Sunday, July 5, 2026 1:20 pm

जाटव बिरादरी से आने वाले प्रवेश रतन को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आप पार्टी की सदस्यता दिलाई

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और नेता को अपने पाले में कर लिया है। पटेल नगर से 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे प्रवेश रतन बुधवार को ‘आप’ में शामिल हो गए। जाटव बिरादरी से आने वाले प्रवेश रतन को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सदस्यता दिलाई। प्रवेश रतन ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के कामकाज से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा पर खुद को दरकिनार किए जाने का भी आरोप लगाया। पटेल नगर से पिछले चुनाव में झाड़ू निशान पर राज कुमार आनंद ने जीत हासिल की थी। आनंद को दिल्ली सरकार में मंत्री भी बनाया गया। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले वह बागी हो गए। दलितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया और बसपा में शामलि हो गए। बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा। लेकिन बाद में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। राज कुमार आनंद के इस्तीफे के बाद से ही 'आप' को यहां अपने लिए एक चेहरे की तलाश थी। प्रवेश रतन के रूप में 'आप' की वह खोज पूरी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रवेश रतन का टिकट तय हो चुका है। दूसरी तरफ भाजपा से राज कुमार आनंद को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। संभव है कि एक बार फिर यहां राज कुमार आनंद और प्रवेश रतन के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन उनके चुनाव चिह्न स्वैप हो चुके होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रवेश रतन को राज कुमार आनंद ने करीब 31 हजार वोटों से मात दी थी। 2015 में भी आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। recent visitors 189

पांच की मौत, राजस्थान-चूरू में कैंटर और टाटा सफारी की भीषण टक्कर

चूरू. चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर कैंटर और टाटा सफारी गाड़ी की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। कैंटर ड्राइवर समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ है। थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर बुकनसर फांटा के पास हनुमानगढ़ की ओर से आ रहे कैंटर से सफारी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे। recent visitors 132

शातिर गिरफ्तार और दूसरों की तलाश, छत्तीसगढ़-रायपुर में घूम-घूमकर झपटे मोबाइल

रायपुर. रायपुर में दोपहिया वाहन से घुम-घुमकर 11 मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर के अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग राहगीरों के 11 नग मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था। इससे पहले भी आरोपी को चोरी के केस में जेल की हवा खा चुका था। आरोपी के कब्जे से 11 मोबाइल जब्त किया है। इसकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपये आंकी है। प्रार्थिया आरचा प्रवीण ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शंकर नगर स्थित क्रिस्टल आर्केट पास मोटर सायकल सवार एक अज्ञात व्यक्ति आकर उसके हाथ से आई फोन मोबाइल को झपट्टा मारकर छीनकर ले गया। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस को घटना में संलिप्त शातिर चोर शहजादा अली उर्फ भिण्डी के संबंध में साक्ष्य मिले, जिस पर पुलिस टीम ने शहजादा अली उर्फ भिण्डी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। झपट्टा मारकर छीनना बताया आरोपी पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने मोबाइल छीनने की  घटना को अंजाम देने के अलावा मोटर सायकल में घुम-घुम कर रायपुर के अलग-अलग स्थानों से राहगीरों के हाथों से अन्य 10 नग मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीनना बताया। जिस पर आरोपी शहजादा अली उर्फ भिण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 11 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी जब्त किया गया है। recent visitors 62

11 से 26 दिसंबर तक सभी जिलों जन कल्याण दिवस के रूप में बनाया जाएगा, सीएम वीडियो कॉन्फेसिंग लेंगे

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में 11 बजे मंत्रालय में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई । इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए ।इसके अलावा मंत्रालय में हुई बैठक में सीएम मोहन यादव के जर्मनी और लंदन दौरे के दौरान मध्य प्रदेश में निवेश के लिए मिले 78 हजार करोड़ को लेकर चर्चा की गई। कैबिनेट बैठक के बाद ब्रीफिंग करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि आने वाले समय में भोपाल के इन्वेंस्टर मीट में यूनाइडेट किंगडम और जर्मनी के निवेशक इसमें शामिल होंगे।सीएम के विदेश दौरे से इस मंदी के दौर में मध्य प्रदेश में निवेश के लिए 78 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले है। उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और आगामी विधानसभा शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सरकार 25 करोड़ के निवेश वाला थर्मल पावर प्लांट स्थापित करेगी. इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. इसके लिए केंद्र ने भी मंजूरी दे दी है. 11 से 26 दिसंबर तक प्रदेश में जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा. सरकार की कमेटी शराब नीति को लेकर काम करेगी. कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उज्जैन सिंहस्थ बाईपास को फोरलेन किया जा रहा है. यह सड़क पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ेगी. उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश विकास की नई गाथा लिखेगा. नर्मदापुरम के बाबई में मेगा औद्योगिक पार्क बनेगा. सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए उज्जैन-इंदौर की टू लेन सड़क को फोरलेन किया जाएगा. इसके लिए कैबिनेट ने प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है. हिंगोरिया-देपालपुर की सड़क को भी फोरलेन किया जाएगा. इस पर 239.8 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. नवीनीकरण ऊर्जा में लगने वाले उपकरण के पार्क के लिए मध्य प्रदेश का चयन हुआ है. इसके लिए केंद्र सरकार 300 करोड़ की राशि देगी. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संभागों में जाकर निवेश को लेकर बैठक की थी. इसके अलावा उन्होंने पिछले दिनों यूके और जर्मनी में भी निवेशकों से बातचीत की थी. इस तरह आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश विकास का बहुत बड़ा डेस्टिनेशन बनने वाला है. विदेशी निवेश राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि- विजयवर्गीय विदेश के उद्योगपति मध्य प्रदेश में होने वाले निवेश में पार्टनर भी होंगे. सीएम यादव की इस विदेश यात्रा के बाद प्रदेश को 71000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. यह राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. मंदी के वातावरण में अगर मध्य प्रदेश में विदेशी निवेश आता है तो औद्योगिक क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान होगा. आने वाले दिनों में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा Mohan Cabinet Meeting के अहम फैसले     11 से 26 दिसंबर तक सभी जिलों जन कल्याण दिवस के रूप में बनाया जाएगा।इसमें सीएम वीडियो कॉन्फेसिंग भी लेंगे।     साल 2025 को प्रदेश में रोजगार और उद्योग वर्ष के रुप में बनाया जाएगा। जिसमें एमएसएमई और उद्योग विभाग के साथ विज्ञान टेक्नोलॉजी, कुटीर और ग्राम उद्योग, माइनिंग, नवीनीकरण ऊर्जा , उद्यानिकी, फूड प्रोसेसिंग आदि विभाग की साल भर गतिविधियां संचालित की जाएगी। किस क्षेत्र में कैसे निवेश आए, इसके लिए विभागों को जवाबदारी दी गई है चुनौती के रुप में।     7 दिसंबर को नर्मदापुर में रीजनल इन्वेस्टर सम्मिट का आयोजन किया जाएगा।     धान और सोयाबीन खरीदी जारी है, सीएम ने  सभी मंत्रियों को अपने अपने प्रभार के जिले में समीक्षा करने को कहा है।     पूरे प्रदेश में गीता जंयती धूमधाम से बनाई जाएगी ।8 से 11 दिसंबर तक उज्जैन में और 11 दिसंबर को भोपाल और अन्य जिलों में गीता जंयती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह आयोजित किए जाएंगे।     हर वर्ष की तरह 15 से 19 दिसंबर तक ग्वालियर में तानसेन समारोह आय़ोजित किया जाएगा।     रातापानी में बहुत जल्द माधव टाइगर रिजर्व के लिए स्वीकृति देने जा रहे हैं।एनटीसीए से अनुमति प्राप्त हो चुकी है।आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को बफर जोन के रुप में विकसित किया जाएगा।     भारत सरकार ने 41 हजार मेगावाट थर्मल पॉवर प्लांट के लिए कोयले की स्वीकृति दी है।इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।     पार्वती कालीसिंध और चंबल नदी जोड़ो अभियान को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच 75 हजार करोड़ का एमओयू साइन हो चुकी है। इससे प्रदेश के 11 जिले गुना शिवपुरी सीहोर देवास राजगढ़ उज्जैन, आगर मालवा शाजापुर इदौर मंदसौर और मुरैना के 2094 गांवों में 6 लाख हेक्टेयर सिंचाई होगी।पेयजल की भी व्यवस्था होगी इसके लिए बजट शासन द्वारा जल्द स्वीकृत किया जाएगा।     उज्‍जैन सिंहस्‍थ से पहले इंदौर से उज्‍जैन के बीच के करोड़ों रुपयों के फोरलेन और टूलेन बनाएं जाएंगे। इससे उद्योगों के साथ-साथ रोजगार को भी लाभ मिलेगा।ईंदौर के देपालपुर से उज्जैन के हिंगोरिया तक 2 लेन 32 किमी की सड़क बनेगी।फोरलेन से पीथमपुर का औद्योगिक विकास भी होगा।     मध्य प्रदेश में बाबा साहब के पंच तीर्थ का किया जाएगा निर्माण,     नवीनीकरण ऊर्जा में लगने वाले उपकरण के पार्क के लिए मप्र का चयन हुआ है। इसके लिए केंद्र सरकार 300 करोड़ की राशि देगी।     नर्मदापुरम के बाबई में मेगा औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा।     शराब नीति को लेकर कमेटी काम करेगी। recent visitors 110

एडिलेड टेस्ट में मुझे बताया गया है किस ऑर्डर पर बैटिंग करनी है, लेकिन राहुल ने बढ़ाया सस्पेंस

पर्थ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट 6 दिसंबर से खेला जाना है। पांच मैचों की सीरीज का यह दूसरा टेस्ट मैच होगा और इसके पिंक बॉल से खेला जाना है। पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले केएल राहुल के बैटिंग ऑर्डर को लेकर सस्पेंस बना हुआ और उन्होंने खुद इस सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी, वहीं केएल राहुल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी का आगाज किया था। रोहित के होने पर राहुल मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने उतरते हैं, लेकिन पर्थ में उन्होंने जिस तरह से बैटिंग की, उसके बाद से कई पूर्व क्रिकेटर्स कह चुके हैं कि राहुल को ही पारी का आगाज करना चाहिए और रोहित को मिडिल ऑर्डर में बैटिंग के लिए आना चाहिए। एडिलेड टेस्ट से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेन्स में केएल राहुल से बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी सवाल किए गए, लेकिन उनके जवाब ने सस्पेंस खत्म करने की जगह और बढ़ा दिया है। केएल राहुल से एक रिपोर्टर ने पूछा, ‘राहुल क्या आपको बताया गया है कि आपको कहां बैटिंग करने जाना है?’ इसका जवाब देते हुए केएल राहुल मुस्कुरा रहे थे, उन्होंने कहा, ‘मुझे इसके बारे में बताया गया है, लेकिन साथ ही मुझसे यह भी कहा गया है कि मैं आपसे ये शेयर ना करूं। आपको कुछ इंतजार करना होगा, शायद एक-दो दिन या फिर जब कप्तान यहां आएंगे, तब तक।’ राहुल के लिए एक और सवाल बैटिंग ऑर्डर को लेकर आया, ‘आप किस बैटिंग ऑर्डर पर सहज हैं, ओपनिंग या मिडिल ऑर्डर? आप किस पोजिशन पर खेलना चाहते हैं?’ राहुल ने इस सवाल का जवाब भी बढ़िया तरीके से देते हुए कहा, ‘कहीं भी… मैं पहले भी कह चुका हूं मैं बस प्लेइंग XI में रहना चाहता हूं। टीम में फिर आप मुझे कहीं भी फिट कर दीजिए, मैं बस टीम के लिए खेलना चाहता हूं।’ recent visitors 64

इंदौर कोर्ट ने चूड़ीवाले तस्लीम अली को किया बरी, पीड़िता भी आरोपी को कोर्ट में नहीं पहचान पाई

इंदौर:  इंदौर की एक अदालत ने चूड़ी बेचने वाले तस्लीम अली को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। तस्लीम पर 2021 में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और फर्जी नाम से व्यापार करने का आरोप था। यह मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी तस्लीम के साथ हुआ था। इस घटना के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। तस्लीम के समर्थन में प्रदर्शन करने वालों को भी गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष तस्लीम पर लगे आरोप साबित करने में नाकाम रहा है। चूड़ी बेचने के दौरान लगा था छेड़छाड़ का आरोप 22 अगस्त 2021 को, उत्तर प्रदेश के हरदोई के 25 वर्षीय तस्लीम अली, इंदौर के बाणगंगा इलाके में चूड़ियां बेच रहे थे। तभी भीड़ ने उन पर फर्जी पहचान और नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस स्टेशन पर देर रात विरोध प्रदर्शन हुआ। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार से रिपोर्ट मांगी। कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। कथित आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी तस्लीम ने भी अपने ऊपर हुए हमले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उनके कथित हमलावरों को भी गिरफ्तार किया गया। तत्कालीन मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया था कि तस्लीम 'एक अलग समुदाय से होने के बावजूद हिंदू नाम से व्यापार कर रहा था'। उन्होंने कहा था कि 'दोनों पक्षों के खिलाफ' कार्रवाई की गई है। पॉक्सो के तहत हुई थी कार्रवाई तस्लीम पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करना), 354-A (यौन उत्पीड़न), 467 (जालसाजी), 468, 471, 420 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 8 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया था। चार महीने तक जेल में रहा तस्लीम तस्लीम को लगभग चार महीने जेल में बिताने पड़े। 2021 में एमपी हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपों की प्रकृति को देखते हुए उन्हें हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है। हाईकोर्ट ने यह भी नोट किया कि तस्लीम का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। नाम गलत हो गया था दर्ज सुनवाई के दौरान, हरदोई के बीरैचमऊ ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अदालत को बताया कि वे तस्लीम को 'मुस्लिम बंजारा' के रूप में जानते हैं। वह विभिन्न राज्यों में चूड़ियां बेचता है। अदालत ने पाया कि तस्लीम के पास दो आधार कार्ड थे। एक में उसका नाम 'गोलू सिंह' लिखा था। वकील शेख अलीम ने स्पष्ट किया कि 'गोलू' एक उपनाम था। 'सिंह' गलती से उनके पिता के उपनाम से लिया गया था, जो एक आधिकारिक दस्तावेज में गलत दर्ज हो गया था। अधिकारी ने कहा कि हो जाती हैं ऐसी गलतियां अदालत ने यह भी देखा कि एक स्थानीय अधिकारी ने अपने बयान में स्वीकार किया कि मतदाता पहचान पत्र अक्सर आधिकारिक दस्तावेजों के मिलान के बजाय नामों की यादों के आधार पर जारी किए जाते हैं। इस प्रथा के कारण औपचारिक नामों और उपनामों के बीच अक्सर विसंगतियां होती हैं। इसके अलावा, अदालत ने इस बात पर प्रकाश डाला कि तस्लीम के पिता के पहचान दस्तावेजों में भी ऐसी ही त्रुटियां थीं। उनकी संपत्ति के रिकॉर्ड में एक तकनीकी गलती के कारण, तस्लीम के पिता, मोहर अली, को आधिकारिक कागजात में 'मोहर सिंह' के रूप में दर्ज किया गया था। तस्लीम के आधार कार्ड में दिखी यह गलती यह त्रुटि बाद में तस्लीम के आधार कार्ड में दिखाई दी, जहां उनके पिता का नाम 'मोहर अली' के बजाय 'मोहर सिंह' के रूप में दर्ज था। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि तस्लीम के परिवार ने गांव में एक घर बनाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके नाम पर 1.2 लाख रुपये मंजूर किए गए थे। ऋण प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड का उपयोग किया गया था, लेकिन ऋण राशि अभी जारी नहीं हुई है। पीड़िता भी आरोपी को नहीं पहचान पाई अपने फैसले में, जस्टिस रश्मि वाल्टर ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि आरोपी ने लड़की से छेड़छाड़ की थी। लड़की भी तस्लीम की पहचान करने में विफल रही। जज ने कहा कि लड़की के माता-पिता ने आरोपी द्वारा दी गई धमकियों के बारे में कुछ नहीं बताया। हरदोई के गवाहों के बयानों को देखते हुए जाली दस्तावेजों (आधार कार्ड) के आरोप भी साबित नहीं हुए। इसलिए तस्लीम को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। तस्लीम के वकील शेख अलीम ने बताया कि हमले का मामला, जिसमें तस्लीम शिकायतकर्ता हैं, जिला अदालत में लंबित है।   recent visitors 41

पीसीबी ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान ने टीम का हुआ ऐलान, शाहीन अफरीदी को नहीं मिला मौका

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान को साउथ अफ्रीका में तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट टीम में बाबर आजम की वापसी हो गई है, जबकि तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अभी भी टेस्ट टीम से बाहर हैं। इसके पीछे बोर्ड ने कारण बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की वजह से उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। इसलिए उनको अभी वनडे और टी20 टीम में रखा है। पाकिस्तान मेंस सिलेक्शन कमिटी ने 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए अलग-अलग टीम का चयन किया है। बाबर आजम के अलावा मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब और सलमान अली आगा तीनों फॉर्मेट में हैं। वहीं, नसीम शाह टेस्ट और वनडे सीरीज खेलेंगे। इसके अलावा मोहम्मद अब्बास की करीब ढाई साल टीम में वापसी हुई है। उनको टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है। नसीम शाह की भी वापसी टेस्ट टीम में हुई है, जो इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो मैचों से ड्रॉप किए गए थे। नसीम शाह और मोहम्मद अब्बास के अलावा टेस्ट टीम में पेसर के तौर पर खुर्रम शहजाद और मीर हम्जा होंगे। इन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 19 विकेट निकालने वाले ऑफ स्पिनर साजिद खान टीम का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि बोर्ड ने माना है कि न्यूलैंड्स और सेंचुरियन में स्पिनरों को मदद नहीं मिलती। ऐसे में टीम में सिर्फ एक स्पेशलिस्ट स्पिनर नोमान अली को चुना है। सूफयान मुकीम को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है। लेफ्ट आर्म स्पिनर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टी20आई मैचों में 8 विकेट चटरकाए हैं, जिसमें से पांच विकेट उन्होंने दूसरे टी20 मैच में चटकाए थे। पाकिस्तान टीम सिलेक्शन की प्रमुख बातें 1. बाबर आजम की टेस्ट टीम में वापसी 2. शाहीन अफरीदी टेस्ट से अभी भी बाहर 3. साजिद खान टेस्ट टीम से बाहर 4. नसीम शाह टी20 टीम से बाहर 5. फखर जमां नहीं हैं किसी भी टीम का हिस्सा 6. उस्मान खान को वनडे टीम में जगह 7. सूफयान मोकिम वनडे टीम में शामिल पाकिस्तान की टीमें इस प्रकार हैं टेस्ट टीम: शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह , नोमान अली, सईम अयूब और सलमान अली आगा वनडे टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस रऊफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम, तय्यब ताहिर और उस्मान खान (विकेटकीपर) T20I टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), अबरार अहमद, बाबर आजम, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान (विकेटकीपर) recent visitors 120