महिला को HC से मिली राहत, आरक्षण के खिलाफ बोलना अपराध नहीं, SC-ST ऐक्ट के तहत केस गलत

मुंबई जातिगत आरक्षण पर बोलना किसी समुदाय के खिलाफ नहीं माना जाता सकता और ऐसे मामले में एससी-एसटी ऐक्ट के तहत केस भी नहीं दर्ज हो सकता। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप खत्म करते हुए उसे वॉट्सऐप पर एक मेसेज भेजा था। शख्स का दावा था कि महिला ने वॉट्सऐप पर उसे जातिगत टिप्पणी करने वाला मेसेज भेजा और आरक्षण के खिलाफ भी टिप्पणी की। इस पर उच्च न्यायालय ने कहा कि दो लोगों के बीच वॉट्सऐप पर हुई बात और खासतौर पर मेसेज फॉरवर्ड करने को इस दायरे में नहीं लिया जा सकता। बेंच ने कहा कि उस मेसेज में जातिगत आरक्षण पर टिप्पणी की गई थी और वह भी फॉरवर्ड मेसेज था। इस तरह महज आरक्षण पर टिप्पणी करना और वह भी व्यक्तिगत बातचीत को एससी-एसटी ऐक्ट के दायरे में नहीं रखा जा सकता। यह कहते हुए अदालत ने महिला पर दर्ज केस को खत्म करने के निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट ने कहा कि महिला ने सार्वजनिक तौर पर कोई जातिगत टिप्पणी नहीं की। शख्स को अपमानित नहीं किया और ना ही यह एससी-एसटी वर्ग के लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली कोई बात थी। जस्टिस उर्मिला जोशी-फालके ने कहा, 'पूरे मामले को समझें तो पता चलता है कि वॉट्सऐप पर भेजा गया मेसेज जाति आधारित आरक्षण को लेकर था। ऐसे संदेश में ऐसा कुछ नहीं था, जिसे कहा जा सके कि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को अपमानित करने की कोशिश की गई। ऐसा लगता है कि महिला का साफ संदेश शिकायतकर्ता के लिए ही था। लेकिन उस महिला ने ऐसा कुछ भी नहीं लिखा, जिसे अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए अपमानजनक कहा जा सके या घृणा पैदा करने की कोशिश कहा जाए।' रिलेशनशिप टूटी तो महिला पर किया SC-ST ऐक्ट के तहत केस दरअसल यह पूरा मामला नागपुर का है, जहां एक 29 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रिलेशन 28 साल की महिला से था। दोनों ही मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों ने रिलेशनशिप के बाद एक मंदिर में गुपचुप ही शादी कर ली थी। इस रिश्ते को उन्होंने अपने परिवारों से छिपा रखा था। हालांकि रिश्ता तब बिगड़ा, जब महिला को पता लगा कि वह शख्स अनुसूचित जाति का है। इसके बाद उसने संबंध कर लिए। रिश्ते बिगड़ने के दौरान ही उसने एक मेसेज भेजा था, जिसे आधार बनाते हुए शख्स ने केस दर्ज कर दिया और महिला के पिता को भी आरोपी बनाया। recent visitors 69

गोविंदा ने कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक के साथ अपने झगड़े पर खुलकर की बात

मुंबई बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने कपिल शर्मा के शो में कृष्णा अभिषेक के साथ अपने झगड़े के बारे में खुलकर बात की। गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच सात साल से विवाद चल रहा था। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक कॉमेडी शो में कृष्णा के किए गए मजाक से नाराज थे और मामला तब और बढ़ गया जब कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी इसमें शामिल हो गईं और सोशल मीडिया पर सुनीता के साथ उनकी बहस हो गई। तब से परिवार में तनाव से भरे संबंध चल रहे हैं। हालांकि, गोविंदा और कृष्णा ने अपने मुद्दों को अलग रखने और संघर्ष खत्म करने का फैसला किया। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के हालिया एपिसोड में गोविंदा को शक्ति कपूर और चंकी पांडे के साथ देखा गया। गोविंदा ने सबकुछ बता दिया जहां से उनका झगड़ा शुरू हुआ था। गोविंदा से गले मिले कृष्णा गोविंदा ने कहा, 'यह मजेदार है कि इसका कारण अलग था, अब मैं सच कह देता हूं। एक दिन मैं उससे बहुत नाराज था। मैंने पूछा, 'ये कौन से डायलॉग हैं जो उनसे लिखवाते हैं?' मेरी पत्नी सुनीता ने कहा, 'पूरी फिल्म इंडस्ट्री ऐसा करती है। कृष्णा को कुछ मत कहो। वह पैसा कमा रहा है और उसे अपना काम करने दीजिए।' किसी के लिए आप रुकें नहीं, किसी से गलत मत कीजिए।' इसलिए मैं उसके बारे में कहना चाहूंगा, 'आप उससे सॉरी कहें, वह प्यार करती है।' कृष्णा ने जवाब दिया, हां मैं भी उनसे प्यार करता हूं। अगर ऐसी कोई खट्टी भावना है तो मैं माफी मांगूंगा।' गोविंदा के साथ वनवास पर थे कृष्णा गोविंदा ने तब सफाई दी जब कृष्णा ने कहा कि वह गोविंदा को लेकर वनवास पर थे और अब यह खत्म हो गया है। उन्होंने कहा, 'पहली बार मैंने मेरा कैरेक्टर तोड़ा लेकिन मैं एक बात कहना चाहूंगा। आज सबसे खास दिन में से एक है, सबसे यादगार दिन में से एक है। मेरा सात साल का वनवास आज मेरे मामा के साथ मंच शेयर करके खत्म हो गया। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छे पलों में से एक है। हर कोई इसकी उम्मीद भी कर रहा था।' बहन को मां की तरह मानते हैं गोविंदा गोविंदा ने आगे कहा, 'मैं सभी से कहना चाहूंगा कि मेरे घर में, मेरी मां के बाद हम उन भाग्यशाली लोगों में से हैं जहां मेरी बड़ी बहन मेरी मां की तरह थी। कृष्णा उस मां का बेटा है। मेरा मानना है कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो सभी की सेवा कर सका और हमारी, मेरी तरफ से तुम्हारे लिए कोई वनवास नहीं था। ये बैड लक हो जाता है और ऊपर वाला जो करता है, कभी किसी के साथ गलत नहीं करता है।' recent visitors 135

महाराष्ट्र में कांग्रेस ने उन पर गहरा तंज कसा है और कहा कि एकनाथ शिंदे को तो अब धोखेबाजी की सजा मिल रही है

मुंबई महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का नतीजा आए करीब 10 होने वाले हैं, लेकिन अब तक नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। एक तरफ सीएम फेस को लेकर खींचतान खत्म हुई है और भाजपा के नेता को मौका देने पर सहमति बनी है तो दूसरी तरफ मंत्रालयों के बंटवारे पर खींचतान है। राज्य के गृह मंत्री के पद को लेकर इतनी खींचतान है कि एकनाथ शिंदे अडिग बताए जाते हैं। कहा जा रहा है कि वह इसी नाराजगी के चलते अपने गांव सतारा चले गए हैं। उनके डॉक्टरों का कहना है कि वह तेज बुखार और गले में संक्रमण से जूझ रहे हैं और फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि यह चर्चा भी है ही कि वह नाराज होकर सतारा गए हैं। इस बीच कांग्रेस ने उन पर गहरा तंज कसा है और कहा कि एकनाथ शिंदे को तो अब धोखेबाजी की सजा मिल रही है। पार्टी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, 'महायुति गठबंधन की कहानी राजनीतिक पतन और धोखेबाजी की है। एकनाथ शिंदे ने अपने राजनीतिक गुरु के परिवार के साथ धोखा किया था। इसके बाद भाजपा ने उन्हें सीएम बना दिया और खूब इस्तेमाल किया। अब यूज करके उन्हें फेंका जा रहा है। यही भाजपा की रणनीति है और वह उसके तहत ही काम कर रही है। एकनाथ शिंदे को तो धोखेबाजी की सजा मिल रही है। भाजपा की राजनीति पर कोई विश्वास नहीं किया जा सकता और न ही वे विश्वसनीय हैं।' संजय राउत फिर बिफरे, पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ पर निशाना वहीं संजय राउत ने एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट और पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र में एक ऐसी सरकार अब तक सत्ता में थी, जो संविधान के अनुसार नहीं थी। गलत तरीके से वह सरकार बनी थी। ऐसा सुप्रीम कोर्ट की मदद से हुआ। इसके लिए डीवाई चंद्रचूड़ जिम्मेदार हैं। अब आप देखिए कि 10 दिन बीत गए हैं और उनके पास बड़ा बहुमत है। इसके बाद भी उन्होंने सरकार का गठन नहीं किया है। भाजपा तो अकेले भी सरकार बना सकती है, लेकिन वह सरकार नहीं बना रहे। आखिर क्या हो रहा है? बावनकुले का कहना है कि 5 दिसंबर को शपथ होगी। क्या वह गवर्नर हैं, जो बता रहे हैं कि किस शपथ समारोह होगा।' recent visitors 59

प्रियंका चोपड़ा का थैंक्सगिविंग पोस्ट वायरल, भड़के फैंस

न्यूयॉर्क बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब विदेश में अपने परिवार संग रहती हैं। उन्होंने वहां पर पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ थैंक्सगिविंग सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। पर एक वजह से प्रियंका निशाने पर आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा  ने निक जोनस और मालती मैरी के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें मालती उनकी बांहों में है और वो दोनों निक की बांहों में। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हम उस जीवन के लिए आभारी हैं, जिसे हम एक साथ बना रहे हैं। अपने दिलों में ग्रैटिट्यूड भरे मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जो इन सभी सालों में मेरे साथ रहे हैं। किसी एक के लिए चैंपियन होना बहुत जरूरी है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे हमेशा ऐसा मिला। आप सभी प्यार और प्रियजनों से घिरे रहें। जश्न मना रहे सभी लोगों को धन्यवाद।' प्रियंका ने थैंक्सगिविंग सेलिब्रेशन की जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें खाने-पीने की भी फोटो है और एक में नॉनवेज (चिकन) भी दिख रहा है। ये देखकर कुछ लोग भड़क गए। प्रियंका को वेजिटेरियन बनने की सलाह एक ने प्रियंका को सलाह देते हुए लिखा, 'वेजिटेरियन बनो… जानवर को मारते हुए इस तरह की फोटो मत शेयर करो।' दूसरने लिखा, 'सोचता था कि प्रियंका वेजिटेरियन हैं।' फैंस ने प्रियंका से की गुजारिश तीसरे ने कॉमेंट किया, 'प्रियंका मैम प्लीज अनुरोध है कि कभी भी भुने हुए चिकन की तस्वीरें पोस्ट न करें, क्योंकि कुछ शुद्ध शाकाहारी लोग आपसे प्यार करते हैं, जब हम आपकी ओर से इस तरह की पोस्ट देखते हैं तो हमें दुख होता है।' recent visitors 62

कब्ज, एसिडिटी और मल त्याग में दर्द की समस्या से तुरंत राहत दिलाता है मलासन

आजकल खान-पान की गड़बड़ी, तनाव और लाइफस्टाइल के कारण लोगों में पेट संबंधी समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। एक शोध के मुताबिक शहरों में रहने वाले हर 10 में से 6 व्यक्ति को कब्ज की समस्या है। एसिडिटी, अपच, हार्ट बर्न, कब्ज जैसी समस्याओं से आप भी कभी न कभी परेशान होते हैं। कई लोगों को मल त्याग में बहुत दर्द का सामना करना पड़ता है और घंटों टॉयलेट में बैठे रहने के बाद भी पेट साफ नहीं होता है। इन सभी समस्याओं को मलासन चुटकियों में ठीक करता है। मलासन के अभ्यास से पेट संबंधी सभी बीमारियां दूर होती हैं और मल त्याग के समय आसानी होती है। कैसे करें मलासन: मलासन करने के लिए सबसे पहले अपने घुटनों को मोड़कर मल त्याीग की अवस्थार में बैठ जाएं। बैठने के बाद अपने दोनों हाथों की बगल को दोनों घुटनों पर टीका दें। अब दोनों हाथो की हथेलियों को मिलाकर नमस्कार मुद्रा बनाएं। अब धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें, आपको कुछ देर इसी अवस्था में बैठना है। अब धीरे-धीरे हांथो को खोलते हुए वापस उठ कर खड़े हो जाए। हिप्स के जोड़ों को बनाता है लचीला: मलासन हिप के जोड़ों में लचीलापन बनाये रखने में मदद करता है। यह लचीलापन हम सभी को जन्मब के समय मिलता है, लेकिन उम्र के साथ इसमें कमी आने लगती है। हिप ज्वाइंट्स को इमोशन्स का केंद्र कहा जाता है। इसलिए अगर आपके हिप ज्वाइंट्स मजबूत होंगे, तो आपका अपने इमोशन्स पर कंट्रोल बढ़ेगा। कब्ज के लिए है रामबाण: मलासन से कब्जप सहित पेट की सभी समस्याइओं से निजात पा सकते हैं। पुरानी कब्ज की परेशानी, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हम दवाओं का सहारा लेते हैं, जिससे कुछ समय के लिए तो आराम मिल जाता है, लेकिन कुछ समय बाद यह समस्यााएं हमें घेर लेती है। लेकिन नियमित मलासन को करने से आप कब्जु की समस्याै से छुटकारा पा सकते हैं। मलासन का अर्थ होता है मल त्याग करते समय जिस आसन में हम बैठते है उसे ही मलासन कहते हैं। मलासन के अन्य लाभ: मलासन को करने से पेट एवं कमर को काफी लाभ होता है। इसे नियमित करने से गैस और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।कमर, घुटने, मेरुदंड की मांसपेशिया लचीली बनती है। मलासन से घुटनों, जोड़ों, पीठ और पेट का दर्द कम होता है। पेट की चर्बी दूर होती है।   recent visitors 83

अंकित गुप्ता संग प्रियंका चाहर चौधरी ने लगाई आग

मुंबई प्रियंका चाहर चौधरी टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हैं जो शो 'उड़ारियां' में तेजो के रोल से फेमस हुईं। एक्ट्रेस एक घरेलू नाम बन गई हैं और उनके बहुत सारे फैंस बन गए हैं, जो उन्हें ढेर सारा प्यार और सपोर्ट देते हैं। उन्हें आखिरी बार 'बिग बॉस 16' में देखा गया था और फैंस को उनका खेल और अंकित गुप्ता के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। प्रियंका की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने फैंस के साथ अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करना पसंद करती हैं। आइए आज हम इंस्टाग्राम से उनके कुछ हॉट लुक्स पर एक नजर डालते हैं, जो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। प्रियंका चाहर चौधरी की फोटोज प्रियंका ने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है और फैंस एक्ट्रेस को एक शो में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंकित इस बीच शो 'माटी से बंधी डोर' में नजर आ रहे हैं।   recent visitors 75

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान रेडपाथ का निधन

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज इयान रेडपाथ का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को यह जानकारी दी। रेडपाथ 1960 और 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नियमित हिस्सा थे और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम के सदस्य भी थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच ऑस्ट्रेलिया में शोक की लहर दौड़ गई है। जिलॉन्ग के रहने वाले रेडपाथ ने 66 टेस्ट मैच खेले और 43.45 की औसत से 4737 रन बनाए, जिसमें 8 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 171 रहा। उन्होंने 83 कैच पकड़े, जिनमें से अधिकतर स्लिप में थे और उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने 1963-64 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में एमसीजी में अपना टेस्ट डेब्यू किया और साथी विक्टोरियन बिल लॉरी के साथ 219 रनों की ओपनिंग साझेदारी में 97 रन का योगदान दिया। रेडपाथ का पहला टेस्ट शतक, एससीजी में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। जल्द ही वह अपने धैर्य और सहनशीलता के चलते ऑस्ट्रेलियाई लाइन-अप भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए। उनकी वरिष्ठता और नेतृत्व को तब स्वीकार किया गया जब उन्हें 1974-75 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान इयान चैपल के साथ उप-कप्तान बनाया गया। इसके बाद भी उन्होंने यह जिम्मेदारी कुछ अन्य सीरीज में भी निभाई। सीए के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा, “इयान एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में हर कोई उनके निधन से बहुत दुखी होगा। एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज के रूप में इयान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के महान युगों में से एक के दौरान राष्ट्रीय टीम का मुख्य आधार थे। अपने साहस, कौशल और शानदार व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। उन्होंने आगे कहा, “हमें इयान को 2023 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने पर क्रिकेट द्वारा प्रदान किए गए अद्भुत अनुभवों और रिश्तों के बारे में बोलते हुए सुनने का सौभाग्य मिला और खेल के प्रति उनका यह गहरा प्यार प्रथम श्रेणी और सामुदायिक स्तर पर क्रिकेट में उनके विशेष योगदान में प्रकट हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में सभी की संवेदनाएं इस दुखद समय में इयान के परिवार और कई दोस्तों के साथ हैं।” प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रेडपाथ ने विक्टोरिया के लिए 226 प्रथम श्रेणी मैचों में 32 शतकों और 84 अर्धशतकों के साथ 41.99 की औसत से 14,993 रन बनाए। रेडपाथ प्रथम श्रेणी और सामुदायिक क्रिकेट में सक्रिय रहे और विक्टोरियन पुरुष कोच के रूप में और अपने होमटाउन में अलग-अलग भूमिकाओं में रहे, विशेष रूप से जिलॉन्ग क्रिकेट क्लब के साथ काम किया। recent visitors 39