Sunday, July 5, 2026 12:00 pm

कोतवाली पुलिस द्वारा पांच वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान द्वारा माननीय न्यायालय में विचाराधीन विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे अपराधियों जिनके विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारण्ट जारी किये गये है उनकी गिरफ्तारी किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है जिसके अनुपालन में शुक्रवार की रात्रि गश्त के दौरान टी.आई. कोतवाली अर्विन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक महिपाल नामदेव, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले के द्वारा पांच वर्षों से धोखाधड़ी एवं आपराधिक न्यासभंग के मामले में फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारण्टी सौरभ सिहं चौहान पिता प्रमोद सिहं चौहान उम्र 23 साल निवासी ग्राम बरबसपुर अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उल्लेखनीय है कि फरार चल रहे आरोपी सौरभ सिहं चौहान के विरूद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 50/19 धारा 406,408 भा.द.वि. का आपराधिक प्रकरण दर्ज है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जो माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 1129/19 में आरोपी सौरभ सिहं चौहान के विरूद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था। recent visitors 42

तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार, राजस्थान-निवेश समिट में पहली बार शामिल होंगे पीएम

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राइजिंग राजस्थान निवेश समिट का उद्घाटन करने 9 दिसंबर को जयपुर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के जयपुर दौरे और समिट की सुरक्षा को लेकर जेईसीसी परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अंदर की पूरी व्यवस्था एसपीजी के हाथ में रहेगी वहीं बाहरी सुरक्षा के लिए 11 आईपीएस अधिकारियों समेत करीब 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 9 दिसंबर से तीन दिवसीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन होगा। देश- विदेश से कई मेहमान और उद्योगपति भी समिट में शामिल होने वाले हैं। समिट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के आलाधिकारियों ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप दिया है। समिट की सुरक्षा के लिए 11 आईपीएस, 36 एडिशनल एसपी, 67 डिप्टी एसपी, 182 इंस्पेक्टर, 320 एसआई-एएसआई, 2750 पुलिस जवान और 4 कंपनी आरएसी की तैनाती की गई है। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए 2 आईपीएस समेत करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। आयोजन को लेकर शहर के प्रमुख इलाकों में सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। साथ ही होटल-गेस्ट हाउस ,रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी सघन जांच की जा रही है। हाईराइज भवनों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी निगरानी रखी जा रही है। राजधानी में आयोजित हो रहे राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आसूचना तंत्र को सक्रिय कर आयोजन को सफल बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिस जेईसीसी सेंटर पर कार्यक्रम का उद्घाटन होना है, उसे एसपीजी टेकओवर कर चुकी है। सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से एक घंटा पहले उद्घाटन स्थल पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। कई केंद्रीय मंत्री भी आ सकते हैं निवेश समिट में हिस्सा लेने के लिए कई केंद्रीय मंत्री भी जयपुर पहुंच सकते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं। अब तक हुए 20 लाख करोड़ के एमओयू निवेश समिट के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के एमओयू होने का दावा किया है। यह समिट 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित किया जा रहा है। समिट की तैयारियों के लिए जयपुर की सड़कों की सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। फ्लाईओवर से लेकर डिवाइडर तक रंग-रोगन किए जा रहे हैं। डिवाइडर तक रंग-रोगन किए जा रहे हैं। recent visitors 52

कोतवाली पुलिस द्वारा आदिवासी महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर थाना कोतवाली अनूपपुर अंतर्गत निवासी 38 वर्षीय महिला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि गुरूवार की रात करीब 08.00 बजे जब वह अपने घर के सामने बनी शौचालय में थी तभी नान पटेल निवासी ग्राम दुलहरा के द्वारा गलत नियत से हाथ पकड़कर छेड़खानी की गई जो महिला के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी मौके पर से भाग गया। उक्त रिपोर्ट पर धाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 512/24 धारा 74 बी.एन.एस. 3(1) (w) (i) 3(2) (va) अनुसूचित सूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव, आरक्षक कपिल सोलंकी, पूर्णानन्द मिश्रा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नान पटेल पिता निर्बल पटेल उम्र 40 साल निवासी ग्राम दुलहरा को गिरफ्तार किया गया है। recent visitors 52

प्रदेश में नए कॉलेज नहीं खुलेंगे, सरकार ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से कही ये बात

जबलपुर ! मप्र हाईकोर्ट में प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की सुनवाई चल रही है. शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि सत्र 2024-25 में एक भी नया नर्सिंग कॉलेज नहीं खोला जाएगा, सिर्फ पुराने और सीबीआई जांच में पात्र पाए गए कॉलेजों को मान्यता दी जाएगी. जस्टिस संजय द्विवेदी व जस्टिस एके पालीवाल की युगलपीठ ने नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश देते हुए अगली अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित की है. गौरतलब है कि लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की ओर से नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े को लेकर याचिका दायर की गई थी. इसमें प्रदेश में फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित किए जाने का मामला उठाया गया था. याचिका की सुनवाई के दौरान द विजन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी छतरपुर ने भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मध्यप्रदेश सरकार के उस निर्णय को चुनौती दी, जिसमें इस सत्र में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए सिर्फ पुराने कॉलेजों के रिन्यूल के लिए पोर्टल खोला गया. याचिका में कहा गया कि नियम अनुसार मान्यता प्राप्त करने नए व पुराने संचालित सभी कॉलेजों को बराबर अवसर मिलना चाहिए. सरकार की ओर से कहा गया, ” क्योंकि नर्सिंग कॉलेजों का मामला दो साल से हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग में सीबीआई जांच में है, इस कारण इस साल केवल मान्यता नवीनीकरण हेतु पोर्टल खोला गया है. सीबीआई जांच में पात्र पाए गए कालेजों को नवीनीकरण की मान्यता दी जाएगी. वहीं याचिकाकर्ता विशाल बघेल ने शासन के उस निर्णय को चुनौती दी जिसमें नर्सिंग घोटाले की अनियमितता में लिप्त एक इंस्पेक्टर अनीता चांद को ही नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रार बना दिया गया. हाईकोर्ट ने प्रकरण में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं. अगल सुनवाई 12 दिसंबर को होगी. recent visitors 122

टॉस के लिए नहीं आया कप्तान, फाइनल मैच में अंपायर हुए परेशान

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के क्रिकेटर जॉन कैम्पबेल को अनुशासनहीनता की कभी ना भूलने वाली सजा मिली है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने कैम्पबेल पर चार मैचों का बैन लगा दिया है। वह घरेलू वनडे टूर्नामेंट सुपर50 के फाइनल मैच में टॉस के लिए समय नहीं पर नहीं आए थे। कप्तान की इस हरकत से अंपायर काफी परेशान हुए थे। कैम्पबेल ने टूर्नामेंट में जमैका स्कॉर्पियन्स की कमान संभाली। उन्होंने अब अपनी गलती पर अफसोस जाहिर किया है। 28 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं कैम्पबेल 31 वर्षीय कैम्पबेल वेस्टइंडीज के लिए 20 टेस्ट, 6 वनडे और दो टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। बोर्ड ने बताया कि जमैका स्कॉर्पियन्स के कप्तान जॉन कैंपबेल को 23 नवंबर 2024 को बारबाडोस प्राइड के खिलाफ सुपर50 फाइनल के दौरान उनके आचरण से संबंधित लेवल 3 चार्ज के बाद चार मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। यह फैसला अंपायरों के निर्देशानुसार टॉस के लिए नहीं आने से संबंधित है। मैच रेफरी को लिखे पत्र में कैम्पबेल ने व्यवधान के लिए माफी मांगी। बारिश के कारण ओवरो में हुई थी कटौती सुपर50 फाइनल अजीबोगरीब परिस्थितियों में रद्द करना पड़ा था, जो बारिश से प्रभावित रहा। बारिश के कारण अंपायरों ने 20-20 ओवर का मैच के कराने का निर्णय किया था। अंपायर ने खेलने के लिए परिस्थितियों को अनुकूल माना लेकिन दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए नहीं आए। ऐसे में 2024-25 संस्करण के लिए कोई विजेता या उपविजेता नहीं बना। बारबाडोस प्राइड के कप्तान रेमन रीफर की किस्मत का फैसला होना बाकी है। 'फाइनल में बाधा पहुंचाने के लिए खेद है' कैम्पबेल ने कहा, "मैं फाइनल के दौरान हुई किसी भी बाधा के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करता हूं और स्वीकार करता हूं कि मेरे एक्शन को मैच अधिकारियों के निर्णय के प्रति विरोध के रूप में देखा जा सकता है। मेरा कभी भी यह इरादा नहीं था कि मैं उनके अधिकार को कमतर आंकूं या खेल को बदनाम करूं। मैं खेल की अखंडता को बनाए रखने और अधिकारियों के नियमों और निर्णयों का पालन करने की आवश्यकता के महत्व को पूरी तरह से स्वीकार करता हूं।" recent visitors 76

सीएम ने किया 6वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ, नर्मदापुरम में निवेश और नवाचार का संगम

नर्मदापुरम  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राज्य को औद्योगिक विकास और रोजगार के केंद्र में परिवर्तित करने के उद्देश्य से आयोजित हो रही छठवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। नर्मदापुरम में 6वीं कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक और कनाडा, वियतनाम, नीदरलैंड, मेक्सिको और मलेशिया जैसे पांच देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। संभागीय आईटीआई में हो रहे कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक, और कनाडा, मेक्सिको, नीदरलैंड, वियतनाम और मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी पहुंचे हैं। 'नए क्षितिज, नई संभावनाएं' थीम के तहत कॉन्क्लेव में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और पकड़ा उद्योग जैसे क्षेत्रों पर फोकस है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे। कॉन्क्लेव में 3 सेक्टोरल सत्र होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी प्लानिंग शेयर करेंगे। राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र (रिन्यूएबल एनर्जी पार्क) पर केंद्रित होगा। इसे लेकर करीब 45 आवेदन आए हैं। इसमें 'निर्यात कैसे शुरू करें' और 'पर्यटन में निवेश संभावनाएं' जैसे विषयों पर बात होगी। ​​कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन और उद्घाटन भी होगा। निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।  निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र किए वितरित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में इकाइयों के भूमिपूजन एवं भूमि आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं मुख्यमंत्री ने मोहासा-बाबई में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के भूमिपूजन के अवसर पर निवेशकों को भूमि आवंटन के आशय पत्र प्रदान कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। नर्मदापुरम में सीएम का स्वागत सीएम डॉ. मोहन यादव 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने नर्मदापुरम पहुंच गए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने सीएम का स्वागत किया। 3 सत्र होंगे आयोजित पहला सत्र – बांस और सागौन के लकडी के व्‍यवसाय में अवसर पर आधारित है। दूसरा सत्र – एमएसएमई पर केंद्रित होगा पर निर्यात कैसे शुरू करें पर सत्र आयोजित किया है। तीसरा सत्र – पर्यटन क्षेत्र में अवसर पर आधारित है। निवेशकों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग इस दौरान विभिन्न सेक्टोरल सत्रों में राज्य की औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और एमएसएमई के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग होगी, जिसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करेंगे। राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र पर केंद्रित होगा। निर्यात कैसे शुरू करें’और‘पर्यटन में निवेश संभावनाएँ’जैसे विषयों पर सेक्टोरल-सत्र भी होंगे। कार्यक्रम की थीम ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ कार्यक्रम की थीम‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ रखा गया है। नर्मदापुरम, जो अपनी धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, अब एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है।‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और वस्त्र जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। साठ स्टाल लगाए गए प्रदर्शनी में कुल 60 स्‍टाल विभिन्‍न उत्‍पादनों के प्रदर्शित की जा रही है। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं। जो ओडीओपी एक जिला एक उत्पाद, स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायों को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, व्यापार संघों और सरकारी विभागों के 16 से अधिक प्रदर्शनी स्टाल वाला एक व्यापार संवर्धन केंद्र विभिन्न संस्थानों के बीच संवाद को बढ़ावा देगा और व्यापार के अवसरों को प्रोत्साहित कर रहा है। स्थानीय उत्पादों की लगी प्रदर्शन कॉन्क्लेव में स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें 75 से अधिक स्टॉल लग रहे हैं जिनमें एमएसएमई, पर्यटन, हस्तशिल्प विकास निगम, और बैंकिंग संस्थानों के साथ-साथ ओडीओपी उत्पादों के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ये स्टॉल न केवल जानकारी प्रदान करेंगे बल्कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। ‘उद्योग वर्ष 2025’अंतर्गत आयोजित इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।   recent visitors 62

बीएसएफ की स्थापना दिवस परेड में आज होंगे शामिल, राजस्थान-जोधपुर पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह

जोधपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे। शाह शनिवार रात 9.30 बजे विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेंगे और रात को बीएसएफ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। इसके बाद रविवार को वे एसटीसी बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर में स्थापना दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। हालांकि बीएसएफ का स्थापना दिवस कार्यक्रम 1 दिसंबर को होता है। बीएसएफ का स्थापना दिवस के दौरान डीजीपी कांफ्रेंस और महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के चयन के कार्यक्रम के चलते यह कार्यक्रम 8 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें शाह के पूरे प्रोग्राम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।रविवार को होने वाली मुख्य परेड में स्वदेशी हेलिकॉप्टर ध्रुव व एमआई 17 शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय ध्वज और सुरक्षा बलों के ध्वज के साथ परेड ग्राउंड के ऊपर से सलामी देते हुए गरजेंगे। रिहर्सल के दौरान स्टेडियम में एक श्वान आंखों पर पट्टी बांधकर पुल को पार करता नजर आया। शाह रविवार को जोधपुर के बीएसएफ कैंपस में परेड में शिरकत करने के बाद सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 11 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे। recent visitors 126