Sunday, July 5, 2026 2:05 pm

रायगढ़ से महिलाओं को देंगे खुशखबरी, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज महतारी वंदन की जारी करेंगे 10वीं किश्त

रायपुर/जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे। लगभग 70 लाख महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये जमा हो जाएगा। तीन दिसंबर को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि जारी करेंगे। मार्च 2024 से इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है। 70 लाख महिलाओं के खाते में 652 करोड़ 4 लाख ट्रांसफर करेंगे सीएम साय सीएम विष्णु देव साय मंगलवार, 3 दिसंबर को रायगढ़ से महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी करेंगे. सीएम यह राशि ऑनलाइन जारी करेंगे. इस योजना के तहत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. बता दें कि सीएम विष्णु देव साय रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम से महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे. राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक कुल 6530 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं. रायगढ़ में नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे सीएम साय वहीं सीएम साय रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रुपये की लागत से विकास व निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे. दरअसल, सीएम  97 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण और 37 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे. कब खाते में आएगी महतारी वंदन योजना की राशि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे. वहीं दोपहर 2.05 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे.  महतारी वंदन योजना की 10वीं किस्त जारी करने के बाद सीएम विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री साय रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ के मरीन ड्राईव एरिया में 42 करोड़ की लागत से बनने वाले नालंदा परिसर का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 135 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात भी देंगे, जिसमें 97 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 67 कार्यों का लोकार्पण तथा 37 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री रायगढ़ के निगम ऑडिटोरियम में उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन में भी शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से सुबह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रायगढ़ नगर पालिका ऑडिटोरियम में आयोजित उत्कल ब्राम्हण सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ मरीन ड्राईव के पास दोपहर एक बजे से नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम और दोपहर 2.05 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में महतारी वंदन योजना के राशि वितरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। recent visitors 35

पार्षद शिवांश जैन ने नशीली एवं अन्य मादक पदार्थ के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने चिरमिरी थाने को सौंपा ज्ञापन

चिरमिरी/एमसीबी कांग्रेस के युवा नेता एवं पार्षद शिवांश जैन ने चिरमिरी क्षेत्र में बिक रहे अवैध कच्ची शराब, नशीली दवाइयां एवं अन्य मादक पदार्थ के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने एवं कार्यवाही करने के लिए थाना चिरमिरी को ज्ञापन सौंपा है। उपरोक्त संदर्भ में जानकारी देते हुए पार्षद शिवांश जैन ने बताया कि जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। वही चिरमिरी में मादक पदार्थ, नशीली दवाइयों एवं अवैध शराब के विक्रय से युवाओं का भविष्य खतरे मे पड़ रहा है । इससे घरेलू हिंसा के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। इसमें जल्द से जल्द रोक लगे और इनका कारोबार करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाए। श्री जैन ने आगे बताया कि अगर नशीली पदार्थ और अवैध शराब पर अंकुश नहीं लगा तो कांग्रेस पार्टी के द्वारा आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उपरोक्त ज्ञापन देते समय शिवांश जैन के साथ उमा शंकर अलगमकर, नितिन सिंह, इंद्रजीत सिंह छावड़ा, असरफ अली, वीरू खान, शुभम सलूजा, संजय सिदार एवं दिलशाद उपस्थिति रहें। recent visitors 116

शादी पहले दूल्हे को मौत की नींद सुलाने की थी तैयारी, बारात में पहुंचकर कर दी फायरिंग, दुल्हन का चेहरा देखने से पहले हुआ फरार

 ग्वालियर ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा बारात चढ़त के दौरान दूल्हे पर फायरिंग करने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा सकता है कि बग्गी पर बैठकर बारात लेकर जाते हुए दूल्हे पर दो बदमाशों ने कट्टा निकालकर फायरिंग कर दी। दूल्हा समय रहते नीचे झुक गया, जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद दूल्हे ने बग्गी से कूदकर परिजनों की ओर दौड़ लगा दी। फायरिंग करने के बाद दोनों बदमाश अपनी बुलेट से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दूल्हे के पिता की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लोहागड़ ढोली बुआ का पुल निवासी सचिन पांडे की सोमवार को शादी थी। सचिन की बारात रात 9 बजे बारात जैसे ही छत्री मंडी नाग देवता मंदिर के पास पहुंची, दो नकाबपोश बदमाश बुलेट पर सवार होकर नजदीक आ गए। इस बीच पीछे बैठे एक बदमाश ने कट्‌टा निकालकर सचिन पांडे पर गोली चला दी। सचिन समय रहते नीचे झुक गया और गोली उसके सिर के ऊपर से होती हुई पीछे बग्गी में जा लगी। फायरिंग करने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले। बताया यह गया है कि दुल्हन पक्ष डबरा का रहने वाला है। डबरा में दुल्हन के पिता और परिजनों से वहीं रहने वाले अंकित शर्मा के साथ झगड़ा भी हुआ था। झगड़ा किस कारण हुआ यह दूल्हे के परिजनों ने स्पष्ट नहीं किया है। दूल्हे के पिता सतीश पांडे ने संदेह जताया है कि दूल्हा सचिन पांडे पर गोली चलाने वाला अंकित और उसका साथी ही है। पुलिस संदिग्ध की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सतीश पांडे ने शिकायत में बताया कि बेटे की बारात जा रही थी तभी दो युवक बिना नंबर की बुलट पर सवार होकर पहुंचे। इन्होंने दूल्हे पर गोली चला दी। recent visitors 73

58 लाख 90 हजार की लागत से बिजावर विधानसभा में होंगे विभिन्न विकास कार्य

58 लाख 90 हजार की लागत से बिजावर विधानसभा में होंगे विभिन्न विकास कार्य बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने विधानसभा क्षेत्र को दी सौगात बिजावर बिजावर विधानसभा के विकास प्रिय विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने पिछले दिनों अपनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानकर पूर्ति कराने का भरोसा दिया था। अपनी घोषणाओं के अनुरूप बिजावर विधायक श्री शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों को 58 लाख 90 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। उक्त सभी कार्यों के लिए बजट आवंटित कर विधायक श्री शुक्ला ने कलेक्टर को अनुशंसा पत्र लिखकर कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है। बता दें कि उक्त सभी विकास कार्य विधायक निधि से पूरे कराए जाएंगे और कार्यों की निर्माण एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायतें रहेंगी। हासिल जानकारी के अनुसार जिन गांवों को विकास कार्यों की सौगात मिली है उनमें विधानसभा क्षेत्र के करीब डेढ़ दर्जन गांव शामिल हैं। विधायक श्री शुक्ला ने बताया है कि विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसगुवां के टपरियन में 4.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शंकर जी के मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत मझगुवांकलां के पुनगुवां में 4.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कुटी के हनुमान मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत नयाताल में 4.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हनुमान मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत धरमपुरा में 4.50 लाख की लागत से सार्वजनिक चौपाल चबूतरा एवं टीनशेड निर्माण कार्य हरदौल बाबा मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत बकस्वाहा में 4 लाख की लागत से बागवानी बगीचे के पौधों की सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य हनुमान मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत नारायणपुरा में 4.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य ग्वाल बाबा मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत अनगौर के गरयरा पुरवा में 2.35 लाख की लागत से टीनशेड निर्माण कार्य देवीजी प्रांगण के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत कुटिया में 2 लाख की लागत से टीनशेड निर्माण कार्य गौंड़ बाबा परिसर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत कुटिया में 50 हजार की लागत से शक्ति खोर रोड व जगदीश पटेल घर के समीप हैंडपंप खनन कार्य, ग्राम पंचायत भैरा में 4.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य धरती मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत मतागुवां में 2.55 लाख की लागत से टीनशेड निर्माण कार्य तिगैला मंदिर के समीप, ग्राम पंचायत बरद्वाहा के ककरदा में 4.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य देवीजी मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत रमपुरा के पिपौराखुर्द में 4.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हनुमान जी मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, ग्राम पंचायत छापर में 4.50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य धूमगढ़ के हनुमान जी मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, बिजावर नगर में 2 लाख की लागत से बागवानी बगीचे के पौधों की सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य वार्ड नंबर 13 में शंकर जी मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित, बिजावर नगर में 2 लाख की लागत से बागवानी बगीचे के पौधों की सुरक्षा हेतु बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य वार्ड नंबर 13 में शिव मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित और बिजावर नगर में 3 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य बब्बा जू मंदिर के समीप पुट्टी एवं पुताई सहित कराया जाएगा। उक्त सभी कार्यों के लिए विधायक निधि से बजट आवंटित कर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने कलेक्टर को अनुशंसा पत्र लिखकर कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है। recent visitors 38

केरल में बस में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 एमबीबीएस छात्रों की मौत, बस से टकराने के बाद कार के उड़ गए परखच्चे

अलाप्पुझा  केरल के अलाप्पुझा में सोमवार रात एक भयानक सड़क हादसे में पांच MBBS छात्रों की मौत हो गई। ये छात्र जिस कार में सफ़र कर रहे थे, उसकी केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस से टक्कर हो गई। हादसा रात लगभग 10 बजे कलाकोड के पास हुआ। इस टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रों को कार तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, मृतक एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र थे। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। टीडी मेडिकल कॉलेज के थे छात्र जानकारी के अुसार, मृतक छात्र TD मेडिकल कॉलेज, अलाप्पुझा के प्रथम वर्ष के छात्र थे। मृतकों की पहचान लक्षद्वीप के देवनंदन, मुहम्मद इब्राहिम, आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन और मुहम्मद जब्बार के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रेस्क्यू टीम को कार में फंसे छात्रों को निकालने के लिए मेटल कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। हादसे में पांच छात्रों की मौत सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच छात्रों को मृत घोषित कर दिया। बस को भी नुकसान पहुंचा, लेकिन बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। भारी बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। recent visitors 69

नरगिस फाखरी की बहन आलिया अरेस्ट, Ex बॉयफ्रेंड और एक लड़की की हत्या का आरोप

मुंबई 'रॉकस्टार' फेम नरगिस फाखरी की बहन आलिया इन दिनों सुर्खियों में हैं। खबर है कि 43 वर्षीय आलिया को न्यूयॉर्क के क्वींस में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और उनकी नई गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया ने जलन और गुस्से में दो मंजिला गैरेज में आग लगा दी, जिसमें एडवर्ड जैकब्स और अनास्तासिया 'स्टार' एटिएन की मौत हो गई। घटना के बाद आलिया को हिरासत में लिया गया। लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। जांच में सामने आए तथ्य न्यूयॉर्क के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेलिंडा कैट्ज ने बताया कि आलिया पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर आग लगाई, जिससे दोनों पीड़ित आग और धुएं की चपेट में आ गए। फोरेंसिक जांच में यह भी पता चला कि उनकी मौत जलने और धुएं से दम घुटने के कारण हुई। आलिया की मां ने किया बचाव इस मामले में नरगिस फाखरी की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आलिया ऐसा कुछ कर सकती हैं। उन्होंने कहा, *"वह हमेशा दूसरों की मदद करने वाली इंसान थी। मुझे यकीन नहीं होता कि वह किसी की जान ले सकती है।"* गवाह का बयान एक गवाह ने बताया कि घटना के समय जलने की हल्की गंध आई। बाहर देखने पर पता चला कि सीढ़ियों पर रखा सोफा जल रहा था। आग की वजह से दोनों पीड़ितों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई। अनास्तासिया ने पहले कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन जैकब्स को बचाने के लिए वह दोबारा अंदर गई, जिससे वह आग की चपेट में आ गई। गवाह ने यह भी बताया कि आलिया पहले अक्सर कहती थी कि वह उनके घर को जला देगी, लेकिन लोग उसकी बात को गंभीरता से नहीं लेते थे।   recent visitors 59

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय दास के वकील पर घातक जानलेवा हमला, हालत गंभीर

कोलकाता बांग्लादेश में हिंदू धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास प्रभु के मामले की लड़ाई लड़ रहे वकील रमन राय पर हमला हुआ है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने सोमवार को यह दावा किया। वकील रमन राय के लिए प्रार्थना करने की अपील दास ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई एक पोस्ट में लिखा, ''कृपया वकील रमन राय के लिए प्रार्थना करें। उनकी केवल यही गलती थी कि उन्होंने अदालत में चिन्मय कृष्ण प्रभु का बचाव किया। इस्लामी कट्टरपंथियों ने उनके घर में तोड़फोड़ की और उन पर गंभीर हमला कर उन्हें आइसीयू में पहुंचा दिया, जहां वह अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।'' एक बंगाली चैनल से चर्चा में दास ने बताया कि यह घटना बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की वकालत करने वालों पर बढ़ते खतरों को बताती है। गौरतलब है कि बीते 25 नवंबर को चिन्मय दास को बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया था और मंगलवार को अदालत ने उनकी जमानत खारिज करते हुए जेल भेज दिया था। भारतीय दस्तावेज के साथ 29 बांग्लादेशी धरे मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने बताया कि 29 संदिग्ध बांग्लादेशियों को इंफाल पश्चिम जिले से पकड़ा गया है और उनके पास से असम में जारी हुए आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। एक गुप्त सूचना के बाद सोमवार को पुलिस ने बेकरी में काम कर रहे लोगों को धरा गया। बांग्लादेश सांप्रदायिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा एएनआइ के अनुसार बांग्लादेश के विदेश सलाहाकर मोहम्मद तौहीद हुसैन ने बताया कि यह सरकार सभी को साफ बताना चाहती है कि वो किसी भी तरह की सांप्रदायिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार हिंदू और मुस्लिम को एक बराबर देखती है। कानून अपने हिसाब से काम करेगा। अगर कोई गड़बड़ी करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मांट्रियल में प्रदर्शन कनाडा में बांग्लादेशी हिंदुओं ने इस्कॉन बांग्लादेश के समर्थन में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से अंतरिम बांग्लादेशी सरकार से उनके यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों के प्रति सम्मान की मांग की। उन्होंने एकजुटता, शांति और न्याय की मांग की। वहां पर कट्टरपंथियों को खुला छोड़ दिया गया है और वो हर जगह कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेश के साथ व्यापार बंद करने का एलान आइएएनएस के अनुसार असम के श्रीभूमि जिले के कम से कम 500 व्यापारियों ने घोषणा की है कि वे बांग्लादेश के साथ आयात-निर्यात नहीं करेंगे। करीमगंज जिला आयात-निर्यात समन्वय समिति के अमरेश राय ने कहा कि वे बांग्लादेश में इसाइयों और हिंदुओं के साथ धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का विरोध करते हैं। संयुक्त रूप से फैसला लिया गया है कि बांग्लादेश में हालात सामान्य होने तक व्यापार नहीं किया जाएगा। बांग्लादेशी अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता बांग्लादेशी हिंदू बौद्ध इसाई एकता परिषद ने चिट्टागोंग में 70 अल्पसंख्यक वकीलों और दो पत्रकारों पर लगाए गए झूठे और परेशान करने वाले मामलों को दर्ज किए जाने पर चिंता जताई है। बीते 30 नवंबर को कोतवाली पुलिस थाने में देसी बम विस्फोट और वाहनों को नष्ट किए जाने के मामले पर रिपोर्ट दर्ज की थी।   recent visitors 58