Sunday, July 5, 2026 8:30 am

धमतरी जिले में युवक ने धर्मांतरण के चलते लगाई फांसी, व्हाट्सएप स्टेटस से हुआ खुलासा

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले युवक लिनेश साहू ने पहले अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया, फिर फांसी लगा ली. स्टेटस में पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है. यह मामला पोटियाडीह गांव का है. मृतक लिनेश ने ससुराल पक्ष पर हिंदू से ईसाई धर्म में जाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि ग्राम पोटियाडीह, थाना अर्जुनी के लिनेश साहू ने आत्महत्या की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा व्हाटअप स्टेट्स के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है. recent visitors 75

‘हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं , यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा – CM योगी

 वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के स्वर्वेद महामन्दिर धाम में आयोजित 'विहंगम योग संत-समाज' की स्थापना के शताब्दी समारोह महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं है. यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा, यदि हमारा धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित रहेंगे.' योगी आदित्यनाथ ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ था. गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ सदगुरु सदाफल महाराज ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने कहा, 'अकेले चुपचाप नहीं बैठ जाना है. एक कार्य पूरा हुआ तो अगले कार्य की शुरुआत कर देनी है, लेकिन हर कार्य देश के नाम, सनातन धर्म के नाम पर होना चाहिए. एक सच्चा संत देश और समाज की परिस्थितियों से हाथ पर हाथ रखकर चुपचाप बैठा नहीं रह सकता है.' आगामी प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'एक कुंभ यहां पर है, तो दूसरा महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ होने वाला है. प्रयागराज महाकुंभ को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिला दी है. यही नहीं यह वर्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी, 2024 को 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करते हुए अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला फिर से विराजमान हुए हैं.' पीएम मोदी के कार्यकाल में वाराणसी में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आप देख रहे होंगे कि आज काशी एक नई काशी है. प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में काशी को चमका दिया है. आज काशी में नमो घाट है. देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा घाट है, जहां हेलीपैड भी है. काशी में देव मंदिरों का कायाकल्प हुआ है. इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य- चाहे सड़क, रेल और वायु सेवा की कनेक्टिविटी हो, जो 2014 से पहले था उससे 100 गुना बेहतर अब है. अब काशी से हल्दिया के बीच जलमार्ग का उपयोग करते हुए भी अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं.'   recent visitors 61

अब बिना संपत्ति गिरवी रखे किसानों को आसानी से मिलेगा लाखों का लोन

केंद्रीय बैंक ने किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट बढ़ा दी है। Colleteral Free Loan For Farmers इसका फायदा मध्य प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर के किसानों को नए साल से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया है। इसका फायदा मध्य प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। दरअसल शुक्रवार को केंद्रीय बैंक ने किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन(Colleteral Free Loan For Farmers) की लिमिट बढ़ा दी है। अब जिन किसानों को लोन की जरूरत होगी वे बिना कुछ गिरवी रखे 2 लाख रुपए तक का लोन आसानी से ले सकेंगे। छोटे और सीमांत किसानों को क्रेडिट लाइन में लाने के लिए ये फैसला लिया गया है। शुक्रवार को आरबीआई(RBI) ने कहा कि, कृषि इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कोलैटरल फ्री लोन(Colleteral Free Loan For Farmers) की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। इस कदम से छोटे और सीमांत किसानों का कवरेज बढ़ेगा। इसका सर्कुलर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि पहले किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट सिर्फ 1 लाख 60 हजार रुपए ही थे, जिसे आरबीआई ने 2019 में तय किया था। अब कोलैटरल फ्री लोन की लिमिट बढा़कर 2 लाख कर दिया गया है। किसान बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे ये लोन ले सकते है। इसके लिए कई जरूरी दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। Read More :- https://mysecretnews.com/solar-energy-will-be-the-center-point-of-future-economy/ कोलैटरल फ्री लोन किसान किसी भी सरकारी या प्राइवेट बैंक से ले सकते हैं। इसके लिए तय ब्याज दर 10.50 फीसदी से अधिक होती है। इसकी खास बात ये है कि इसका फायदा बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे उठाया जा सकता है। कब आएगी 19वीं किस्त किसानों को अब तक 18 किस्तों का लाभ मिल चुका है। अब 19वीं किस्त की बारी है। ये किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हुई और इसलिए 19वीं किस्त के चार महीने का समय जनवरी में पूरा हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी महीने में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। [/more] recent visitors 209

BRI पर चीन से समझौता करके ज्ञान देने लगा नेपाल, इसमें भारत का भी फायदा

काठमांडू हाल ही में नेपाल ने चीन के साथ बेल्ट एंड रोड समझौते पर साइन किया है। अब नेपाल के पूर्व डिप्टी पीएम रघुबीर महासेठ इसको लेकर भारत को ज्ञान देने लगे हैं। सत्तारूढ़ सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेता ने शुक्रवार को कहाकि भारत नेपाल के इस फैसले पर आपत्ति नहीं जतानी चाहिए। नेपाल और चीन के बीच कई अरब डॉलर के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) समझौते पर बुधवार को हस्ताक्षर किए गए। इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त हो गया। इस समझौते पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की चीन की आधिकारिक यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किये गए। बीआरआई एक बड़ी संपर्क परियोजना है, जो चीन को दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया, रूस और यूरोप से जोड़ती है। महासेठ ने यहां प्रधानमंत्री ओली की चीन यात्रा के बाद बीआरआई का कार्यान्वयन शीर्षक वाले संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहाकि भारत को नेपाल द्वारा चीन के साथ बीआरआई सहयोग रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने पर आपत्ति नहीं जतानी चाहिए क्योंकि इससे भारत को भी लाभ होगा। पूर्व उपप्रधानमंत्री ने कहाकि अगर नेपाल और चीन को जोड़ने के लिए रेलवे व सड़क जैसे बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है तो इसका उपयोग भारत द्वारा भी किया जा सकता है। इसलिए भारत को इस तरह के समझौते से डरने की कोई जरूरत नहीं है। महासेठ ने कहा कि अगर नेपाल अपने हितों को ध्यान में रखते हुए चीन से ऋण लेता है तो भी किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नेपाल अपने क्षेत्र में दोनों पड़ोसियों भारत और चीन के खिलाफ गतिविधियों की अनुमति नहीं देगा। उल्लेखनीय है कि भारत ने बीआरआई पर आपत्ति जताई है और इस परियोजना के विरोध में दृढ़ता से खड़ा रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की इस परियोजना का उद्देश्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में निवेश के जरिए चीन के वैश्विक प्रभाव को बढ़ाना है। recent visitors 56

योगेश्वर के बयान के बाद बजरंग ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी, दोनों के बीच छिड़ी जुबानी जंग

यमुनानगर नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा बजरंग पूनिया पर चार साल का बैन लगाने के बाद से ही हरियाणा की राजनीति में उबाल आया हुआ है। कांग्रेस के नेता इसे भाजपा की चाल बता चुके है। वहीं भाजपा ने इस मामले में राजनीति नहीं करने की सलाह सभी को दी है। उनका कहना है कि नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी के अपने कानून है। वह उसी हिसाब से फैसले लेती है। अब इस कड़ी में पहलवान व भाजपा नेता योगेश्वर दत्त भी कूद पड़े है। उन्होंने बजरंग पूनिया को सलाह देते हुए कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखे। खेल में राजनीति न करें। योगेश्वर ने कहा कि अब बजरंग राजनीति में आ गए है। अब उनको राजनीति ही करनी चाहिए खेल को इससे दूर रखना चाहिए। गौरतलब है कि बजरंग पूनिया नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा खुद पर चार साल क बैन लगाने के पीछे भाजपा सरकार की सरकार की साजिश बताया।   वहीं योगेश्वर के बयान के बाद बजरंग ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने योगेश्वर दत्त को जवाब दिया कि राजनीति करेंगे तो अपने दम पर करेंगे, न कि बहन-बेटियों को आगे लाकर राजनीति करेंगे। आपको बता दें कि पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने 6 सितंबर को कांग्रेस जॉइन की थी। जिसके बाद कांग्रेस ने बजरंग को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था। जबकि विनेश फोगाट को जुलाना से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया था। इस समय विनेश फोगाट जुलाना से विधायक है।  करीब 10 दिन पहले नाडा ने डोप टेस्ट का सैंपल नहीं देने पर बजरंग पूनिया पर चार का बैन लगा दिया था। इसके जवाब में बजरंग ने पहले कहा कि बैन गलत तरीके से लगा है। इतना बैन तो ताकतवर स्टेरॉयड लेने वाले पर लगता है। बजरंग ने कहा कि यह बैन व्यक्तिगत द्वेष और राजनीतिक साजिश का परिणाम है। recent visitors 67

मुख्यमंत्री साय बोले- विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदा

विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदानः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने की 100 दिनों तक चलने वाले निक्षय निरामय कार्यक्रम की शुरूआत : निक्षय पोषण योजना के तहत हितग्राहियों को आनलाइन ट्रांसफर की योजना की राशि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरामय छत्तीसगढ़ बनने की ओर अग्रसर : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के एम्स आडिटोरियम में रिमोट का बटन दबाकर 100 दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतिमाह दी जाने वाली 1 हजार रूपए की राशि के आनलाइन ट्रांसफर करने की भी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को निक्षय निरामय की शपथ भी दिलाई। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 100 दिनों तक राज्य में टीबी, कुष्ठ और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना में राज्य के वृद्धजनों का भी स्वास्थ्य जांच और उपचार शामिल है। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत के साथ ही साल 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को हमारी सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हो रहा है। बीते 12 महीनों में हमने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य और शिक्षा, ये दो ऐसे विषय हैं जो सीधे-सीधे राज्य और राष्ट्र के विकास से जुड़े हुए हैं। जब हर नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो वे राष्ट्र के विकास में अपना अधिकतम योगदान दे पाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ ही सभी चिकित्सकों ने भी प्रदेश में चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों में हमेशा तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। अनेक दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के साधनों की कमी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अमले ने अंदरुनी गांवों तक अपनी सेवाएं पहुंचाईं हैं। हमारे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अनेक दुर्गम गांवों तक पहुंचने के लिए लंबी-लंबी पदयात्राएं कीं, नदी-नालों को भी पार किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में आप लोगों का यह जज्बा सेना के किसी जवान के जज्बे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि टीबी, कुष्ठ और मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाने के लक्ष्य को हासिल करने में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य निरामय छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की शुरूआत की जा रही है, मेकाहारा जैसे बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम करने के लिए नए अस्पताल भवन तैयार किए जा रहे हैं और चिकित्सकों की लगातार भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए मैदानी अमलों, विशेषकर मितानिन बहनों की प्रशंसा करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर निक्षय पोषण योजना के हितग्राहियों को आनलाइन डीबीटी के जरिए राशि प्रदान करने की शुरूआत करने के लिए धन्यवाद दिया। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने हाथों से  हितग्राहियों को पोषण आहार, हियरिंग एड, वाकर और वाकिंग स्टिक प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आरंग विधायक श्री खुशवंत साहेब, रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, स्वास्थ्य विभाग  की विशेष सचिव सुश्री प्रियंका शुक्ला एवं एमडी एनएचएम श्री विजय दयाराम के. भी उपस्थित थे। recent visitors 43

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में भारत 128-5, अभी भी 29 रन से पीछे

एडिलेड भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जो डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जा रहा है, में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने दिन-रात्रि के दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन भारत को पहली पारी में 180 रन पर समेट दिया। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के शतक की मदद से 337 रन बना लिए हैं। टीम के पास अब 157 रनों की लीड है। दूसरी पारी में भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत 28 और नितिश कुमार रेड्डी 14 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद खड़े हैं। भारतीय टीम अभी भी 29 रन से पीछे चल रही है। भारत दूसरी पारी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग पर जयसवाल के साथ केएल राहुल आए। राहुल इस बार कुछ खास नहीं कर पाए और 7 के स्कोर पर कमिंस की गेंद पर एक अनावश्यक शॉट लगाकर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे। 9वें अेवर में जयसवाल भी 24 रन बनाकर बोलांड का शिकार हो गए। उन्होंने 31 गेंदों पर 24 रन बनाए। विराट कोहली दूसरी पारी में भी फ्लॉप हो गए। वह 11 रन बनाकर बोलांड का शिकार हो गए। फैंस को शुभमन गिल से उम्मीद थी जोकि एक छोर पर जमे थे। लेकिन 18वें ओवर में स्टार्क ने उन्हें 28 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। क्रीज पर रोहित शर्मा आए जोकि स्टार्क की ही गेंद पर पगबाधा आऊट होने से बच गए। मात्र 6 रन बनाकर रोहित कमिंस का शिकार हो गए। फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत 28 और नितिश कुमार रेड्डी 14 खड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी ओपनर उसमान ख्वाजा 11वें ओवर में 13 रन बनाकर आऊट हो गए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट पर 87 रन बनाए थे। दूसरे दिन सुबह बुमराह ने सबसे पहले मैकस्वीनी (39) का विकेट निकाला। बुमराह यही नहीं रुके। थोड़ी देर बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ (2) को भी चलता किया। ऑस्ट्रेलिया को बड़ा सहारा लबुछेन और ट्रेविस हेड ने दिया। दोनों ने 65 रनों की साझेदारी की। लबुछेन 126 गेंदों पर 64 रन बनाकर नितिश रेड्डी का शिकार हुए। वहीं, एक छोर पर खड़े ट्रेविस हेड ने शानदार स्ट्रोक लगाए और डे नाइट टेस्ट का अपना तीसरा शतक पूरा किया। मिचेल मार्श 9 तो एलेक्स कैरी 15 रन बनाकर आऊट हो गए लेकिन ट्रेविस की तेजतर्रार पारी जारी रही और ऑस्ट्रेलिया 300 रन पार कर गया। डिनर ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट खोकर 332 रन हो गया। डिनर ब्रेक के बाद सिराज ने फिर से एग्रेशन दिखाए और मिचेल स्टार्क और बोलांड के विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 337 रन पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया के पास अब 157 रन की लीड है। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह 4-4 विकेट लेने में सफल रहे। recent visitors 50