जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्लांट में बड़ा हादसा, 1 की मौत, 2 घायल

रायगढ़ जिले के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के SMS प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया. शनिवार रात करीब 8 बजे प्लांट में काम कर रहे 3 श्रमिकों के ऊपर अचानक गर्म फ्लाईएश गिर गई, जिससे एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई और दो श्रमिक घायल हो गए. सूचना मिलने पर जिंदल प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं इस घटना के बाद जिंदल स्टील प्लांट पर सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, किरोड़ीमल निवासी अशोक कुमार केंवट पिछले 15-16 वर्षों से जिंदल स्टील में ठेकेदार के अधीन फीटर का काम कर रहा था. हादसे के वक्त वह साइड इंजीनियर दीपक यादव और एक अन्य श्रमिक के साथ काम कर रहा था. अचानक गर्म फ्लाईएश भरभरा कर गिर गई, जिसमें अशोक गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर उसकी मौत हो गई. वहीं इस हादसे में झुलसे साइड इंजीनियर दीपक यादव की स्थिति गंभीर है. वह 80% से अधिक झुलस गया है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.  जबकि एक अन्य घायल श्रमित का इलाज जिंदल अस्पताल में जारी है. परिजनों का आरोप मृतक अशोक के परिवार ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक की पत्नी ललिता और भाई राजेश ने कहा कि प्रबंधन श्रमिकों पर 8 घंटे की बजाय 12 घंटे तक काम करने का दबाव बनाता है. इसके कारण श्रमिक मानसिक तनाव में रहते हैं और दुर्घटनाएं हो रही हैं. प्रबंधन का बयान जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक हेमंत वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे की जानकारी प्राप्त की जा रही है. उन्होंने मामले की विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29

17 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी फिल्म आजाद

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कि फिल्म आजाद 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी 'आजाद' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया है। निर्माताओं ने फिल्म 'आजाद' का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की। फिल्म में अजय देवगन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन नजर आ रहे हैं। साथ ही राशा थडानी और अमन देवगन भी नजर आए। पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। अजय देवगन ने भी फिल्म आजाद का नया पोस्टर जारी किया। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस कहानी का दिल एक योद्धा है, और धड़कन। आजाद, 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रोमांच का गवाह बनें।' अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म आजाद का निर्माण रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

एशिया कप: हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय जूनियर महिला टीम की घोषणा की

नई दिल्ली. हॉकी इंडिया ने सात से 15 दिसंबर तक ओमान के मस्कट में होने वाले आगामी महिला जूनियर एशिया कप के लिए रविवार को यहां ज्योति सिंह की अगुवाई में 20 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। पिछले साल दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर अपना पहला खिताब हासिल करने के बाद गत चैंपियन भारत बढ़ी हुई उम्मीदों के साथ इस टूर्नामेंट में भाग लेगा। यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफायर का काम करेगा। इस विश्व कप के लिए हालांकि मेजबान देश का चयन होना बाकी है। जूनियर महिला एशिया कप में 10 टीमें को दो पूल में विभाजित किया गया है।  भारत को पूल ए में चीन, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, जबकि पूल बी में दक्षिण कोरिया, जापान, चीनी ताइपे, हांगकांग चीन और श्रीलंका शामिल हैं। साक्षी राणा को भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। निधि और अदिति माहेश्वरी के रूप में टीम में दो गोलकीपर है जबकि रक्षापंक्ति की जिम्मेदारी मनीषा, ज्योति सिंह, लालथंतलुंगी, पूजा साहू और ममता ओरम संभालेंगी। मिडफील्ड में वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनीलिता टोप्पो, इशिका, रजनी केरकेट्टा, साक्षी राणा और खैदेम शिलेमा चानू जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। अग्रिम पंक्ति में शामिल दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, कनिका सिवाच, मुमताज खान और लालरिनपुई पर टीम के लिए गोल करने की जिम्मेदारी होगी। बिनिमा धन और हिमांशी शरद गवांडे को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। दीपिका, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनीलिता टोप्पो, मुमताज खान और ब्यूटी डुंगडुंग ने भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है जिससे जूनियर टीम को फायदा होगा। भारतीय कोच तुषार खांडेकर ने कहा, ‘‘हम महिला जूनियर एशिया कप में अपने खिताब के बचाव करने को लेकर उत्साहित हैं। यह एक विशेष समूह है जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का शानदार संतुलन है। हमारे कई खिलाड़ी पहले ही सीनियर स्तर पर अपने कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं और उनकी उपस्थिति टीम का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान आक्रामक, अनुशासित खेल खेलने और मैच दर मैच आगे बढ़ने पर है। हमें अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा है और हमारा मानना है कि इस टीम में खिताब की रक्षा करने और देश को फिर से गौरवान्वित करने की क्षमता है।’’ Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 31

6-1 से जीत का किया था दावा, राजस्थान-दौसा में किरोड़ी के भाई जगमोहन ने भितरघात को बताया हार का जिम्मेदार‘

दौसा. उपचुनाव में राजस्थान में 7 में से 5 सीट जीतने वाली बीजेपी दौसा में क्यूं हार गई इसे लेकर सियासत में बहुत से सवाल तैर रहे हैं। बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा व दौसा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े उनके भाई जगमोहन हार के लिए भितरघात को जिम्मेदार बता चुके हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने बयान दिया था कि जल्द ही इस बारे में बड़ा खुलासा करेंगे। लेकिन, इसी बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बर्थ-डे पार्टी में 3 नेताओं के बीच हुई सियासी गप-शप चर्चाओं में आ गई है। पार्टी में मौजूद कांग्रेस नेता और पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक बलजीत यादव तथा संयम लोढ़ा उपचुनाव को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसी दौरान धर्मेंद्र राठौड़ संयम लोढ़ा से उपचुनाव को लेकर कुछ सवाल पूछ रहे हैं। इसमें संयम लोढ़ा ने सीएम भजनलाल शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि एक सीट(दौसा) उनकी वजह से कांग्रेस को मिली है। वीडियो में धर्मेंद्र राठौड़ से बातचीत करते हुए संयम लोढ़ा कहते सुनाई दे रहे हैं…सुनो मेरी बात, मैंने तो इनको पहले ही रिजल्ट बता दिया था, 6-1 रहेगा। वो तो भजनलाल की वजह से तुम्हारी एक सीट आ गई। संयम लोढ़ा से जब अमर उजाला ने इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के जन्मदिन पर वे कांग्रेस के नेताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनकी बातचीत किसी ने रिकॉर्ड कर ली। उन्होंने कहा कि मैंने जो बात कही वह किसी से छुपी नहीं है। यह सभी जानते हैं कि दौसा सीट पर बीजेपी किसलिए हारी। दौसा का नतीजा आने के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने खुलकर अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था। भितरघाती मेरे सीने में वाणों की वर्षा कर देते तो मैं दर्द को सीने में दबा सारी बातों को दफन कर देता लेकिन उन्होंने मेघनाथ बनकर मेरे लक्ष्मण जैसे भाई पर शक्ति का बाण चला डाला। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ में शीतल देवी, अनमोल खर्ब, आयुष म्हात्रे चमके

नई दिल्ली. पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता शीतल देवी को ‘फिक्की इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2024’ को साल का सर्वश्रेष्ठ पैरा खिलाड़ी जबकि घरेलू क्रिकेट में तेजी से उभरते आयुष म्हात्रे और युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अनमोल खरब को साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। फिक्की मुख्यालय में शनिवार को यहां आयोजित समारोह में कई श्रेणियों में भारतीय खेलों में उत्कृष्टता का जश्न मनाया गया। भारतीय खो-खो महासंघ (केकेएफआई) को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएफएस) नामित किया गया जबकि रग्बी इंडिया को सर्वश्रेष्ठ विकासात्मक कार्य का एनएसएफ पुरस्कार मिला। खो खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने इस पुरस्कार को लेने के बाद कहा, ‘‘यह पुरस्कार प्राचीन भारतीय खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए खो खो महासंघ द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की पहचान है।’’ पूर्व भारतीय महिला बास्केटबॉल कप्तान रसप्रीत सिद्धू को खेलों में लंबे समय तक योगदान देने का व्यक्तिगत पुरस्कार मिला, जबकि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष डॉ. आदिल सुमारिवाला को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार मिला। तमिलनाडु को सर्वश्रेष्ठ खेल प्रोत्साहन राज्य चुना गया, जबकि बिहार ने उभरते हुए खेल प्रोत्साहन राज्य का पुरस्कार जीता। प्रो कबड्डी लीग में 10 वें सत्र  के चैंपियन पुणेरी पल्टन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खेल फ्रेंचाइजी नामित किया गया तथा ‘इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट’ ने सर्वश्रेष्ठ ‘हाई परफोरमेंस’ खेल केंद्र का पुरस्कार जीता। कॉर्पोरेट क्षेत्र में इंडियन ऑयल को सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट खेल विकास प्रोत्साहन (सार्वजनिक) का पुरस्कार दिया गया, जबकि जीएमआर स्पोर्ट्स को निजी क्षेत्र में यही सम्मान प्राप्त हुआ। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 167

रायगढ़ में राईस मिल में आग, बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राईस मिल में आग लगने की घटना घटित हुई। आग किन कारणों से लगी है वह स्पष्ट नहीं है, पर शाॅट सर्किट की संभावना जतायी जा रही है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। शहर के छातामुड़ा क्षेत्र में कृष्णा साॅल्वेंट नामक राईस मिल का संचालन किया जाता है। आज दोपहर एकाएक यहां आग लग गई। आग की लपटे व धुंआ दूर से देखा जा रहा था। इस दौरान यहां काम कर रहे कुछ वर्करों के बीच हड़कंप की स्थिति मच गई और घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। ऐसे में तत्काल मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंच गई और आग को दमकल की मदद से बुझाने का प्रयास किया गया। जहां काफी मशक्कत के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि शाॅट सर्किट की वजह से आग लग गया। नुकसान का किया जाएगा आंकलन राईस मिल में आग फैल रही थी, लेकिन दमकल की टीम ने किसी तरह इसे बुझा लिया और इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होना बताया जा रहा है। आग के कारण काफी कुछ यहां जल गया, जिसके नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आवेदन अभी थाना नहीं आया इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी ने बताया कि नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया गया है। कृष्णा साॅल्वेंट के संचालक के द्वारा अभी लिखित में कोई आवेदन थाना में नहीं दिया गया है, लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा लिया गया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 39

सरकार ने वीजा नियमों में किया बड़ा बदलाव- सऊदी सरकार ने वीजा नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए

दुबई सऊदी सरकार ने वीजा नियमों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिनका असर खासकर उन लोगों पर पड़ेगा जो दुबई में अपने परिवार या दोस्तों के साथ रुकने की योजना बनाते हैं। नए नियम 8 दिसंबर से लागू होंगे और क्रिसमस व नए साल के मौके पर दुबई की यात्रा करने वाले हजारों भारतीयों को प्रभावित करेंगे। इन नियमों के चलतेअब भारतीयों के लिए दुबई की यात्रा करना  आसान नहीं रहेगा।  यह नियम 8 दिसंबर से 14 जनवरी तक लागू रहेगा, जब दुबई में शॉपिंग फेस्टिवल और छुट्टियों का मौसम होता है।   पर्यटकों की बढ़ेंगी मुश्किलें और खर्च इन नियमों के कारण जो यात्री अपने परिचितों या दोस्तों के घर पर रुकना चाहते हैं लेकिन जरूरी दस्तावेज नहीं जुटा पाते, उन्हें मजबूरन होटल में रुकना पड़ेगा। दुबई में होटल का खर्च प्रति रात ₹20,000 से ₹1,00,000 तक हो सकता है। दस्तावेज़ न जुटा पाने के कारण कई लोग अपनी यात्रा रद्द करने पर मजबूर हो सकते हैं। बता दें कि  8 दिसंबर से शुरू होने वाले दुबई शॉपिंग फेस्टिवल में बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक शामिल होते हैं। लेकिन इन कड़े नियमों के कारण इस बार पर्यटकों की संख्या में गिरावट की संभावना है।  जबकि दुबई प्रशासन का कहना है कि यह कदम सुरक्षा को मजबूत करने और अनधिकृत प्रवास को रोकने के लिए उठाया गया है। हालांकि, इसके कारण भारतीयों समेत अन्य देशों के पर्यटकों और निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।  Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 120