Sunday, July 5, 2026 12:34 pm

सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि सारा तेंदुलकर हमारे फाउंडेशन को डायरेक्टर के तौर पर जॉइन कर रही हैं

नई दिल्ली क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर काफी समय से एक फाउंडेशन चला रहे हैं। इसका नाम उन्होंने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन रखा है, जिसके तहत वे गरीब बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल से जोड़ने का काम करते हैं। इसी फाउंडेशन में अब उनकी बेटी सारा तेंदुलकर को अहम जिम्मेदारी दी गई है। सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि सारा तेंदुलकर हमारे फाउंडेशन को डायरेक्टर के तौर पर जॉइन कर रही हैं। सारा तेंदुलकर ने अपनी मास्टर डिग्री भी लगभग इसी फाउंडेशन से जुड़े कार्यों में हासिल की है। इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर सारा तेंदुलकर को लेकर लिखा, “मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी बेटी सारा तेंदुलकर एसटीएफ (सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन) में डायरेक्टर के रूप में शामिल हो गई हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल एंड पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। जब वह खेल, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के माध्यम से भारत को सशक्त बनाने की इस यात्रा पर निकल पड़ीं, तो यह इस बात की याद दिलाता है कि वैश्विक शिक्षा कैसे पूर्ण चक्र में आ सकती है।” सारा तेंदुलकर इस फाउंडेशन के कार्यों में पहली भी अपना हाथ बटाती आई हैं। अब जब उनकी एजुकेशन पूरी हो गई है और तो उनको डायरेक्टर बना दिया गया है। सारा तेंदुलकर की तमाम तस्वीरें इस फाउंडेशन के पेज पर आपको मिल जाएंगी, जहां वे अपने पिता सचिन तेंदुलकर, मां अंजलि तेंदुलकर और भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ दिख जाएंगी। अब उन्हीं के कंधों पर इस फाउंडेशन के जरिए लोगों की सेवा करने की जिम्मेदारी है। सचिन तेंदुलकर ने कई साल पहले इस फाउंडेशन की स्थापना की थी और वे अब तक हजारों बच्चों की मदद कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर की पत्नी इस फाउंडेशन की को-फाउंडर और डायरेक्टर हैं। recent visitors 64

सुसाइड नोट में पत्नी-बेटे की मौत में फंसाने का आरोप, राजस्थान-झालवाड़ में युवक-बड़े बेटे सहित फांसी पर झूला

झालवाड़. झालवाड़ में एक पत्नी ने अपने पति को फंसाने के लिए पहले अपने बच्चे को मारा, फिर खुद ने फांसी लगा ली। इसके बाद पति ने अपने ससुराल वालों के डर से अपने बड़े बेटे सहित खुद को भी फांसी के फंदे पर लटका लिया। यह दिल दहलाने वाली घटना मंगलवार को झालवाड़ में सामने आई। एक परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया। हालांकि घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट ने एक राज खोला है। ये नोट मृतक नागूसिंह ने फांसी लगाने से ठीक पहले लिखा। इसमें उन्होंने लिखा…जब मैं उठा तो देखा मेरी पत्नी ने छोटे बेटे को मार कर फांसी लगा ली। मैं भी फांसी लगाने को मजबूर हूं, क्योंकि मेरे बीच इस बारे में बात हुई थी। उसके माता-पिता और बेडला के गोवर्धन सिंह ने यह बात कही थी कि हमारी लड़की को कुछ हो गया तो तुम दोनों बाप-बेटे को जिंदा जला देंगे। इसकी गवाही रामसिंह पदमाखेड़ी और गोवर्धन सिंह बेडला और मेरे गांव का दशरथ सिंह, भैरूसिंह देगा। इसी बात का डर था। क्या है घटना जानकारी के अनुसार, फांसी के फंदे पर तीन शव मिले और सात साल के बच्चे का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि सबसे पहले अपने 2 वर्षीय बालक का गला घोंटा, उसके बाद दंपती नागु सिंह एवं उसकी पत्नी संतोष और एक 7 वर्षीय बालक युवराज ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला पारिवारिक विवाद का ही माना जा रहा था। अब सुसाइड नोट में इसका खुलासा भी हो गया। पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि गंगधार थाना क्षेत्र के जेताखेड़ी गांव निवासी नाथू सिंह पुत्र शिव सिंह उसकी पत्नी संतोष और एक 7 वर्षीय बालक युवराज एवं 2 वर्षीय बालक, एक साथ रहते थे। इनकी पैतृक जमीन को लेकर परिवार में ही विवाद चल रहा था। इसी गृह क्लेश के चलते नाथू सिंह उसकी पत्नी संतोष एवं 7 वर्षीय बालक युवराज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने पहले इन्होंने दो वर्षीय बालक का भी गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। recent visitors 60

चूरू के हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कैंटर और टाटा सफारी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

 चुरू चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। नॅशनल डेस्क। चूरू-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हुए एक भयंकर हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कैंटर ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा 3 दिसंबर की रात करीब ढाई बजे चूरू जिले के सरदारशहर में हुआ। हादसा कैसे हुआ? इस मौके पर थानाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी में सवार सभी लोग सरदारशहर से हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी हनुमानगढ़ रोड मेगा हाईवे पर स्थित बुकनसर फांटा के पास पहुंची। सामने से आ रहे कैंटर से उनकी गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सफारी गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का बयान इस घटना की सूचना मिलने के बाद DSP रामेश्वर लाल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण से बाहर होने की वजह से हुआ हो सकता है लेकिन अभी तक कारणों का पता नहीं चल सका है। अंत में कह सकते हैं कि यह हादसा सड़क सुरक्षा की अहमियत को एक बार फिर उजागर करता है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए यह एक बड़ी त्रासदी है। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है ताकि सही कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। recent visitors 192

20 हजार रुपये की चोरी, राजस्थान-केकड़ी में बावड़ी के बालाजी मंदिर के दान पात्र का ताला टूटा

केकड़ी. केकड़ी जिले के सांपला गांव में रात्रि अज्ञात चोर बावड़ी के बालाजी मंदिर में रखे दानपात्र का लॉकर तोड़कर उसमें इकट्ठा हुए करीब 20 हजार रुपये चुराकर रफूचक्कर हो गए। वारदात की जानकारी सुबह हुई, जब श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे, तो दानपात्र का लॉकर टूटा हुआ पाया। लोगों ने तुरन्त गांव में अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, जिससे मंदिर में भीड़ जमा हो गई। चोरी की इस वारदात से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। बालाजी मंडल के सदस्य उप सरपंच मुकेश माली ने बताया कि बालाजी नवयुग मंडल द्वारा इस मंदिर में दानपात्र रखा गया है, जिसमें मंदिर में होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को दौरान बालाजी के भक्तों द्वारा क्षमता अनुसार दान की राशि डाली जाती है। अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए इस भारी दान पात्र के लॉकर के तीन ताले तोड़कर उसमें रखी 20 हजार रुपयों से अधिक राशि चुरा ली। बालाजी नवयुग मंडल के सदस्य अर्जुन सिंह राठौड़, कान्हा माली, मोनू शर्मा, रामदेव बलाई, कालू धोबी सहित सभी सदस्यों व बालाजी के भक्तों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इन लोगों ने बताया कि सांपला में रियासतकाल से ही बहुत पुरानी पुलिस चौकी स्थापित थी। मगर दो साल पहले इस चौकी को प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण सदर थाना केकड़ी में मर्ज कर दिया गया। तब से ही इस क्षेत्र में आए दिन अपराध बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही चोरों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं, जिसके कारण चोर विद्यालय व घरों के साथ साथ अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। इनका कहना है कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी सांपला चौकी पर पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं किये जा रहे हैं, जबकि सांपला गांव केकड़ी जिले के अंतिम छोर पर स्थित है। recent visitors 184

आईपीएल में पृथ्वी शॉ नहीं दिखेंगे इस पर पीटरसन के बाद वॉटसन ने किया सपोर्ट, कहा-अच्छे से ट्रेनिंग करें और दमदार वापसी करें

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इस समय मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट जरूर खेल रहे हैं, लेकिन आईपीएल 2025 में आपको नजर नहीं आएंगे। आईपीएल के मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इसके पीछे का कारण है उनकी फिटनेस और अनुशासनहीनता। इसी वजह से टीमों ने उन्हें खरीदने से दूरी बनाई। ऐसे में अब पूर्व क्रिकेटरों का समर्थन पृथ्वी शॉ को मिल रहा है और उन्हें हर कोई सलाह दे रहा है कि वे अच्छे से ट्रेनिंग करें और दमदार वापसी करें, क्योंकि कमबैक की कहानियां बहुत रोचक होती हैं। ये कहना है केविन पीटरसन का, जिससे शेन वॉटसन भी सहमत हैं। शेन वॉटसन और पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स में साथ में काम कर चुके हैं। केविन पीटरसन ने लिखा था, "कुछ बेहतरीन खेल कहानियां कमबैक की स्टोरीज हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आस-पास अच्छे लोग हैं जो उनकी दीर्घकालिक सफलता की परवाह करते हैं, तो वे उसे बैठाएंगे, उसे सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने के लिए कहेंगे। यह उन्हें सही रास्ते पर वापस लाएगा, जहां वे पिछली सफलता को वापस पा सकते हैं। इन सभी चीजों को त्यागने के लिए वह बहुत ही प्रतिभाशाली हैं।" इस पर शेन वॉटसन ने लिखा, “मैं पूरी तरह से सहमत हूं, केविन पीटरसन आपसे। पृथ्वी एक असाधारण प्रतिभा हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े हीरो में से एक बनने के लिए बस यही सब चाहिए।” बता दें कि पृथ्वी शॉ बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी थी। यहां तक कि वे देश को अंडर 19 विश्व कप जिता चुके हैं और टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ चुके हैं। हालांकि, इसके बावजूद उनको ज्यादा मौके इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं मिले। वे 6 साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले, लेकिन फॉर्म के कारण उनको ड्रॉप कर दिया गया। बाद में रिटेंशन में उनको रिटेन नहीं किया गया और ऑक्शन में दिल्ली क्या, किसी भी टीम ने उन पर दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनकी बेस प्राइस आईपीएल में 75 लाख रुपये थी। recent visitors 62

टीचर ने छुट्टी के लिए बनाया छात्र की मौत का बहाना, ‘दाह संस्कार’ के नाम पर निकल लिया, हुआ सस्पेंड

रीवा  मऊगंज में एक शिक्षक ने छुट्टी लेने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने एक जिंदा बच्चे को मरा हुआ बता दिया। शिक्षक हीरालाल पटेल ने स्कूल रजिस्टर में लिखा कि वह छात्र जितेंद्र कोरी के अंतिम संस्कार में जा रहे हैं। लेकिन जितेंद्र एकदम स्वस्थ था। इस झूठ का पता चलने पर बच्चे के पिता ने शिकायत की। कलेक्टर ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं। छुट्टी के लिए स्टूडेंट को बता दिया मरा हुआ मऊगंज जिले के नईगढ़ी इलाके में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय चिगिरका टोला में यह अजीबोगरीब वाकया हुआ। तीसरी कक्षा के छात्र जितेंद्र कोरी को शिक्षक हीरालाल पटेल ने मृत घोषित कर दिया। हीरालाल पटेल छुट्टी चाहते थे। इसलिए उन्होंने स्कूल रजिस्टर में लिखा, 'मैं हीरालाल पटेल प्राथमिक शिक्षक, छात्र जितेंद्र कोरी के निधन के कारण उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा हूं।' परिजनों के उड़े होश जब यह बात जितेंद्र के परिवार वालों को पता चली तो उनके होश उड़ गए। जितेंद्र तो बिल्कुल ठीक था। उसके पिता रामसरोज कोरी को शिक्षक की यह हरकत बिल्कुल रास नहीं आई। उन्होंने नईगढ़ी थाने में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। रामसरोज ने शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर ने की कार्रवाई मामला जिला कलेक्टर अजय श्रीवास्तव तक पहुंचा। कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने शिक्षक हीरालाल पटेल को निलंबित कर दिया। साथ ही, मामले की जांच के आदेश भी दिए। डीपीसी सुदामा लाल गुप्ता को इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने शिक्षक की इस हरकत को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि एक जीवित बच्चे को मृत बताकर छुट्टी लेना सरकारी कामकाज के प्रति गैर-जिम्मेदाराना रवैया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 52