत में राम यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है. इस गीत डी ओ पी तामेश्वर देव हैं और इस गीत के गीतकार हैं सनत,इस एल्बम की पूरी स्टोरी कॉन्सेप्ट डायलॉग नितिन दुबे ने लिखा है. ये गीत यूट्यूब के साथ साथ सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है और दर्शक इस गीत को बहुत पसंद कर रहे हैं. recent visitors 164

पांच लोगों की दर्दनाक मौत, छत्तीसगढ़-सरगुजा में ट्रक ने कार को मारी टक्कर

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला में अंबिकापुर- बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर उदयपुर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। घटना रविवार की सुबह पांच से 5:30 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि ट्रक अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। कार चालक रायपुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास आमने-सामने दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की, उसके ट्रक को पीछे किया तो कार और भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार लोग कार में ही बुरी तरह से दब गए। जिससे सभी लोगों की मौत हो गई। कार में सवार पांचों लोग चंगोराभाठा रायपुर के रहने वाले हैं, वह घर से जगदलपुर जाने की बात कहकर निकले थे, उनका प्लान अचानक सरगुजा जिला के मैनपाट में जाने का हो गया, इसी दौरान उदयपुर अदानी गेस्ट हाउस के पास हादसा हो गया। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। recent visitors 49

सिवनी मालवा: अज्ञात कारणों से मकान में लगी भीषण आग

नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा के जेल रोड पर अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई। जब घर में आग लगी उस वक्त घर के सभी लोग परिवार की ही शादी में गए हुए थे। जब घर से धुआं निकलता दिखाई दिया तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। आग की लपटें इतनी तेज थी की बराबर में बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी फायर बिग्रेड को सूचना दी। आग इतनी तेजी से बढ़ रही थी की जब तक फायर बिग्रेड पहुंची तब तक घर के ऊपर का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ गया था। आसपास के लोगों ने पानी के टेंकर से आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु आग नहीं बुझ पाई। मिली जानकारी के मुताबिक राजू दुर्गा प्रसाद राठौड़ के परिवार में शादी थी और घर के सभी लोग शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए गए थे तभी अचानक घर में आग लग गई। आग से कितना नुकसान हुआ है ये तो आग बुझने के बाद ही पता चल पाएगा। आग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी लेकिन परिवार के लोग शादी में व्यस्त होने के कारण समय पर घर में नहीं थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग के कारण घर का सामान जलकर राख हो गया और संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। recent visitors 78

सोशल मीडिया पर गुंडे को लाइक व कमेंट करना पड़ सकता है भारी, पुलिस गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के आरोप में कर सकती है गिरफ्तार

इंदौर सोशल मीडिया पर गुंडे को लाइक और कमेंट करना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने वाले को पुलिस गुंडागर्दी को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार कर सकती है। नगरीय सीमा में पुलिस ने 100 से ज्यादा अपराधियों की प्रोफाइलिंग की है। ये अपराधी मादक पदार्थों और हथियारों के साथ रील बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हैं। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक जैसे-जैसे इंटरनेट का चलन बढ़ा अपराधियों ने स्वयं का प्रमोशन करना शुरू कर दिया।   नशा करते हुए वीडियो बनाकर किए अपलोड दहशतगर्दी के लिए अपराधियों ने नशा करते हुए वीडियो बनाकर अपलोड करना शुरू कर दिया। कई अपराधियों ने हथियारों का प्रदर्शन और केक काटते वीडियो बनाए। उनके फालोवर्स ने बढ़ावा देने के लिए कमेंट और लाइक भी किए।   कमिश्नर ने दिए सोशल अकाउंट जांचने के निर्देश पुलिस की साइबर टीम अब ऐसे अपराधियों की छंटनी कर रही है। आयुक्त कार्यालय में हुई एक बैठक में सीपी संतोष कुमारसिंह ने अवैध वसूली, चाकूबाजी जैसी घटनाओं में गिरफ्तार अपराधी का सोशल अकाउंट जांचने के निर्देश दिए हैं। पुलिस परिवार, रिश्तेदार, वकील, मददगार, जमानतदार, आय और फरारी के ठिकानों के साथ-साथ उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट की भी जांच करेगी। आपत्तिजनक वीडियो पर लाइक, कमेंट और फारवर्ड करने वालों को भी पकड़ा जाएगा। मल्हारगंज पुलिस ने पकड़ा था अमन चिकना को डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने हाल ही में मल्हारगंज थाना क्षेत्र से कुख्यात बदमाश अमन चिकना को पकड़ा। उसके हजारों की तादाद में फालोअर थे। पुलिस ने चिकना के अकाउंट से 54 लोगों को चिह्नित किया, जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और चिकना को लाइक-कमेंट करते थे। चिकना रील बनाकर खुद की ‘मार्केटिंग’ करता था। पुलिस ने उसका जुलूस निकाला और गिड़गिड़ाते हुए वीडियो बनाया। चिकना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने खूब कमेंट किए। डोजियार में जुड़ेगी सोशल मीडिया फ्रेंड्स की लिस्ट डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने अपराधियों को थाने बुलाकर डोजियर अपडेट करेगी। प्रमुख जानकारियों के साथ-साथ इंटरनेट मीडिया फ्रेंड्स की सूची भी संलग्न करेगी।पुलिस उनका वीडियो बनाने और अपलोड करने वालों पर भी कार्रवाई करेगी। आयुक्त ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त नाबालिगों की काउंसलिंग के लिए भी सेल बनाने के निर्देश दिए है। एनजीओ की सहायता से उन्हें समझाईस दी जाएगी। लगातार अपराध करने वाले नाबालिग के अभिभावकों को बाउंड ओवर किया जाएगा। वाहे गुरु दी सौ..खुदा कसम,इश्वर की सौगंध नगरीय सीमा में पुलिस ने गुंडा विरोधी अभियान चलाया। सभी थानों में सक्रिय अपराधियों की लाइन लगा दी। उनसे पूछताछ की और रोजमर्रा की जानकारी ली। आय के स्त्रोत और मददगारों का ब्योरा भी लिया गया। गांधीनगर पुलिस ने पंजाबी,उर्दू और हिंदी में शपथ दिलाई। आरोपितों ने उठक बैठक लगाई और अंत में टीआई अनिल यादव के साथ जय हिंद बोला। recent visitors 41

भू-माफियाओं की साजिशों के खिलाफ अनिल अग्रवाल का संघर्ष: न्याय की प्रतीक्षा में एक मिसाल

  भोपाल न्याय और अधिकारों के लिए अपनी ज़मीन पर वर्षों से लड़ाई लड़ रहे अनिल अग्रवाल की कहानी भू-माफियाओं, फर्जी दस्तावेजों और प्रशासनिक उदासीनता का एक गंभीर उदाहरण है। उनकी ज़मीन पर अवैध कब्जे की साजिश न केवल उनकी व्यक्तिगत संपत्ति को छीनने की कोशिश थी, बल्कि यह प्रशासनिक तंत्र की कमजोरियों और भ्रष्टाचार को भी उजागर करती है। भूमाफिया साजिश: फर्जी दस्तावेज और सत्ता का दुरुपयोग भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज बनाकर अनिल अग्रवाल की ज़मीन पर कब्जा करने की योजना बनाई। इस साजिश में स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की मिलीभगत होने की आशंका है। रजिस्ट्री कार्यालय के जरिए फर्जी नामांतरण कराकर ज़मीन को अलग-अलग लोगों के नाम पर बेचने की कोशिश की गई। प्रश्न उठता है: जब यह मामला सामने आया तो सहकारिता विभाग और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की? कानूनी लड़ाई: अनिल का संघर्ष अनिल अग्रवाल ने इस अन्याय को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने फर्जी दस्तावेजों और भू-माफियाओं की साजिश के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए हैं। न्याय की प्रक्रिया धीमी है, लेकिन अनिल का विश्वास अडिग है। वह कहते हैं, “चाहे जितना भी समय लगे, सच्चाई की जीत होगी।” समाज और दोस्तों का सहारा अनिल अग्रवाल का संघर्ष अकेले का नहीं है। उनके दोस्तों और गाँववालों ने इस लड़ाई में उनका भरपूर साथ दिया है। समाज का यह सहयोग न केवल उनकी ताकत बना, बल्कि भू-माफियाओं को यह संदेश भी दिया कि उनकी साजिशें यहां काम नहीं आएंगी। प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल यह मामला केवल अनिल अग्रवाल की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि प्रशासनिक तंत्र और सहकारिता विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल खड़े करता है।    •   सहकारिता विभाग की भूमिका: पंचसेवा गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष रहते हुए अशोक गोयल ने समिति की ज़मीन को सदस्यों को आवंटित करने के बजाय, निजी व्यक्तियों को बेच दिया। विभाग ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की?    •   फर्जी रजिस्ट्री: रजिस्ट्री कार्यालय ने फर्जी दस्तावेजों को कैसे मंजूरी दी? क्या इसमें विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत नहीं है?    •   प्रभावी कानून का अभाव: भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर प्रशासन ने अब तक कोई कदम क्यों नहीं उठाया? अनिल का विश्वास और उम्मीद हर मुश्किल के बावजूद, अनिल अग्रवाल का भगवान और न्याय प्रणाली पर भरोसा बरकरार है। उनका कहना है, “मैं जानता हूं कि सच्चाई की जीत होगी। भू-माफियाओं की साजिशें ज्यादा समय तक टिक नहीं सकतीं।” संदेश और प्रेरणा अनिल अग्रवाल की कहानी उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है, जो अपने अधिकारों और संपत्ति के लिए लड़ रहे हैं। यह संघर्ष सिर्फ एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि साहस, सच्चाई और दृढ़ विश्वास के साथ हर बाधा को पार किया जा सकता है। “जो पर्वत को छोड़कर निकलता है, वही नदी बनता है। जो आग में तपता है, वही सोना बनता है।” मामले का व्यापक प्रभाव यह मामला सहकारी समितियों में व्याप्त भ्रष्टाचार, भू-माफियाओं के नेटवर्क और प्रशासनिक तंत्र की कमजोरियों को उजागर करता है।    •   यह प्रशासनिक सुधारों और भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनों की मांग को बल देता है।    •   यह समाज में जागरूकता बढ़ाने और आम नागरिकों को अपने अधिकारों के लिए खड़ा होने की प्रेरणा देता है। सरकार और प्रशासन से सवाल     1.    फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण में शामिल रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?     2.    अशोक गोयल जैसे समिति अध्यक्षों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है, जिन्होंने सदस्यों की जमीनें बेचीं?     3.    सहकारिता विभाग ने इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया? क्या यह विभागीय मिलीभगत का मामला है?     4.    भू-माफियाओं की अवैध संपत्तियों की जांच और जब्ती के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? अंतिम संदेश: न्याय की प्रतीक्षा में एक मिसाल अनिल अग्रवाल का संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि जब तक सत्य और साहस का साथ है, कोई भी ताकत आपको रोक नहीं सकती। उनका विश्वास यह सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ खड़े रहना ही सबसे बड़ी जीत है। “सच्चाई के साथ खड़े रहो। इंसाफ मिलेगा। जमीन भी मिलेगी और हक भी।” अनिल अग्रवाल की कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो न्याय के लिए संघर्ष कर रहा है। यह बताती है कि सच्चाई की राह मुश्किल हो सकती है, लेकिन अंत में जीत उसी की होती है। recent visitors 170

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले – यूके और जर्मनी दौरे में रहा एडवांस टेक्नालॉजी और भारतीय संस्कृति का समावेश

विदेशों में मध्यप्रदेश की टेक्नो-फ्रेंडली पॉलिसी की हुई सराहना यूके-जर्मनी यात्रा, प्रदेश के समग्र विकास के साथ युवाओं के रोजगार के लिये रही सार्थक निवेशकों को उपलब्ध कराये गये भूमि आवंटन पत्र विदेशी तकनीक के साथ एक्सपर्ट्स की साझेदारी से प्रदेश में उन्नति के खुलेंगे नये द्वार दो देशों की विदेश यात्रा में मिले 78 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान और अधिक सशक्त भी हो रही है साथ ही एक अलग छवि बन रही है। उनकी "जो कहते हैं, वह पूरा करके दिखाते हैं" वाली कार्यशैली प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की ग्लोबल लीडर वाली उत्कृष्ट छवि का लाभ मध्यप्रदेश को यूके-जर्मनी की 6 दिवसीय यात्रा में मिला है। इसी का परिणाम है कि इस यात्रा में लगभग 78 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव उद्योगपतियों और निवेशकों से प्राप्त हुये हैं। इससे प्रदेश के समग्र विकास और टेक्नो-फ्रेण्डली युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में विदेश यात्रा से लौटने के बाद मीडिया से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य न केवल निवेश आकर्षित करना था, बल्कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगों, शोध केंद्रों, शिक्षा केंद्रों, सांस्कृतिक केंद्रों का भ्रमण कर उन क्षेत्रों में प्रदेश के युवाओं के लिये रोजगार के अवसरों का सृजन करना था। मध्यप्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंटस, टेक्नोलॉजिकल पार्टनरशिप और कल्चरल सेन्टर के रूप में स्थापित करना भी था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रा, भारत में मध्यप्रदेश को फ्यूचर रेडी स्टेट के रूप में प्रस्तुत करने और विभिन्न सेक्टर्स में साझेदारी को बढ़ावा देने के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए की गई। यात्रा में फरवरी- 2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के प्रसार एवं निवेशकों को आकर्षित करने का समग्र और सशक्त प्रयास भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूके एवं जर्मनी की यात्रा में निवेश के लिये फोकस सेक्टर खनिज, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक व्हीकल (ईवी), नवकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, खाद्य प्र-संस्करण थे। प्रदेश सरकार के यूके और जर्मनी दौरे में निवेशकों के साथ राज्य में औद्योगिक, तकनीकी और पर्यावरणीय विकास को गति देने के लिये निवेश को बढ़ावा देने गहन चर्चा की। जर्मनी में विशेष रूप से तकनीकी अनुसंधान, हरित ऊर्जा, और औद्योगिक विकास पर चर्चा की गई। यहाँ पर्यावरणीय स्थिरता के साथ उद्योगों को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। 100 करोड़ का निवेशक कम्पनी को तत्काल भूमि आवंटन निर्णय से प्रभावित हुए विदेश निवेशक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विदेशी निवेशक फ्युचर रेडी स्टेट मध्यप्रदेश की इंडस्ट्रियल फ्रेण्डली पॉलिसी से अत्यधिक प्रभावित नजर आये। जब उन्हें अधिकारियों और कंपनी प्रमुख से चर्चा उपरांत तत्काल कंपनी को भूमि आवंटन का निर्णय लेकर आवंटन-पत्र सौंपा गया। तकनीकी क्षेत्र में जर्मनी और भारत की कंपनी द्वारा संयुक्त रूप भोपाल के अचारपुरा में इकाई लगाने के लिये सागर रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव में प्रस्ताव दिया गया था। इस कंपनी के जर्मन निवेशक को जर्मनी में भूमि आवंटन-पत्र प्रदान किया गया। कंपनी द्वारा भोपाल में 100 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। हेल्थ सेक्टर में 3000 करोड़ का निवेश इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि स्वास्थ्य और फार्मास्युटिकल सेक्टर में निवेश पर हुई चर्चा में उत्साहवर्धक परिणाम मिले। इस सेक्टर में 3000 करोड़ रूपये का निवेश प्रस्ताव मिला है। कंपनी अपना प्लांट इंदौर के स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में लगाएगी। कंपनी द्वारा मध्यप्रदेश की नीति का अवलोकन कर अपनी संपूर्ण सहमति दी गई। हेल्थ सेक्टर में कार्य करने वाली कम्पनी के प्रबंधकों से चर्चा कर भूमि आवंटित करने का तत्काल निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा उपकरण और दवाओं के उत्पादन के लिए निवेशकों को आकर्षित किया गया है। प्रचुर खनिज संसाधनों का रोजगार सृजन में मिलेगा योगदान विदेश यात्रा में राज्य में खनिज संसाधनों के प्रचुर भंडार के बेहतर उपयोग के लिये विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर ध्यान केन्द्रित किया गया। माइनिंग और मेटल इंडस्ट्रीज को आधुनिक तकनीकों से लैस करने और इन क्षेत्रों में विदेशी निवेश आकर्षित करने पर भी गहन चर्चा की गई। इस्पात इंटरनेशनल, इंडोरामा कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक कर निवेश की सार्थक चर्चा हुई। सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में मिला 25 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव विदेश यात्रा मेंअत्यंत महत्वपूर्ण सेक्टर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर में कार्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और साइंस टेक्नोलॉजी पार्क के लिए SRAM & MRAM ग्रुप द्वारा 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे प्रमाणित हो रहा है कि प्रदेश में नित नए क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने की दिशा में हम सफल हो रहे हैं। सौर ऊर्जा सेक्टर में मिले 150 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विदेश यात्रा में प्रदेश में विकास के लिये सभी क्षेत्रों पर फोकस करते हुये चर्चा की गई। सौर ऊर्जा उत्पादन और उपकरण निर्माण में निवेश के लिए हुई चर्चा में Ejea Limited और Azia Limited ने सौर ऊर्जा से क्रमशः 50 करोड़ और 100 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। डेयरी उद्योग को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री ने कहा कि डेयरी उद्योग में उत्पादकता बढ़ाने और आधुनिक प्रसंस्करण एकाइयों की स्थापना पर पोलैंड की कंपनी पीपीएच टैमर से विस्तार से चर्चा हुई। इस क्षेत्र में स्वदेशी और विदेशी कंपनियों के सहयोग से नई परियोजनाओं को प्रारंभ करने की योजनाएं बनाई गई। साथ ही क्षेत्र के विकास हेतु नई तकनीकों के उपयोग पर भी विशेषज्ञों से राउंड-टेबल मीटिंग हुई। आईटी सेक्टर में मिला 1100 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्रदेश में आईटी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को विदेश यात्रा के परिणामस्वरूप और अधिक गति मिलेगी। सॉफ्टवेयर और आईटी पार्क के निर्माण पर विभिन्न इंटरैक्टिव-सेशन और राउंड-टेबल डिस्कशन हुआ। आईटी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट के लिये कई इन्वेस्टर्स ने अपना इंटरैस्ट दिखाया है। वुडपैकर साफ्टवेयर से रसायन और आईटी सेक्टर में 1,100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला। इंफ्रॉस्ट्रक्चर में निवेश से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश को एक ग्लोबल … Read more

जबलपुर मंडल के पथरिया रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य करने का निर्णय लिया गया, इससे कुछ ट्रेनें कैंसल

भोपाल रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य के लिए पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के पथरिया रेलवे स्टेशन पर प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के दौरान पमरे से प्रारंभ और गुजरने वाली ट्रेनों को निरस्त व मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसके साथ ही एनआई कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों का ठहराव पथरिया रेलवे स्टेशन पर नहीं रहेगा। इन ट्रेनों का रूट रहेगा परिवर्तित: ट्रेन 11466 जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस दो एवं छह दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल होते हुए गंतव्य को जाएगी। वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी इसके साथ ही ट्रेन 11465 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस 30 नवंबर एवं दो दिसंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर होते हुए गंतव्य को जाएगी। मालूम हो कि विवाह सीजन में इस तरह के फेरबदल से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए परवर्तित मार्गों पर स्टापेज की सुविधा प्रदान की है। यह ट्रेन रहेंगी निरस्त एक से सात दिसंबर तक बीना से रवाना होने वाली ट्रेन 06603 बीना-कटनी मुड़वारा रद्द रहेगी। एक से सात दिसंबर तक कटनी मुड़वारा से रवाना होने वाली ट्रेन 06604 कटनी मुड़वारा-बीना रद्द रहेगी।   30 नवंबर से सात दिसंबर तक बीना से रवाना होने वाली ट्रेन 01885 बीना-दमोह रद्द रहेगी।   एक से आठ दिसंबर तक दमोह से रवाना होने वाली ट्रेन 01886 दमोह-बीना रद्द रहेगी।   तीन से सात दिसंबर तक भोपाल से रवाना होने वाली ट्रेन 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।   एक से पांच दिसंबर तक बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रेन 18477-18478 पूरी-योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस। ट्रेन 12185-12186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति रेवाचंल एक्स। ट्रेन 22181-22182 जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस।ट्रेन 22161-22162 भोपाल-दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस। ट्रेन 11703-11704 रीवा-डा.अम्बेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस। ट्रेन 11071-11072 एलएलटी-बलिया-एलटीटी कामायनी एक्सप्रेस। ट्रेन 22911-22912 इंदौर-हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस। ट्रेन 13025-13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस।   recent visitors 79