‘द साबरमती रिपोर्ट’ फेम राशि खन्ना ने शिव नगरी काशी में मनाया जन्मदिन, बोलीं- ‘हर हर महादेव’

मुंबई, द साबरमती रिपोर्ट’ फेम अभिनेत्री राशि खन्ना ने अपना जन्मदिन शिवनगरी काशी में मनाया। अभिनेत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ गंगा आरती भी की, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है। जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपना जन्मदिन शाश्वत नगरी काशी में मना रही हूं और यहां ईश्वर की भक्ति में डूबी हूं, जहां समय भी थम जाता है और आत्माएं शांति पाती हैं। बहुत आभारी हूं, हर हर महादेव।“ राशि खन्ना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही वह गंगा आरती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री नमो घाट भी पहुंचीं और आनंद के पल वहां पर बिताती नजर आईं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से एक अलग मुकाम पर पहुंची राशि की तस्वीरों को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हर हर महादेव, राशि मैम।” एक अन्य ने लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, महादेव कृपा करें।” दूसरे ने लिखा, “बाबा आप पर कृपा करें।“ इस बीच राशि खन्ना के काम की बात करें तो वह अपनी हालिया रिलीज ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की सफलता से बेहद खुश हैं। गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। दर्शकों से ढेर सारा प्यार पा रही ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात में भी टैक्स फ्री किया जा चुका है फिल्म में राशि खन्ना के साथ लीड रोल में विक्रांत मैसी और रिद्धि डोगरा हैं। ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है। 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 157

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की करैरा में शुरु हुई कथा

करैरा. मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में रविवार को सुबह से ही लाखों लोगों का जमावड़ा लग गया। यहां बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके लिए आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भक्त आए हैं। कथास्थल पर करैरा में पहली बार 5 लाख स्क्वायर फीट का विशाल पंडाल तैयार किया गया है। शनिवार देर रात तक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कथा शुरू होने से पूर्व रविवार सुबह 21 हजार कलशों की यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों महिलाएं और युवतियां उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। बाबा का बाग बगीचा मंदिर पर 1 दिसंबर से अनेक धार्मिक कार्यक्रम प्रारंभ हुए। यहां 8 दिनों तक श्रीमद भागवत कथा, 51 कुंडीय सीताराम महायज्ञ, शतचंडी अनुष्ठान, कन्या शुभ विवाह आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीमद भागवत कथा बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र कुमार शास्त्री सुनाएंगे। भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व रविवार सुबह 10 बजे से अनाज मंडी से कलश यात्रा शुरू हुई जोकि मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल बाबा का बाग बगीचा पहुंची। कलशयात्रा में 21 हजार महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं। 34 बीघा में बनाया पांडाल पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। यहां 34 बीघा जमीन में 5 लाख स्क्वायर फीट का पंडाल बनाया गया है। करैरा में पहली बार इतना विशाल पंडाल बनाया गया है जिसमें विशेष मंच भी तैयार किया गया है। कथा में आने-जाने वाले लोगों के लिए दर्जन भर जगहों पर पार्किग बनाई गईं हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियोें के अनुसार करैरा क्षेत्र में इससे पहले इतना बड़ा आयोजन नहीं हुआ है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर 1 हजार पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के अलावा अन्य शहरों से भी पुलिस फोर्स बुलाया गया है। करैरा में कथास्थल पर जाने के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने ट्रैफिक चार्ट जारी किया है। नरवर, भितरवार एवं ग्वालियर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था नरवर भितरवार रोड पर ब्रजधाम मैरिज गार्डन के पास मैदान, खैराघाट तिराहा के पास रोड के दोनों ओर एसीक्रेट हार्ट स्कूल व जेल के सामने रहेगी। इस मार्ग से आने वाले भक्तों के लिए 5 पार्किंग बनाई गई हैं। सभी भक्त वाहन पार्क कर ब्रजधाम एवं खैराघाट पार्किंग के बीच से नया कच्चा मार्ग से होते हुए एवं कुम्हारपुरा होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। शिवपुरी, ग्वालियर, गुना से आने वाले भक्तों के लिए 3 पार्किंग बनाई गई हैं, जिसमें महुअर कोलोनी, पृथ्वी ढाबा एवं कॉलेज तिराहा शामिल हैं। इन स्थानों पर पार्किग के बाद भक्त सहायता केन्द्र से होते हुए पैदल कथास्थल पहुचेंगे। भौती व पिछोर तरफ से आने वाले वाहनों के लिए फिल्टर रोड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। इस मार्ग से आने वाले भक्त फिल्टर रोड पर वाहन पार्क कर फिल्टर रोड होते हुए कच्ची गली एवं सहायता केन्द्र होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुुंच सकेंगे। टीला गाँव की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टीला रोड पर पार्किंग व्यवस्था की गई है। यहां से कालेज होते हुए पुलिस लाइन होकर सहायता केन्द्र से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। झांसी, दतिया, दिनारा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था करैरा मंडी के पीछे रहेगी। यहां से श्रद्धालु वाहन पार्क कर पैदल कामांछा माता मन्दिर होकर एवं न्यू तहसील के पीछे हरदौल मन्दिर से पुलिस लाईन होते हुए सहायता केन्द्र होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे। वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था बालक उत्कृष्ट विद्यालय करैरा में की गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

लापरवाही पर प्रशासन को दिए निर्देश, राजस्थान-अजमेर के राजकीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी

अजमेर. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने शनिवार को किशनगढ़ मुख्यालय स्थित राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी को आमजन और मरीजों ने बताया कि अस्पताल में चार एक्स-रे मशीनें उपलब्ध होने के बावजूद केवल एक मशीन का उपयोग किया जा रहा है। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मरीजों एवं उनके परिजनों ने बताया कि एक्स-रे मशीनें सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चालू होनी चाहिए, लेकिन इनका संचालन केवल सुबह 9 से 1 बजे तक ही किया जा रहा है। इससे बड़ी संख्या में मरीजों को समय पर जांच कराने में परेशानी हो रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने तुरंत अस्पताल के प्रबंधन (पीएमओ) से स्पष्टीकरण मांगा। जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने पीएमओ को फटकार लगाई और तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। केंद्रीय मंत्री ने खुद खुलवाया एक्स-रे रूम जब केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया, तो दिन के 11:30 बजे भी एक्स-रे रूम बंद पाया गया। इस स्थिति से आहत होकर उन्होंने तुरंत एक्स-रे रूम की चाबियां मंगवाईं और कमरे को खुलवाया। इसके बाद उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि सभी चार एक्स-रे मशीनों को तुरंत चालू किया जाए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अस्पताल प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आई, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शीतकालीन सत्र के बीच क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दिल्ली में शीतकालीन सत्र के दौरान व्यस्त होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सूर्यप्रकाश शर्मा भी साथ में मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 115

एचआईएल में यूपी रुद्रास का नेतृत्व करेंगे स्टार मिडफील्डर हार्दिक

लखनऊ. भारत के स्टार मिडफील्डर हार्दिक सिंह को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के आगामी सत्र के लिए यूपी रुद्रास का कप्तान नियुक्त किया गया है। यदु स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी की टीम में प्रियोबर्त तालेम और गुरजोत सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों के अलावा भारत और अंतरराष्ट्रीय हॉकी के कुछ दिग्गज खिलाड़ी जैसे ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह, लार्स बाल्क और केन रसेल शामिल हैं। . यदु स्पोर्ट्स के सह-संस्थापक माधवकृष्ण सिंघानिया ने कहा, ‘‘यदु स्पोर्ट्स परिवार की ओर से मैं हार्दिक को टीम का कप्तान घोषित किए जाने पर बधाई देना चाहता हूं। मुझे नीलामी में पॉल, थॉमस और सेड्रिक से मिलने का मौका मिला। हमने बहुत अच्छी टीम तैयार की है जिसमें कई नेतृत्वकर्ता हैं।’’ हार्दिक ने अपनी नई भूमिका के बारे में कहा, ‘‘महान ध्यानचंद जी के गृहनगर की टीम का प्रतिनिधित्व करना और उसकी कप्तानी करना वह सब कुछ है जो एक खिलाड़ी चाहता है। हमारी टीम शानदार है। हमारे पास हर विभाग में अच्छे खिलाड़ी हैं।’’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

गौहर खान ने करण संग खूब किया ‘नैन मटक्का’, बोलीं- ‘जो करो, दिल से करो’

मुंबई, वरुण धवन और कीर्ति सुरेश स्टारर अपकमिंग ‘बेबी जॉन’ का गाना ‘नैन मटक्का’ रिलीज के बाद से धूम मचा रहा है। इस गाने पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा गौहर खान, अभिनेता करण ग्रोवर के साथ थिरकती नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ट्रेंडिंग रील शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “इस तरह हम एक शानदार पार्टी का अंत करते हैं, कुछ भी हो पर दिल से हो! करण ग्रोवर आपका ऐसा खेल, जहां रफू की मुलाकात प्यारी लोला से हुई, नैन मटक्का। ट्रेंडिंग सॉन्ग हमेशा की तरह धमाल मचा रहा है। वरुण धवन- कीर्ति सुरेश मजा आ गया।“ गौहर खान की पोस्ट पर कमेंट कर अभिनेता करण ग्रोवर ने लिखा, “मेरे सबसे अच्छे डांस टीचर होने के लिए धन्यवाद गौहर खान, बहुत मजेदार था।“ बता दें कि ‘नैन मटक्का’ गाना वरुण धवन और कार्ति सुरेश स्टारर ‘बेबी जॉन’ का है, जिसे पंजाबी और हिंदी गानों में शानदार टच देने वाले गायक दिलजीत दोसांझ ने गाया है। इससे पहले वरुण धवन का एक रील भी काफी वायरल हुआ, जिसमें वह मुंबई के ताज होटल के सामने ‘नैन मटक्का’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस बीच गौहर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘बिग बॉस 7’ की विनर अभिनेत्री वर्तमान में झलक दिखला जा 11 को होस्ट कर रही हैं। गौहर टीवी शोज के साथ ही कई फिल्मों में भी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी हैं। गौहर खान ‘इश्कजादे’, ‘रॉकेट सिंह’, ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’, ‘फीवर’ जैसी सफल फिल्मों के साथ ही कई टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। क्रिसमस पर रिलीज को तैयार ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश के साथ वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में हैं। ‘बेबी जॉन’ का निर्देशन कलीज ने किया है। यह फिल्म एटली निर्देशित साउथ फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक है। ‘थेरी’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 33

केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक श्रीमहाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान दोपहर श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन कर पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं.श्री राजेश पुजारी, श्री राम पुजारी और श्री आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक दर्शन-पूजन के बाद नंदीमंडपम् में ध्यान एवं पूजन किया। श्रीमहाकालेश्वर मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा को स्मृति-चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेटकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं सांसद श्री वी.डी. शर्मा को मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने स्मृति-चिन्ह, दुपट्टा और प्रसाद भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, डॉ. चिंतामणि मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, प्रशासक श्री गणेश कुमार धाकड़ सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

अनिल अग्रवाल: अग्रवाल समाज की नई ऊंचाइयों का नेतृत्वकर्ता

भोपाल मानस भवन में आयोजित अग्रसत्ता सोशल मंच का युवक-युवती परिचय सम्मेलन और अलंकरण समारोह समाज के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनकर सामने आया। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात थी अनिल अग्रवाल जी का नेतृत्व, जिन्होंने न केवल आयोजन को भव्यता प्रदान की बल्कि अपने विचारों और क्रियाकलापों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत एक गरिमामय उद्घाटन के साथ हुई, जिसमें समाज के विभिन्न कोनों से आए विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। मंच को फूलों और रोशनी से सजाया गया था, जो समाज के इस महत्वपूर्ण आयोजन की महत्ता को दर्शा रहा था। लेकिन, जैसे ही अनिल अग्रवाल जी मंच पर पहुंचे, पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया। भव्य स्वागत और सम्मान कार्यक्रम की विशेषता रही अनिल अग्रवाल जी द्वारा मध्य प्रदेश पत्रिका के हेड भदौरिया जी और भोपाल यूनिट हेड अशोक अग्रवाल जी का आत्मीय स्वागत। अनिल जी ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए कहा, “आपका योगदान समाज और पत्रकारिता जगत के लिए प्रेरणादायक है। आपकी मेहनत और समर्पण हमारे लिए मिसाल है।” इस भव्य स्वागत ने दर्शकों के दिलों में अनिल जी के प्रति आदर और बढ़ा दिया। ओजस्वी वाणी का जादू स्वागत के बाद, अनिल अग्रवाल जी ने अपने संबोधन से सभागार में मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा, “समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता और परिश्रम की आवश्यकता है। हमें मिलकर अपनी परंपराओं और मूल्यों को संरक्षित रखते हुए आधुनिकता के साथ तालमेल बिठाना होगा।” उनकी ओजस्वी वाणी ने न केवल युवाओं को प्रेरित किया, बल्कि अभिभावकों को भी समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए मंच इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश कर सकें। लगभग 600 प्रविष्टियों के साथ यह सम्मेलन समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ। युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया। युवतियों ने अपने जीवनसाथी के लिए पढ़ा-लिखा और परिवार का ख्याल रखने वाला वर चाहा, जबकि युवकों के अभिभावकों ने कहा, “हमें बहू नहीं बेटी चाहिए।” सम्मान समारोह: समाज के रत्नों का अभिनंदन इस आयोजन में समाज के कई प्रमुख व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महेश अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, माया सिंगल, आशीष गुप्ता, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिनंदन करते हुए अनिल अग्रवाल जी ने कहा कि ये लोग समाज के स्तंभ हैं, जिनके बिना यह आयोजन संभव नहीं था। जनसमुदाय की प्रशंसा पूरे आयोजन में अनिल अग्रवाल जी की भूमिका को लेकर हर कोई प्रशंसा करता नजर आया। लोगों ने कहा, “अनिल जी का नेतृत्व और समर्पण समाज के लिए एक मिसाल है। उनका हर कार्य समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित करता है।” समाज को नई दिशा देने का संकल्प समारोह के समापन पर, अनिल अग्रवाल जी ने कहा, “अग्रवाल समाज की प्रगति के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। हमारा समाज परंपरा और आधुनिकता का संगम है, और हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।” यह आयोजन न केवल विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था, बल्कि यह समाज में एकजुटता और समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा। अनिल अग्रवाल जी का नेतृत्व इस बात का प्रमाण है कि जब एक व्यक्ति समाज के उत्थान के लिए समर्पित हो, तो वह समाज नई ऊंचाइयों को छू सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 124