प्रदेश में होगा सर्वे, विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के परिवारों का सर्वे, इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत 12 जिलों में किया जायेगा

भोपाल प्रदेश में विमुक्त, घुमंतू, अर्द्ध-घुमंतू समुदायों के परिवारों का सर्वे इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित 12 जिलों में किया जाएगा। इसमें परिवार के आधार कार्ड और बैंक खाते के साथ अन्य जानकारियां ली जाएंगी। इसके आधार पर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। साथ ही पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षण संस्थाओं में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। सर्वे कर जुटाएंगे डाटा पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्ध-घुमंतू राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने ये निर्देश शुक्रवार को मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में बताया गया कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, कटनी, धार, मंदसौर, रायसेन, विदिशा और सीहोर जिले में सर्वे किया जाएगा। इसमें डाटा एकत्र करने के बाद प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। बाद में अन्य जिलों में भी ऐसा सर्वे किया जाएगा। विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्ध-घुमंतु समुदायों के लिये लोकरंग उत्सव आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है। बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति पर जोर इसके साथ-साथ पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की अध्ययनरत संस्थाओं में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी शैक्षणिक संस्थाओं को यूनिक आईडी 'आधार' बेस्ड बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए कहा गया है। साथ ही लंबित छात्रवृत्ति का भुगतान करने के साथ विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निराकरण के निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने छात्रावासों में मेस व्यवस्था शुरू करने, सौर ऊर्जा प्लांट लगाने और बाउंड्री वाल बनाने संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली। बैठक में विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की योजना के संबंध में बताया गया कि अब तक पिछड़ा वर्ग के 7 विद्यार्थियों को जापान में प्लेसमेंट दिलाया गया है। recent visitors 53

‘बिग बॉस 18’ में वीकेंड पर धमाल मचाएंगे इक्का-रफ्तार

मुंबई रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में रविवार को वीकेंड का वार में रैपर रफ्तार और इक्का आएंगे और घरवालों में खूब आग लगाएंगे। उनके सामने करण वीर मेहरा और रजत दलाल एक-दूसरे को रोस्ट करेंगे। Bigg Boss 18 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि रफ्तार और इक्का घर के अंदर हैं। उन्होंने कहा, 'आज होगा यहां पर रोस्ट का तांडव।' इसके बाद करण को रजत को रोस्ट करते हुए दिखाया गया है। रोस्ट के बहाने खूब कसे गए तंज! रजत दलाल को रोस्ट करते हुए करण वीर मेहरा कहते हैं, 'शरीर जैसे हाथी है और अक्ल छोटे बच्चे से भी आधी है।' इसके बाद रजत भी बदले में बोलते हैं, 'नहीं उखाड़ पाएगा ये किसी का भी बाल, इसी बहाने खींच लूं इसके गाल।' फिर करण ने कहा, 'कंटेस्टेंट्स के जाने पर ये बहाते हैं मगरमच्छ के आंसू, खुद के भाई इनकी दोस्ती पर बोलते हैं आथू।' सलमान लेंगे चाहत और अविनाश की क्लास इससे पहले भी शो का प्रोमो सामने आया था, जिसमें सलमान खान घरवालों की क्लास लेते दिख रहे थे। खासतौर से अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे की। उन्होंने दोनों की हरकतों को लेकर उन्हें जमकर सुनाया। तजिंदर बग्गा होंगे एविक्ट या नहीं होगा कोई एविक्शन! इस हफ्ते एक सदस्य घर से बेघर हो जाएगा। इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन हुआ था, जिसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री घरवालों से कम कनेक्शन के कारण बेघर हो गई थीं। अब वीकेंड पर एक और सदस्य का पत्ता कटेगा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तजिंदर बग्गा एविक्ट होंगे। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स ये भी कह रही हैं कि इस हफ्ते दूसरा एविक्शन नहीं होगा।   recent visitors 72

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? पत्नी रितिका सजदेह ने शेयर की ये स्पेशल फोटो, जाने

नई दिल्ली भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे का क्या नाम है? इस सवाल का जवाब मिल गया है। जन्म के 15 दिन तक किसी को भी पता नहीं था कि रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के बेटे का नाम क्या है, लेकिन रितिका ने एक स्पेशल फोटो शेयर करते हुए बता दिया है कि उनके बेटे का नाम क्या है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने क्रिसमस थीम के जरिए बताया है कि उनके बेटे का नाम अहान (Ahaan) है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 15 नवंबर को दूसरी बार पिता बने थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया था। इसकी जानकारी खुद कप्तान रोहित शर्मा ने दी थी। उन्होंने एक दिन बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ये लिखा था कि हमारा परिवार अब चार लोगों का हो गया है। अब 1 दिसंबर 2024 को ये जानकारी सामने आई है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान है। खुद रितिका ने ये इंस्टा पोस्ट में बताया है। एक क्रिसमस थीम की मूर्ति सी है, जिसमें एक पर लिखा है Rits यानी रितिका, दूसरे पर लिखा है Ro यानी रोहित शर्मा, तीसरे पर लिखा है…Sammy यानी समायरा और चौथे छोटे से बच्चे के सिर पर लिखा है Ahaan इससे पता चलता है कि रोहित शर्मा के बेटे का नाम अहान रखा गया है। बता दें कि रोहित शर्मा इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और वे कैनबरा में इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहे हैं। ये मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेलना है। रोहित शर्मा ये मैच इसलिए खेल रहे हैं, क्योंकि वे पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। ऐसे में मैच प्रैक्टिस हासिल करने के लिए वे मैदान पर हैं और शाम को बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। अहान नाम का मतलब क्या है? अहान नाम का मतलब होता है जागृति, चेतना, जागरूकता, पुनर्जन्म या नई शुरुआत। ये एक हिंदू नाम है और यह भारत में काफी लोकप्रिय है। इसे भगवान विष्णु से भी जुड़ा हुआ माना जाता है। यह नाम संस्कृत के शब्द 'अह' से लिया गया है, जिसका मतलब है 'जागृत करना'। ऐसा माना जाता है कि अहान नाम का धारक हमेशा नई शुरुआत करता है और नए अवसरों की तलाश करता है। recent visitors 191

दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा

डरबन. दक्षिण अफ्रीका शनिवार को किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका पर 233 रनों की शानदार जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गया। मार्को जेनसन की अगुआई में प्रोटियाज गेंदबाजी आक्रमण ने दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और अपने विरोधियों को मात्र 42 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। जेनसन 1991 में क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के फिर से प्रवेश के बाद से दस विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए। पहली पारी में बल्लेबाजी करने के बाद, प्रोटियाज ने संघर्ष किया। एक के बाद एक विकेट गिरने के बाद, कप्तान तेम्बा बावुमा की 70 रनों की पारी ने उनकी टीम को 191/10 तक पहुंचाया। पहली पारी में 200 रन के आंकड़े को पार न कर पाने के कारण प्रोटियाज गेंदबाजों ने दूसरे दिन भारी दबाव में मैदान संभाला और शानदार प्रदर्शन किया। मार्को जेनसन के शानदार 6.5 ओवर के स्पेल में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने सात विकेट झटके। कैगिसो रबाडा (1) और गेराल्ड कोएट्जी (2) ने जेनसन की मदद की और मेहमान टीम को 42 रन पर समेट दिया, जिससे उन्हें 149 रन की बढ़त मिली। ट्रिस्टन स्टब्स (122) और बावुमा (113) ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी 249 रन की साझेदारी की और 2012 में केपटाउन के न्यूलैंड्स में एबी डिविलियर्स और जैक्स कैलिस द्वारा बनाए गए 192 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा। 366/5 के स्कोर पर प्रोटियाज ने अपनी पारी घोषित कर दी और मेहमान टीम को 516 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। दिनेश चांडीमल और कप्तान धनंजय डी सिल्वा के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद मेहमान टीम 282 रनों पर ढेर हो गई और मेजबान टीम को यादगार जीत मिली। मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद जेनसन ने कहा, “मैंने हमेशा पांच विकेट लेने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मैं 10 विकेट लूंगा, लेकिन आप इसी के लिए काम करते हैं। यह अभी तक समझ में नहीं आया है (पहली पारी के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए)। दूसरी पारी में, हमें लगा कि पिच थोड़ी सपाट, धीमी और नीची है, लेकिन 11 विकेट लेना एक सपना सच होने जैसा है।” recent visitors 70

तीन लोगों की मौत और 6 गंभीर घायल, मरीज को यूपी लेकर जा रही एंबुलेंस सिवनी में दुर्घटनाग्रस्त

सिवनी। लखनादौन-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में सिवनी जिले के धूमा थाना अंतर्गत भीषण सड़क दुर्घटना में रविवार सुबह तीन लोगों की मौत हो गई है। छह घायलों को बेहतर उपचार के लिए लखनादौन सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा जा रहा है। नेशनल हाईवे में धारपाठा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ एंबुलेंस वाहन आंध्रप्रदेश से मरीज को लेकर परिवार सदस्य उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जा रहे थे। एक दिसंबर की सुबह लगभग 7:30 बजे एंबुलेंस वाहन अनियंत्रित हो गया और हाईवे में पैदल चल रहे धारपाठा गांव एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद अनियंत्रित एंबुलेंस वाहन सड़क किनारे खंभे से टकराकर नीचे मैदानी क्षेत्र में जा पलटा। इस भीषण सड़क दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार एक महिला व बच्चे सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर दुर्घटना में घायल छह व्यक्तियों को हाईवे पेट्रोलिंग दल और पुलिस बल की मदद से उपचार के लिए धूमा और लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी के गोरखपुर जा रही थी एंबुलेंस लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने नईदुनिया को बताया कि एंबुलेंस में स्वर शाह का परिवार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। घायल एक सदस्य का उपचार कराने आंध्रप्रदेश के कर्नूल जिले से शाह परिवार एंबुलेंस से उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जा रहा था। मरीज सहित आठ लोग सवार थे एंबुलेंस में ड्राइवर व मरीज सहित आठ व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि सुबह ड्राइवर को झपकी लगने या धुंध के कारण नेशनल हाइवे यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। recent visitors 81

नमी के कारण बढ़ने लगी ठंड, छत्तीसगढ़- दक्षिणी भागों में दो दिनों तक बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दोनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के साथ ही पूरे दिन आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश में आगामी चार दिनों में दक्षिणी भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं आगामी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। आज रविवार को दक्षिणी भागों के एक-दो जगह पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान 'फेंजल' दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की शाम उत्तरी तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है।  इसके प्रभाव से आज रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। साथ ही नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। फेंजल के प्रभाव से प्राय के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आगामी कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि चक्रवती तूफान 'फेंजल' के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का प्रवेश हो रहा है। जिससे ठंड और बढ़ने लगी है। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहे। वहीं आज दिन भर आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। आगामी दो दिनों बाद प्रदेश में ऐसी मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। बीते दिनों की तुलना में इन दिनों न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। शनिवार को न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान एक से दो डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इस बीच प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी के आगमन हो रही है। इससे ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 28.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 9. 3 डिग्री दर्ज किया गया है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। recent visitors 43

भैरमगढ़ एरिया कमेटी का मिला पर्चा, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने ने मुखबिरी में युवक का घोंटा गला

बीजापुर. बीजापुर जिले में नक्सलियों ने शनिवार रात पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण युवक की गला घोंटकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा छोड़ा गया है। इसमें ग्रामीण युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात लिखी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के डालेर निवासी युवक कुममेश कुंजाम (25) की शनिवार रात नक्सलियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को चिहका टिन्डोडी जोडान मार्ग पर डाल दिया। घटनास्थल से भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा छोड़ा गया है। इसमें ग्रामीण युवक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात लिखी हुई है। भैरमगढ़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। recent visitors 33