Sunday, July 5, 2026 8:46 am

कान दर्द की समस्या से अपने बच्चों को ऐसे छुटकारा दिलवाएं

ठंड के मौसम में सभी को कान दर्द की काफी परेशानी होती हैं। बड़े तो इस दर्द को बता कर तुरंत इलाज कर सकते हैं। लेकिन बच्चों के लिए ये बहुत दिक्कत का कारण हो जाता हैं। यह 3 साल तक के बच्चों में ज्यादा होता है। कुछ बच्चों को कान में इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है। इन बच्चों को किसी चीज से एलर्जी की वजह से भी ऐसा हो सकता है। बच्चे के कान में इन्फेक्शन होने पर अक्सर बच्चा कान पकड़ कर रोता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप बच्चे के आस पास सफाई रखे। सर्दी-जुकाम से रोकथाम करें: जिस तरह से तंबाकू के कण से कान में इंफेक्शन हो सकता है ठीक उसी तरह से बच्चे को सर्दी-जुकाम भी हो जाता है। अपने बच्चे को भीड़-भाड़ वाली जगह पर ना लेकर जाएं या कोई व्यक्ति बीमार है तो उनके हाथों में अपने बच्चे को ना दें। बच्चे के आस-पास धूम्रपान ना करें: तंबाकू या धूम्रपान करने से बच्चे को कान में इंफेक्शन होने का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। एक स्टडी के मुताबिक तंबाकू के कण बच्चे के कान की अंदरुनी ट्यूब में एकत्रित हो जाते हैं। यह कण ट्यूब से तरल पदार्थ निकलने नहीं देते हैं जिसके कारण कान में इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप घर के बाहर धूम्रपान करते हैं तो यह कण आपके बालो और कपड़ों से बच्चे के पास जा सकते हैं। जब बच्चा लेटा हुआ हो तो उसे बोतल ना दें: जब बच्चा लेटकर बोतल को चूसता है तो उसके कान की अंदरुनी ट्यूब खुल जाती है। जिसकी वजह से गले से के जरिए कीटाणु कान में चले जाते हैं। यह कीटाणु कान को संक्रमित करते हैं। अगर आप अपने बच्चे को बोतल की मदद से फीड कराती हैं उसे फीड कराते समय बोतल को ऊपर से पकड़ कर रखें या बोतल से फीड कराते समय बच्चे को बेड पर ना लेटाएं। ब्रेस्टफीडिंग: ब्रेस्टफीडिंग कान में इंफेक्शन की रोकथाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही ब्रेस्टफीडिंग से कान के अंदर की ट्यूब को बेहतर फंक्शन में मदद मिलती है। आप जितने ज्यादा समय तक ब्रेस्टफीड कराते हैं तब तक आपका बच्चा कान में इंफेक्शन से बचा रहता है। अगर कान में इंफेक्शन की परेशानी ठीक ना हो तो डॉक्टर से बात करें: अगर आपका बच्चा बहुत समय से कान में इंफेक्शन से परेशान हैं तो भविष्य में कान में इंफेक्शन होने से बचाने के लिए आप उसे डॉक्टर से दवा लेने की सलाह ले सकते हैं। अगर बच्चे को काफी समय से इंफेक्शन है तो इसके इलाज का एक और उपाय है। आप टाइपमोपोस्टोमी ट्यूब को बच्चे के कान में डालकर जो कान से तरल पदार्थ निकालने में मदद करता है। यदि कान में इंफेक्शन से बच्चे को सुनने या पढ़ने में कोई परेशानी हो रही है तो इसके लिए अपने डॉक्टर से बात करें।   recent visitors 118

मोहम्मद सिराज ने रफ्तार से लगाई आग, फेंकी 181.6 kmph की रफ्तार से गेंद!

 एड‍िलेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पिंक बॉल टेस्ट मैच के पहले दिन एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया। जिसके बाद मैच देखने वाले दर्शकों के होश ही उड़ गए और हर कोई दंग रह गया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ। तो इस मैच में टीम इंडिया के ऑल आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी में एक चौंकानें वाली तस्वीर सामने आयी। जहां टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक गेंद की स्पीड 181.6 kmph दिखाया गया। इसे देखकर मैच देखने वाला हर एक शख्स भौचक्का रह गया। सिराज ने फेंकी 181.6 kmph की स्पीड से गेंद? जी हां… ये नजारा ऑस्ट्रेलिया की पारी के 24वें ओवर में दिखा। भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी। क्रीज पर कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और मैक्सवीनी मौजूद थे। तभी भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की 5वीं गेंद की स्पीड वहां टीवी स्क्रीन और मैदान में मौजूद स्क्रीन पर 181.6 kmph की दिखायी गई। इसके बाद तो पैरों तले जमीं खिसकनें वाली स्थिति हो गई कि आखिर इतनी स्पीड गेंद कैसे हो सकती है। लेकिन फिर पचा चला कि ये ब्रॉडकास्टर की ओर से तकनीकी गड़बड़ के चलते हुआ है। ब्रॉडकास्टर की गलती से गेंदबाजी स्पीड दिखाने में हुई गलती इसके बाद तो मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई। लेकिन बाद में पता चल गया कि ये गलती से हुआ है। इस मैच में सिराज वैसे भी खास चर्चा में रहे, जहां उनकी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के साथ भी काफी तनातनी देखने को मिली। एडिलेड में खेले जा रहे इस पिंक बॉल डे-नाइट टेस्ट मैच के पहले दिन की बात करें तो मिचेल स्टार्क के आगे टीम इंडिया पूरी तरह से धराशायी हो गई और पहली पारी में सिर्फ 180 रन के स्कोर पर सिमट गई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।   recent visitors 227

मुखबिरी का लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक महिला आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात बुगुडा पुलिस थाना क्षेत्र के थिम्मापुर गांव में घटी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात नक्सली गांव में लक्ष्मी पदम (45) के घर में घुसे और उसके परिवार के सामने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को घर के आंगन में फेंक दिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर माओवादियों की मद्देड़ क्षेत्र समिति द्वारा जारी एक पर्चा मिला है, जिसमें उन्होंने महिला पर पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। शव के पास मिले नक्सलियों के पर्चे, मुखबिरी का आरोप: बताया जा रहा है कि महिला को पहले घर से उठाया गया. उसके बाद हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में डाल दिया गया. शव के पास माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी का पर्चा भी मिला है. जिसमें मृत महिला पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है. फिलहाल बासागुड़ा थाना पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.     महिला की हत्या की सूचना मिली है. हमारी टीम मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है: मनोज कौशिक, बासागुड़ा थाना प्रभारी बीजापुर में दो पूर्व सरपंच की हत्या: इससे पहले गुरुवार को बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड़ में दो पूर्व सरपंच की हत्या नक्सलियों ने की. नक्सलियों ने पहले दोनों सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया. शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके. जिनमें नक्सलियों ने भाजपा से जुड़े होने के कारण हत्या करने की बात लिखी. recent visitors 78

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा, तीन बाइक के बीच जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 गोरखपुर गोरखपुर के मोहद्दीपुर बिजली घर के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर सामने आई है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब 11:45 बजे मोहद्दीपुर नहर रोड पर हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दो बाइक की टक्कर में 5 लोगों की मौत पुलिस ने मृतकों की पहचान सूरज, मोनू, विक्रम और विक्रम की बेटी लाडो और परी के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक देर रात बाइक पर सवार मोनू और सूरज नाम के दो युवक मुंडन कार्यक्रम से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर विक्रम अपनी पत्नी और उनके तीन बच्चे के साथ सवार थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विक्रम ने नहर रोड पर जाने के लिए जैसी ही अपनी बाइक मोड़ी उसी दौरान कूड़ाघर की तरफ से आ रहे मोनू और सूरज की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। इतना ही नहीं इसी दौरान एक तीसरी बाइक की भी इनसे टक्कर हो गई। हादसे में विक्रम की पत्नी, पांच साल का बेटा और एक अन्य शख्स घायल हो गए। इन तीनों को इलाज के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक विक्रम एक सफाईकर्मी था और मृतक मोनी एंबुलेंस चालक था। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा। recent visitors 78

360° परिप्रेक्ष्य के साथ पुलिसकर्मियों को तैयार करने का सफल प्रयास

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी एवं पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस), भौंरी में आयोजित 15 दिवसीय कार्यवाहक निरीक्षक एवं कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक इण्डक्शन सत्र का समापन समारोह पाँच दिसंबर को संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) दिनेश चंद्र सागर ने की।       कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक पीटीएस, श्रीमती रश्मि पांडे द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रशिक्षण सत्र की विभिन्न गतिविधियों और विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नवीन कानून, सायबर अपराध, महिला सुरक्षा, किशोर न्याय, विवेचना की सावधानियां, और कार्य में 360° दृष्टिकोण रखने का गहन प्रशिक्षण दिया गया। सं‍विधान के दायरे में रहते हुए करें उत्कृष्ट कार्य मुख्य अतिथि दिनेश चंद्र सागर ने अपने संबोधन की शुरुआत संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन करवाते हुए की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संविधान के दायरे में रहते हुए उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी और जनसेवा के प्रति निष्ठा ही सफलता का आधार है।       एडीजी सागर ने रामायण के "विजय रथ" प्रसंग का उल्लेख करते हुए पुलिसकर्मियों में शौर्य, धैर्य, सत्य, शील, बल, विवेक, आत्मनियंत्रण, क्षमा, कृपा और समता जैसे 12 गुणों के विकास पर जोर दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य कवियों की कविताओं का उद्धरण देते हुए जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। स्वास्थ्य और परिवार पर ध्यान देने की सलाह सागर ने पुलिस की व्यस्त नौकरी में स्वास्थ्य, संतुलित आहार, योग और ध्यान के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने फास्ट फूड से बचने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। साथ ही, पुलिसकर्मियों को अपने परिवार, विशेषकर बच्चों की पढ़ाई में मदद करने और उनके साथ संवाद बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अन्य मुख्य अंश इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन निरीक्षक श्रीमती अनीता नागवंशी ने किया, और अंत में सहायक निदेशक (प्रशासन/प्रशिक्षण) नीरज पांडे ने आभार व्यक्त किया।       यह सत्र पुलिसकर्मियों के व्यावसायिक और व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज में उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। recent visitors 51

अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने दिलाई चिकित्सा आचार संहिता पर आधारित महर्षि चरक शपथ

रायपुर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ का वृहद गौरवशाली आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि एम. बी. बी. एस. प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित 230 छात्र – छात्राओं को राज्यपाल महोदय की उपस्थिति में चिकित्सा आचार संहिता महर्षि चरक शपथ दिलाया जाना महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात हैं। मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने मेडिकल प्रोफेशन के क्रियान्वयन के समय निभाये जाने वाले नैतिक मूल्यों और आदर्शों की जानकारी दी। डॉ. नेरल ने कहा कि मरीज दवाइयों के अलावा एक आदर्श चिकित्सक से अपनत्व, मुस्कुराहट और मित्रवत व्यवहार की अपेक्षा रखते हैं। मेडिकल साइंस सभी विज्ञानों में सबसे अधिक मानवीय और सभी मानविकी में सबसे अधिक वैज्ञानिक होता है। एक डॉक्टर ताउम्र विद्यार्थियों की तरह सीखता रहता है। अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने चरक आचार संहिता की शपथ विद्यार्थियों को दिलाई, उनके द्वारा कहे गए शब्दों को नवप्रवेशित 230 छात्र-छात्राओं ने अपना दाहिना हाथ उठाकर दोहराया।    मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने चिकित्सा छात्रों को व्हाइट कोट समारोह की महत्ता बताते हुए कहा कि आज आपने जो शपथ लिया है उसका सदैव स्मरण करना अति आवश्यक है। चिकित्सा का क्षेत्र सेवा के साथ-साथ एक गरिमामयी प्रोफेशन है जिसमें ‘‘यह व्हाइट कोट बेदाग रहे,’’ इस बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है। चरक संहिता एवं व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कुछ अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक को बीमारी के मूल कारणों (रूट कॉज ऑफ डिजीज) को जानने की कला में निपुण होना चाहिए। बतौर चिकित्सक मरीज के गोल्डन ऑवर में जीवन रक्षा के लिए बेहतर निर्णय लेने की क्षमता होनी चाहिए। राज्यपाल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों के चिकित्सा सेवा, साहस और कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी ने मानव सेवा के लिए जो कुछ भी किया वह अतुलनीय है।      राज्यपाल के उद्बोधन पश्चात विद्यार्थियों द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का ज़िक्र करते हुए ‘‘हम तुम्हारे साथ हैं, वी आर द डॉक्टर्स, वी आर आलवेज देयर फार यू'' की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। एम. बी. बी. एस. चिकित्सा पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। recent visitors 191

सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल सुरखी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं है। हमारा संकल्प है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी व्यवस्था आप लोगों को उपलब्ध कराएं, जिसको लेकर हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढगरानिया, पीपरा, झिला में 30 करोड़ के विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर कहीं। खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अब हर गांव में स्वास्थ्य, शिक्षा की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था लगभग हो चुकी है। सुरखी भी अब विकसित होने लगा है । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास की नई कहानी लिख रहा है। मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर संकल्पित है और यह विकास का रथ निरंतर इसी तरह चलता रहेगा। विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन मंत्री राजपूत ने ग्राम झिला में 6 बिस्तरीय नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन, सपेरा मुहल्ला में पुलिया निर्माण तथा राहतगढ़-खुरई मार्ग के बीना नदी पर पुल एवं पहुंचाने के लिए 150 मीटर लंबा मार्ग एवं आरोग्यधाम की बाउंड्रीवाल, ग्राम पीपरा में स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन का लोकार्पण, पुलिया निर्माण का भूमि-पूजन साथ ही ग्राम ढगरानिया में धसान नदी पर 210 मीटर लंबा मार्ग पुल पर पहुंचने एवं मनेशिया में मंगल भवन का लोकार्पण सहित 30 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।   recent visitors 72