केंद्रिय कैबिनेट मंत्री किरण रिजूजी का बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री में भव्य स्वागत

भोपाल दिनांक 30 नवंबर,शनिवार को* मध्य प्रदेश बौद्ध समुदाय की हृदयस्थली “बुद्धभूमि महाविहार मोनेस्ट्री” चुनाभट्टी, कोलार रोड भोपाल में दोपहर 04:00 बजे भिक्षु संघ का आशिर्वाद लेने और बुद्धवंदना के आयोजन में आदरणीय श्री किरेन रिजिजू ,कैबिनेट मंत्री,संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री* भारत सरकार सम्मिलित हुए पहले तथागत बुद्ध के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर तीन बार प्रणाम कर भिक्षु संघ ने बुद्ध वंदना लेकर मंत्री जी को आशिर्वाद प्रदान किया इस अवसर पर श्री किरेन रिजिजू, कैबिनेट मंत्री भारत सरकार ने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान गौतम बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का दौरा किया जाएगा और उनका विकास किया जाएगा ,श्री रिजिजू ने कहा की मध्यप्रदेश के बौद्ध विहारों का विकास करेंगे क्यों की साँची स्तूपा सभी के लिए  प्रेरणा की भूमि बताया और पहली बार इस स्थल पर आने पर अपने सौभाग्य की बात कही। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं और समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस अवसर पर भंते शाक्यपुत्र सागर थेरो अध्यक्ष दी बुद्धभूमि धम्मदूत संघ और मास्टर झेन,भंते संघशील,भंते राहुलपुत्र ,भंते रत्नबोधि भिक्षु संघ ने श्री रिजिजू को साँची का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस आयोजन में बुद्धभूमि महाविहार उपासक संघ ,मैत्रेय बुद्ध महाविहार उपासिका संघ,बुद्धिस्ट जागृति मंच,राजगिरी बुद्धविहार महिला मण्डल,सिद्धार्थ बुद्धविहार महिला मंडल और समाज के विभिन्न गणमान्य लोग इस आयोजन में सम्मिलित हुए recent visitors 107

काबू पाने में जुटा दमकल विभाग, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में जिंदल कंपनी के गेट पर खड़े डीजल टैंकर में लगी आग

रायगढ़. रायगढ़ जिले में रविवार की सुबह जेपीएल के गेट नंबर-2 के पास खड़ी डीजल टैंकर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की जानकारी के बाद तमनार पुलिस के आलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र मे स्थिति जिंदल कंपनी के गेट नंबर-2 के सामने खड़ी डीजल टैंकर मे रविवार की सुबह अचनाक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप अख्तियार कर लिया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना के समय डीजल टैंकर मे डीजल भर हुआ था। आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और तमनार थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत जारी है। प्रारंभिक जांच मे बताया जा रहा है कि खड़ी गाड़ी मे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना मे अभी तक कोई हताहत नहीं हुई है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया गया है। recent visitors 128

समाज में रिस्पेक्ट दिलाती हैं ये क्वालिटी, पर्सनैलिटी में जरूर कर लें शामिल

लाइफ में सक्सेज पाने का मतलब केवल अच्छे करियर या पैसे से नहीं लगाया जाता। कई बार समाज में आपकी प्रतिष्ठा, सम्मान से भी लगाया जाता है। जब आप किसी सोशल गैदरिंग में शामिल होते हैं और लोग आपकी तारीफ करते हैं तो भी समझ जाएं कि आप सामाजिक रूप से सफल इंसान है। किसी में अगर ये 5 तरह की क्वालिटी हैं तो वो एक सफल इंसान है और समाज में उसकी लोग रिस्पेक्ट करते हैं। ना हो एकतरफा बात करने की आदत बातचीत के दौरान हमेशा टू वे कम्यूनिकेशन होना चाहिए। अगर आपकी आदत केवल खुद के बारे में सुनने और बोलने की नहीं है बल्कि आप दूसरों के बारे में भी जानने और समझने के उत्सुक रहते हैं तो ये गुड क्वालिटी है। दूसरों की खूबियां देखना अगर आप सामने वाले के अंदर मौजूद खूबियों को देखते हैं, पहचानते हैं और उसे इस बारे में बताकर रिस्पेक्ट देते हैं। तो ये गुड क्वालिटी है जो समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगी। सच बोलने के बाद भी दूसरों का दिल नहीं दुखाते अगर आपके अंदर ऐसी क्वालिटी है कि आप किसी के बारे में सच तो बोलते हैं लेकिन सामने वाले की फीलिंग्स का ख्याल करते हैं तो भी ये गुड क्वालिटी है और लोग आपकी रिस्पेक्ट करेंगे। बोलने से पहले सोचते हैं सिचुएशन कैसी भी हो अगर आप बोलने से पहले सोचते हैं और अपने रिएक्शन पर पूरा कंट्रोल रखते हैं तो ये गुड क्वालिटी है। खुद की कमियों को पहचानते हैं अगर आप खुद में मौजूद कमियों को पहचानते हैं और उसको एक्सेप्ट करते हैं। तो ये गुड क्वालिटी है। recent visitors 80

फिर लड़की का हाथ पकड़कर साथ चलने को बोले, स्कूटर सवार भाई-बहन को बाइकरों ने टक्कर मारकर गिराया

इंदौर। बायपास पर बाइक सवारों ने स्कूटर सवार भाई-बहन को शनिवार दोपहर पीट-पीट कर घायल कर दिया। आरोपित युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे थे। पुलिस सूचना के एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस बीच ट्रैफिक सिपाही आपसी विवाद बताकर चला गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बायपास स्थित मालवा इंस्टिट्यूट के पास की है। देवास निवासी 26 वर्षीय युवती भाई के साथ स्कूटर से स्वेटर खरीदने इंदौर आ रही थी। ब्रिज से उतरते वक्त बाइक (एमपी 09 वीक्यू 2824) के चालक ने ओवरटेक कर कट मारा जिससे स्कूटर सवार भाई और बहन असंतुलित होकर गिर गए। तभी बुलेट से दो युवक आए और युवती का हाथ पकड़ कर कहा हमारे साथ चलो। विरोध करने पर कर युवती और उसके भाई को पीटा विरोध करने पर कट मारने वाले युवकों ने युवती और उसके भाई की पिटाई शुरू कर दी। दोनों पर हेलमेट से हमला कर दिया। युवती को पकड़ा और स्कार्फ खींच कर नीचे पटक दिया। ऑटो रिक्शा से आई एक महिला ने छिपकर वीडियो बनाया, जिसमें आरोपितों की बाइक के नंबर कैद हो गए। एक घंटे तक आरोपित युवती और उसके भाई से विवाद करते रहे। पिता की सूचना पर पुलिस पहुंची व आरोपितों को थाने ले गई। इंटरनेट से नंबर निकाल कर पिता ने पुलिस बुलाया युवती के पिता बीएनपी (देवास) में पदस्थ हैं। बेटी द्वारा रोते हुए घटना बताने पर इंटरनेट से लसूड़िया थाने के नंबर निकाले और पुलिस को घटना बताई। डायल-100 पर सुनवाई नहीं हुई। थाने को 1:12 पर बात हुई, लेकिन पुलिसवाले 2:12 पर मौके पर पहुंचे। इस बीच एक ट्रैफिक सिपाही आया, लेकिन आपसी विवाद बताकर रवाना हो गया। पीड़िता के पिता ने कहा देश के सबसे स्वच्छ शहर में ऐसी घटना होना शर्मनाक है। थाने पर भी पुलिसवालों ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने बुलेट सवारों को छोड़ दिया। शाम को करणी सेना के पदाधिकारी थाने पहुंचे तब कायमी की। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपित गोविंद पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी पीपीओ बादशाह हरियाणा और योगेश बलजीत शर्मा निवासी दुपलदुर्ग हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित मालवा काउंट्री टाउनशिप बायपास में रहते है। recent visitors 65

बुंदेलखंड में राजनीतिक विरासत संभालना चुनौती सियासी दस्तक: किसका चमकेगा नसीब

राजनीतिक भविष्य पुत्र पिता की विरासत और नए जमाने की सियासत के साथ खुद की सियासी जमीन तैयार करने में जुटे खजुराहो मध्य प्रदेश की राजनीति में बुंदेलखंड की बात करें तो भाजपा का गढ़ माने जाने वाले इलाके में एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता हुए हैं । इन नेताओं ने सूबे की सियासत में जमकर नाम कमाया है और बड़े बड़े पद भी हासिल किए हैं । जिनमें गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। खास बात ये है कि इन नेताओं के उत्तराधिकारी भी अपने सियासी राजतिलक की तैयारी में जुटे हैं और इनकी राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। पिता की विरासत और नए जमाने की सियासत के साथ कदमताल कर रहे इन युवा नेताओं से ना सिर्फ इनके परिजनों बल्कि बुंदेलखंड की आवाम को भी काफी उम्मीदें हैं। इन युवा नेताओं में गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव, भूपेन्द्र सिंह के बेटे अभिराज सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत का नाम आता है। सियासी तौर पर बुंदेलखंड भाजपा का गढ़ माना जाता है । यहां के नेताओं ने मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़े-बड़े मुकाम हासिल किए हैं । अब जब उनकी अगली पीढ़ी नेताओं की विरासत संभालने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है तो इन दिग्गज नेताओं की चर्चा जोर पकड़ रही है कि राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी अपने युवराजों का किस तरह राजनीतिक अभिषेक करेंगे। सबसे पहले बात गोपाल भार्गव की करें, तो लगातार 9 बार से रेहली विधानसभा से चुनाव जीत रहे गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव लंबे समय से चुनावी पारी शुरू करने का इंतजार कर रहे हैं । इसके बाद बुंदेलखंड के दिग्गज ठाकुर नेता भूपेन्द्र सिंह मध्य प्रदेश की सियासत का जाना पहचाना चेहरा हैं । भूपेन्द्र सिंह के बेटे अविराज सिंह पिता के नक्शे कदम पर युवा मोर्चा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं । मोहन यादव सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह भी पिता की राजनीति में सक्रिय सहयोग निभाकर सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं। गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव की राजनीतिक सक्रियता आज से करीब 20 साल पहले बढ़ गई थी । जब उनके पिता पहली बार उमाभारती सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे । राजधानी में पिता की सरकार में सक्रिय भूमिका के चलते अभिषेक भार्गव ने रेहली विधानसभा को संभाला और पिता की तरह जल्द ही लोगों के दिलों में जगह बना ली । सरल, सहज मुलाकात के अलावा पिता की तरह तेज तर्रार राजनीति की शैली के चलते अभिषेक भार्गव काफी लोकप्रिय हैं लेकिन सियासी समीकरण हर बार उनका इंतजार 5 साल के लिए बढ़ा देते हैं। भूपेन्द्र सिंह के पुत्र अविराज सिंह पिता के नक्शेकदम पर मध्य प्रदेश की राजनीति में तेजी से उभरे भूपेन्द्र सिंह की पहचान बुंदेलखंड के दिग्गज ठाकुर नेता के तौर पर है । पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के सबसे करीबी लोगों में उनका नाम आता है । उनके बेटे अविराज सिंह की उम्र अभी ज्यादा नहीं है लेकिन पिछले तीन-चार सालों से वो अपने पिता के विधानसभा क्षेत्र खुरई में सक्रियता बढ़ा रहे हैं । हाल ही में उन्होंने पूरे सागर जिले में युवा सम्मेलन आयोजित करने का सिलसिला शुरू कर दिया है । खास बात ये है कि पिता की विरासत संभालने के लिए अविराज सिंह खुद को कड़ी मेहनत से तैयार कर रहे हैं । गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत मध्य प्रदेश की राजनीति में सिंधिया की परछाई बनकर चलने वाले मोहन यादव सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की राजनीतिक निष्ठा सिंधिया परिवार में है । सिंधिया जहां मैं वहां की तर्ज पर गोविंद सिंह राजपूत भाजपा में हैं । कांग्रेस में उन्होंने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष जैसा प्रतिष्ठित पद संभाला और कमलनाथ सरकार में राजस्व और परिवहन मंत्रालय जैसे विभाग संभाले । सिंधिया के साथ भाजपा में आए, तो शिवराज सरकार में उन्हें वही विभाग मिले । मोहन यादव सरकार में बुंदेलखंड से इकलौते कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश सिंह राजपूत वैसे तो फिल्मी दुनिया में जगह बनाना चाहते थे और कुछ फिल्मों में उन्होंने काम भी किया । लेकिन पिता के मंत्री बनते ही पिता की सियासत में हाथ बंटाने के लिए राजनीति का दामन थामना पड़ा । फिलहाल पिता के विधानसभा क्षेत्र सुरखी में उनकी सक्रियता काफी ज्यादा है । पिता की विरासत संभालने की चुनौती देखा जाए तो इन युवा नेताओं को राजनीति में कदम रखने के लिए अपने पिता की सियासी विरासत मिली है लेकिन राजनीति में विरासत संभालना खुद की सियासी जमीन तैयार करने से ज्यादा कठिन होता है ।युवा नेताओं के साथ पिता का नाम जुड़ा है और उनकी भारी भरकम विरासत संभालने की चुनौती भी है। recent visitors 74

एआई की तरह एचआई बनकर मचाना है तहलका, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इंदौर में की धर्मसभा

इंदौर। आजकल दुनिया में 'एआई' ने जैसा तहलका मचाया है वैसा प्रयोग हमें 'एचआई' बनाकर करना है। इसका मतलब हिंदू इंटेलेक्चुल बनाकर करना है। हम किसी मजहब के खिलाफ नहीं हैं। कुछ लोग हमें कट्टर कहते हैं, लेकिन यह मत समझो कि हम किसी के विरोधी हैं, हम तो बस भारत के पक्ष में हैं। भारत में रहने वाला मुस्लिम और ईसाई भी हिंदू हैं। जातिवाद के नाम पर हिंदुओं को तोड़ने का काम किया गया है। यह बात बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेद्र कृष्ण शास्त्री ने शनिवार को लालबाग परिसर में कही। वे हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय सेवा मेले के तीसरे दिन संबोधित कर रहे थे। हिंदू का मतलब जीवन जीने की शैली से पांच घंटे की देरी से शुरू हुए उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हिंदू का मतलब जीवन जीने की शैली से है। हिंदुओं को तोड़ने के लिए जात-पात और ऊंच-नीच की लकीरें खींची गईं। आज देश को बांग्लादेश बनने से रोकना जरूरी है, जब पाकिस्तान बना था तो वहां 22 फीसद हिंदू थे जो अब मात्र दो प्रतिशत रह गए हैं। हिंदू को जाना पड़ा तो कहां जाएगा उन्होंने कहा- दूसरे धर्म के लोग तो अन्य देश जा सकते हैं, लेकिन हिंदू को जाना पड़ा तो कहां जाएगा, विचार करें। लव जिहाद से माताओं तुम्हें अपने बेटे-बेटियों को बचाना है। इसके लिए उन्हें गीता-रामायण का पाठ पढ़ाओ। हर मंगलवार मंदिर जाओ और एकता के लिए गांव-गांव बैठक करो। बच्चों में संस्कारों का शृंगार करें माता जब ब्यूटी पार्लर जाने के लिए समय निकाल सकती हैं तो अपने बच्चों का संस्कारों से शृंगार करने के लिए, सनातन संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रयास क्यों नहीं कर सकती हैं। हम जल्द पदयात्रा लेकर आएंगे। 26 फरवरी को 251 जोड़ों का विवाह कर रहे हैं। पंडित शास्त्री की रंगोली आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम संयोजक सचिन बघेल और प्रचार प्रमुख जवाहर मंगवानी ने बताया कि पं. शास्त्री की 16 बाय 16 की रंगोली भी आकर्षण का केंद्र थी। उद्योगपति विनोद अग्रवाल, गुणवंत सिंह कोठारी, महामंडलेश्वर दादू महाराज, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी दीपेश व्यास, दिनेश दवे मौजूद थे। recent visitors 146

मकवाना कल संभालेंगे चार्ज, डीजीपी सुधीर सक्सेना को विदाई समारोह में आईपीएस बेटी सोनाक्षी ने दी सलामी

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस की लगभग पौने तीन वर्ष तक कमान संभालने के बाद 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर शनिवार को सेवानिवृत हो गए। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित विदाई समारोह में उन्होंने कहा कि मप्र पुलिस सर्वोत्कृष्ट है। उनके कार्यकाल में भी पुलिस ने एक से एक बड़े काम किए। आतंकवादियों और नक्सलियों से लोहा लिया। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने आशा जताई कि नए डीजीपी कैलाश मकवाना भी सभी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। बता दें कि 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी मकवाना प्रदेश के 31 वें डीजीपी होंगे। वह सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। परेड से पहले सुधीर सक्सेना ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। विदाई समारोह के बाद पुलिस मुख्यालय में सुधीर सक्सेना ने नए डीजीपी कैलाश मकवाना को बेटन सौंपी। यह एक छड़ी होती है, जो डीजीपी के नाम से होती है। एक डीजीपी सेवानिवृत होने पर नए को इसे सौंपते हैं। डीजीपी की कुर्सी संभालने वाले लगातार तीसरे इंजीनियर होंगे कैलाश मकवाना प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना लगातार तीसरे ऐसे डीजीपी होंगे जो इंजीनियर हैं। इसके पहले सुधीर कुमार सक्सेना और विवेक जौहरी भी इंजीनियर थे। सुधीर सक्सेना शनिवार 30 नवंबर को सेवानिवृत हो गए। उनकी जगह कैलाश मकवाना इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। आइपीएस अधिकारियों की वर्तमान ग्रेडिंग लिस्ट देखें तो सुधीर सक्सेना के बाद शीर्ष 10 अधिकारियों में छह इंजीनियर हैं। मकवाना ने मैनिट (पूर्व में एमएसीटी) से बीई किया है। इसके साथ ही आइआइटी से एमटेक हैं। कई पुलिस उच्चाधिकारी इधर से उधर होंगे अगले माह स्पेशल डीजी और एडीजी के स्तर पर कई अधिकारी इधर से उधर भी हो सकते हैं। मकवाना के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद स्पेशल डीजी का एक पद रिक्त होगा। उसकी जगह एडीजी स्पेशल टास्क फोर्स पंकज श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बनेंगे। पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष पद रिक्त हो जाएगा। यहां पर किसी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पदस्थापना की जा सकती है। इसके लिए ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा के नाम की भी चर्चा है। यहां पहले से ही एक स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन एमडी के पद पर हैं। एडीजी अजाक रहे राजेश गुप्ता के सेवानिवृत होने के बाद इस शाखा का प्रभार स्पेशल डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव को दिया गया है। इसी तरह से पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान (पीटीआरआई) का अतिरिक्त प्रभार एडीजी चयन संजीव शमी के पास है। दोनों जगह किसी एडीजी को पदस्थ किया जाएगा। ईओडब्ल्यू का डीजी बनने के लिए एक स्पेशल डीजी लंबे समय से प्रयास में हैं। इसी तरह से योगेश देशमुख के एडीजी गुप्तवार्ता बनने के बाद साइबर का उनके पास अतिरिक्त प्रभार है। जिस तरह से साइबर अपराध बढ़ रहे हैं, इस दृष्टि से यहां भी किसी को पदस्थ किया जाएगा। recent visitors 51