Sunday, July 5, 2026 7:38 am

छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चार नये केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मंजूरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। नये स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और  जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में प्रारंभ होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नये केन्द्रीय विद्यालय के प्रारंभ होने से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय विद्यालय अभिनव शिक्षण पद्धति और नवीनतम अधोसंरचना को लेकर लोकप्रिय है। छत्तीसगढ़ में इन विद्यालयों के प्रारंभ होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों के मंत्रिमण्डल समिति द्वारा देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी दी गई है। recent visitors 48

तबातोड़ फायरिंग से सहमी दिल्ली,बदमाशों ने कारोबारी की हत्या की, आठ राउंड फायरिंग

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्‍ली के शाहदरा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहदरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने इलाके में 7-8 राउंड फायरिंग की है। मिली जानकारी के अनुसार, मरने वाले शख्स का नाम सुनील जैन बताया जा रहा है। जो शाहदरा के विश्वास नगर इलाके का एक बर्तन व्यापारी है। बता दें, गोली लगने के बाद शख्स को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस धटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। दो हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग क्राइम सीन की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि शख्स मॉर्निंग वॉक से आ रहा था, जिसे कहा जा रहा है कि चार गोलियां लगीं. क्राइम सीन पर काफी खून के धब्बे मिले हैं. स्कूटी भी सड़क पर गिरी है. घटना की जानकारी पुलिस को 8.36 पर मिली और फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. डीसीपी ने बताया कि किसी आपसी रंजिश और लड़ाई के बारे में परिवार ने इनकार किया है, और पुलिस को फिलहाल हमले को कारणों की जानकारी नहीं है. इसका पता लगाया जा रहा है. केजरीवाल ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी शाहदरा में हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. दिल्ली को जंगल राज बना दिया. चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं. बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही. दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी." बदमाशों ने रोक कर मारी गोली आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "क्राइम कैपिटल- शाहदरा जिले में सुबह ही गोलियों की आवाज गूंज उठी जब बर्तन व्यापारी संजय जैन मॉर्निंग वॉक करके अपनी स्कूटी से घर की तरफ लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने रोक कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जा रहा है कि 6 से 7 राउंड फायर चले और सभी गोलियां संजय जैन को लगी है." क्या है पूरा मामला? दरअसल, शाहदरा डीसीपी  ने बताया कि थाना फर्श बाजार में गोलीबारी की घटना के बारे में उन्हें पीसीआर कॉल आई थी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में 52 वर्षीय सुनील जैन घायल हो गए थे। वह यमुना स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुबह की सैर के बाद अपने घर लौट रहे थे। कॉल पर बताया कि एक एम/सी में आए दो व्यक्तियों ने उन्हें गोली मार दी। शाहदरा डीसीपी  ने आगे बताया कि क्राइम टीम को मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरु हो चुकी है। दिल्ली के पूर्व सीएम ने दी प्रतिक्रिया बता दें, इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा 'अमित शाह जी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। दिल्ली को जंगल राज बना दिया। चारों तरफ लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं। बीजेपी से अब दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही। दिल्ली वालों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। recent visitors 70

कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करने वाले व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी की दबिश

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर निरीक्षकों को शासकीय कार्य के दौरान व्यवसायियों द्वारा धमकाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि राज्य कर जीएसटी विभाग द्वारा बोगस फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए रिस्क पैरामीटर के आधार पर ऐसे फर्मों की पहचान कर भौतिक सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा रायपुर स्थित मेसर्स योगेश कमर्शियल, महेश कालोनी, गुढियारी के मुनीश कुमार शाह एव मेसर्स जगन्नाथ कन्स्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के राहुल शर्मा के विरूद्ध अनियमितता की शिकायत प्राप्त होने पर व्यवसाय के भौतिक सत्यापन हेतु राज्य कर निरीक्षक श्रीमती रितु सोनकर और होमेश वर्मा को निर्देशित किया गया था। आदेश के परिपालन में कर निरीक्षक भौतिक सत्यापन करने गये थे, लेकिन उक्त दोनों व्यवसायियों के द्वारा निरीक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दिया गया जिससे व्यवसाय के भौतिक सत्यापन के शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय के द्वारा व्यवसायियों के इस कृत्य को गंभीरता से लिया गया। मुख्यमंत्री साय के निर्देशन में विभाग ने व्यवसायियों के संव्यवहारों की पड़ताल की तथा कर अपवंचन और जीएसटी अधिनियम के प्रावधानो का पालन नहीं करने पर आज विभाग ने दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर जांच जब्ती की कार्यवाही की। विभाग द्वारा शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने एवं अधिकारियों को धमकाने के लिए उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। recent visitors 43

संविधान निर्माता ने देश को राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में पिरोया-श्री भगवानदास सबनानी

संविधान निर्माता ने देश को राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में पिरोया-श्री भगवानदास सबनानी बोर्ड आफिस चौराहा पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन भोपाल  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री तथा विधायक श्री भगवानदास सबनानी सहित जिला पदाधिकारियों ने संविधान रचयिता, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर बोर्ड आफिस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश महामंत्री तथा विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने डॉ. अंबेडकर जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अंबेडकर जी ने भारत के संविधान के निर्माण के अलावा सामाजिक न्याय के साथ राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके विचारों ने हमें संविधान के मूल तत्वों पर मार्गदर्शन दिया। आज डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर संकल्प लेते है कि हम उनके विचारों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ही महू में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कर प्रदेश में पंचतीर्थों का निर्माण कराया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक समरसता के सूत्र वाक्य को साकार करते हुए सबका साथ, सबका विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी श्री बालिस्ता रावत के नेतृत्व में उड़िया बस्ती छोला में भी डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।       इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र गुप्ता, अजा मोर्चा के मीडिया प्रभारी श्री सूरज खरे, मंडल अध्यक्ष श्री मुकुल लोखंडे,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री निखिलेश मिश्रा, जिला मंत्री श्री अनिल पचौरी, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री भीकम सिंह बघेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री बालिस्ता रावत, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक श्री महेंद्र दवे, पार्षद श्री अरविंद वर्मा, मंडल महामंत्री श्री अभिषेक पुरोहित, श्री सिद्धार्थ सोनवाने वार्ड संयोजक श्री महेंद्र वर्मा, श्री वेदमणी शर्मा, श्री कुलदीप नामदेव, श्री कृष्ण कुमार ओसवाल, श्री प्रदीप वर्मा, श्री रवि नहर, श्री धीरेंद्र बोरकर एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा कर पुष्पांजलि कर नमन किया। recent visitors 40

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी के प्रति आभार जाताया

रायपुर भारत सरकार के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 130 में उच्च स्तरीय पुल तथा नेशनल हाईवे क्रमांक एनएच 153 के उन्नयन तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी फोर लेन सड़क निर्माण के लिए कुल 147 करोड़ 26 लाख रूपए की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जाताया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 130 (बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग) में चुलहट नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ 88 लाख रूपए और राष्ट्रीय राजमार्ग 153 (रायगढ़-सराईपाली मार्ग) के चंद्रपुर सेक्शन में 2 लेन एवं उन्नयन कार्य के लिए 99.13 करोड़ रूपए तथा नेशनल हाईवे क्रमांक 130 सी में गरियाबंद नगरीय क्षेत्र  में फोर लेन सड़क निर्माण के लिए 43.25 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। recent visitors 55

होमगार्ड द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ सम्पूर्ण समाज को प्राप्त होता है: मंत्री टेटवाल

भोपाल होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के 78वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उज्जैन जिले के प्रभारी एवं कौशल एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने कहा कि भीषण जल आपदा या अन्य कोई प्राकृतिक आपदा, कानून व्यवस्था का निर्वहन एवं अति महत्वपूर्ण चुनाव डियूटियों जैसे अनेकों कार्यों में होमगार्ड के सैनिक दिनरात मेहनत व तपस्या करते हैं। इनके द्वारा दी जा रही सेवाओं का लाभ सम्पूर्ण समाज को प्राप्त होता है। प्रभारी मंत्री टेटवाल ने कहा कि होमगार्ड के जवान अपनी सेवाओं के साथ प्रशासन, पुलिस प्रशासन आदि के साथ अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देते हुए आपदा प्रबंधन में भी अपना श्रेष्ठ योगदान देकर बचाव का काम करते हैं, वे सब बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस बात के लिये धन्यवाद दिया कि उन्होंने होमगार्ड जवानों को महाकाल में सेवाओं के लिये तैनात करने की घोषणा की। प्रभारी मंत्री ने समस्त होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टेटवाल का स्वागत डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड उज्जैन रोहिताश पाठक एवं डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड/एसडीईआरएफ संतोष कुमार जाट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर सेरेमोनियल ड्रेस में सुसज्जित आर्कषक परेड के द्वारा मार्च पास्ट करते हुये, मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके उपरांत स्थापना दिवस पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति के संदेश का वाचन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा और प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया। निरीक्षण वाहन में सवार होकर कौशल एवं रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने परेड के सभी प्लाटूनों का निरीक्षण किया, निरीक्षण में आर्म्स प्लाटून, महिला प्लाटून, यातायात प्लाटून व आधुनिक बचाव उपकरणों से लेस एसडीईआरएफ एवं रेस्क्यू वाहनों के प्लाटून भी सम्मिलित रहे। परेड का नेतृत्व प्लाटून कमाण्डर श्रीमती रूबी यादव व टूआईसी दिलीप बामनिया के द्वारा किया गया, प्रथम आर्म्स प्लाटून का नेतृत्व श्रीमती शीला चौधरी, पुष्पेन्द्र त्यागी, सुगायत्री वर्मा, सुहेमलता पाटीदार और ए.एस.आई. भैरूलाल सारेल द्वारा किया गया। परेड के उपरांत उत्कृष्ट ड्यूटी सम्पादित करने वाले अधिकारी/कर्मचारी एवं जवानों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत एसडीईआरएफ यूनिट द्वारा झोपड़ी में आग लगने से बचाव एवं राहत कार्य के डेमोन्स्ट्रेशन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा और पुलिस उप महानिरीक्षक नवनीत भसीन, जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगु रु डॉ. अर्पण भारद्वाज, संजय अग्रवाल, मुकेश यादव तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   recent visitors 60

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल 11वीं कॉमनवेल्थ कराते चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 27 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2024 तक डर्बन (साउथ अफ्रीका) में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के कराते खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और 4 कांस्य सहित कुल 6 पदक प्राप्त किये। इसमें अनुज गौस्वामी एवं कु. धड़कन शाह ने 1-1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि डर्बन (साउथ अफ्रीका) में आयोजित इस कराते चैम्पियनशिप में 18 से 20 देशों के लगभग 500 कराते खिलाड़ियों ने सहभागिता की। 48 सदस्यीय भारतीय दल में मध्यप्रदेश के 5 सदस्य शामिल थे। सीनियर पुरूष 60 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते में अनुज गोस्वामी ने स्वर्ण, जूनियर बालिका -53 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते में धड़कन शाह ने स्वर्ण, सीनियर पुरूष -60 किग्रा व्यक्तिगत कुमिते में आकांक्षा सोलंकी में कांस्य, सीनियर पुरूष टीम कुमिते इवेन्ट में अनुज गोस्वामी ने कांस्य, जूनियर बालिका टीम कुमिते इवेन्ट में धड़कन शाह ने कांस्य और सीनियर पुरूष टीम कुमिते इवेन्ट में आकांक्षा सोलंकी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 9 पदक प्राप्त किये, इसमें खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 2 स्वर्ण, 4 कांस्य पदक प्राप्त किये। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के पदक विजेता कराते खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना करते हुये बधाई दी है।   recent visitors 46