911 किलो डोडा चूरा बरामद, राजस्थान-कोटा की नारकोटिक्स टीम ने ड्रग तस्करों को चित्तौड़गढ़ में पकड़ा

चित्तौड़गढ़. नारकोटिक्स जावरा की टीम के कोटा जिले में चित्तौड़गढ़-बारां हाईवे स्थित टोल नाके पर जान हथेली पर रख कर तस्करों के वाहन को रोका। यहां नाकाबंदी के दौरान भागने का प्रयास कर रहे तस्करों ने नारकोटिक्स के अलावा यात्री वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे हड़कंप की स्थिति हो गई। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार इनके वाहन को जब्त किया है। वाहन में नो क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा भरा हुआ था। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके पर तस्करों के वाहनों को टक्कर मारने के वीडियो भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मादक द्रव्य विरोधी अभियान के क्रम में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन), जावरा सेल के अधिकारियों को एक गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर नारकोटिक्स की टीम ने कोटा हैंगिंग ब्रिज के पास चित्तौड़गढ़-बारां राजमार्ग पर नयागांव टोल प्लाजा पर पिकअप को उसके सवारों के साथ रोका। नारकोटिक्स को सूचना थी कि राजस्थान पंजीकरण वाली पिकअप में दो व्यक्ति मनासा (मध्यप्रदेश) क्षेत्र से बीकानेर क्षेत्र में डोडा चूरा ले जा रहे हैं। इस पर सीबीएन जावरा सेल के अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया और रात में भेजा गया। टीम ने संदिग्ध मार्ग पर 36 घंटे से अधिक समय तक कड़ी निगरानी रखी गई। नयागांव टोल प्लाजा, कोटा, राजस्थान में वाहन की पहचान की गई। तड़के वाहन की सफल पहचान होने पर सीबीएन अधिकारियों ने वाहन को रुकने का इशारा किया। लेकिन मादक पदार्थ तस्कर विभागीय वाहन से टकरा गए। फिर तस्करों ने भागने के लिए वे पलटे और उसके पीछे एक यात्री वाहन को टक्कर मार दी। इससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगे बढ़ते हुए फिर से ड्रग तस्कर सीबीएन वाहन से टकरा गए, जो उनका रास्ता रोक रहा था और उन्हें भागने से रोक रहा था। मादक पदार्थ तस्करों ने मौके से भागने की भी कोशिश की लेकिन सीबीएन अधिकारियों ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। वाहन की गहन तलाशी ली तो इसमें 911.540 किलोग्राम वजन की 45 बोरी डोडा चूरा की बरामद हुई। नारकोटिक्स के पिकअप सहित बरामद डोडा चूरा को जब्त कर लिया गया है और दो आरोपियों एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे अनुसंधान जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 140

लगातार सर्वाधिक टेस्ट खेलने का सोबर्स का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने तोड़ा

किंग्सटन. वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरकर कैरेबियाई टीम की तरफ से लगातार सर्वाधिक मैच खेलने का गारफील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रैथवेट का यह लगातार 86वां टेस्ट मैच था। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सोबर्स ने 1955 से लेकर 1972 तक लगातार 85 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने 1974 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अपना 96वां टेस्ट मैच खेल रहे ब्रैथवेट ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन 2014 के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट नहीं छोड़ा है। लगातार सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम पर दर्ज है। उन्होंने लगातार 159 टेस्ट मैच खेले थे। इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है जिन्होंने लगातार 106 टेस्ट मैच खेले थे। पहले टेस्ट मैच में 201 रन से करारी हार झेलने वाले बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी शुरुआत नहीं रही। उसने बारिश से प्रभावित पहले दिन के खेल में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 69 रन बनाए हैं। खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल समाप्त किया गया तब शादमान इस्लाम 50 और शहादत हुसैन 12 रन पर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की तरफ से दोनों विकेट तेज गेंदबाज केमार रोच ने लिए हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 80

दर्द, भय और उसके इलाज को शानदार अंदाज में पेश करती हैं एड्स पर बनी ये फिल्में

मुंबई,  किसी ने सही कहा है कि फिल्में समाज का आईना होती हैं। फिल्मों का काम केवल रोमांस, एक्शन और ड्रामा नहीं बल्कि समय-समय पर उन समस्याओं पर भी प्रकाश डालना है, जो समाज में घट रही हैं। एड्स के मरीजों के दर्द को समझ पाना वास्तव में उतना ही कठिन है, जितना समंदर को मीठा कर पाना। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री ने कई ऐसी फिल्मों का निर्माण किया है, जो एड्स पर खुलकर बात करती हैं। दुनिया भर में 1 दिसंबर को एड्स (एक्वायर्ड इम्यूलनो डेफिसिएंशी सिंड्रोम) दिवस मनाया जाता है। एड्स के मरीज आज भी उसी दर्द के सागर में खुद को पाते हैं, जहां कल थे। हालांकि, इस खतरनाक बीमारी के बारे में सटीक जानकारी और जागरूकता दो बड़े हथियार साबित हो सकते हैं और इस मामले में इन फिल्मों ने काम किया है। ये फिल्में न केवल मरीजों की संवेदना को छूती हैं, कई मिथकों को भी तोड़ती नजर आती हैं। ऐसे में बॉलीवुड में इस गंभीर विषय पर बनी फिल्मों पर डालिए एक नजर। ‘प्यार में कभी कभी’ साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म भले ही पूरी तरह से एड्स पर नहीं थी, लेकिन कहानी में शानदार तरीके से एड्स की समस्या को दिखाया गया है। दरअसल, फिल्म के नायक को ही एड्स हो जाता है और पूरी कहानी एक अलग दिशा में मुड़ जाती है। फिल्म में डिनो मोरिया के साथ लीड रोल में रिंकी खन्ना और संजय सूरी हैं। सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘फिर मिलेंगे’ साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म का विषय वास्तव में शानदार कहा जा सकता है। रेवती मेनन के निर्देशन में बनी फिल्म में एड्स को न केवल एक समस्या के रूप में बल्कि उससे लड़ने, जागरूकता और समाज के योगदान को शानदार अंदाज में दिखाया गया। साल 2005 में रिलीज ‘माई ब्रदर निखिल’ एड्स पर बनी फिल्म है। इममें लीड रोल अभिनेत्री जूही चावला के साथ संजय सूरी और पुराब कोहली ने प्ले किया था। फिल्म का निर्देशन ओनिर ने किया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61

38160 परिक्षार्थी देंगे परीक्षा, राजस्थान-पशु परिचर भर्ती परीक्षा में कड़ी जांच के बाद एंट्री

नागौर. नागौर जिला मुख्यालय पर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित पशु परिचय भर्ती परीक्षा 2023 के नागौर जिला मुख्यालय पर कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 9:00 बजे से शुरू होगी वहीं परीक्षा के 1 घंटे पहले यानी 8 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया है। नागौर में आज पहले दिन कुल 6360 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं कल 3 दिनों तक कुल 38160 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं सुबह 8:00 बजे पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच जिला ट्रेजरी से पेपर अतिरिक्त जिला कलेक्टर की मौजूदगी में रवाना किया गया। अतिरिक्त कलेक्टर चंपालाल जीनगर ने बताया है कि हमने यहां से पेपर रवाना कर दिया गया है। नागौर जिला मुख्यालय पर 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा 9 बजे से शुरू होगी। एंट्री 8:00 बजे बंद हो जाएगी। 8:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं अजमेर से भर्ती बोर्ड परीक्षा से ऑब्जर्व अभी यहां पर आए हुए हैं और जिला प्रशासन यहां पूरी तरह मुस्तैद हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 56

‘अधिकारी न मानें तो ठोक दो, बाकी हम देख लेंगे’, राजस्थान-बाड़मेर के कांग्रेस विधायक का विवादित बयान

बाड़मेर. बाड़मेर के सांगरिया से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया के बाड़मेर में आयोजित एक कार्यक्रम में बिगड़े बोल देखने को मिले हैं। संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता ने युवाओं से कहा कि अधिकारी नहीं सुने तो ठोक दिया करो आगे हम देख लेंगे। अभिमन्यू पुनिया के इस बयान से राजस्थान की राजनीति गरमा गई है। दरअसल, ‘नशा नहीं नौकरी दो’ कार्यक्रम को लेकर सेड़वा में चल रही सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अभिमन्यु पुनिया ने विवादित बयान देते कहा कि अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कोई अधिकारी मनमानी करता हैं तो उसे ठोक दिया करो, बाद में हम निपट लेंगे। जब कांग्रेस विधायक ने ये बयान दिया, उस दौरान मंच पर पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गफूर अहमद, बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के साथ कहीं कांग्रेसी नेता मौजूद थे। विवादित बयानों से रह चुका है कांग्रेसी नेताओं का नाता राजस्थान में कांग्रेसी के नेताओं के कई विवादित बयान सामने आ चुके है। अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले धीरज गुर्जर ने हाल ही एक विवादित बयान दिया था। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने अपने विवादित बयान से हंगामा खड़ा कर दिया। कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक मंच से अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर कोई प्रेम से नहीं मानता है, तो जरबे मेलने (जूते मारने) लिए आपका बेटा धीरज तैयार है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

सिवनी में दर्दनाक हादसा, पलटी एंबुलेंस, चार लोगों की मौत, पांच लोग घायल

सिवनी मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एंबुलेंस पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। हादसे के बाद से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा धूमा पुलिस थाना क्षेत्र में जबलपुर-नागपुर राजमार्ग पर हुआ है। एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से बिहार के पश्चिमी चंपारण जा रही थी। एक पैदल यात्री को टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस खंभे से टकराकर पलट गई। इन लोगों ने गंवाई अपनी जान एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि, "एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से अनीश शाह (18) नाम के एक घायल व्यक्ति को बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित उसके पैतृक गांव ले जा रही थी। एंबुलेंस में दो चालक और उसके छह रिश्तेदार सवार थे। रास्ते में एंबुलेंस ने पैदल यात्री रंगलाल कुलस्ते को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में प्रतिमा शाह (35), प्रिंस शाह (4), मुकेश शाह (36) और सुनील शाह (40) की जान गई है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

विश्व एड्स दिवस पर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में नुक्कड़ नाटक कर फैलाई जागरूकता

जगदलपुर विश्व एड्स दिवस को लेकर लोगों में जागरूकता के लिए रैली और नाटक का मंचन किया गया। दुनिया भर में हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एचआईवी वायरस ऐसा वायरस है, जो जानलेवा है। शरीर में एक बार ये घर बना ले तो इससे निजात पाना असंभव है और कई रोगों का कारण बनता है। हर साल एक थीम के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। इसी तारतम्य में जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज के द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। कॉलेज से होते हुए आसना और स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में रैली निकाली गई। इसके अलावा आसना में नुक्कड़ नाटक के द्वारा सभी में जागरूकता फैलाई गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज डिमरापाल, महारानी अस्पताल एवं साथ ही अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी संक्रमित महिला भी एचआईवी मुक्त शिशु को जन्म दे सकती हैं। इस बात की जानकारी भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई। यह भी बताया गया कि प्रत्येक गर्भवती महिला की जल्दी से जल्दी एचआईवी जांच कराएं। डिमरापाल एवं महारानी शासकीय अस्पतालों में एचआईवी की गुप्त और मुफ्त जांच सेवा उपलब्ध है, इसकी भी जानकारी दी गई। इसके अलावा रविवार की सुबह दंतेश्वरी मंदिर के पास से एक दौड़ का आयोजन किया गया, जो मंदिर से होते हुए मेन रोड, एसबीआई चौक, चांदनी चौक, महारानी अस्पताल, संजय मार्केट होते हुए मिताली चौक व अंत मे दंतेश्वरी मंदिर में समाप्त हुई, दौड़ के बाद एक नाटक का भी आयोजन किया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38