Sunday, July 5, 2026 10:57 am

लगाए गए 9 टांके, राजस्थान-पाली में झगड़े में बीच-बचाव करने आए युवक का ब्लेड से काटा गला

पाली. पाली में एक युवक को आपस में झगड़ रहे दो युवकों के बीच झगड़ा रुकवाना इतना भारी पड़ा कि इसकी जान पर बन आई। घायल स्थिति में इसे बांगड़ अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, जहां उसके गले में लगे कट को ठीक करने के लिए डॉक्टर्स ने 9 टांकें लगाए। युवक का हॉस्पिटल में उपचार जारी है। बता दें कि शहर की जनता कॉलोनी निवासी हरीश पुत्र धीरेंद्र सोलंकी एम्बुलेंस चलाता है। शुक्रवार देर रात श्रीराम हॉस्पिटल के निकट दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। उन्हें झगड़ते देख हरीश समझाइश कर बीच बचाव करने लगा। इस दौरान आपस में झगड़ रहे दोनों युवकों में से एक युवक को गुस्सा आ गया और उसने हरीश के गले पर ब्लेड से अचानक हमला कर दिया, जिससे उसके गले में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। उपचार जारी इस घटना के बाद ब्लेड से घायल हुए युवक को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां उसके कटे गले को ठीक करने के लिए 9 टांके लगाए गए। गनीमत रही कि घाव ज्यादा गहरा नहीं था, जिससे युवक की श्वास नली कटने से बच गई। recent visitors 76

मोबाइल फोन्स में हैं इंटरेस्ट तो अपनाएं ये करियर कोर्सेस

मोबाइल फोन जरूरत के साथ ही दिन पर दिन हर पीढ़ी की पसंद बनता ही जा रहा हैं।हर किसी के पास आपको बेहतर से बेहतर मोबाइल फोन देखने को मिलते हैं। यह सब संभव हुआ हैं मोबाइल-वैल्यू एडेड सर्विस वैस की हाई स्पीड के डेवेलपमेंट से। जिसके कालिंग के अलावा भी गेमिंग, एम-कॉमर्स, इंटरनेट सफिंग, चेटिंग, वीडियो उपयोग, एसएमएस, एमएमएस आदि भी अच्छे से उपयोग किये जा सकते हैं। इसका विकास एम-वी, एटी प्रोफेशनल ही करते हैं। मिली रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में कम से कम 1-1.5 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत इस क्षेत्र में पड़ेगी। जिससे नौकरी के अवसरो में भी इजाफा होगा। ऐसे उम्मीदवार जो मोबाइल फोन से जुड़ा करियर कोर्स करना चाहते हैं वे इन कोर्सेज को भी चुन सकते हैं… कंटेंट डेवलपर:- कंटेंट डेवलपर का काम होता हैं क्रिएटिविटी का. कंटेंट डेवलपर को अपनी इमेजिनेशन के अनुसार सॉफ्टवेयर का निर्माण करना होता हैं जिससे की कंपनी के कॉपीराइट अधिकार सुरक्षित रहे.कार्य के अनुभव से आप कंटेंट एग्जिक्यूटिव, कंटेंट मैनेजर तथा जीएम तक के पदों तक जा सकते हैं। टेक्नोलोजी प्लेटफॉर्म डेवलपर:- टेक्नोलोजी प्लेटफॉर्म डेवलपर का काम होता हैं टेलीकॉम कंपनियों और मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच सम्बन्ध स्थापित करना और उसे मैनेज करना. इसके अलावा सॉफ्टवेयर का इंस्टॉलेशन और नेटवकिंग के उपयोग से रिलेटेड काम भी टेक्नोलोजी प्लेटफॉर्म डेवलपर को करने होते हैं। सॉफ्टवेयर डेवलपर:- सॉफ्टवेयर डेवलपर का काम होता हैं नई टेक्नोलॉजी को विकसित करना. किसी भी कंपनी में इनकी नियुक्ति सॉफ्टवेयर डेवलपर, मोबाइल गेम्स एप्लिकेशन टेस्टर्स/डेवलपर आईफोन, एंड्रॉयड एप्लिकेशन प्रोग्रामर के रूप में की जाती हैं। ट्रेनिंगः- आप मोबाइल सेवाओं जैसे जीएसएम, सीडीएमए, डब्ल्यूसीबीएमए आदि की जानकारी के साथ नेटवर्क के विभिन्न तत्वों वॉयस, डेटा और ब्रॉडबेंड की जानकरी के लिए आप ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल वैल्यू एडेड सर्विस की डिजाइनिंग करने की ट्रेनिंग, ओरेकल, माइक्रोसॉफ्ट तथा यूनिक्स एडमिंस्ट्रेशन का एक्सपीरियंस और सी, सी प्लस प्सल और जावा का बेसिक नॉलेज, गेमिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी और एनिमेशन और ग्राफिक्स में ट्रेंड हो सकते हैं।   recent visitors 70

बादाम के मजेदार फायदे, आप भी खाएं और रहें तंदुरुस्त

कौन ऐसा है जो यह न जानता हो कि बादाम खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. बादाम के फायदे जान कर अगर आपको बादाम पसंद नहीं है तो भी आप इसे खाने लगेंगे. बादाम डायबिटीज, पाचन जैसी समस्याओं से लड़ने में तो मदद करता ही है साथ ही वजन कम करने के लिए भोजन में भी शामिल किया जा सकता है. जी हां, बादाम को अगर आप सही तरह से आहार में शामिल करें तो यह आपको वेट लॉस डाइट में भी शामिल किया जा सकता है. इतना ही नहीं कई स्टडी यह भी साबित कर चुकी हैं कि बादाम कैंसर से लड़ने या रोकथाम में भी मदद कर सकता है. बादाम को मेवों का राजा कहा जाता है, तो इसकी वजह है बादाम के पोषक तत्व. तो चलिए आज जानते हैं बादाम के 5 फायदों के बारे में… 1.विटामिन ई- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से सेल्स की सुरक्षा करता है। 2.फाइबर- बादाम में नेचुरल फाइबर होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। 3.राइबोफ्लेविन- राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2) थकान को कम करने में मदद करता है। 4.फॉस्फोरस- यह सेल मेम्बरेंस को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। 5.मैग्नीशियम- यह इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखता है और मसल फंक्शन्स को सामान्य रखता है। 6.प्रोटीन- यह हड्डियों के स्वास्थ्य और मसल मास को बढ़ाने में योगदान देता है। 7.कैल्शियम- यह हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के फंक्शन को नॉर्मल रखने में मदद करता है। 8.एनर्जी- बादाम ऊर्जा का अच्छा स्रोत होते हैं। 9.फोलेट- यह नॉर्मल साइकोलॉजिकल फंक्शन में योगदान देता है। 10.आयरन- यह लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद करता है। 11.नियासिन- यह नर्वस सिस्टम को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद करता है। 12.थियामिन- हृदय को सही तरीके से काम करने के लिए थियामिन की आवश्यकता होती है। 13.जिंक- यह प्रोटीन सिंथेसिस और स्किन को नॉर्मल रखने में मदद करता है। 14.पोटेशियम- यह ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता है। प्रतिदिन अगर आप 45 ग्राम बादाम का सेवन करते है तो यह कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम और डिस्लिपिडेमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता हैं। वही हर रोज मुट्ठी भर बादाम खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होते हैं जो आपको भोजन करने के बाद लगने वाली छोटी-छोटी भूख से बचाते हैं। बादाम में कार्बोहाइड्रेट्स कम होते हैं और इनमें फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह परफेक्ट स्नैक है। बादाम का सेवन करने से दिमाग को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद मिल सकती है। रिसर्च बताती हैं बादाम का सेवन ब्रेन में एसिटाइलकोलाइन के स्तर को बढ़ाता है और मेमोरी को बेहतर करने में मदद करता है।   recent visitors 104

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, इंग्लैंड ने छुआ 5,00,000 रन का आंकड़ा

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आपने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते हुए देखे होंगे, मगर आज हम आपको जिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। जी हां, इंग्लैंड को यह आंकड़ा छूने में कुल 1082 मैच और 717 प्लेयर्स की मदद लगी। इंग्लिश टीम ने 1877 में अपना पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीम भी है। वहीं एक्सट्रा रन को मिला दिया जाए तो इंग्लिश टीम 5 लाख 32 हजार रन के करीब है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी टीम की बात करें तो, इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 4,28,816 रनों के साथ मौजूद हैं। वहीं टीम इंडिया तीसरे पायदान पर है। हालांकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारत के रनों में काफी बड़ा अंतर है। भारत ने अभी तक खेले 586 टेस्ट मैचों में 316 खिलाड़ियों की मदद के साथ 2,78,751 रन बनाए हैं, वहीं अगर एक्सट्रा रनों को जोड़ दिया जाए तो टीम इंडिया के नाम 2,95,833 रन हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें टीम               खिलाड़ियों द्वारा रन    एक्स्ट्रा मिलाकर रन इंग्लैंड       500109                    531863 ऑस्ट्रेलिय   428816                    452035 इंडिया       278751                    295833 वेस्टइंडीज   270429                    286276 अफ्रीका       218108                    230451 पाकिस्तान  215535                    227636 न्यूजीलैंड      208994                    222947 श्रीलंका      155171                   163868 बांग्लादेश      64850                           68635 जिम्बाब्वे      50867                           54308 आयरलैंड      3769                           4001 अफगानिस्तान 3477                   3631 बता दें, इस समय वेलिंगटन में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तो एडिलेड में इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया टेस्ट जारी है। दोनों टेस्ट में बनने वाले रन इसमें जुड़ेंगे। बात इंग्लैंड वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट की करें तो, इंग्लिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 280 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में कीवी टीम 125 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं। जो रूट अपने 36वें शतक की ओर बढ़ रहे हैं, अभी मैच में तीन दिन का खेल बाकी है। वहीं इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट की बात करें तो भारत पहले बैटिंग करते हुए 180 रनों पर ढेर हो गया। मेजबान टीम ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। recent visitors 96

तुरंत सीरिया छोड़ दें, भारतीय नागरिकों को अर्जेंट एडवाइजरी की जारी

नई दिल्ली सीरिया में विद्रोहियों के कत्लेआम और उथल-पुथल को देखते हुए शुक्रवार देर रात भारत ने अपने नागरिकों के लिए अर्जेंट एडवाइजरी जारी कर दी है। भारत की तरफ से जारी सला में कहा गया है कि लोगों को सीरिया जाने से बचना चाहिए। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने सीरिया में रहने वाले भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे तुरंत सीरिया छोड़कर निकलने की कोशिश करें। इसके अलावा जो लोग सीरिया नहीं छोड़ पा रहे हैं वे भारतीय दूतावा के संपर्क में रहें। विदेश मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर है- +963993385973. इसपर वॉट्सऐप मेसेज भी भेजा जा सकता है। इसके अलावा hoc.damascus@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए भी दूतावास से संपर्क किया जा सकता है। सीरिया में इस्लामवादियों के नेतृत्व में विद्रोहियों का नियंत्रण बढ़ने के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा था कि वह वहां की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। विद्रोहियों ने देश के सबसे बड़े शहर अलेप्पो के अधिकतर भूभाग पर कब्जा करने के बाद गुरुवार को मध्य सीरिया के शहर होम्स को भी काफी हद तक अपने कब्जे में कर लिया है। मंत्रालय ने कहा, “जो लोग जा सकते हैं, उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से सीरिया छोड़ने की सलाह दी जाती है और अन्य लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा के बारे में अत्यधिक सावधानी बरतें तथा अपनी गतिविधियों को न्यूनतम तक सीमित रखें।” गौरतलब है कि इस्लामी आतंकवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) ने हमा के प्रमुख शहर पर कब्जा कर लिया है और वे होम्स शहर की ओर बढ़ रहे हैं। हजारों लोगों को होम्स छोड़कर जाना पड़ा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने उत्तर सीरिया में हाल में लड़ाई तेज होने पर ध्यान दिया है। हम स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। सीरिया में लगभग 90 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 14 संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “हमारा मिशन हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए है।” recent visitors 99

अनन्या पांडे यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली  अभिनेत्री अनन्या पांडे को  इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024 में यूथ आइकॉन ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। इस दौरान अनन्या ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की।अनन्या पांडे से पूछा गया कि एक के बाद एक सक्सेस देख उन्हें कैसा लगा तो उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. मैंने इस तरह की फिल्में की जिससे लोग कनेक्ट कर पाएं।मैंने भी खुद को दर्शकों से जुड़ा हुआ महसूस किया।काफी लोगों ने कहा कि उन्हें मेरा काम अच्छा लगा। वहीं अनन्या ने अपनी फेवरेट फिल्म और रोल के बारे में भी बताया।अनन्या ने कहा कि उन्हें करीना कपूर की जब वी मेट बहुत पसंद है और गीत कैरक्टर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। अनन्या ने कहा कि सीक्वल में काम करने का मौका मिला तो वे इस फिल्म के सीक्वल में जरूर काम करना चाहेंगी। अनन्या ने बताया कि उन्हें आशा पारेख को देख कर कैसा महसूस होता है।अनन्या ने कहा, "मैं आशा जी की बहुत बड़ी फैन हूं. आज उन्हें मिल पाई, ये मेरे लिए फैन गर्ल मोमेंट है। मेरी नानी आशा जी की बहुत बड़ी फैन थीं. मेरी मम्मी को भी आशा मैम बहुत पसंद थीं। आशा पारेख ने बताया कि आज के युवा एक्टर्स को स्टारडम कैसे हैंडल करना चाहिए।आशा पारेख ने कहा कि सिंसेरिटी और हार्ड वर्क आपको दूर तक लेकर जाता है, जबकि अनन्या ने यूथ को एडवाइस दिया कि हमेशा काइंडनेस चूज करें। recent visitors 69

10 मिनट रुका रहा सीएम का काफिला, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में रास्ते में कार खड़ी कर भागा चालक

कबीरधाम. सीएम विष्णुदेव साय शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर रहे। वे बोड़ला ब्लॉक के ग्राम कुसुमघटा में विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल हुए। इसके बाद वे वापस हो रहे थे, तभी सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। सीएम का काफिला 10 मिनट तक रूका रहा, क्योंकि गांव के अंदर रास्ते में कार को खड़ी कर ड्राइवर गायब हो गया था। कार के ड्राइवर को तलाश करने में समय लगता देख सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के इर्द-गिर्द जमा हो गए। दूसरे रास्ते से सीएम विष्णुदेव साय कवर्धा पहुंचे। काफिले में सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे। सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा रायपुर से हेलीकॉप्टर से कवर्धा के न्यू पुलिस लाइन पहुंचे थे। इसके बाद 18 किमी तक का आगे का सफर रोड से तय कर ग्राम कुसुमघटा पहुंचे थे। वापस भी इसी रूट से आए हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी माह में सीएम विष्णुदेव साय ग्राम कुसुमघटा पहुंचे थे, तब भी उनका हेलीकॉप्टर कवर्धा के न्यू पुलिस लाइन में अचानक उतर गया था। सुखमय दाम्पत्य जीवन का दिया आशीर्वाद सीएम विष्णु देव साय ने वर्मा परिवार की बेटी नव दाम्पत्य राजेश्वरी वर्मा-अमन चंद्राकर को सुखमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। सीएम श्री साय ने वर्मा परिवार के मुखिया चंद्रशेखर वर्मा समेत परिवार के सभी सदस्य से आत्मीय भेंट की। सीएम ने नव दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन एक नई जिम्मेदारी और साथ ही जीवन की खूबसूरत यात्रा है। उन्होंने कहा कि विवाह दो परिवारों के मिलन का पवित्र बंधन है। इसे निभाना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य होता है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, विदेशी राम धुर्वे समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। recent visitors 72